class 10 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नकल रहित परीक्षा के लिए मध्य प्रदेश कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जल्द शुरू होगी 12वीं कक्षा की प​रीक्षाएं
भोपाल। मध्यप्रदेश में कल से शुरु होने जा रहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की परीक्षाओं के पहले भिंड जिला कलेक्टर ने परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के कड़े इंतजाम किए हैं। कल 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरु होंगी, इसके पहले नकल के लिए कुख्यात भिंड जिले के कलेक्टर ने परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जिले के सभी 50 परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी व्यवस्था लागू रहेगी, जबकि 46 केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश की अंतिम समय-सीमा 8.30 बजे तय की गई है। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा चाहे कारण कुछ भी हो। परीक्षा प्रारंभ होने से पहले पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों की सामग्री पहले ही संबंधित थानों के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दी गई है। परीक्षा वाले दिन ही कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों का बॉक्स खोला जाएगा। सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र बाहर निकाले जाएंगे और कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। सुबह 8.30 बजे से पहले सामग्री का केंद्र तक पहुंचना अनिवार्य किया गया है। केंद्र अध्यक्ष द्वारा 8.45 बजे तक पर्यवेक्षकों को प्रश्न पत्रों के सील्ड पैकेट वितरित किए जाएंगे। 8.50 बजे उत्तरपुस्तिकाएं दी जाएंगी और परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले यानी 8.55 बजे परीक्षा कक्ष में प्रश्न पत्र खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित किए जाएंगे। किसी भी स्तर पर समय में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।

पूरी परीक्षा प्रक्रिया की मॉनिटीरिंग निर्धारित ऐप के माध्यम से की जाएगी। प्रश्न पत्र बॉक्स का छहों दिशाओं से वीडियो बनाकर बोर्ड के तय व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल फोन सील किए जाएंगे, जिसका घोषणा पत्र समय पर ऐप पर अपलोड करना होगा। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा कक्ष के अलावा किसी अन्य कक्ष में न खोले जाएं। सभी पैकेट सील्ड अवस्था में पर्यवेक्षकों को सौंपे जाएंगे और उनका विधिवत रजिस्टर में संधारण किया जाएगा।

जिले में 10वीं के 19 हजार 342 और 12वीं के 14 हजार 421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पांच परीक्षा केंद्रों पर एमपी बोर्ड की सीधी निगरानी रहेगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि नकल या अनुशासनहीनता पर की नीति अपनाई जाएगी।

विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे सहित 5 पर 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज
दौसा। राजस्थान के अलवर-राजगढ़ से कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा के खिलाफ दौसा जिले के मंडावर थान में रेप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विधायक के बेटे दीपक मीणा सहित उसके पांच दोस्तों पर गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होनें जिले के रैणी इलाके में रहने वाली 10वीं की छात्रा को अगवा कर रेप किया है। इसके लिए आरोपी पीड़िता को मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ-मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लेकर आये थे। जहां बच्ची से तीनों ने मिलकर ज्यादती की थी। पुलिस के अनुसार इस संबंध में मंडावर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में एक विधायक के पुत्र सहित पांच लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने पीड़तिा का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने पीड़तिा से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर में रखे 15 लाख रुपए तथा कुछ जेवर भी मंगवा लिए। इस संबंध में चोरी का मामला भी दर्ज कराया गया।

विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई
पीडिता ने पुलिस को बयान दिए है कि आरोपियों ने होटल ले जाकर 24 फरवरी को उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद भी आरोपी नहीं रूके और आरोपी कई बार दबाव देकर पीड़िता को इस होटल में लेकर आए और बार-बार गैंग रेप की वारदातों को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने के लिए वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। गत मई में शादी के लिए रखे 15 लाख 40 हजार रुपए दबाव बनाकर मंगा लिए गए।

विधायक पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमडा और नेतराम समलेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना का खुलासा गत 24 मार्च को उस समय हुआ जब छात्रा के परिजनों ने घर से रुपए चोरी के मामले में पूछने के दौरान उसने घटना के बारे में बताया। मंडावर थाने में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत राजगढ़ विधायक जोहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमडा और नेतराम समलेटी एवं दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच महवा पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार कर रहे है।

केंद्रीय मंत्री ने वारदात को बताया अत्यंत गंभीर
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अलवर जिले में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वारदात अत्यंत गंभीर है। शनिवार को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजगढ़ से विधायक जोहरीलाल मीना के पुत्र दीपक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसके सामाजिक-राजनीतिक सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इस तरह के मामलों से राजनीतिज्ञों की छवि बिगड़ती है, जनता का विश्वास टूटता है। शेखावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व होना चाहिए कि वे अपराध तो रोकें ही, अपराधियों को भी स्वयं ही सामने लाएं। उन्होंने कहा कि पीड़िता और परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस पर कसा तंज
राज्य में कोयला संकट को लेकर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कांग्रेस पर तंज कसा। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि गहलोत साहब आग लगने पर कुआं खोदते हैं। मेरा अनुमान है, यह देश में अपनी तरह का पहला मामला होगा, जहां एक राज्य का मुख्यमंत्री दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री से कोयला मांगने पहुंचा है और दोनों ही राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है। शेखावत ने तंज कसा कि समानता यह भी है कि कांग्रेस की सत्ता अब इन दो राज्यों में ही बची है।