power cut - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला: ‘प्रीपेड पीड़ित’ शब्द दिया नया नाम, बिजली कंपनियों और सरकार के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप
लखनऊ। स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के एकाउंट में पैसे होने के बावजूद बत्ती गुल होने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में ‘प्रीपेड पीड़ित’ नाम की एक नई श्रेणी पैदा हो गई है। रविवार को सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से ही बिजली के लिए भुगतान कर दिया है, वे भी स्मार्ट मीटर की खामियों के चलते बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि जब बिजली कंपनियों को पहले ही पैसा मिल जाता है, तो फिर आम जनता को परेशान क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनियों और सरकार के बीच तालमेल की कमी या मिलीभगत के कारण आम उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोग बार-बार शिकायत करने और कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार में जनता ‘उपभोक्ता’ से ‘उपभुगता’ बन गई है, जिसे नीतियों की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने ‘पीडीए’ (पीड़ित, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब ‘प्रीपेड पीड़ित’ भी इसमें शामिल हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में स्थिति बदलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर बिजली व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हित में बनाया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

प्रदेश में बिजली कटौती के मुद्दे पर सियासत जारी, अशोक गहलोत ने कहा- उपलब्धियां गिनाने की जगह जनता को राहत दे सरकार
जयपुर। प्रदेश में बिजली कटौती के मुद्दे पर सियासत जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के बयान पर गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने कहा है कि कल मैंने प्रदेश की बिजली की समस्या उठायी तो सरकार की ओर से प्रेस वार्ता कर उपलब्धियों का बखान किया पर बिजली कटौती की समस्या जारी है। बिजली के साथ राजधानी जयपुर में स्थित मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर सहित प्रदेशभर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है एवं आमजन प्रदर्शन करने के लिए जनता मजबूर है। सरकार को प्रेस वार्ता कर उपलब्धि गिनाने की बजाय बिजली-पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति पर देना चाहिए जिससे जनता को राहत मिल सके।

गौरतलब है कि गहलोत के बिजली कटौती के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रेस कांफ्रेंस कर गहलोत के आरोपों को आधारहीन बताते हुए खंडन किया था। अब गहलोत ने फिर से हमला बोला है।

साढ़े 32 लाख बकाया, बस स्टैंड का बिजली कनेक्शन काटा
रावतभाटा। रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र में बने डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा बस स्टैंड पर पिछले आठ दस महीनों से लगभग 32 लाख 55 हजार रुपए का बिल बकाया होने से बिजली विभाग ने बस स्टैंड का कनेक्शन काट दिया है। जिसका खामियाजा रोडवेज के चालकों व परिचालकों के साथ रात बिरात में आने जाने वाले यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बिल भुगतान नहीं होने के चलते बिजली विभाग द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में बनाए गए कोटा रोड पर होमी जहांगीर भाभा बस स्टैंड के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए। अचानक विद्युत कनेक्शन काटने से कई 100 किलोमीटर की यात्रा कर बाहर से आए हुए बस चालकों और परिचालको को शौचालय स्नान इत्यादि में बिना पानी और अंधेरे में ही खाना खाने को मजबूर होना पड़ा।

नगर पालिका करवाती आ रही है बिल जमा
पूर्व में बस स्टैंड का निरंतर बिजली बिल का भुगतान नगर पालिका प्रशासन द्वारा ही जमा कराया जाता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि जब पूर्व में निरंतर 5 सालों से नगर पालिका प्रशासन ही बिजली बिल को जमा करवा रही है तो आज बिजली के बकाया बिल को जमा कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका खुद क्यों नहीं उठा रही। वहीं नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि बस स्टैंड का संचालन रोडवेज आगार के अधीन है। कोटा और चित्तौड़गढ़ के आगार प्रबंधकों से बात कर समस्या का हल निकालने की कोशिश की जा रही है।

शुरू से चर्चा में रहा बस स्टैंड
डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा बस स्टैंड बनने के बाद से ही निरंतर चर्चा में रहा। कभी बस स्टैंड पर यात्री और चालकों के लिए सुविधाओं का अभाव, कभी श्वानों के लिए बनाया गया अस्पताल और वर्तमान में चालक परिचालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं पानी, बिजली और खाने तक की व्यवस्था नहीं होने आदि कारणों से हमेशा चर्चा में रहता आया है।

