inflation protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का 'चीनी सत्याग्रह': चार सितंबर को प्रदेशभर में होगा विरोध प्रदर्शन, विपक्ष पर बोला हमला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के मुद्दे को लेकर चार सितंबर को प्रदेशव्यापी 'चीनी सत्याग्रह' करेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यमवर्गीय और श्रमिक परिवारों पर पड़ रहा है। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की कीमत बढ़ने के साथ बाजार में चीनी की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालय में किसी महापुरुष की प्रतिमा के सामने चीनी की बढ़ी कीमतों और कालाबाजारी से राहत की मांग को लेकर सत्याग्रह करें। इस दौरान महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस ने कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ, निर्वाचित प्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं समेत सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

कांग्रेस का कहना है कि आम लोगों की जरूरत से जुड़ी वस्तुओं की कीमत और बाजार में उनकी उपलब्धता सीधे तौर पर घरेलू बजट को प्रभावित करती है। पार्टी इसी मुद्दे पर चीनी को प्रतीक बनाकर महंगाई के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला इकाइयों को चार सितंबर को अपने-अपने जिला मुख्यालय में एक साथ कार्यक्रम आयोजित करने के साथ सत्याग्रह संपन्न होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

कांग्रेस का मंहगाई को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में प्रियंका और राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में मंहगाई और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ोतरी को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। संसद भवन में एक मार्च भी निकाला गया, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हो गए। महंगाई और जीएसटी को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाएं। वाड्रा ने पार्टी नेताओं और अन्य लोगों के साथ गैस की बढ़ती कीमतों पर लोगों में बड़ी निराशा को लेकर एक गाड़ी में गैस सिलेंडर को कांग्रेस कार्यालय से बाहर निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक मार्च निकालने की योजना बनाई। कांग्रेस सदस्यों के पहले पुलिस बैरिकेड तोड़ने के साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। पार्टी महासचिव ने पार्टी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

संसद में विपक्ष का महंगाई को लेकर प्रदर्शन
नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष प्रदर्शन किया। संसद के दोनों सदनों में महंगाई पर चर्चा कराने की मांग की। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष एकत्र हुए और महंगाई के खिलाफ नारे लिखे बैनर तथा तख्तियां हाथों में लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि सरकार यदि संसद चलानी चाहती है तो श्री मोदी खुद सदन में आएं और दोनों सदनों में जीएसटी तथा महंगाई पर चर्चा कराएं। कांग्रेस के साथ ही कई दल मानसून सत्र की शुरू होने से ही लगातार महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करके सरकार से इस पर सदन में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं पर 5 फीसदी जीएसटी बढ़ाकर गरीबों पर हमला किया है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने फूंका मोदी का पुतला
जयपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध सप्ताह शुरू हुआ। महंगाई के खिलाफ ब्लॉक, जिला और प्रदेश के कांग्रेस के अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें महंगाई का विरोध किया जाएगा। प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों की पार्टी मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस सेवा दल पदाधिकारी पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से दोपहर 12 बजे महंगाई का विरोध करते हुए रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हुए और गवर्नमेंट हॉस्टल तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महंगाई का पुतला फूंका। गवर्नमेंट हॉस्टल पर तकरीबन 15 मिनट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवा दल की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि कोरोना के चलते लोग पहले ही रोजगार से परेशान है। केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ा रही है, जिससे व्यक्ति परेशान हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के सड़क पर आने की स्थिति आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत का डीएनए है और केंद्र की मोदी सरकार को हटा नहीं देते, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने 250 वार्डो में किया प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर के सभी 250 वार्डो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। विधायकों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुए। खाद्य मंत्री एवं जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने सिविल लाइन वार्ड 47 में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की महंगाई वृद्धि नीति के विरोध में पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की दरें बढ़ाकर जनता की पीठ में खंजर घोप रही है। खाचरियावास ने कहा कि पूरे देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद झूठ फरेब और धोखे की राजनीति करने वाली भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है। जनता महंगाई बेरोजगारी से त्रस्त होकर खून के आंसू रो रही है लोगों के सामने रोटी रोजगार और महंगाई का बड़ा संकट आ गया है। कांग्रेस महंगाई से परेशान जनता के हितों की रक्षा के लिए भाजपा से आर पार का संघर्ष करेगी। खाचरियावास ने कहा कि हर गलती कीमत मांगती है अब वक्त आ गया है जब जनता को आगे आकर भाजपा के झूठ और धोखे का खुलकर विरोध करना चाहिए क्योंकि चार राज्यों के चुनाव खत्म होते ही भाजपा का जनविरोधी असली चेहरा सबके सामने आ गया है।