line - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : विद्युत निगम ने समय रहते खतरा हटाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाई
भण्डेड़ा। क्षेत्र के मानपुरा मार्ग स्थित बांसी जीएसएस पर पहुंच रही 33 केवी विद्युत लाइन के झुकाव की समस्या समाचार प्रकाशित होने के बाद दूर कर दी गई। संबंधित निगम के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुधवार दोपहर झुके हुए पोल को बदलकर लाइन को सुरक्षित दूरी पर स्थापित कराया।

जानकारी के अनुसार जयपुर विद्युत वितरण निगम की नैनवां से बांसी जीएसएस तक पहुंचने  वाली 33 केवी लाइन का एक पोल डोडी फीडर की 11 केवी लाइन की ओर झुक गया था। दोनों लाइनों  के बीच दूरी कम होने से क्षेत्र में हादसे की आशंका बनी हुई थी। यह झुकाव पिछले बारिश के समय से बना हुआ था। मानपुरा-उंरासी सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण एवं  राहगीर इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन का झुकाव कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति पत्र ने 13 मई,  बुधवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए झुकी हुई लाइन को बदलवाया। लाइन दुरुस्त होने से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं एवं बांसी जीएसएस कर्मचारियों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने त्वरित समाधान के लिए विद्युत निगम एवं समाचार पत्र की सराहना करते हुए आभार जताया।

सीवर से बिगड़ रहा रिवर फ्रंट का नजारा
कोटा । नगर विकास न्यास ने करोड़ों रुपए खर्च कर विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट का  निर्माण तो करवा दिया। लेकिन उसकी सही ढंग से देखभाल नहीं होने व सीवरेज का गंदा पानी गिरने से घाटों की दुर्दशा हो रही है। कई घाट तो काले पड़ गए हैं और गंदा पानी चम्बल नदी में जा रहा है। न्यास ने चम्बल नदी के दोनों किनारों  पर कोटा बैराज से नयापुरा की रियासत कालीन पुलिया तक करीब साढ़े 5 कि.मी. एरिया में रिवर फ्रंट का निर्माण कराया है। इसके बीच में आकर्षक घाट बनाए हैं। हर घाट अपने आप में अलग पहचान लिए हुए है। वहीं चम्बल नदी में गंदे नालों का पानी नहीं जाए उसे रोकने के लिए एसटीपी का निर्माण भी कराया गया है। लेकिन हालत यह है कि इतना सब कुछ करने के बाद भी इन घाटों की सही ढंग से देखभाल नहीं की जा रही।

इन घाटों पर गिर रहा गंदा पानी
रिवर फ्रंट के नयापुरा घाट की तरफ लाड़पुरा करबला की सीवर लाइन का गंदा पानी गिर रहा है। केडीए अधिकारियों ने करबला में फोर्ट वाल पर सीवर लाइन जाम होने पर ओपन ड्रेन बनाकर सीवर लाइन को रिवर फ्रंट के घाट की तरफ मोड़ दिया। जिससे उस पूरे क्षेत्र का गंदा पानी नयापुरा घाट की तरफ गिर रहा है। वहीं रामपुरा घाट की तरफ भी कई दिन से सीवरेज का गंदा पानी आने से उस घाट पर भी गंदगी व दुर्गंध तो हो ही रही है। साथ ही वह घाट काला पड़ने लगा है।

न्यास इंजीनियरों की मेहनत पर पानी
महावीर नगर निवासी राकेश नामा ने बताया कि  नगर विकास न्यास  के इंजीनियरों ने दिन रात मेहनत कर इस रिवर फ्रंट को तीन साल के कम समय में एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है।  हालांकि उनमें से वर्तमान में अधिकतर इंजीनियर व अधिकारी यहां पद स्थापित नहीं हैं।  लेकिन उनकी उस मेहनत व शहर के आकर्षक पर्यटन स्थल की दुर्दशा की जा रही है।

विश्व धरोहर की सार संभाल हो
रिवर  फ्रंट घूमने आए जयपुर निवासी महेश सिंघल ने बताया कि कोटा में विश्व स्तरीय धरोहर बनी है। जिसके बारे में काफी सुना थघा। अब समय मिला है तो परिवार समेत देखने आए है। लेकिन नयापुरा व रामपुरा घाटों की तरफ से सीवरेज का गंदा  यहां से बह रहा है। जिससे इनकी दुर्दशा हो रही है। जबकि अधिकारियों को इनकी सार संभाल करनी चाहिए। रिवर फ्रंट पर आए सवाई माधोपुर निवासी गंगाधर मीणा का कहना है कि राजस्थान ही नहीं पूरे देश में इस तरह का पर्यटन स्थल नहीं देखा। जहां विविधता के साथ विश्व की अलग-अलग कलाकृतियां बनाई गई है। रात के समय तो यहां का नजारा देखने लायक रहता है। लेकिन  दो घाट की तरफ से आ रहा  गंदा पानी चम्बल नदी में गिर रहा है। जिससे नदी का पानी भी दूषित होने लगा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक उस स्थिति को देखकर यहां की छवि को अच्छी बनाने की जगह धूमिल लेकर जा रहे हैं।

