meena kumari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मीना कुमारी का किरदार निभाना चाहती हैं सुम्बुल तौकीर, अभिनेत्री ने अपने करियर के दौरान कई टीवी शो में काम कर हासिल की लोकप्रियता
मुंबई। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर सिल्वर स्क्रीन पर ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी का किरदार निभाना चाहती है। सुम्बुल तौकीर इन दिनों अपने नए शो ‘इत्ती सी खुशी’ को लेकर चर्चा में हैं। सोनी सब पर प्रसारित होने वाले इस शो के जरिए सुम्बुल तौकीर काफी समय के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं।

सुम्बुल तौकीर ने अपने करियर के दौरान कई टीवी शो में काम किया है। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का निर्माण जोरो पर है। सुम्बुल से जब पूछा गया कि वह सिल्वर स्क्रीन पर किस अभिनेत्री का किरदार निभाना चाहती है, इस पर उन्होंने कहा कि वह मीना कुमारी का किरदार निभाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कौन अभिनेत्री नहीं चाहेगी कि उसे मीना कुमारी का किरदार निभाने का अवसर मिले। मीना कुमारी पर शायद फिल्म बनाई भी जा रही है। यदि मुझे मौका मिलता है, तो मैं मीना कूमारी का किरदार निभाना पसंद करूंगी।

सुम्बुल तौकीर ने अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में काम किया है। सुम्बुल तौकीर ने बताया कि अनुभव सिन्हा के साथ काम करना उनके लिए कमाल का अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि अनुभव सर के साथ काम करने में काफी मजा आया। मैं उनके साथ फिर से काम करना चाहती हूं।

सुम्बुल तौकीर ने शो ‘इत्ती सी खुशी’ में वरूण बडोला के साथ काम किया है। इस शो में सुम्बुल तौकीर ने वरूण बडोला की पुत्री की भूमिका निभाई है। वरूण बडोला के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर सुम्बुल ने कहा- वरूण सर के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है। उनके साथ काम कर काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। वरूण सर सेट पर बीच-बीच में मुझे सुझाव देते हैं कि यदि तू यह सीन ऐसे करेगी तो ज्यादा अच्छा होगा। तब मैं यह सोंचती हूं कि मैंने इस बारे में क्यों नही सोंचा।

सुम्बुल ने अपने सह-कलाकार रजत वर्मा की भी प्रशंसा की, जो शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा- रजत और वरुण सर के साथ काम करना अछ्वुत रहा। कलाकारों के रूप में हमने जो केमिस्ट्री बनाई है, उसने शूटिंग को बहुत आसान और मजेदार बना दिया है।

रोज ऑडियो विजुअल्स द्वारा निर्मित शो ‘इत्ती सी खुशी’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सीरीज ‘शेमलेस’ का भारतीय रूपांतरण है। यह शो 18 अगस्त से सोनी सब पर शुरू होगा।

Birth Anniversary: जन्म के समय पिता मीना को अनाथालय छोड़ आये थे
मुंबई। अपने दमदार और संजीदा अभिनय से सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी को उनके पिता अनाथालय छोड़ आए थे।

एक अगस्त 1932 का दिन था। मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर मास्टर अली बक्श नाम के एक शख्स बड़ी बेसब्री से अपनी तीसरी औलाद के जन्म का इंतजार कर रहे थे। दो बेटियों के जन्म लेने के बाद वह इस बात की दुआ कर रहे थे कि अल्लाह इस बार बेटे का मुंह दिखा दे, तभी अंदर से बेटी होने की खबर आयी तो वह माथा पकड़ कर बैठ गये। मास्टर अली बख्श ने तय किया कि वह बच्ची को घर नहीं ले जायेंगे और वह बच्ची को अनाथालय छोड़ आये लेकिन बाद में उनकी पत्नी के आंसुओं ने बच्ची को अनाथालय से घर लाने के लिये उन्हें मजबूर कर दिया। बच्ची का चांद सा माथा देखकर उसकी मां ने उसका नाम रखा माहजबीं। बाद में यही माहजबीं फिल्म इंडस्ट्री में मीना कुमारी के नाम से मशहूर हुई।

वर्ष 1939 में बतौर बाल कलाकार मीना कुमारी को विजय भटृ की लेदरफेस में काम करने का मौका मिला। वर्ष 1952 मे मीना कुमारी को विजय भटृ के निर्देशन में ही बैजू बावरा मे काम करने का मौका मिला। फिल्म की सफलता के बाद मीना कुमारी बतौर अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने मे सफल हो गई। वर्ष 1952 मे मीना कुमारी ने फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही के साथ शादी कर ली।वर्ष 1962 मीना कुमारी के सिने कैरियर का अहम पड़ाव साबित हुआ। इस वर्ष उनकी आरती,मै चुप रहूंगी और साहिब बीबी और गुलाम जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इसके साथ हीं इन फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामित की गई। यह फिल्म फेयर के इतिहास में पहला ऐसा मौका था जहां एक अभिनेत्री को फिल्म फेयर के तीन नोमिनेशन मिले थे।