इनका कहना है
पूर्व में समस्त बिल नगर पालिका प्रशासन द्वारा ही जमा कराए जाते थे। लेकिन वर्तमान में नगर पालिका के ऊपर करीब एक करोड़ 12 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान बकाया चल रहा है। ऐसे में बिजली विभाग ने संबंधित बस स्टैंड का विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिया। वर्तमान में भी दिन के समय शहर की सड़कों पर लाइट जल रही है।
- महावीर बैंसला, जेईएन, विद्युत विभाग

बस स्टैंड का संचालन रोडवेज आगार के अधीन है। ऐसे में चित्तौड़गढ़ और कोटा आगार के प्रबंधक से बात की जा रही है। जल्द ही बिजली बिल का भुगतान करवा दिया जाएगा।
- मुकेश नागर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रावतभाटा

बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली बंद ने बढ़ाई मुसीबत
भण्डेड़ा। भण्डेड़ा क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार को मध्यरात्रि में मेघ जमकर मेहरबान होने व ऊपरी क्षेत्र के तालाबों में भी जोरदार बरसाती पानी की आवक बनी रहने से जब सुबह होती है, तब बरसाती पानी का सैलाब मुख्य मार्गों को ही दरिया का रूप देता नजर आता है। क्षेत्र के नालों में बरसाती पानी समा नहीं पाने से खेतों में भी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर तेज वेग से पानी का बहाव होता नजर आया है। आपस में एक-दूसरे कस्बों सहित ग्रामीण अंचलों का संपर्क बाधित हुआ है। लोग खतरेभरी राह को पार करते नजर आए है। वहीं दो दिन व दो रात से भण्डेडा क्षेत्र में बिजली बंद है, जिससे ग्रामीणों पर आफत बनी हुई है ओर प्रशासन की अनदेखी से समस्या और भी भारी रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों के लिए क्षेत्र में लगभग दो से तीन किमी में ही बरसाती पानी रोड़ा बन जाता है। बरसाती पानी क्षेत्रवासियों के लिए आफत बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार दो रात से हो रही बारिश ने कस्बों, गांवों सहित ढाणियों में तांडव मचा रखा है। बुजुर्गों सहित मोके पर देखने वालो का कहना है कि इस तरह का पानी 75 वर्ष की उम्र में नही देखा जो आज देखने को नजर आ रहा है। भण्डेड़ा-बांसी मार्ग पर नाले के उफान ने राह को बंद कर रखा है। बांसी में कॉलोनी के बीच नाले का उफान खतरे से चल रहा है। जो यह गांव से एक किमी की दूरी भी बंद है। बांसी से रामगंज का मार्ग पर नाले के उफान से यह भी बंद है। बांसी से दुगारी के मार्ग पर तालाब का पानी के उफान से यह मार्ग भी बंद है। बांसी से सांवतगढ के मार्ग पर तालाब के उफान व नालो के उफान ने यह मार्ग भी बंद कर रखा है। बरसाती पानी से चंहुओर जलमय हालात बने हुए है। क्षेत्र में रातभर हुई बारिश से भण्डेड़ा-बांसी, बांसी से दुगारी, बांसी से सांवतगढ़, बांसी से भजनेरी, बांसी-रामगंज, दुगारी-नैनवां इन मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही थम गई है। जिधर नजर डालो उधर-ही बरसाती पानी ही पानी नजर आ रहा है। क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का एक-दूसरे से दो से तीन किमी पर आनाजाना बंद हो गया है। क्षेत्र में चौतरफा पानी को देखकर चीख-पुकार मची हुई है। बरसाती पानी के बहाव वाले आसपास के मकानों में बरसाती पानी पहुंच गया है। कनकसागर में लगातार पानी की आवक से दुगारी गांव व बांसी तालाब में पानी की आवक से बांसी गांव में भी हालात गंभीर हो चुके है। भण्डेड़ा मार्ग पर सड़क के किनारे पर बने मकानों में एक से दो फीट पानी भर गया। मकान मालिक अपने आवश्यक सामग्री को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखते हुए नजर आए है। वही अपने छोटे पशुओ को चारपाई पर रख रहे है। हर एक गांव का एक-दूसरे गांव से आपस में संपर्क कटा हुआ है। इसी के दौरान रात्रि से गुरूवार दोपहर तक बिजली बंद रहने से मोबाइल फोन चार्जिंग करने मे भी परेशानी हुई। क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पेयजलापूर्ति से जुझना पड़ा है।  क्षेत्र में चल रही भारी बारिश से नाले उफान पर है, जो कुएं पर मकान में लंबे समय से परिवार सहित निवास कर रहे थे।