इनका कहना है
लाड़पुरा करबला की सीवर लाइन को खाई रोड की तरफ स्क्रीन में मिलाने का काम किया जा रहा है। हालांकि वहां का गंदा पानी बहुत कम घरों का रिवर फ्रंट की तरफ आ रहा है। जिससे नयापुरा घाट की तरफ का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। रामपुरा घाट की तरफ सीवरेज का चैम्बर जाम होने से वह ओवर फ्लो होकर बह रहा है। पिछले कुछ दिन से यह स्थिति बनी है। जिससे उस रामपुरा घाट की तरफ से अधिक गनदा पानी नदी में जा रहा है। रामपुरा घाट का कुछ हिस्सा भी काला पड़ा है। हांलाकि प्रयास किए जा रहे हैं कि इसे शीघ्र ही  सही कर दिया जाएगा।
-भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन कोटा विकास प्राधिकरण

महत्वपूर्ण सेक्शनों पर दोहरी लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को दी स्वीकृति
जयपुर। रेलवे मंत्रालय ने लगभग 19 किलोमीटर का अलुआबाड़ी-ठाकुरगंज सेक्शन, लगभग 168 किलोमीटर का अररिया-ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी सेक्शन, 14 किलोमीटर का सिलीगुड़ी टाउन-गुलमा (बाइपास लाइन) और 8 किलोमीटर का न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी सेक्शन के नई दोहरी लाइनों के निर्माण के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृति दी है। कटिहार-मालदा टाउन से डिब्रुगढ़ तक का रेल मार्ग पूर्वोत्तर सीमा रेल प्रणाली का प्रमुख मार्ग है। यह महत्वपूर्ण रेल मार्ग सात राज्यों वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र को भारत के अन्य राज्यों से जोड़ता है।

निर्धारित सेक्शनों के ब्रॉड गेज लाइन का दोहरीकरण पू.सी रेल के लिए उच्च प्राथमिकता है, क्योंकि यह हिस्सा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और देश के बाकी हिस्सों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करता है। प्रस्तावित दोहरीकरण कार्यों के पूरा होने पर कटिहार से पूर्वोत्तर राज्यों तक चार लाइनों की कनेक्टिविटी होगी, जो भारत के उत्तरी हिस्से से पूर्वोत्तर राज्यों को रेल परिवहन में बेहतर गतिशीलता प्रदान करने में मदद करेगी

लापरवाही: दो माह से भी नहीं भरे गढ्डे, हादसों का खतरा
गुड़ली। कस्बे क्षेत्र ग्राम पंचायत गुडली में जिओ 5 फाइबर लाइन लगाने के लिए जिओ कंपनी के द्वारा गांव में मुख्य मार्ग मेगा हाईवे मेन रोड से ग्राम पंचायत गुडली जिओ टावर तक 5 फुट गहरे गड्ढे खोदे गए थे जो 2 महीने के बाद भी नहीं भरे गए हैं। रात्रि में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं बाइक सवार किसी भी वक्त इस हादसे का शिकार हो सकता है। साथ ही नन्हे बच्चे खेलते समय इसमें गिर सकते हैं और जानवर भी इसमें गिर कर जख्मी हो रहे हैं

यह गड्ढे 5 फिट गराई में है चौड़ाई 3 फीट है जिसमें बाइक सवार व्यक्ति गिरने से बड़ा हादसा होने की पूरी संभावना है। इसके बाद भी कंपनी के द्वारा व पंचायत जिम्मेदार प्रशासन के द्वारा इसको नहीं भरा जा रहा है। हमने पहले भी अवगत करा चुके हैं कोई सुनवाई नहीं कर रहा हूं। हादसे का इंतजार है। यदि कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
-मोहनलाल मेरोठा, पूर्व  सरपंच

गड्ढे में सबसे ज्यादा रेलवे फाटक के दोनों तरफ खुदे हुए हैं। जहां पर बाइक सवार आम जनता का आना जाना रहता है। किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। नन्हे बच्चे खेलते वक्त इसमें गिर सकते हैं। प्रशासन को हादसे का इंतजार है हम अनुरोध करते हैं समस्या का समाधान किया जाए।
-पप्पू लाल मेरोठा, ग्रामीण

