delhi capitals - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल-2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद शतकीय साझेदारी
लखनऊ। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद समीर रिजवी (अवि. 70) और ट्रिस्टन स्टब्स (अवि. 39) के मध्य पांचवें विकेट के लिए बनाई गई अविभाजित शतकीय साझेदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2026 के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा जीत के साथ शुरुआत की। दिल्ली की लखनऊ पर यह लगातार 5वीं जीत रही। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना जीत दर्ज की।

142 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। पॉवरप्ले में ही उसके 4 शीर्ष खिलाड़ी मात्र 26 रनों पर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) को मोहसिन के हाथों लपकवा पवेलियन पहुंचाया।

चौथे ओवर में मोहसिन ने नीतिश राणा (15) को समद के हाथों कैच कराया। पारी के पांचवे ओवर में प्रिस यादव ने पथुम निसंका (1) और कप्तान अक्षर पटेल (0) के विकेट ले दिल्ली की हालत पतली कर दी। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर  के रूप में उतरे समीर रिजवी और स्टब्स ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए पांचवे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी बना दिल्ली को जीत दिलाई। रिजवी को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

डब्ल्यूपीएल : जेमिमाह के नाबाद अर्द्धशतक से दिल्ली 7 विकेट से जीती, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक
वडोदरा। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स (51) के नाबाद अर्धशतक की मदद से डब्ल्यूपीएल के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। लगातार तीन मैच में हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

मुंबई के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, जीत की पटरी पर लौटने वाली दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेले ली ने दिल्ली को अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई।

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, हैदराबाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर
हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। इस प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। देर रात अम्पायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इसी के साथ हैदराबाद के 7 अंक हो गए हैं। अब यदि वह अपने आखिरी 3 मैच भी जीत लेती है तो उसके कुल अंक 13 ही हो सकेंगे जो प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए नाकाफी रहेंगे।

बारिश आने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बनाए। हैदराबाद की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी। एक समय दिल्ली टीम ने 62 रन पर ही  अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (अविजित 41 रन) और आशुतोष शर्मा (41 रन) ने सातवे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी बना स्कोर को 133 रनों तक पहुंचा दिया। आशुतोष ने 26 गेंदों प र 2 चौके और 3 छक्को की मदद से 41 रन बनाए। जबकि स्टब्स ने 36 गेंदों में 4 चौाको की मदद से नाबाद 41 रन बनाए।

आईपीएल-2025 : टॉप-4 में वापसी के लिए खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हारे तो टूर्नामेंट से होंगे बाहर
हैदराबाद। आईपीएल- 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला दोनों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, लेकिन वजह अलग-अलग हैं। दिल्ली ने सीजन की शुरूआत जोरदार की थी और शुरूआती छह में से पांच मैच जीते। लेकिन इसके बाद चार में से तीन हार ने उन्हें टॉप चार से बाहर कर दिया है। वहीं सनराइजर्स की हालत और भी नाजुक है। 10 मैचों में से सिर्फ़ 3 जीत के साथ उनका सफर खत्म होने की कगार पर है। अगर सनराइजर्स यह मैच हारती है, तो उनका टूनार्मेंट से बाहर होना तय हो जाएगा।

स्टार्क के सामने दवाब में रहे हैं ट्रैविस हेड :

अब तक का रिकॉर्ड देखें तो मिचेल स्टार्क ने ट्रैविस हेड को हर बार दबाव में डाला है। पिछले सीजन प्लेऑफ में जब स्टार्क केकेआर की ओर से खेल रहे थे, उन्होंने हेड को पहली गेंद में ही आउट कर दिया था। इस सीजन जब दोनों टीमें पहली बार भिड़ीं, तब भी स्टार्क ने हेड को पवेलियन भेजा। सभी फॉर्मेट में हेड 11 बार स्टार्क का सामना कर चुके हैं, जिनमें से छह बार आउट हुए हैं। उनमें से 4 बार तो वह बिना खाता खोले आउट हुए और 3 बार पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। आईपीएल में हेड ने स्टार्क के खिलाफ दो बार बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने कुल 10 रन बनाए और दोनों बार आउट हुए हैं।