बुधवार मध्यरात्रि को आए अधिक पानी मकानों में पहुंच गया था। जो अचानक आंख खुली तो कच्चे घर में पानी ही पानी नजर आया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर रात को ही वाहन बुलाकर बारिश के पानी में भीगे गेहूं के कट्टे, पशुओ का भूसा, ओढ़ने व बिछाने के बिस्तर भीग गए। जिन्हें बांसी लाकर किराए से दुकान लेकर रखा गया है।
- रामदेव माली, निवासी बांसी

रात तो हुई तेज बारिश से तालाब में भी पानी की आवक अधिक हो गई। जो देर रात नाले से भी दो सौ मीटर दूरी पर मकान के कमरों में पहुंच गया था। छोटे पशुओ को रातभर चारपाई पर रखा। बरसाती पानी में भीगे गेहूं आटा व जरूरी सामग्री को ट्रॉली में रखा है। सुबह पशुओ को तो मुख्य सड़क पर निकालना पडा व परिवार के सदस्यों के लिए भोजन ट्रॉली में बनाया गया। तब जाकर परिवार के सदस्यों को भोजन मिल पाया है।
- बजरंगलाल माली, निवासी बांसी

मध्यरात्रि को अचानक बरसाती पानी व नाले उफान का पानी डेढ़ किमी दूरी पर मकान में पहुंच गया। जो कमरों में भी दो फीट पानी पहुंच गया, जो परिवार के बूजुर्ग को रात में तो उचित जगह देखकर रखा। सुबह होने पर मकान से मुख्य सड़क तक चार फीट पानी से होकर बुजुर्ग को निकालकर लाया जा सका है। जिन्हें गांव में सुरक्षित जगह पर रखा गया है। कमरे में आवश्यक सामग्री भीग गई हैं।
- धूलीलाल माली, निवासी बांसी

कुएं पर लगभग पच्चीस वर्षों से मकान में परिवार सहित सदस्य निवासरत थे। रात्रि के समय आए पानी कमरों में पहुंच गया था। जो कुछ समय तक काफी परेशानी हुई। सुबह वृद्धजनो को सुरक्षित जगह के लिए गांव में पहुंचाने के लिए कुएं के मकान से मुख्य सड़क तक चार फीट पानी से गुजरने का सामना करना पडा है। क्षेत्र में बरसाती पानी लोगों के लिए आफत बना हुआ है।
- राजेंद्र सैनी, निवासी बांसी

मैं आज बांसी में पहुंचा था। सभी जगहों पर हालात देखे है। जो मकानों में पानी भरा हुआ देखा है। बारिश ने बाढ़ के हालत बना रखे है। जरूरतमंद वाले लोगों को पंचायत हरसंभव प्रयास कर रही है।
- पदम नागर, प्रधान, नैनवां

जयपुर में एक घंटे झमाझम, सड़कें लबालब, बिजली गुल
जयपुर। राजधानी जयपुर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जयपुर कलेक्ट्रेट पर करीब 88 एमएम यानि तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं एक घंटे की बारिश में जयपुर में प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। निचले इलाकों और कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। ऐसे में पहली ही तेज बारिश जयपुर में राहत की बजाय आफत ज्यादा बन गई। शहर में बारिश का दौर देर रात तक रिमझिम के रूप में चलता रहा।