गड्ढे पूरे गांव में खोदे हुए हैं कुछ गड्ढे भर दे गए हैं। कुछ को खुला छोड़ रखा है। यहां पर स्कूल में जाते वक्त बच्चे इधर होकर जाते हैं कभी भी बच्चे गिर सकते हैं और बच्चों की मौत हो सकती हैं। इसको लेकर प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।  गड्ढों को भरने  की कोशिश की जाए  नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। हम ने पहले भी प्रशासन को इसके बारे में बताया है।
-रामभरोस सुमन, समाजसेवी

इस समस्या में अधिकारियों से बात करेंगे जल्दी गड्ढे भरवाने की कोशिश की जाएगी ताकि बड़ा हादसा ना हो।
-हेमराज वर्मा, सचिव ग्राम पंचायत गुड़ली

इस समस्या का जल्दी समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी
-सत्यनारायण भील, सरपंच गुड़ली ग्राम पंचायत

लेबर को भेजकर गड्ढे बंद करवा दिए जाएंगे जिससे ग्रामीणों को परेशान नहीं होगी।
-लखन सैनी, इंजिनियर, जीओ कम्पनी

परकोटे में पानी की जर्जर लाइनें बदलेंगी, खर्च होंगे 380 करोड़
जयपुर। शहर के चारदीवारी एवं आसपास के क्षेत्रों में पुरानी जर्जर पाइप लाइनों और उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन बदले जाएंगे। इस पर 380.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जलदाय विभाग की राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की नीति निर्धारण समिति (पीपीसी) ने प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। जलदाय मंत्री महेश जोशी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई समिति की बैठक में जगतपुरा क्षेत्र में वार्ड 33 एवं 35 में बढ़ती हुई पेयजल मांग को देखते हुए बीसलपुर से आपूर्ति की पुरानी लाइनें बदलने, उच्च एवं स्वच्छ जलाशयों के निर्माण तथा राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाइन के कार्यों के लिए 44 करोड़, पम्पिंग मशीनरी सहित अन्य कार्यों के लिए 37 करोड़, बाईजी की कोठी, मॉडल टाउन क्षेत्र में कम प्रेशर से पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए 10 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय, साढेÞ चार लाख लीटर क्षमता के स्वच्छ जलाशय, वितरण लाइनों, स्काडा सिस्टम जैसे कार्यों के लिए 46.37 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। बैठक में जोशी ने प्रदेश की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने अधिकारियों को निविदा से लेकर कार्यादेश जारी करने तक की प्रक्रिया तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

पीपीसी में विभिन्न शहरों की योजनाओं को मंजूरी
- दौसा शहर में 126.54 करोड़ से तैयार होगा पेयजल आपूर्ति का ढांचा
- बस्सी के लिए 18.61 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन
- जोधपुर शहर में राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों के लिए 5.96 करोड़ का अनुमोदन
- भादरा के लिए 95.64 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन

थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही अपराधियों में मची खलबली
मण्डावर। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से पिछले दो वर्ष से कोट-नांगलमेव गांव में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में तत्कालीन थानाधिकारी के लाइन हाजिर होते ही खलबली मच गई है। पिछले दो वर्ष से बड़े पैमाने पर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी से राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों की पुलिस एवं विदेशी नागरिक भी परेशान हैं। इन राज्यों में दोनों गांवों के चार दर्जन से अधिक अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज है, लेकिन मण्डावर पुलिस थाने में इन आरोपियों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है और नाही पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। दस दिन पूर्व थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में हड़कम्प मच गया। इधर कोट व नांगलमेव गांव में चल रहे ऑनलाइन ठगी की शिकायतें पुलिस महानिदेशक तक पहुंच रही है, इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक दौसा भी इस ऑनलाइन ठगी के मामले से जुड़े अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे है। वहीं नए थानाधिकारी अनिल कुमार के  ज्वॉइन करते ही नांगलमेव व कोट गांव में साइबर क्राइम से जुड़े अपराधियों में खलबली मच गई है।

साइबर अपराध के मास्टर माइंड अपराधी देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के लोगों से प्रत्येक दिन लड़की बनकर मोबाइल पर चैट कर अश्लील वीडियो दिखाकर तथा उसकी स्क्रीन रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल कर पन्द्रह से बीस लाख रूपये की ठगी कर रहे हैं। कोट गांव के साइबर अपराधियों ने गुजरात के करीब दो दर्जन डॉक्टरों व हाईप्रोफाइल लोगों के फेसबुक से मोबाइल नम्बर लेकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से कोट व नांगलमेव गांव में सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी कर अमेरिका के एक नागरिक से करीब डेढ़ करोड़ रूपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। अलवर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन से ऑनलाइन ठगी के दर्ज एक मामले में मण्डावर पुलिस थाना क्षेत्र के कोट गांव से करीब एक दर्जन लोगों को गिरफतार कर बड़ा खुलासा किया, लेकिन तब भी मण्डावर पुलिस की आंख नहीं खुली और साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों अनजान लोग सेक्सटार्शन में फंस कर बर्बाद हो रहे हैं और कुछ जान दे रहे हैं, फिर भी पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