शमी-कमिंस के खिलाफ शानदार रहा है डु प्लेसिस का रिकॉर्ड :

मोहम्मद शमी और पैट कमिंस के खिलाफ डु प्लेसिस का टी-20 रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने कमिंस के खिलाफ 12 पारियों में 148 रन बनाए हैं, जिसमें वह सिर्फ 3 बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.3 और स्ट्राइक रेट 192 का रहा है। वहीं मोहम्मद शमी के खिलाफ उन्होंने 11 पारियों में 118 रन बनाए हैं और केवल 2 बार आउट हुए हैं। शमी के विरुद्ध उनका औसत 59.0 और स्ट्राइक रेट 179 का रहा है।

दिल्ली की उम्मीदें केएल राहुल पर :

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए के एल राहुल ने ज्यादातर बाहर के मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 बाहर के मैचों में 90 की औसत और 164 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर दिल्ली के घरेलू मैदान पर उनका बल्ला उतना प्रभावशाली नहीं रहा। राहुल ने 4 घरेलू पारियों में महज 25.3 की औसत और 114 के स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उनका पिछला मैच केकेआर के खिलाफ था जिसमें वह केवल सात रन बनाकर आउट हो गए।

आईपीएल-2025 : केकेआर से होगा मुकाबला, होम ग्राउण्ड पर वापसी के इरादे से उतरेगी दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की मेजबानी करते हुए जोरदार वापसी करना चाहेगी। अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक सफल और खेल का आनंद लिया है। डीसी ने नौ मैचों में से छह जीत दर्ज करते हुए शीर्ष चार में जगह बना रखी है। इसके विपरीत, गत विजेता केकेआर ने निरंतरता हासिल करने के लिए संघर्ष किया है।

आईपीएल की मजबूत टीम के रूप में देखी जा रही है दिल्ली :

डीसी पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से छह विकेट से हारने के बावजूद इस बार आईपीएल में मजबूत टीम के तौर पर देखी जा रही है। केएल राहुल ने विशेष रूप से टी-20 प्रारूप में अपना फॉर्म फिर से हासिल किया है। राहुल ने 52 की औसत से अभी तक 369 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। शीर्ष पर उनका योगदान विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक पोरेल और अनुभवी फाफ डु प्लेसिस के साथ महत्वपूर्ण होगा, जो इलेवन में वापसी कर रहे हैं। दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी मिशेल स्टार्क और चाइनामैन कुलदीप यादव करेंगे।

संघर्ष करती दिख रही है केकेआर :

इसके विपरीत केकेआर इस बार संघर्ष करती नजर आ रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पिछला मैच उनकी पारी की संक्षिप्त शुरुआत के बाद बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे उन्हें एकमात्र अंक मिला। टीम की कप्तानी कर रहे रहाणे 271 रनों के साथ उनके प्रमुख रन-स्कोरर बने हुए हैं, लेकिन रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल सहित मध्य क्रम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहा है।

कोलकाता की गेंदबाजी को लेकर भी चिन्ता :

कोलकाता के खेमे में उनकी गेंदबाजी इकाई को लेकर भी चिंताएं हैं। वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने 11-11 विकेट चटकाए हैं, लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर आक्रमण में कमी दिखी है। ऑलराउंडर सुनील नरेन कुछ बेहतरीन खिलाड़यिों में से एक रहे हैं, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है। आमने-सामने के मुकाबलों में, केकेआर को डीसी पर थोड़ा फायदा है, जिसने अपने 34 मुकाबलों में से 18 में जीत हासिल की है।

आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से पराजित किया, पोरेल और राहुल ने ठोके अर्द्धशतक
हैदराबाद। मुकेश कुमार (33 पर 4) की घातक गेंदबाजी के बाद अभिषेक पोरेल (51 रन) और केएल राहुल (अवि. 57 रन) के अर्द्धशतकों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2025 के 40 वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा अपनी छठी जीत दर्ज की। दिल्ली इस जीत से 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वही लखनऊ सुपर जायंट्स 9 मैचों में 5 जीत व 4 हार के साथ 10 अंकों की मदद से पांचवे स्थान पर काबिज है।

लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में ही 2 विकेट पर 161 रन बना जीत दर्ज की।

करुण नायर सस्ते में लौटे :

दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी निभाई। मार्करम ने करुण नायर को बोल्ड कर दिल्ली को पहला झटका दिया। नायर ने 9 गेंद में दो चौके और एक छक्का जड़ 15 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने 69 रन जोड़ दिल्ली पारी का स्कोर 100 रनों के  पार पहुंचाया। मार्करम ने अभिषेक पोरेल को मिलर के हाथों लपकवा अपना दूसरा विकेट हासिल किया। पोरेल ने 36 गेंदों  पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल (अवि. 34) ने तीसरे विकेट की अविभाजित साझेदारी में 6 ओवर में 56 रन बना दिल्ली को जीत दिलाई। इससे पूर्व  एडन मार्करम (52) और मिचेल मार्श (45) ने पहले विकेट की 87 रन की भागेदारी की मदद से लखनऊ को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद निकोलस पूरण (9), अब्दुल समद (2), डेविड मिलर (अवि. 14) और कप्तान ऋषभ पंत (0) कुछ खास योगदान नहीं दे सके। आयुष बदोनी ने जरुर 36 रन बनाए।

आईपीएल 2025 : दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को हराया, ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का लगा दिलाई जीत
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मध्य खेला गया आईपीएल 2025 का 32 वां मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद दिल्ली सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। वही राजस्थान को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से दिल्ली ने 6 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में गुजरात को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। वही राजस्थान अब 7 मैचों में 2 जीत के साथ 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई।

राजस्थान ने बनाए 2 पर 11 रन :

सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए .5 ओवर में 2 विकेट पर 11 रन बनाए थे। रियान पराग और यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए। जवाब में दिल्ली ने चार गेंदों पर ही बिना किसी विकेट के 13 रन बना जीत दर्ज की। केएल राहुल ने 3 गेंदों पर 7 व स्टब्स ने एक गेंद पर 6 रन बनाए।

जायसवाल-सैमसन ने दिलाई मजबूत शुरुआत :

राजस्थान को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (51 रन) और कप्तान संजू सैमसन (रिटायर्ड हर्ट 31 रन) ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी। इन दोनों ने राजस्थान के पहले पचास रन 5 ओवर में ही बना डाले। पावरप्ले में राजस्थान ने 63 रन जोड़े। जब राजस्थान का स्कोर 61 रन था तब संजू सैमसन पसलियों में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने अपनी 19 गेंदों की पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। संजू के पवेलियन लौटने के बाद जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए। अक्षर पटेल ने रियान पराग (8) को बोल्ड कर दिया। पारी के 14 वें ओवर में कुलदीप यादव ने यशस्वी जायसवाल (51) को स्टार्क के हाथों लपकवा राजस्थान को दूसरा झटका दिया।  इसके बाद नीतीश राणा और धु्रव जुरेल ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। राणा (51) को स्टार्क ने पगबाधा आउट किया। जबकि धु्रव जुरेल 26 रन बना रनआउट हुए। इससे पूर्व दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। उसने 32 रन ही फ्रैजर (9) व  नायर (0) को पवेलियन लौटा दिया। अभिषेक पोरेल (49)  और केएल राहुल (38) और ट्रिस्टन स्टब्स (34)  व कप्तान अक्षर पटेल (34) की आतिशी पारियों की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन ही बना सकी।