बारिश आई, बिजली गई
बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली सिस्टम और मानसून पूर्व मेंटिनेंस की पोल खुल गई। शहर के झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा सहित कई इलाकों में बिजली ट्रिपिंग और बिजली गुल होने की शिकायतों का अंबार लग गया। भवानी निकेतन के सामने वाले इलाके में बारिश के साथ बिजली गुल हो गई। विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायत भी दर्ज नहीं की और देर रात तक बिजली गुल रही। शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से सीकर रोड पर बारिश के पानी से कई किलोमीटर लम्बा वाहनों का जाम लग गया। घुटनों-घुटनों तक पानी आ गया, इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अजमेर रोड, टोंक रोड और आगरा रोड पर भी सड़क पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। घाट की गूणी पर पहाड़ों से पानी के साथ मिट्टी आने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश में नालों की खुली पोल, शहर की सड़कें लबालब, नालों की सफाई में करोड़ रुपए खर्च, फिर भी गंदगी से अटे पड़े नाले
जयपुर नगर निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर के नालों की सही तरीके से सफाई नहीं हो सकी। तेज बारिश से शहर की सड़कें लबालब हो गई और कई कॉलोनियों में भी पानी भर गया। ऐसे में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सीकर रोड पर तो इतना पानी भर गया कि कारें तक डूब गई। शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए शहर में 1200 से अधिक छोटे बड़े नाले हैं। इनकी साफ-सफाई की नगर निगम जयपुर ग्रेटर एवं हेरिटेज के पास जिम्मेदारी है। इनकी हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर सफाई का कार्य किया जाता है, लेकिन निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते इनका कचरा नहीं उठाया जाता। ऐसे में कचरा बारिश से वापस नालों में ही भर जाता है। बारिश का पानी नालों के स्थान पर सड़कों पर जमा हो गया। इससे शहर में जगह-जगह यातायात जाम होने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। बारिश से जलभराव को लेकर नगर निगम ग्रेटर ने सांगानेर जोन, मानसरोवर, मालवीय नगर, जगतपुरा, मुरलीपुरा, विद्याधरनगर और झोटवाड़ा के उपायुक्त को प्रभारी बनाया है। इन्हें अपने क्षेत्र में स्थापित बाढ़ नियंत्रण केन्द्र पर पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

यहां भर गया पानी
बारिश से ढेहर के बालाजी सीकर रोड, रोड नंबर-14, विद्याधर नगर, शास्त्रीनगर, पानीपेच तिराहा, कलेक्ट्री सर्किल, लता सर्किल झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, सुभाषचौक, आमेर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया।

महापौर ने किया दौरा
नगर निगम जयपुर हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर ने जलभराव को लेकर विभिन्न स्थानों का दौरा किया। महापौर ने सुशीलपुरा, खातीपुरा सहित अन्य स्थानों पर नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए।

कहीं ट्रांसफारमरों में लगी आग तो कहीं लोगों ने ताला जड़ा
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से राजधानी सहित सभी जिलों में लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। डिमांड और सप्लाई में बने 500 लाख यूनिट से ज्यादा अंतर के बीच कई जिलों में जीएसएस फेल होने से बत्ती गुल की शिकायतों का अंबार लगने लगा है। नागौर एवं आसपास के जिलों में कई ट्रांसफार्मर जल गए। धौलपुर के सैंपऊ में आक्रोशित लोगों ने जीएसएस पर ताला ही जड़ दिया तो जयपुर में सिरसी जीएसएस बंद हो गया। लूणकरणसर में जीएसएस में लगी आग पर दमकलों से काबू पाया गया। तीनों डिस्कॉम के अफसरों की रोज मॉनिटरिंग के बावजूद हालात काबू में नहीं आ पा रहे।बिजली संकट को लेकर सभी जिला कलक्टरों ने क्षेत्रों में कमान संभाल रखी है, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे।

कई विधायकों ने जताई नाराजगी
अधिक तापमान वाले जिलों में लोगों की परेशानी अधिक बनी हुई है। कई विधायकों ने भी बार-बार बिजली कटौती पर ऊर्जा विभाग के स्तर पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। बेंगू विधायक सुरेश धाकड़ ने लोगों की परेशानी देखते हुए बिजली विभाग के अफसरों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के गृह जिले कोटा में नाराज लोगों ने निजी बिजली कंपनी केईडीएल के खिलाफ आक्रोश जताया है।  राजधानी जयपुर में एक बार फिर आरवीपीएनएल का सिस्टम फाल्ट हुआ। फुलेरा 220 केवी लाइन ट्रिप होने से 132 केवी जीएसएस सिरसी बंद हो गया। सिरसी बिंदायिका समेत आसपास के बड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो लोग खासे परेशान हो गए। जयपुर डिस्कॉम के कॉल सेंटर पर उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई। हालांकि जयपुर में कई जीएसएस पर नए ट्रांसफॉर्मर लगाकर लोगों को कुछ हद तक राहत दी।