आईओसी की लाइन से तेल चोरी के मामले में आया नया मोड़
महुवा। मौजपुर गांव में शनिवार को एक थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग के बाद प्रशासनिक स्तर पर किए गए खुलासे मैं चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हालांकि इस संबंध में आईओसी के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक नेतराम मीणा ने महुआ पुलिस थाने में खेत मालिक और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ पाइप लाइन से तेल चोरी करने का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक की तलाश में अलग-अलग टीम रवाना कर दी गई है। उधर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलवाया है। मामले की जांच एससी एसटी सेल के डीएसपी सत्यनारायण यादव को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटनास्थल से मलबा हटाया जा रहा है,

मलबा हटने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा कि जहां थर्माकोल की फैक्ट्री चल रही थी उस बिल्डिंग में और क्या कार्य होता था। उन्होंने यह भी बताया कि मलबा हटाने के बाद यह तय हो पाएगा कि कोई व्यक्ति आगजनी के दौरान उसमें फंस तो नहीं गया था। उधर आईओसी के जनरल मैनेजर त्रिभुवन सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हम से कोई चूक नहीं हुई आगे सब जांच में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों में गलत धारणा है कि लाइन बंद करने के बाद ही लाइन में वाल्व लगाया जा सकता है, ऐसा नहीं है लाइन चालू रहने के दौरान ही वाल्व को लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चोरी से निरंतर तेल निकालने पर ही उसका पता चल पाता है, रुक रुक कर तेल निकालने पर उसका पता नहीं चल पाता उन्होंने बताया कि जिस जगह पर वाल्व लगाया गया था वहां अब इंजीनियरों के माध्यम से पाइप को बेल्ड कर पाइप लाइन को पूरी तरह सुरक्षित रूप से चालू कर दिया गया है।

तीन जेसीबी, दो क्रेन, आधा दर्जन दमकल अभी भी मौजूद: मौजपुर गांव के पास जिस जगह थर्माकोल फैक्ट्री थी जो आगजनी के बाद धराशाई हो गई वहां से मलबा हटाया जाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। बताना जरूरी है भवन की छत नीचे धराशाई हो गई थी, ऐसे में छत को हटाने के लिए तीन जेसीबी, दो क्रेन और आधा दर्जन दमकल रविवार सुबह से ही जुटी हुई है। लेकिन अभी भी प्रचंड आग का रुतबा बरकरार है।

जिसे बार-बार दमकलो के माध्यम से ठंडा किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक संभवत सोमवार देर शाम तक मलबा हटाया जा सकेगा।

कवर के रूप में इस्तेमाल होता था थर्माकोल: सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में चारा काटने की मशीन भी बताई गई है संभ्वत उस मशीन से थर्माकोल के टुकड़े किए जाते थे जिन्हें तेल ले जाने वाले वाहन के पीछे और साइड में लगाया जाता था। फैक्ट्री में एक 3 फेस का जनरेटर भी मिला है जिससे संभवत है उन मोटरों को चलाया जाता था जो पाइपलाइन से तेल खींचकर संबंधित वाहन में रखें ड्रम या टंकी में भरती थी। फैक्ट्री में सिंगल फेस विद्युत भी चोरी-छिपे भूमिगत लाइन डालकर पहुंचाई जा रही थी।

एक माह में दो बार आता था बड़ा ट्रोला: गांव के ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक माह में दो बार बड़ा ट्रोला आता था जो चारों तरफ से पैक था, पीछे की तरफ उसमें थर्माकोल लगा हुआ दिखाई देता था। पुलिस की मानें तो वही ट्रोला फैक्ट्री में जलकर राख हुआ है। उक्त ट्रॉले में कितना तेल जाता था इसकी पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गई है।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा , जयपुर किया रैफर
कोटा। शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने युवक को तुरंत एमबीएस अस्पताल में  भर्ती कराया।  वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तुरंत  जयपुर के लिए रेफर कर दिया है। युवक हादसे में 70%  से अधिक झुलस गया है।

पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया  थाना क्षेत्र के गांव बजरंगपुरा निवासी गोपाल उम्र 40 साल पुत्र रूप सिंह सुबह 10:00 बजे घर में मां के 12वें कार्यक्रम  की तैयारी के लिए छत पर टेंट लगा रहा था। छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टेंट का पाइप टच हो गया। इससे टेंट में करंट दौड़ गया और  वह उसकी चपेट में आ गया। टेंट में आग लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया ।जहां हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।हादसे में धमाके के साथ घर में लगे विद्युत के कई उपकरण भी जल गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया ।