ashokgehlot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोदी अपनी जुबान पर नहीं चले- खड़गे
बारां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह संसद में कम बैठते है एवं राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं और अपनी जुबान पर नहीं चले हैं जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से किया अपना वचन निभाया हैं।

खडग़े आज राजस्थान के बारां में कांग्रेस के पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं देकर केन्द्र सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध सोमवार को ईआरसीपी जन जागरण अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान के साथ राजस्थान में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत भी हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए जयपुर सहित दो स्थानों पर अपनी जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के लिए पैसे देने का जनता से वादा किया लेकिन आज तक इस बारे में कोई पता नहीं है।

राज्य की कांग्रेस सरकार कम से कम 25 हजार करोड़ रुपए खर्च करके इस परियोजना को आगे बढा रही है लेकिन श्री मोदी ने एक पैसा भी नहीं दिया है मगर वह बात बहुत करते हैं।

खडग़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि  मोदी ने वादा किया था कि साल में दो करोड़ नौकरियां दी जायेगी, नौकरी नहीं मिली। पन्द्रह लाख रुपए लोगों की जेब डाले जायेंगे, कुछ नहीं दिया गया, यह केवल घोषणा मात्र ही रह गई।प्रधानमंत्री अपनी जुबान देते है लेकिन उस पर चलते नहीं है जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जो वचन दिया वह निभाया हैं।

उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य अधिकार दिया गया है, किसी भाजपा की सरकार ने दिया है क्या। मोदी राजस्थान में कई बार आये, वह संसद में कम बैठते और राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए दौड़ते ही रहते है। कर्नाटक में इतना दौड़े कि गली गली में गए फिर भी उनकी पार नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो वादा करके आये, उसमें एक भी वादा नहीं निभाया गया हैं।

उन्होंने राजस्थान में पानी की समस्या और इस समस्या के समाधान वाली ईआरसीपी योजना को भी केन्द्र सरकार मदद नहीं करती है। प्रदेश से केन्द्र सरकार में मंत्री भी है और 25 सांसद भी है, इसके बावजूद केन्द्र सरकार से राजस्थान को पैसा ज्यादा नहीं मिल पाता, वह पैसा कहां जाता हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने तोग्रेस धोखा दे दिया लेकिन प्रदेश से जिन लोगों को जनता ने चुनकर भेजा, उन 25 सांसदों ने भी यहां की जनता को धोखा दिया है। कां सरकार गरीबों के लिए करना चाहती है लेकिन केन्द्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव में इन लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने क्या क्या और किस ढंग से काम करके राजस्थान को आगे बढ़ाया हैं। शिक्षा, आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि सहित सभी मामलों में राजस्थान आगे रहा है। इसके लिए उन्होंने श्री गहलोत की प्रशंसा करते हुए उनका धनयवाद किया कि राजस्थान में इतनी योजनाएं लागू की गई शायद किसी राज्य में इतनी योजनाएं जारी नहीं की होगी।

खडग़े ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जनता एवं गरीबों के लिए अनेक कदम उठाये है और इसका दूसरे राज्य अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में गारंटी योजना लागू की तो बाकी के लोग भी गारंटी स्कीम शुरु की है। इससे पहले राजस्थान में

गहलोत ने बहुत से गारंटी योजनाओं की घोषणा की और लागू भी किया।

गहलोत सरकार ने प्रदेश में ईलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा किया गया। उन्होंने कहा कि यह काम वह ही कर सकता है जो गरीबों की तकलीफों को जानता है और वही पार्टी करती है। कांग्रेस के जो भी काम है गरीबों के हित में हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में 21 लाख किसानों का 16 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया है। महात्मा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना शुरु हो गई हैं। बिजली के बिल में राहत दी गई है। उज्जवला सिलेंडर 500 रुपए में 74 लाख परिवारों को दिया गया हैं, यह है हमारा काम। उन्होंने सभा में आये लोगों से पूछा कि कल्याणकारी योजनाओं की सरकार बननी चाहिए या झूंठ बोलने वालों की सरकार बननी चाहिए, यह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आनी चाहिए और इसके लिए घर घर जाकर प्रचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश बहुत हो रही थी और केन्द्र सरकार हमेशा कोशिश करती रही कि जिस राज्य में पूरा बहुमत नहीं है वहां की सरकार गिराओं लेकिन राजस्थान में सरकार गिरा नहीं पाये। अगर सरकार गिर जाती तो जिस तरह गहलोत सरकार ने जो ऐतिहासिक काम किए हैं वे नहीं हो पाते।

खडग़े ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई तो अगले वर्ष 2024 में दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार आयेगी। इसके लिए काम करना होगा। जो इमानदारी से काम करते हैं उनकी मदद भी करनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान को वीरो, देश की आजादी की लड़ाई एवं गरीबों को बचाने वाली भूमि बताते हुए कहा कि पहले राजा- महाराजाओं का जमाना था लेकिन महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरु ने देश को आजाद कराया तो भू सुधार कानून आया गरीबों के कलयाण की योजनाएं आई।

डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा और गरीबों को बचाने एवं उन्हें हक दिलाने के  लिए खूब लड़ा गया जिसमें पंडित नेहरु ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि आज वोट अधिकार हैं, इससे देश को आगे बढ़ाना चाहिए। डा अंबेडकर एवं पंडित नेहरु ने यह देश एवं गरीबों के लिए बहुत बड़ा काम किया।

पत्थर की खान में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती कालीबेरी स्थित पत्थर की खान में भरे पानी में डूबने से आज सुबह चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शव को बाहर निकलवाया। शवों को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी थी। सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जाती है। इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त करते परिवार को संबंल प्रदान किया है।

सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि काली बेरी की पत्थर की खान में भरे पानी के बाहर कुछ बच्चोंं के जूते कपड़ें पड़े है। बच्चों की डूबने की आशंका के बीच गोताखोरों को बुलाया गया। इस बीच बच्चों के परिवार के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक एक कर चार बच्चों के शवों को बाहर निकलवाया। शवों को कार्रवाई के लिए एमजीएच के मुर्दाघर भिजवाया गया है। पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही है। इधर इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की और दुख जताया है।

सोमवार की शाम को थे लापता:
पुलिस ने आरंभिक जांच में बताया कि चारों बच्चें सोमवार की शाम से लापता थे। इनकी पहचान पूनमचंद, युवराज पुत्रान रमेश भील एवं टीकम - गोपाल पुत्रान गोविंद भील के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पर एडीएम सिटी तृतीय भी मौके पर पहुंचे है।

मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने जोधपुर पहुंचे गहलोत
जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज जोधपुर पहुंचे। वे सीधे एयरपोर्ट से  जिले के पीपाड़ व तिलवासनी गए। वे तिलवासनी में अपने पुराने मित्र काशीराम विश्नोई के निधन पर उनके यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। पीपाड़ में वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ शर्मा के पिता वल्लभ शर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि दी। आज उनका जोधपुर शहर आने का कार्यक्रम नहीं है। गहलोत हेलिकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर साढ़े दस बजे सीधे तिलवासनी गांव पहुंचें। वे यहां काशीराम विश्नोई के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। काशीराम व गहलोत बरसों पुराने दोस्त रह चुके है। जोधपुर में गहलोत के प्रत्येक दौरे के समय काशीराम हमेशा मौजूद रहते थे। दो दिन पूर्व उनका निधन हो गया था। इसके बाद गहलोत साढ़े ग्यारह बजे पीपाड़ पहुंचें।  हेलिपेड को नहीं उतरने देने पर कार्यकर्ता हुए नाराज: यहां ग्रामीण क्षेत्र में उनके हेलीपेड को नहीं उतरने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की और प्रदर्शन करने लगे। बाद में जिला क लेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से समझाइश कर मामला शांत कराया। गांव वालों ने गहलोत का हाथ जोडक़र अभिवादन भी किया। गहलोत ने लोगों को हाथ जोडक़र अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई
जोधपुर | सर्किट हाउस में शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जसुनावाई की।लोगों से जन समस्या मुद्दे मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसमें व्यक्तिगत समस्या, सामाजिक समस्या,  सड़क, नगर निगम, जिला प्रशासन की शिकायत। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इनका समस्या का तुम प्रभाव से निस्तारण करें। लोगों ने पुरानी पेंशन और बजट घोषणा की भी बधाई दी। कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने उन्हें वापस स्वागत किया। सर्किट हाउस में लोगों ने मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए वही आशा सहयोगिनी म ज्ञापन देखकर परमानेंट करने की मांग भी की और बावड़ी क्षेत्र में पंचायत समिति की समस्या का भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वकील एसोसिएशन ने भी नागौर की समस्याओं को लेकर भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के जनसुनवाई में सभी अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के हाथों जोधपुर में विकास कार्यों का अवलोकन
जोधपुर |  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर शहर का तूफानी दौरा कर विकास कार्यों का अवलोकन किया। बीएसएफ के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वहीं से सुरपुरा बांध का अवलोकन किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विस्तार से प्रोजेक्ट की जानकारी दी। शहर के बाहर स्थित इस बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पावटा पर निर्माणाधीन केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल जाकर वहां चल रहे विस्तार कार्य को भी देखा।मुख्यमंत्री इसके बाद नागौर गेट इलाके में नया तालाब भी गए और वहां चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया अंत में मुख्यमंत्री गहलोत ने महिला पॉलिटेक्निक परिसर में बन रहे कन्वेंशन एंड कल्चरल सेंटर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया अधिकारियों ने नक्शे के जरिए उनको पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। रास्ते में कई जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनको बड़ी-बड़ी फूल मालाएं पहनाई। लोगों ने जन कल्याणकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। रोडवेज बस स्टैंड स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्यमंत्री का कट आउट के लिए हुए जमा थे। इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू करने के लिए आभार जताया।

गहलोत ने जोधपुर में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का किया अवलोकन
गहलोत ने बजट घोषणा 2020-21 में 2580 लाख की लागत से जोधपुर में स्वीकृत जिला चिकित्सालय पावटा के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। यह कार्य दिसंबर 2022 तक पूर्ण होगा, इससे जिले व आसपास के क्षेत्रों की चिकित्सकीय व्यवस्था को सु²ढ़ता प्राप्त होगी तथा आमजन लाभान्वित होंगे। उन्होंने नागोरी गेट स्थित नया तालाब (जोधपुर) के पुनरुद्धार कार्य का अवलोकन किया। बजट घोषणा 2019-20 के अंतर्गत जेडीए द्वारा करवाए जा रहे इस विकास कार्य के तहत इसमें आमजन के लिए वाङ्क्षकग ट्रेक, पार्क, फाउंटेन तथा ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कुल 690 लाख के इस प्रोजेक्ट के जून 2022 तक पूर्ण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में 60 करोड़ की राशि से बन रहे अंतरराष्ट्रीय कल्चरल एवं कन्वेंशन सेंटर के कार्य का अवलोकन किया।  उन्होंने जोधपुर में 38 करोड़ की राशि से बन रहे आधुनिक बस स्टेंड के विकास कार्य का जायजा लिया। बजट 2019-20 में स्वीकृत राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से परिपूर्ण इस बस स्टेंड के कार्य पर अब तक 315.24 लाख की राशि व्यय हो चुकी है।जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कार्य की प्रगति की जानकारी दी।  गहलोत ने जोधपुर के सुरपुरा बांध क्षेत्र के पास जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा रि-क्रियेशन पार्क विकसित करने के कार्य का अवलोकन किया और शेष कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह कार्य पूर्ण होने पर जोधपुरवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक नया पर्यटन स्थल बनेगा।

गहलोत के स्वागत के लिए जोधपुर में उमड़ा जनसैलाब
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत के लिए जोधपुर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गहलोत के जोधपुर पहुंचने पर शुक्रवार रात सर्किट हाउस में जोधपुरवासी उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े।   मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं को भी सुना तथा ज्ञापन लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पुरानी पेंशन स्कीम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए उनके निर्णय को ऐतिहासिक बताया।

जनसुनवाई के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, राज्य पशु संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पवार, लोहावट विधायक  किशनाराम विश्नोई, महापौर कुंती परिहार देवड़ा, रीको निदेशक  सुनील परिहार, राज्य मेला प्राधिकरण अध्यक्ष रमेश बोराणा, समाजसेवी जसवन्त सिंह कछवाहा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, डिस्काम एमडी प्रमोद टाक सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

CM गहलोत ने बीएसएफ को सराहा
जोधपुर | जोधपुर में शनिवार को एक भव्य समारोह में 404 जवान देश की अग्रिम रक्षा पंक्ति बीएसएफ में शामिल हुए। राजस्थान सीमान्त मुख्यालय पर आयोजित पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सलामी ली। इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि बीएसएफ अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रही है। सामाजिक सरोकार के साथ ही बीएसएफ सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों में देशभक्ति की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभा रही है। बीएसएफ के राजस्थान सीमान्त मुख्यालय के जोधपुर स्थित चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में आज बैच संख्या 241 व 242 के 404 नवारक्षक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर बीएसएफ में शामिल हो गए। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि बीएसएफ सीमान्त क्षेत्र के नागरिकों के सुख-दुख में हमेशा अपनी भागीदारी निभा रही है। बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। सामाजिक सरोकार में भी बीएसएफ हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि बीएसएफ में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं और देश की सीमा पर मुस्तैदी के साथ डंटी हुई हैं।