Entertainment News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं करण जौहर, कहा- एंटरटेनमेंट जरूरी है, लेकिन अपने छोटे-छोटे तरीकों से सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं। करण जौहर निर्मित फिल्म ‘धड़क 2’ इस साल प्रदर्शित हुई है। ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की अहम भूमिका है। करण जौहर फिल्म ‘धड़क 2’ को लेकर गर्व महसूस करते हैं।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा- मुझे फिल्म ‘धड़क 2’ पर बहुत गर्व है। राइटर, डायरेक्टर शाजिया इकबाल पर गर्व है, जिन्होंने एक पावरफुल फिल्म का रीमेक बनाने जैसा बहादुरी भरा काम किया। मैं धर्मा मूवीज, उमेश का भी थैंकफुल हूं। फिल्म की स्टार कास्ट, क्रू का भी मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी ने बहुत ही मुश्किल किरदार निभाए। यह पूरी स्टारकास्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। उन्होंने फिल्म ‘धड़क 2’ से जुड़े हर शख्स को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में धन्यवाद किया है।

करण जौहर ने लिखा- जब मैं 2003 में फिल्म ‘कल हो ना हो’ के साथ प्रोड्यूसर बना, तो मेरा एजेंडा साफ था कंपनी बनाओ और पैसा कमाओ, जिससे हम इन हाउस एंटरटेनर्स और मेनस्ट्रीम ऑडियंस के हिसाब से कहानियों को फंड कर सकें। एक फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर मैं क्लीयर था कि हमेशा लोगों को खुश करना है। इससे ही बॉक्स ऑफिस की सफलता मिलेगी। मेरी प्राथमिकता हमेशा से बॉक्स ऑफिस था। अब मैं इस बिजनेस में तीन दशक से हूं, ऐसे में मेरी सोच भी बदली है। मेरा मानना है कि एंटरटेनमेंट जरूरी है, लेकिन अपने छोटे-छोटे तरीकों से सोशल चेंज लाने की कोशिश भी जरूरी है, जिससे दर्शकों की सामूहिक चेतना जागे।

ऐसी कहानियां चुनना चाहती हूं, जो मुझे सचमुच प्रेरित करे, सही प्रोजेक्ट चुनना ज्यादा काम करने से कहीं बेहतर है : सई मांजरेकर
मुंबई। अभिनेत्री सई मांजरेकर का कहना हैं कि अपनी उम्र को ध्यान में रखते हुए वह अपने करियर में धीमी रफ़्तार अपनाना चाहती हैं और ऐसी कहानियां चुनना चाहती हैं, जो उन्हें सचमुच प्रेरित करे। सई मांजरेकर ने महज 16 साल की उम्र में अपना अभिनय सफर शुरू किया था। अब 23 की उम्र में वह साफ सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनके लिए ज्यादा फिल्में करना जरूरी नहीं है, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनना जरूरी है, जो उनके दिल और कला से मेल खाते हों।

अभिनेत्री ने कहा- मैंने बहुत कम उम्र में काम शुरू किया और इन सालों में सीखा कि सही प्रोजेक्ट चुनना ज्यादा काम करने से कहीं बेहतर है। मुझे अपनी कैलेंडर भरने की जल्दी नहीं है। इस दौर में मैं वही काम करना चाहती हूं, जो मुझे उत्साहित करे, ऐसे रोल निभाना चाहती हूं, जो मुझे चुनौती दें और मुझे कलाकार के तौर पर निखारें। मेरे लिए जरूरी है कि हर प्रोजेक्ट मुझे अपनी कला को गहराई से दिखाने का मौका दे और कुछ नया पेश करने का अवसर भी। मेरा मानना है कि जब आप जुनून से काम करते हैं, तो उसका असर अपने आप दिखता है। इसलिए मैं सही मौके का इंतजार करना पसंद करूंगी बजाय जल्दबाजी में गलत फैसले लेने के।

हिंदी और रीजनल सिनेमा की अलग-अलग कहानियों का हिस्सा रह चुकीं सई का मानना है कि अभिनय का असली मजा तभी है, जब आपकी कहानी दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बस जाए। इसलिए वे लगातार ऐसे स्क्रिप्ट्स तलाश रही हैं, जो उन्हें सीमाओं से बाहर निकलकर किरदार निभाने और अर्थपूर्ण सिनेमा में योगदान देने का अवसर दें।

जी सिनेमा पर 20 मिनट के अनदेखे एक्शन के साथ 29 जून को प्रदर्शित होगा ‘पुष्पा 2 : द रूल रिलोडेड’
मुंबई। जी सिनेमा पर ‘पुष्पा 2 : द रूल रिलोडेड’ 20 मिनट के अनदेखे एक्शन के साथ 29 जून को प्रदर्शित होगा। जी सिनेमा लेकर आ रहा है जबर्दस्त पुष्पा एक्सपीरियंस, यानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का एक्सटेंडेड एडिशन ‘पुष्पा 2 : द रूल रिलोडेड’। इसमें शामिल हैं 20 मिनट की अनरीलीज्ड फुटेज, जो फिर से दिखाती है वही आग, वही गुस्सा और वही अंदाज। नए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन से लेकर इमोशनल मोमेंट्स तक, इस एक्सटेंडेड संस्करण में फैंस के लिए वह सबकुछ है, जिसकी उन्हें कमी तो थी, लेकिन पता नहीं था। ‘पुष्पा 2 : द रूल रिलोडेड’ रविवार, 29 जून को शाम सात बजे, सिर्फ जी सिनेमा पर प्रदर्शित होगा।

निर्देशक सुकुमार ने कहा- पुष्पा की दुनिया इतनी बड़ी है कि इसमें हमेशा कुछ और जानने को होता है। इस एक्सटेंडेड वर्जन में कुछ ऐसे सीन शामिल हैं, जो हमें लगता है कि पुष्पा के सफर को और बेहतर तरीके से समझाते हैं और कहानी को दर्शकों के लिए और भी पूरा बनाते हैं। हमें खुशी है कि जी सिनेमा इस वर्जन को देशभर के घरों तक लेकर आ रहा है। यह वही कट है, जिसे पूरी तरह देखा जाना चाहिए। इसमें वही सबकुछ और ज्यादा है, जो दर्शकों को पुष्पा की दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद आता है।

जी सिनेमा पर ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर पहले ही व्यूअरशिप के नए रिकॉर्ड बना चुका है और अब इस खास रिलोडेड वर्जन में दर्शकों को 20 मिनट की ऐसी अनदेखी फुटेज देखने को मिलेगी, जो थिएटर रिलीज से एडिट कर दी गई थी। यह सीन्स न सिर्फ पुष्पा राज के इमोशनल पहलुओं को और करीब से दिखाते हैं, बल्कि श्रीवल्ली के साथ उसके बदलते रिश्ते और दुश्मनों के साथ उसकी टक्कर को भी और धमाकेदार अंदाज में सामने लाते हैं।

सिविल सेवा में जाना चाहती थी निकिता दत्ता, कहा- हम ऐसे माहौल में पले-बढ़े जहां नियम, अनुशासन और कर्तव्य सबसे ऊपर थे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता सिविल सेवा में जाना चाहती थी। निकिता दत्ता ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अपने सिनेमा के सफर पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने करियर के एक अनछुए पहलू का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब वह संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देकर सिविल सेवाओं में जाना चाहती थीं।

निकिता ने बताया- मैं एक आर्मी परिवार से आती हूं। मेरे आसपास लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में सेना से जुड़ा रहा है। ऐसे अनुशासित माहौल में पल-बढ़कर, मेरा भी झुकाव एक व्यवस्थित जीवन की ओर था। एक समय तो ऐसा था जब मैं यूपीएससी परीक्षा में शामिल होकर सिविल सर्विसेज की राह पर जाना चाहती थी। मेरे जैसे किसी इंसान के लिए, जिसने अब अभिनय को अपना पेशा बना लिया है, यह बदलाव काफी बड़ा था। हम ऐसे माहौल में पले-बढ़े जहां नियम, अनुशासन और कर्तव्य सबसे ऊपर थे। वहीं, क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना, जहां हर दिन कुछ नया और अनिश्चित होता है, मेरे लिए पूरी तरह से अलग अनुभव था, लेकिन मुझे लगता है कि वही अनुशासन मुझे इस इंडस्ट्री में स्थिर और केंद्रित रहने में मदद करता है, जो अक्सर काफी अव्यवस्थित लगती है।

निकिता को इस समय उनकी हालिया फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में उनके किरदार ‘फराह’ के लिए काफी सराहना मिल रही है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने उनकी अदायगी को प्रभावशाली, बारीकियों से भरी और अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस में से एक बताया है।

मैं बहुत खुश हूँ; अब मेरा घर पूरा लगता है : मुनव्वर फ़ारूकी
मुंबई। संगीतकार-कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी का कहना है कि शादी के बाद वह बहुत खुश हैं और उन्हें अब घर पूरा लगता है। मुनव्वर फ़ारूकी जो अपनी कॉमेडी, शायरी और सहज बुद्धि के लिए जाने जाते हैं, अपने जीवन के एक नए अध्याय को गले लगा रहे हैं, शादी से मिली खुशी और स्थिरता को संजोह रहे हैं। पिछले साल मेहज़बीन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, उन्होंने हाल ही में इस बारे में बात की कि कैसे उनकी शादी ने उनके जीवन में शांति और सछ्वाव लाया है, जिससे उन्हें वास्तव में सुकून मिला है।

पूर्व अभिनेत्री सना खान के साथ उनके पॉडकास्ट पर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत में, मुनव्वर ने बताया कि कैसे उनका जीवन बदल गया है और उन्होंने बताया कि पिछले रमज़ान के दौरान उन्होंने इसी पल के लिए दुआ की थी। उन्होंने कहा,मुझे याद है कि पिछले रमज़ान में मैंने सिर्फ शांति के लिए प्रार्थना की थी और अब मैं बस घर बसाना चाहता हूँ और इस साल, मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ कि, जैसा मैंने कभी सोचा भी नहीं था, मुझे एक ऐसा साथी मिला जिसकी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं बहुत खुश हूँ; मेरा घर अब पूरा लगता है। मुनव्वर अमेजन एमएक्स प्लेयर पर आने वाली सीरीज ‘फ़स्र्ट कॉपी’ में अपने अभिनय की शुरुआत के लिए तैयार हैं।

‘बी हैप्पी’ बनाने की प्रेरणा डांस रियलिटी शोज़ के दौरान मिली : रेमो डिसूजा
मुंबई। बॉलवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा का कहना है कि उन्हें फिल्म ‘बी हैप्पी’ बनाने की प्रेरणा डांस रियलिटी शोज़ के दौरान मिली। रेमो डिसूजा अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ के साथ एक इमोशनल कहानी लेकर आए हैं, जो अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

रेमो डिसूजा ने बताया -‘बी हैप्पी’ की कहानी मेरे साथ सालों से थी। मैं हमेशा एक ऐसी इमोशनल कहानी बताना चाहता था जो पिता और बेटी के रिश्ते को गहराई से दिखाए। इस फिल्म की प्रेरणा मुझे डांस रियलिटी शोज़ के दौरान मिली, उन असली कहानियों से मिली, जहां मैंने देखा कि बच्चे कैसे अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों के पीछे भागते हैं। मैंने तभी सोचा था कि ऐसी ही एक कहानी को बड़े पर्दे पर लाना चाहिए। एक शानदार राइटर्स टीम के साथ मिलकर इस कहानी को आकार मिला और जिसने भी इसे सुना, उसे ये तुरंत दिल से जुड़ती लगी। ये फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि ये अब तक की मेरी किसी भी फिल्म से बिल्कुल अलग है।

अभिषेक बच्चन को लीड रोल में कास्ट करने पर रेमो डिसूजा ने कहा - जब शिव के किरदार की बात आई, तो अभिषेक बच्चन मेरी पहली और आखिरी पसंद थे। वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं और भले ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं, लेकिन ऑडियंस उन्हें डांस से सीधे तौर पर नहीं जोड़ती। यही कॉन्ट्रास्ट इस रोल के लिए परफेक्ट था। मैं चाहता था कि किरदार में एक ऐसा टच हो, जो प्रोफेशनल डांसर न होने की सच्चाई को दिखाए। अभिषेक ने हर सीन में मुझे सरप्राइज किया है और मैं एक्साइटेड हूं कि ऑडियंस भी इस फिल्म में उनकी गहराई और इमोशन को देखेगी।

रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले लिज़ेल रेमो डिसूजा के प्रोडक्शन में बनी और रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी ‘बी हैप्पी’ एक सिंगल और समर्पित पिता और उसकी समझदार बेटी की इमोशनल जर्नी को दिखाती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नासर और इनायत वर्मा अहम किरदारों में हैं, जबकि जॉनी लीवर और हरलीन सेठी सपोर्टिंग रोल्स में नजर आ रहे हैं। ‘बी हैप्पी’ अब प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज़ में स्ट्रीम हो रही है।

आश्रम 3 पार्ट 2 में चंदन रॉय सान्याल ने भोपा स्वामी के रूप में जीता सबका दिल
मुंबई। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने वेबसीरीज आश्रम 3 पार्ट 2 में  भोपा स्वामी के रूप में सबका दिल जीत लिया है। चंदन रॉय सान्याल ने आश्रम 3 पार्ट 2 में भोपा स्वामी के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया है। आश्रम 3 पार्ट 2 में और भी टि्वस्ट और ड्रामा आने के साथ, भोपा स्वामी का किरदार और भी मज़बूत हो गया है। भोपा स्वामी तेज़ दिमाग, तीव्र उपस्थिति और बाबा निराला के प्रति अटूट निष्ठा के साथ-साथ उनकी अपनी छिपी हुई योजनाएँ उन्हें सीरीज के सबसे रोमांचक किरदारों में से एक बनाती हैं।

सोशल मीडिया पर चंदन रॉय सान्याल की तारीफों का दौर जारी है। उनकी बेहतरीन एक्टिंग की लगातार तारीफ हो रही है। चंदन रॉय सान्याल और अदिति पोहनकर इस सीजन के मुख्य कलाकार रहे। उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। भोपा स्वामी के रूप में चंदन रॉय सान्याल सिंहासन के पीछे छिपी छाया की तरह हैं, उनकी वफ़ादारी लाजवाब है, उनकी चालाकी बेजोड़ है। दासता और बर्बरता के बीच झूलने की उनकी क्षमता ने कहानी में एक अलग स्तर जोड़ दिया है।

चंदन रॉय सान्याल ने एक बार फिर अपने किरदार को दिलचस्प बनाए रखते हुए दमदार अभिनय किया है। भोपा स्वामी की वफ़ादारी, उनकी शक्ति और उनकी महत्वाकांक्षाओं के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने की चंदन की क्षमता ने कहानी को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। अपने किरदार के लिए मिल रहे प्यार के बारे में बात करते हुए चंदन ने कहा - भोपा स्वामी एक ऐसा किरदार है, जिसे मैंने सालों से जिया है और महसूस किया है। आपकी कड़ी मेहनत के लिए प्यार उसे निभाने के हर पल को और भी खास बना देता है। मैं इस सफऱ के लिए आभारी हूँ और अभी और भी बहुत कुछ आना बाकी है।