समीक्षा जारी, डिमांड सप्लाई में अंतर से कटौती
ऊर्जा विभाग के अफसरों का दावा है कि तीनों डिस्कॉम में लगातार निर्बाध बिजली आपूर्ति की समीक्षा जारी है। डिमांड सप्लाई में अंतर बने रहने से कुछ जगह कटौती करनी पड़ रही है, लेकिन लोगों को जल्दी ही निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। लोग भी बिजली संकट देखते हुए एसी जैसे साधनों को कम उपयोग में लें, ताकि अन्य लोगों को बिजली उपलब्ध हो सके। ऊर्जा विभाग बाहरी स्रोतों से भी बिजली खरीदकर सप्लाई देने में जुटा हुआ है।

Power Cut से जनता त्रस्त, भारत भ्रमण छोड जनता को देखें सीएम : गहलोत
जयपुर। प्रदेश में जारी बिजली संकट और कटौती के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है।

गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजस्थान के सभी जिलों से अघोषित बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं। इस गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। भाजपा के घोषणा पत्र में पेज संख्या 15 पर राजस्थान में 24 घंटे घरेलू बिजली का वादा किया गया था। सीएम भजनलाल शर्मा दावा करते हैं कि उन्होंने घोषणा पत्र के 45 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए परन्तु ये दावा पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री को 6 महीने से जारी भारत भ्रमण छोड़कर प्रदेश की जनता की ओर देखना चाहिए जो इस गर्मी में बिजली कटौती से त्रस्त है।

दिनों दिन बढ़ रही इन्द्रदेव की बेरूखी, ग्रामीणों पर मंडराया संकट
भवानीमंडी। भवानीमंडी उपखंड क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण किसान, आमजन, व्यापारी बेहाल हो गए हैं। जहां ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर तो बरसात नहीं हो रही है। वहीं बिजली विभाग द्वारा लगातार विद्युत कटौती किए जाने के कारण फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पाई है, जिसके चलते फसलें दम तोड़ने की कगार पर है, अधिकांश तो रात के समय बिजली कटौती किए जाने से ग्रामवासी चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे है, बिजली कटौती के चलते मच्छरों ने भी आतंक मचाया हुआ है। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा लगातार कई घंटे तक विद्युत कटौती की जा रही है, जिसकी चलते इस उमस भरी गर्मी में उनके हाल बेहाल हो गए हैं। विगत कहीं दिनों से रोड लाइट भी गायब है, जिसके चलते आए दिन हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। व्यापारियों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बिजली काटने का कोई समय निर्धारित नही किया गया है। जिसके चलते समय किसी भी समय बिजली गुल हों जाती है, जो घंटों नही आती है। जिसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक के समान को ना तो ठीक किया जा सकता है और ना ही इलेक्ट्रॉनिक सामान ग्राहकों को बताया जा सकता है। जिसकी वजह से दुकानों में हाथ पर हाथ रखकर बैठना पड़ता है।

बिजली नहीं होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है फसले बर्बाद होने की कगार पर है।
- दीवान सिंह, ग्रामीण

विभाग द्वारा घंटों तक विद्युत कटौती की जा रही है, एक और तो गर्मी से हाल बेहाल है वही बिजली कटौती से आमजन और भी अधिक परेशान हो गए हैं।
- जगदीश मेहर, ग्रामीण

विद्युत विभाग द्वारा लोड सेटिंग के नाम पर लगातार विद्युत कटौती की जा रही है वहीं विभाग में फोन करने पर कोई संतोष पर जवाब नहीं दिया जा रहा है।
- इरफान, स्थानीय निवासी

बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को बिजली दी जा रही है, ताकि वह फसलों को पानी पिला सके। इसकी वजह से आगे से कई बार जीरो लोड आने पर बिजली सप्लाई बाधित रहती है। बारिश अच्छी गिर जाएगी तो हो सकता है सप्लाई भी अच्छी मिल सके। बिजली गुल होने की वजह से उपभोक्ताओं के लगातार फोन आते है, मगर हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। डिमांड अधिक होने के कारण लगातार लोड बना हुआ है। हमारे द्वारा सही विद्युत आपूर्ति के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी एक दो दिनों में व्यवस्था में सुधार होने के आसार हैं।
- हितेश खींची, जेईएन विद्युत विभाग

10 से 15 फीसदी उत्पादन होगा प्रभावित
कोटा। राज्य में चल रहे बिजली संकट को देखते हुए उद्योगों में सप्ताह में दो दिन 10 घंटे बिजली कटौती करने से कोटा के उद्योगों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इससे करीब 10 से 15 फीसदी उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। राज्य में बरसात कम होने से बिजली का संकट गहरा गया है। ऐसे में किसानों को कृषि के लिए पर्याप्त बिजली देने के लिए उद्योगों में बिजली कटौती का निर्णय किया गया है। हालांकि प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में सप्ताह में दो दिन  अलग-अलग वार को शाम 7 से सुबह 5 बजे तक दस घंटे की कटौती की जाएगी। उसी के तहत कोटा में बुधवार व गुरुवार को दो दिन बिजली कटौती होगी।

उत्पादन भी कम होगा
बिजली विभाग द्वारा बार-बार उद्योगों में की जाने वाली बिजली कटौती का कोटा के उद्यमियों ने विरोध जताया है। साथ ही कहा कि इससे उत्पादन भी कम होगा। दी एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष  गोविंद राम मित्तल ने बताया कि कोरोना काल के बाद से उद्योग विशेष रूप से स्माल स्केल इंडस्ट्री वैसे ही संकट के दौर से गुजर रही है। बड़ी मुश्किल से संभलने का मौका मिलता है।

एक शिफ्ट पूरी बंद होगी
उन्होंने बताया कि कोटा में पत्थर, वेल्डिंग रोड व प्लास्टिक समेत कई ऐसे उद्योग हैं जिनमें पूरे सप्ताह 24 घंटे काम होता है। ऐसे में सप्ताह में दो दिन 10-10 घंटे बिजली कटौती की गई तो एक शिफ्ट पूरी तरह से बंद रहेगी। जिससे कोटा में करीब 10 से 15 फीसदी उत्पादन कम होगा। जिससे हर क्षेत्र प्रभावित होगा।

कीमत बढ़ने की संभावना
कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि बिना बिजली के न तो फैक्ट्री चल सकती हैं और न ही उद्योग। सप्ताह में दो दिन बिजली कटौती होने का मतलब उद्योगों पर प्रतिकूल असर पड़ना है। उन्होंने बताया कि कोटा में छोटे-बड़े करीब एक हजार उद्योग हैं। उनमें उत्पादन कम होगा। जिससे वस्तुओं की कीमत बढ़ने की संभावना है।  उद्यमी अनिल मूंदड़ा ने बताया कि उद्योग व फैक्ट्रियों में बिजली के बिना काम ही नहीं हो सका। उनमें मशीनों को चलाने  में जनरेटर भी काम नहीं करते हैं। ऐसे में सप्ताह में दो दिन तक एक-एक शिफ्ट पूरी बंद रहने से न केवल उत्पादन प्रभावित होगा वरन् रोजगार से लेकर हर चीज पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार हर संकट का दबाव उद्योगों पर डालती है। बिजली पहले से ही महंगी दी जा रही है। उसमें भी पूरी नहीं देकर उद्योग व व्यापार के साथ गलत किया जा रहा है। इस निर्णय का उद्योग जगत में काफी विरोध हो रहा है।  गोविंद राम मित्तल व अशोक माहेश्वरी ने बताया कि उद्योगों में बिजली कटौती का कोटा के उद्यमी विरोध जता रहे हैं।

अमेरिका: अप्रत्याशित डेरेचो तूफान के कारण 2.7 लाख घरों में बिजली गुल
वाशिंगटन। अमेरिका में ‘डेरेचो’ तूफान की चपेट में आने से चार राज्यों के लगभग 270,000 घरों में बिजली गुल हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पॉवर आउटेज डॉट यूएस पोर्टल के अनुसार, इंडियाना में 141,000 से अधिक और इलिनोइस में 106,000 लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। जबकि टेनेसी और जॉर्जिया में 27,000 से अधिक कटौती दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में, सप्ताहांत तक बिजली बहाल नहीं की जा सकती है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इलिनोइस में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान ने कृषि क्षेत्रों को प्रभावित किया है और किसानों को आशंका है कि सभी फसलें पूरी तरह से ठीक नहीं होंगी। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, तूफान से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मौसम सेवा ने ‘डेरेचो’ का वर्णन एक ऐसे तूफान के रूप में किया है जिसमें तेज बारिश के साथ 240 मील से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलती हैं।

एमबीएस अधीक्षक व मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को नोटिस
कोटा। स्थाई लोक अदालत ने अस्पताल में लाइट जाने के बाद अंधेरा होने के मामले में एमबीएस अस्पताल अधीक्षक तथा मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक को नोटिस जारी करते हुए 8 जून 2023 तक जवाब तलब किया है। इस मामले में एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने एक जनहित याचिका पेश करते हुए अदालत को बताया  कि एमबीएस अस्पताल में बिजली जाते ही पूरे अस्पताल में अंधेरा हो जाता है। यहां प्रत्येक वार्ड के हिसाब से 8 जनरेटर और ओटी में एक इनवर्टर लगा हुआ है। बैटरी  बैकअप नहीं होने से ये बेकार हैं। 15 जून 2023 को  शहर में अंधेरा हो गया था। उस समय अस्पताल में जनरेटर नहीं चलने से मरीज आधे घंटे तक परेशान होते रहे। पिछले वर्ष उक्त अस्पताल की पुरानी बिजली लाइन फिटिंग से आए दिन फाल्ट होने से बिजली बंद की समस्या रहती थी ऐसे में घंटों अस्पताल में अंधेरे रहता था। पिछले वर्ष 1500000 रुपए पीडब्ल्यूडी को देकर पूरा बिजली लोड चेक कराया और वायरिंग बदलवाई गई। बिजली के लोड को भी बांटा गया। इसके बावजूद बिजली गुल की समस्या से निजात नहीं मिली। याचिका में बताया इसी मई में दो बार बिजली जाने की घटनाएं होने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। इमरजेंसी सेवाओं ,अस्पताल के अन्य हिस्सों में जनरेटर चालू नहीं होने  से मरीज और उनके तीमारदारों को टॉर्च और मोबाइल की रोशनी में रहना पड़ा। नर्सिंग स्टाफ भी बिजली बंद हो जाने से परेशान रहता है। 24 अप्रैल 2022 को न्यू मेडिकल कॉलेज में केबल में फाल्ट होने से इमरजेंसी वार्ड में 3 घंटे तक बिजली गुल रही थी उस दौरान एक महिला मरीज की मौत हुई थी। इसके बावजूद  मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य तथा एमबीएस अस्पताल अधीक्षक ने कोई उचित कदम नहीं उठाया। इस मामले में न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए जवाब मांगा है।

शहर में रोजाना खप रही तीस लाख यूनिट बिजली, डिमांड में बढ़ोतरी
कोटा।अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम ने पलटा नहीं खाया होता संभवतया अभी तक राज्य के कई शहरों में बिजली कटौती के आदेश हो गए होते उनमें से कोटा भी एक होता। कोटा शहर में मार्च से बिजली की डिमांड बढ़ने शुरू हो गई है जो मई के आखिर तक और बढ़ने की संभावना है लेकिन जब तक राज्य स्तर पर बिजली कटौती के आदेश जारी नहीं होंगे तब तक शहर में बिजली कटौती नहीं होगी। केईडीएल की ओर से शहर में उतनी विद्युत की आपूर्ति की जाएगी जितनी डिमांड आएगी। गौरतलब है कि केईडीएल और जयपुर डिस्काम के बीच हुए अनुबंध के अनुसार कोटा में बिजली की मांग के अनुसार जयपुर डिस्काम को केईडीएल को बिजली देनी ही होती है। अगर उसके पास नहीं है तो उसके बाद राज्य स्तर पर आदेश जारी होते है कि राज्य के कौनसे शहर में कितनी बिजली की कटौती होनी है। वर्तमान समय में कोटा शहर में जिन स्थानों पर बिजली की आपूर्ति में बाधा आ रही है उसका कारण रखरखाव यानि मेटिंनेंस ही है, कटौती नहीं।

जनवरी में ही देश में बिजली की डिमांड ने तोड़ा सालों का रिकॉर्ड
बीते कुछ सालों से बिजली की समस्या से शहर से लेकर देहात तक के लोग जूझ रहे हैं। इस साल जनवरी 2023 में बिजली की मांग 211 गीगावाट तक पहुंच गई थी, ये खपत पिछली गर्मियों की तुलना में उच्च स्तर पर है। जनवरी में ही देश में बिजली की डिमांड ने 122 साल पुराने गर्मी के बिजली खपत के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। इसके बाद मार्च में कुछ राहत के बाद फिर से बिजली की डिमांड में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। राजस्थान में बिजली की रिकॉर्ड डिमांड बढने तथा राज्य के बिजलीघरों की 23 में से चार इकाइयां बंद होने से 1737 मेगावाट बिजली की कमी हो गई है, वर्तमान में 5000 मेगावाट ही बिजली मिल पा रही है।