आईपीएल : दिल्ली की लगातार चौथी जीत, राहुल की नाबाद 93 रनों की पारी आरसीबी पर पड़ी भारी
बेंगलुरु। केएल राहुल (नाबाद 93) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 38) के मध्य पांचवें विकेट के लिए बनाई गई 111 रनों की अविभाजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल के 24 वें मैच में 6 विकेट से हरा अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत से दिल्ली 8 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। वही आरसीबी 5 मैचों में 3 जीत से 6 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर है।  चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बना मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार मुंह की खानी पड़ी है।

दिल्ली ने चार विकेट 58 पर खोए :

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब हुई। उन्होंने महज 58 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टब्स ने चार चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 38 रन की पारी खेली। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

टिम डेविड ने बनाए 37 रन :

इससे पूर्व टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं। उनके लिए फिल सॉल्ट (37 रन), विराट कोहली (22) और टिम डेविड (नाबाद 37 रन) ने दमदार बल्लेबाजी की। वहीं, दिल्ली के लिए विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार और मोहित शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

छक्का लगा दिलाई जीत :

पारी का 18ओवर यश दयाल फेंकने आए। केएल राहुल ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन वह अपना शतक नहीं बना सके।

आईपीएल : दिल्ली की दूसरी जीत, स्टार्क के पंजे से हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
विशाखापत्तनम। मिचेल स्टार्क (5 विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसिस (50) और अभिषेक पोरेल (नाबाद 34) की आतिशी पारी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 24 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। यह दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। ओपनर्स ने दी अच्छी शुरुआत।

हैदराबाद के 163 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेक फ्रेजर-मक्गर्क और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोशी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 10वें ओवर में जीशान अंसारी ने पहले फाफ डुप्लेसी और इसी ओवर में उसके बाद जेक फ्रेजर-मक्गर्क को आउटकर जीत की ओर बढ़ रही दिल्ली को दोहरा झटका दिया। फाफ डुप्लेसी ने 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से (50) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं जेक फ्रेजर-मक्गर्क ने 32 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाये। 12वें ओवर में दिल्ली का तीसरा विकेट के एल राहुल (15) के रूप में गिरा।

कैच पर असहमति जताने के लिए सैमसन पर लगा जुर्माना
नयी दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमसन को अंपायर के फैसले से असहमति व्यक्त करने के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल एक का दोषी पाया गया। और उन्होंने मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली।

मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये मैच में 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन 16वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर शाई होप ने लॉन्ग-ऑन पर कैच लेकर आउट कर दिया था। होप ने सीमा रेखा के करीब कैच लपका और अपने पैर जमाने से पहले थोड़ी देर के लिए लडख़ड़ा गए। इस बात को लेकर अनिश्चिता थी कि उनका पैर बाउंड्री को छू गया था या नहीं  टीवी अंपायर माइकल गफ ने कैच आउट पर फैसला दिया था।

सैमसन के मैदान छोडऩे से पहले मैदानी अंपायरों से काफी देर बहस हुई थी। आरआर के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह रिप्ले और एंगल पर निर्भर करता है और कभी-कभी आपको लगता है कि पैर छू गया है लेकिन तीसरे अंपायर के लिए निर्णय करना कठिन होता है। खेल निर्णायक चरण में था इसलिए क्रिकेट में ऐसा होता है। इस पर हमारे अलग-अलग द्रष्टिकोण हैं।

हार के बाद भी सकारात्मक रवैया रखना जरूरी : अक्षर
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के अपने शुरुआती चार मुकाबले हार गयी हो, लेकिन उनके उपकप्तान अक्षर पटेल का मानना है कि टीम को विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। अक्षर ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, चार हार के बाद, सोचने के दो तरीके हैं। हम यह सोच सकते हैं कि चार हार के बाद रन रेट भी खराब हो गया है, तो अब कुछ अच्छा नहीं होने वाला। दूसरी ओर, यदि आपका रवैया सकारात्मक है, और आप अगले मैच में क्या करने जा रहे हैं, इसके बारे में सोचें तो आप अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। सकारात्मक बने रहना महत्वपूर्ण है और हम इसी बारे में बात करते रहते हैं।"

