mw - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिजली संकट: डिमांड से दो हजार मेगावाट बिजली कम, शादियों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती से हल्की राहत
जयपुर।प्रदेश में चल रहे बिजली के संकट के बीच एक तरफ डिमांड की तुलना में बिजली उपलब्धता करीब 2000 मेगावाट कम चल रही है वहीं दूसरी तरफ शहरी और ग्रामीण अंचलों में शादियों के सीजन के चलते कटौती समय में कमी कर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।

नियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत

बिजली की मांग और उपलब्धता में आ रहे अंतर की कमी के चलते अब पूर्व घोषित नियमित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। जयपुर में पिछले 4 दिनों से कहीं बिजली की कटौती या तो नहीं की गई है, या फिर समय से कम पावर कट हुए हैं।बिजली के संकट के बीच डिस्कॉम ने संभाग मुख्यालयों पर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक, जिला मुख्यालयों पर 2 घंटे और नगर पालिका सहित 5000 से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में इससे अधिक बिजली की कटौती करने का एलान किया था, लेकिन पिछले दो दिनों में पवन ऊर्जा के माध्यम से मिली करीब ढाई हजार मेगावाट बिजली से डिस्कॉम को कुछ राहत मिली है। बुधवार को पवन ऊर्जा से मिलने वाली बिजली के जनरेशन में एकाएक कमी आई और यह 250 मेगावाट तक ही रह गई, जिसके बावजूद गुरुवार सुबह जयपुर सहित कुछ संभाग मुख्यालय पर सुबह 7 से 8 के बीच होने वाली बिजली की कटौती नहीं हुई।

एक्सचेंज में मिल रही सस्ती बिजली:
ऊर्जा विभाग से जुड़े अधिकारीयों ने बताया कि इस दौरान एक्सचेंज के जरिए राजस्थान को कम रेट पर बिजली उपलब्ध हो गई, जिसके चलते पावर कट नहीं किया गया। प्रदेश में पीक आवर में प्रतिदिन मांग और उपलब्धता के बीच 1000 से 2500 मेगावाट तक का अंतर आ रहा है, जिसे विभिन्न इलाकों में पावर कट कर समायोजित किया जा रहा है।

शादियों का सीजन, जनप्रतिनिधियों का दबाव:
प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में इन दिनों शादियों का सीजन जारी है। स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती  को लेकर डिस्कॉम पर दबाव बनाते जा रहे हैं। लिहाजा ऊर्जा विभाग ने अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती के समय में कमी कर दी है। जिला और संभाग मुख्यालय स्तर पर भी कटौती नाम मात्र की हो रही है।

एक घंटा बंद रखें उपकरण
जयपुर। इस दिन लोग स्वेच्छा से घरों की लाइट एक घंटे बंद करके ऊर्जा की बचत, बिजली बचाने और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हैं। राजस्थान में भी 2009 के बाद से यह डे मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में इस दिन के लिए शहरी क्षेत्र में अधिक जागरूकता आई है। राज्य में हर साल बिजली की डिमांड और खपत बढ़ने से इस दिन का महत्व भी बढ़ने लगा है।

पिछले पांच साल में बिजली उत्पादन क्षमता

बिजली श्रेणी

उत्पादन क्षमता

2017-18

(मेगावाट)

उत्पादन क्षमता

2021-22

(मेगावाट)

उत्पादन

वृद्धि दर

सोलर

1,657

2,958

16 प्रतिशत

कोल

10,515

13,315

6 प्रतिशत

न्यूक्लियर

457

457

0 प्रतिशत

विंड

4,137

3,734

- 3 प्रतिशत

हाईडेल

1,860

1,962

1 प्रतिशत

औसत बिजली खरीद कीमत

वर्ष

खरीद दर

(रुपए प्रति यूनिट)

2017-18

4.38

2018-19

4.59

2019-20

4.81

2020-21

4.78

2021-22

(जनवरी 22 तक)

4.61

ऐसे हुई शुरुआत
अर्थ ऑवर डे दुनियाभर में 180 देशों में मार्च के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वन्यजीव और पर्यावरण संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ने 31 मार्च, 2007 में की थी। पहली बार आस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यक्रम हुआ। भारत में इसकी शुरुआत 2009 में हुई, इसमें 58 शहरों में 50 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 2010 में 128 शहरों के 70 लाख लोग शामिल हुए। साल दर साल यह सिलसिला बढ़ता रहा। 27 मार्च, 2021 को अर्थ ऑवर डे पर 8705.94 मेगावाट डिमांड की तुलना में 8531.83 मेगावाट बिजली खर्च हुई, यानी कुल 174.11 मेगावाट बिजली बची। इससे 8.03 लाख रुपए की बिजली बची। इस साल लोगों ने जागरूकता से हिस्सा लिया।

अर्थ ऑवर डे के जरिए ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। पिछले कुछ सालों में लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। प्रदेश की जनता से अपील है कि ऊर्जा बचत की इस मुहिम में अपना योगदान दें।
-भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री