वर्ष 1964 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही की विवाहित जिंदगी मे दरार आ गई। इसके बाद मीना कुमारी और कमाल अमरोही अलग अलग रहने लगे। कमाल अमरोही की फिल्म पाकीजा के निर्माण में लगभग चौदह वर्ष लग गए। कमाल अमरोही से अलग होने के बावजूद मीना कुमारी ने शूटिंग जारी रखी क्योंकि उनका मानना था कि पाकिजा जैसी फिल्मों में काम करने का मौका बार बार नहीं मिल पाता है। मीना कुमारी के करियर में उनकी जोड़ी अशोक कुमार के साथ काफी पसंद की गई। मीना कुमारी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिये चार बार फिल्म फेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया है। इनमें बैजू बावरा,परिणीता,साहिब बीबी और गुलाम और काजल शामिल है।

मीना कुमारी यदि अभिनेत्री नहीं होती तो शायर के रूप में अपनी पहचान बनाती। हिंदी फिल्मों के जाने माने गीतकार और शायर गुलजार से एक बार मीना कुमारी ने कहा था , ये जो एक्टिग मैं करती हूं उसमें एक कमी है, ये फन, ये आर्ट मुझसे नही जन्मा है ख्याल दूसरे का किरदार किसी का और निर्देशन किसी का। मेरे अंदर से जो जन्मा है, वह लिखती हूं जो मैं कहना चाहती हूं वह लिखती हूं। मीना कुमारी ने अपनी वसीयत में अपनी कविताएं छपवाने का जिम्मा गुलजार को दिया जिसे उन्होंने नाज.. उपनाम से छपवाया। सदा तन्हा रहने वाली मीना कुमारी ने अपनी रचित एक गजल के जरिये अपनी जिंदगी का नजरिया पेश किया है।

चांद तन्हा है आसमां तन्हा
दिल मिला है कहां कहां तन्हा
राह देखा करेगा सदियों तक
छोड़ जायेगें ये जहां तन्हा

अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली मीना कुमारी 31 मार्च 1972 को अलविदा कह गयी। मीना कुमारी के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्में है.. आजाद, एक हीं रास्ता, यहूदी, दिल अपना और प्रीत पराई, कोहीनूर, दिल एक मंदिर, चित्रलेखा, फूल और पत्थर, बहूबेगम, शारदा, बंदिश, भींगी रात, जवाब, दुश्मन आदि।

कंगना रनौत ने मीना कुमारी की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्रेजडी क्वीन, दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित फिल्म पाकीजा से मीना कुमारी की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ कंगना ने लिखा कि मैंने मीना कुमारी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने बहुत कुछ पढ़ा है। वह अपने काम के लिए काफी मशहूर थीं। दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है। उस दौर में दूसरी 'हीरोइंस' को 'एक्ट्रेस' कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब हीरोइंस हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी।

कंगना बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर,मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े समेत कई नामचीन कलाकार भी हैं। यह फिल्म 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मीना कुमारी का किरदार निभायेगी कृति सैनन!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन सिल्वर स्क्रीन पर ट्रेजडी क्वीन मीना कुमाी का किरदार निभाती नजर आ सकती है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। चर्चा है कि मनीष मल्होत्रा, मीना कुमारी की बायोपिक के साथ अपना डेब्यू करेंगे। कहा जा रह है कि इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज प्रोड्यूस करेगी।

चर्चा है कि इस बायोपिक में कृति सैनन, मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिलहाल फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है और इसके बाद फिल्म कास्टिंग की जाएगी। इसके बाद मीना कुमारी की जिंदगी पर बन रही बायोपिक शूट होगी।

कृति सैनन निभायेगी मीना कुमारी का किरदार !
मुंबई। यदि आप मीना कुमारी को याद कर रहे है, तो कृति सैनन इन यादों को ताजा करने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन सिल्वर स्क्रीन पर मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि महान अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर फिल्म बनायी जाने वाली है। यह फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी। चर्चा है कि इस फिल्म में कृति सैनन, मीना कुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती है।जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जा सकती है।

यदि सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। मीना कुमारी पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है। हाल के समय में कृति सैनन की मिमि और बच्चन पांडे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई है। कृति, प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष', टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म गणपत, वरुण धवन के साथ  फिल्म भेड़यिा और कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आयेंगी।