चुनावी साल को देखते हुए सरकार नहीं ले सकती कोई रिस्क
ज्ञातव्य है कि ये साल चुनावी साल है और बिजली की परेशानी सत्तारूढ दल के लिए मुसीबत पैदा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसको देखते हुए राज्य सरकार रोजाना शाम को पीक आवर्स में पावर एक्सचेंज से 3 करोड़ यूनिट तक बिजली 12 रूपए प्रति यूनिट तक की दर से खरीद रही है। इससे हर रोज 20 से 30 करोड रूपए अतिरिक्त खर्च हो रहे है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के मुकाबले बिजली की खपत अप्रैल में दोगुनी हो गई। शहरों में एयर कंडीशनर के बढ़ते चलन के कारण शहरी क्षेत्र में खपत तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में बिजली की खपत का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। केरल में बिजली की दैनिक खपत 17 अप्रैल को 10 करोड़ 35 लाख यूनिट (एमयू) के आंकड़े को छू गई। वहीं, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में भी बिजली की खपत में रिकॉर्ड बढोतरी दर्ज की जा रही है।

बिजली संकट के गहराने से बिगड़ सकते हैं हालात
ऊर्जा मंत्रालय की मानें तो आर्थिक गतिविधियों के बढ़ने से देश में सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022-23 में बिजली की खपत 9.5 फीसदी बढ़कर 1,503.65 अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में 1,374 अरब यूनिट्स की खपत हुई थी। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण का कहना है कि 2022-23 में एक दिन में सबसे ज्यादा बिजली की खपत 207.23 गीगावाट रही जो उसके पहले के साल में 200.53 गीगावाट थी। वहीं, विश्लेषकों का कहना है कि बिजली की खपत चालू वित्त वर्ष में ओर भी ज्यादा रह सकती है, ऊर्जा मंत्रालय का अनुमान है कि इस गर्मी में एक दिन में बिजली की खपत 229 गीगावट के स्तर को छू सकती है। मंत्रालय ने इस संबंध में पहले से ही कोल आधारित संयंत्रों को पूरी क्षमता के साथ परिचालन करने के निर्देश दिए हुए हैं।

शहर में मांग के अनुरूप ही होती है बिजली की आपूर्ति
केईडीएल के स्थानीय अधिकारियों की माने तो कम्पनी की ओर से कोटा में मांग के अनुरूप ही बिजली की आपूर्ति की जाती रही है। बीते कुछ सालों से, केवल कोरोनाकाल को छोड़कर कोटा शहर में जनवरी में औसतन लगभग 25 लाख यूनिट बिजली प्रतिदिन, फरवरी में औसतन 25 लाख यूनिट, जबकि मार्च में ये बढ़कर 30 लाख यूनिट प्रतिदिन, अप्रैल में 30 लाख 70 हजार, मई में लगभग 40 लाख 20 हजार जबकि जून में करीब 42 लाख यूनिट रोजाना बिजली की डिमांड होती है और कम्पनी की ओर से इतनी ही बिजली की आपूर्ति की जाती है।विभागीय अधिकारियों की माने तो शहर में कम्पनी की ओर से कभी बिजली की ओर से कोई कटौती नहीं होती है। अगर किसी लाइन में कोई फाल्ट आए या रखरखाव के कारण ही उस क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति बाधित होती है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ सालों में कोयला संकट के कारण राज्य के कई बड़े शहरों में कई घंटो तक की बिजली कटौती का लोगों को सामना करना पड़ा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि जैसे ही गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, शहर में राज्य में बिजली की डिमांड बढ़ेगी। क्योंकि अप्रैल में ही राजस्थान के कोटा समेत कई शहरों, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र व राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ गई है।

इनका कहना है
शहर में मांग के अनुरूप ही बिजली की आपूर्ति की जाती है। कम्पनी की ओर से बिजली कटौती नहीं होती है। राज्य स्तर पर आदेश के बाद ही बिजली की कटौती होती है। शहर में बिजली की डिमांड मार्च से बढ़ना शुरू होती है जो जून तक रहती है।
-अनोमित्रो ढाली, टैक्निकल हैड, केईडीएल।