rescue - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित सुजानपुर रेलवे अंडरपास में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण अंडरपास में अचानक जलभराव हो गया, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस बीच पानी में फंस गई। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ), पंजाब पुलिस और स्थानीय युवाओं की तत्परता से 13 बच्चों सहित सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस जब सुजानपुर के रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) से गुजर रही थी, तभी पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण बस बीच रास्ते में बंद हो गई। तेज बारिश और लगातार बढ़ते जलस्तर से बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात 1:53 बजे सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसएसएफ के जवान रमनदीप सिंह, आदेश कुमार, लखबीर चंद और रोहित कुमार ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाया और एक-एक कर सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। श्रद्धालु ऋतिका ने बताया कि वे देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक बस पानी में फंस गई। उन्होंने कहा कि एसएसएफ और पुलिस के जवान उनके लिए देवदूत बनकर पहुंचे और सभी यात्रियों की सुरक्षित जान बचाई।

सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बरसात के मौसम में इस अंडरपास के नीचे अक्सर पानी भर जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले से ही इस मार्ग पर एक तरफा यातायात की व्यवस्था की थी। हालांकि, रात के अंधेरे और तेज बारिश के कारण बस चालक विनीत गुप्ता पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस का इंजन पानी में बंद हो गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से बस को भी पानी से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले अंडरपास और पुलों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पानी की गहराई सुनिश्चित किए बिना वाहन आगे न बढ़ाएं।

मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो मराठी अभिनेत्रियां समेत कई महिलाएं रेस्क्यू
मुंबई। महाराष्ट्र में दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में पुलिस ने एक होटल से चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर दो अभिनेत्रियों समेत कई महिलाओं को बचाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पक्की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की। हिरासत में ली गई महिलाओं में एक मशहूर मराठी अभिनेत्री और एक चरित्र अभिनेत्री शामिल हैं, जिन्होंने बंगाली और हिंदी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।

छापेमारी से पहले पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन के तहत एक नकली ग्राहक का इस्तेमाल किया। होटल मैनेजमेंट और रैकेट में शामिल कथित एजेंटों से पूछताछ की जा रही है और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक दलाल को भी पकड़ा गया, जो कथित तौर पर मशहूर हस्तियों से जुड़ा मेकअप आर्टिस्ट है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या इस नेटवर्क के तार मुंबई में अन्य जगहों से भी जुड़े थे।

वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
काराकस। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 और दूसरे की 7.5 मापी गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि राजधानी काराकस समेत कई शहरों में इमारतें हिल गईं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि मृतकों और घायलों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में ला गुएरा, अरागुआ, काराबोबो और फाल्कॉन शामिल हैं। राजधानी काराकस में एक 22 मंजिला इमारत के ढह जाने की खबर है, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।

भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, ब्राजील और कोलंबिया के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में कई आफ्टरशॉक की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लखनऊ में भीषण हादसा: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ; दम घुटने से 14 बच्चों की मौत, 4 घायल
लखनउ। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भवन में मौजूद कई छात्र और कर्मचारी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, इस हादसे में दम घुटने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे पर सीएम योगी और पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन में आईटी प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं और आग लगने के समय कई प्रशिक्षु अंदर मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक कोचिंग सेंटर में करीब 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार भवन के भीतर तलाश अभियान चला रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करने के आदेश भी दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

कतर में भयावह हादसा: गैस प्लांट में विस्फोट से 54 लोग घायल, 18 अन्य लापता
दोहा। कतर की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 54 लोग घायल हो गये और 18 लापता हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह विस्फोट तकनीकी खराबी के कारण रास लफ्फान औद्योगिक शहर में हुआ। इसके बाद लापता लोगों की तलाश के लिए नागरिक सुरक्षा टीमों ने कतर के अंतरराष्ट्रीय खोज एवं बचाव समूह के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है।"

इससे पहले रविवार को जारी बयान में मंत्रालय ने कहा था कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है। दोहा से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में स्थित रास लफ्फान प्राकृतिक गैस के लिए कतर का मुख्य निर्यात टर्मिनल है। युद्ध के दौरान ईरान ने रास लफ्फान को निशाना बनाया था और इसके बाद यह कई हफ्तों तक बंद रहा था। कतर के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट तब हुआ, जब कर्मचारी बरजान गैस प्लांट में परिचालन फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे थे।

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की इमारत में लगी भीषण आग: 3 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार सुबह पांच मंज़िला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गयी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को हुई। गोविंद पुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल रात 2:24 बजे प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जल्द ही वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गये। इसके बाद अग्निशमन सेवा कर्मी और आपातकालीन प्रतिक्रिया बल के लोगों ने धुएं से भरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया।

चार दमकल गाड़ियां और कैट्स एम्बुलेंस सेवा में लगाई गईं। एक समन्वित प्रयास के तहत, घने धुएं में फंसे आठ लोगों को बचाया गया और सफदरजंग अस्पताल तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 22 साल के एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोगों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग शायद ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग तेज़ी से फैली और वहां खड़ी सात दो-पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल था, जो चार्ज हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

दिल्ली में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत, 38 अन्य घायल
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 38 लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी जिसके बाद दमकल विभाग ने करीब 10 गाड़ियां रवाना की। दमकल विभाग ने टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक करीब 11 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे में 21 लाेगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि बचाये गये सभी लोगों को केंद्रीयकृत दुर्घटना एवं ट्रॉमा सेवा (कैट्स) एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। नेहरू प्लेस अग्निशमन केंद्र के डिविजनल अधिकारी (डीओ) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्तरां में आग लगने की सूचना सुबह पौने दस बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
रैणी(अलवर)। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस शनिवार शाम करीब 4 बजे एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अलवर से रवाना होने के कुछ समय बाद ही नटनी का बारा के समीप बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण नरेश ने बताया कि बस तेज गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी।

बस के खाई में उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के शीशे और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्री चोटिल अवस्था में मदद की गुहार लगाते नजर आए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस और एंबुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
चमोली। उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर शनिवार तड़के एक वैन के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह हादसा ल्वाणी गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक ईको वैन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में सवार सभी लोग देहरादून से एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने परिजनों के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे। उनके पारिवारिक सदस्य भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में उपचार के दौरान निधन हो गया था। भजन सिंह के पार्थिव शरीर को एक निजी एम्बुलेंस के माध्यम से गांव लाया जा रहा था, जबकि परिजन ईको वैन से पीछे-पीछे आ रहे थे।

आज सुबह करीब चार बजे ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थराली पुलिस, डीडीआरएफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एक ओर जहां परिवार अपने दिवंगत सदस्य के अंतिम संस्कार की तैयारी में था, वहीं रास्ते में हुए इस हादसे से गांव शोक में डूब गया।

पटना में दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत ; अन्य 4 लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
पटना। बिहार में पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह गंगा नदी में एक नौका के पलट जाने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, तथा चार अन्य लापता हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक नौका पर सवार 14 लोग सब्जी की खेती करने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नौका पलट गई। इस घटना में तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि सात लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। चार अन्य लोग लापता हैं।

मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे है। लापता चार लोगों की तलाश की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम रिठोरा निवासी अनिल गुर्जर शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ चंबल नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। इसी दौरान वह नदी किनारे शौच करने गया, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश शुरू कराई। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान बीच में रोकना पड़ा। आज सुबह दोबारा अभियान शुरू किया गया और करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के खाई में गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास आज अपराह्न घटी। बताया जा रहा है कि एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों और वाहन को बाहर निकालने में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।