97वें ऑस्कर्स अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा, जीते पांच अवार्ड
लॉस एंजिल्स। 97वें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए। ऑस्कर अवार्ड, लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में आयोजित किए गए, जिसमें इस साल मेजबानी कॉनन ओ ब्रायन ने की। निर्देशक जैक्स ऑडियार्ड की फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ को 13 नॉमिनेशन मिले थे, जबकि इसके ठीक पीछे ब्रैडी कॉर्बेट की द ब्रूटलिस्ट और जॉन एम. चू की विक्ड हैं, जिन्हें दस-दस नॉमिनेशन मिले। आस्कर अवार्ड में फिल्म ‘अनोरा’ का जलवा रहा और उसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत पांच अवार्ड अपने नाम किए।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म अनोरा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ के लिए शॉन बेकर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एड्रियन ब्रॉडी को फिल्म ‘द ब्रुटलिस्ट’ के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार माइकी मैडिसन को फिल्म ‘अनोरा’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान कीरन कल्किन को फिल्म ‘ए रियल पेन’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनत्री का पुरस्कार जोई सलदाना, को ‘एमिलिया पेरेज’ के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म आई एम् स्टिल हियर (ब्राजील) चुनी गयीं। सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर का पुरस्कार फ्लो को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ डॉक्युमेंट्री फीचर का पुरस्कार नो अदर लैंड को मिला। सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का पुरस्कार फिल्म ‘अनोरा’ को दिया गया। सवश्रेष्ठ अडेप्टेड स्क्रीनप्ले के लिये कॉन्क्लेव को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बेस्ट डाक्यूमेंट्री शार्ट द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा, सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शार्ट, आई एम नॉट ए रोबोट, सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट, इन द शैडो ऑफ साईप्रस, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर, द ब्रूटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग, एल मल ,सर्वश्रेष्ठ साउंड, ड्यून: पार्ट-2, सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, द ब्रुटलिस्ट, सर्वश्रेष्ठ हेयर एंड मेकअप, द सबस्टेंस, सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम  डिजाइन, विक्ड, सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग, अनोरा, सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स, ड्यून: पार्ट-2 बनीं।

मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं : ताहिर राज भसीन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ताहिर राज भसीन का कहना है कि उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो बदलाव लाते हैं। ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ताहिर राज भसीन अब नेटफ्लिक्स की आगामी रहस्यमयी थ्रिलर में नजर आने वाले हैं। अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर ताहिर ने कहा, मुझे हमेशा से ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना पसंद है, जो कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते हैं। यह थ्रिलर-मिस्ट्री वेब सीरीज हर उस चीज से भरपूर है, जो दर्शकों को रोमांचित करेगी और हर मोड़ पर चौंका देगी।

ताहिर ने अपने निर्माता और निर्देशक का शुक्रिया अदा करते हुए कहा - मुझे खुशी है कि सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और मेरे निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा जैसे दिग्गजों ने मुझे अपनी इस जबरदस्त कहानी के लिए उपयुक्त समझा। मैं उनके काम का हमेशा से फैन रहा हूं और उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है। इस सीरीज में इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन कलाकार भी पहली बार साथ आ रहे हैं और मैं उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि हम सेट पर एक बेहतरीन रचनात्मक तालमेल बना पाएंगे और इस कहानी को जीवंत कर सकेंगे।

ताहिर ने कहा, नेटफ्लिक्स के साथ मेरा पिछला प्रोजेक्ट ‘ये काली काली आंखें’ जबरदस्त हिट रहा था और इस शो की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। ऐसे में दर्शकों की इस नई वेब सीरीज से भी बड़ी उम्मीदें होंगी और मुझे पूरा भरोसा है कि यह रहस्यमयी कहानी उन्हें पूरी तरह से बांधे रखेगी।

यह शो बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस अल्केमी प्रोडक्शंस के तहत बनाया जा रहा है। इसे ‘रंग दे बसंती’ और ‘उंगली’ जैसी फिल्मों के लेखक-निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा ने लिखा और निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स की इस जबरदस्त थ्रिलर में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के साथ सोनी राजदान, हरलीन सेठी, अनुप सोनी, सुमीत व्यास और चैतन्य चौधरी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।

रणदीप हुड्डा ने ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें की ताजा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की। इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘हाईवे’ को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा किए। वर्ष 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में थीं। ‘हाईवे’ को दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और भावनात्मक कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है।

इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म के गहरे प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ‘हाईवे’ एक क्लासिक फिल्म है, क्योंकि यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि प्रेम की यात्रा भी है। एक ऐसा शुद्ध प्रेम, जो हमारे समाज में वर्ग विभाजन के कारण अस्वीकार्य है। वीरा अपनी मासूमियत में इस प्रेम को अपनाती है, जबकि महाबीर हकीकत को जानते हुए इससे बचने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में वह भी हार मान लेता है और इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाता है।

रणदीप ने कहा, ‘हाईवे’ वो फिल्म थी, जहां मैंने पहली बार किरदार को जीना सच में महसूस किया। मैं इम्तियाज़ का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अनुभव करने का मौका दिया। महाबीर का किरदार उस वक्त मेरी असल जिंदगी में भी उतर आया था, और शायद आज भी वह मेरे भीतर कहीं न कहीं मौजूद है। उस समय मैं बहुत गहरे और कड़वे भावनात्मक दौर से गुजर रहा था। कई बार, कैमरे के सामने से ज्यादा, मैं कैमरे के पीछे इस किरदार को जी रहा था। सालों बाद अब मैं यह सीख रहा हूं कि अभिनय को सिर्फ कैमरे तक ही सीमित रखना चाहिए और इसे असल जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

‘तेनाली रामा’ में माँ काली का रूप धारण करने से निडरता और आंतरिक शक्ति जैसे गुणों को अपनाने में मिली मदद : बरखा बिष्ट
मुंबई। सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘तेनाली रामा’ में काली मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री बरखा बिष्ट ने बताया कि काली माँ का रूप धारण करने से उन्हें उनके निडरता, आंतरिक शक्ति और हर बाधा को पार करने की क्षमता जैसे गुणों को अपनाने में मदद मिली है।

सोनी सब का शो ‘तेनाली रामा’ में काली मां की भूमिका बरखा बिष्ट निभा रही हैं। काली मां एक दिव्य शक्ति के रूप में तेनाली को ज्ञान और शक्ति प्रदान करती हैं, जिससे वह अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाते हैं। बरखा बिष्ट के लिए देवी को पर्दे पर जीवंत करना सिर्फ अभिनय भर नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त और रक्षक भावना को आत्मसात करने का अनुभव भी है।

बरखा ने किरदार में पूरी तरह ढलने की यात्रा पर कहा, काली मां का रूप धारण करने से मुझे उनके निडरता, आंतरिक शक्ति और हर बाधा को पार करने की क्षमता जैसे गुणों को अपनाने में मदद मिलती है। ‘तेनाली रामा’ हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

क्राइम थ्रिलर ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर रिलीज, शालिनी पांडे, शबाना आज़मी और ज्योतिका की अहम भूमिका
मुंबई। क्राइम थ्रिलर ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डब्बा कार्टेल में शालिनी पांडे, शबाना आज़मी और ज्योतिका की अहम भूमिका है। शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा, मैं राजी का किरदार निभा रही हूं। वह एक प्यारी, सरल और घरेलू लड़की की तरह लगती है, जो वह है, लेकिन फिर वह उथल - पुथल से गुजरती है, अपना प्रतिरोध खो देती है, न कि उसके पास कितनी गहराई है और एक चरित्र के रूप में मैंने इस चरित्र को करते समय उसकी गहराई की खोज की और यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव था और कैसे राजी पूरी तरह से पलट जाती है, आप देखेंगे कि वह कैसे बदल जाती है। यह शालिनी के लिए एक खोज थी और मेरे लिए राजी की भूमिका निभाते हुए, इसलिए हां यह चरित्र निभाना बहुत दिलचस्प था।

शालिनी ने शबाना आज़मी और ज्योतिका के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता शबाना आज़मी से प्यार करते हैं और मैंने उनके बारे में उनसे सुना है। मैंने उनकी फिल्में देखी हैं और मैं शबाना जी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। शूटिंग करते हुए हमें बहुत मजा आया। ज्योतिका और अन्य सभी महिलाओं के साथ काम करना काफी मजेदार रहा है।