दिल्ली को मंगलवार को मुंबई इंडियन्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में छह विकेट की हार मिली। अक्षर ने 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेलकर दिल्ली को 172 रन तक पहुंचाया था, लेकिन मुंबई ने यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। अक्षर ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा, ''एक ऑलराउंडर के रूप में जब आप 20-30 रन बनाते हैं, तो आपको लगता है कि आप बड़े शॉट लगा सकते हैं। मैंने उस सोच को बदला है। श्रीलंका सीरीज से जब मैंने रन बनाए तो मुझमें आत्मविश्वास आया और उसी आत्मविश्वास को लेकर मैं आगे चला।

उन्होंने कहा, अगर आप तीनों प्रारूपों में भारत के लिये खेल रहे हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़यिों ने मुझे मानसिकता ठीक करने के बारे में कुछ बातें बताईं हैं। दिल्ली के साथ जुडऩे के बाद दादा (सौरव गांगुली) और रिकी पॉइंटिंग ने भी मेरी तकनीक पर काम किया है।

अक्षर जब बल्लेबाजी करने उतरे तब दिल्ली ने 13 ओवर में 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे, हालांकि इसके बाद उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ छठे विकेट के लिये साझेदारी की और टीम 18 ओवर में 165 रन के स्कोर पर पहुंच गयी। मुंबई ने एक बार फिर वापसी करते हुए 19वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर को पवेलियन लौटा दिया। उनका विकेट गिरते ही दिल्ली की टीम सात रन के अंदर सिमट गयी। अक्षर ने अपने विकेट पर कहा, इसमें थोड़ी गलती मेरी भी है। मैं उन अंतिम 10 गेंदों को अलग तरह से खेल सकता था और इससे हमारे खाते में आखिरी ओवरों में कुछ रन जुड़ सकते थे। अगर स्कोर 175-180 के बीच होता तो मैच अलग होता।

दिल्ली की हार का एक बड़ा कारण वॉर्नर की फॉर्म भी रही, जो इस आईपीएल में तीन अर्धशतक भले ही जड़ चुके हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट टीम के लिये सिरदर्द बना हुआ है। वॉर्नर ने मुंबई के खिलाफ 47 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के विरुद्ध 48 गेंद पर 56 रन जबकि राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 55 गेंद पर 65 रन बनाये थे। अक्षर ने कहा, ''यदि आप पिछले दो-तीन मैचों के बारे में बात करते हैं, तो वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चीजें उनके हित में नहीं जा रहीं। मुझे नहीं पता कि वह उस समय एक बल्लेबाज के रूप में क्या सोच रहे होते हैं।"

राजस्थान को हरा दिल्ली कैपिटल्स ने बरकरार रखी प्लेऑफ की उम्मीद
मुंबई। मिचेल मार्श (89) और डेविड वॉर्नर (52) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है। राजस्थान ने दिल्ली को 20 ओवर में 161 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रिभष पंत की टीम ने 11 गेंदें रहते ही हासिल कर लिया।

भरत शून्य पर आउट हुआ
अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 91 रनों से हारकर आई दिल्ली ने पारी की दूसरी गेंद पर बल्लेबाज भरत को शून्य रन पर ही खो दिया। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 पॉइंट हो गये है, जबकि राजस्थान 14 पॉइंट पर बरकरार है। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल पर अपने पुराने स्थानों पर बरकरार हैं। अब तक सिर्फ हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटन्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है।

बटलर ने निराश किया
दिल्ली के  लिए गेंदबाजी करते हुए चेतन सकारिया ने अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर  में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर को महज़ 7(11) रन पर आउट किया।  दूसरे सलामी बल्लेबाज यशसवी जयसवाल भी पारी के आठवें ओवर में 19 गेंदों पर  19 रन बनाकर आउट हो गये।

अश्विन ने लगाया अर्द्धशतक

ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत 50 (38) रन बनाकर राजस्थान की पारी को संतुलन प्रदान किया, हालांकि बीच के ओवरों में  राजस्थान ने तेज़ी से विकेट खोये।