massive fire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा में भीषण हादसा : सिटी मॉल में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह दस बजे बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग मॉल में द्वितीय तल स्थित शोरूम में लगी थी। जिसके बाद वह पूरे मॉल में फेल गई। आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। सूचना पर नगर निगम समेत अन्य विभागों की करीब एक दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार मॉल में द्वितीय तल स्थित चायनीज खिलौनों के शोरूम से धुंआ निकलने लगा था। उस समय तक मॉल की अधिकतर दुकानें बंद ही थी। स्टाफ पहुंच ही रहा था कि अचानक धुंआ उठते देख कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधक को सूचना दी। वहां से फायर विभाग को सूचना दी गई। जब तक दमकलें मौके पर पहुंची तब तक आग काफी अधिक बढ़ गई थी। चायनीज आइटम होने से आग तेजी से पूरे मॉल में फेल गई। जिससे वहां धुंआ ही धुंआ हो गया। पूरा स्टाफ मॉल से बाहर आ गया। सूचना पर एक के बाद एक सायरन बजाती दमकलें मौके पर पहुंची। कई दुकानों व मॉल के सामने की तरफ के कांच तोड़कर आग बुझाने में जुटे।

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमजद खानव सहायक अगिनशमन अधिकारी सीता चौबदार समेत निगम के करीब 50 से अधिक फायरमैन आग बुझाने में जुटे। इधर सूचन मिलते ही शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, जिला कलक्टर पीयूष समारिया, नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश मेहरा, एएसपी दिलीप सैनी, एडीएम सिटी अनिल सिंघल समेत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी और विज्ञान नगर थानाधिकारी मुकेश मीणा व जाब्ता भी मौके पर पहुच गया था। पुलिस ने मॉल की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। लेकिन आग अधिक होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गइ थी। जिसे पुलिस कर्मियों ने नियंत्रित किया।

निगम के सीएफओ अमजद खान ने बताया कि निगम की 12, डीसीएम, थर्मल व सिविल डिफेंस की एक-एक और एक हाईड्रोलिक लेडर दमकल समेत करीब  15 दमकलों से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग से मॉल में तो काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
इधर मॉल के पीछे निजी कोचिंग है। जहां स्टूटेंड की क्लासेज लग रही थी। मॉल से कोचिंग की तरफ धुंआ उठते दिखा तो गार्ड ने प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने सायरन बजाकर सभी बच्चों को कोचिंग से बाहर निकाला। मॉल में आग लगने से काफी देर तक मौके पर हडकम्प मचा रहा। निगम के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि आग लगने काव कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

धौलपुर फल मण्डी में भड़की आग, 80 लाख रुपए के फल जलकर नष्ट
धौलपुर। शहर की फल मंडी में आग भड़कने से 8 व्यापारियों की दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। व्यापारियों का कहना था कि आग से करीब 80 लाख रुपए के फल जलकर नष्ट हो गए। फल मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शहीद उस्मानी ने बताया कि आग से मंडी में रखा चीकू, कन्नू, सेब, अमरूद, पाइन एप्पल, पपीता की क्रेटें जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंचने से दुकानों में रखा पूरा फल जलकर खाक हो गया। फल मंडी अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में लगी आग का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में दूसरी बार आग लगने की घटना को व्यापारी साजिश के तौर पर देख रहे हैं।

पंखा गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का माल राख
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में तड़के पंखा गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों रुपए का माल राख हो गया। पांच दमकलों की सहायता से करीब तीन घण्टे में आग पर काबू पाया गया। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। सहायक अग्निशमन अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा रोड नम्बर-9 स्थित अलमोनार्ड कम्पनी मे सुबह करीब पौने पांच बजे पंखा गोदाम में आग लग गई। इस गोदाम से जब धुआं निकला तो आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जब तक पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची तब तक आग भभक उठी। गोदाम में गत्ते से बने कवर और प्लास्टिक सामान होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं के गुबार और आग की लपटें उठीं तो स्थानीय लोग सहम गए। गौरतलब है कि इससे पूर्व विश्वकर्मा इलाके में एक गद्दा और प्लास्टिक की टंकी समेत अन्य सामान बनाने वाली गोदाम-कम्पनी में भी भीषण आग लगी थी।

अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग
जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में रोड नंबर 17 स्थित एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची 20 दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि विश्वकर्मा रोड नंबर 17 स्थित अगरबत्ती की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची करीब 20 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया की चिंगारी से उठी आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी भाग कर निकाल कर बाहर आए और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर विश्वकर्मा इलाके से करीब 20 दमकलों को बुलाया गया और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। भाग रहेेकर उठ रही थी इस कारण दमकल कर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के लिए कुछ लकड़ियों को तोड़कर भी पानी अंदर फेंका गया। आग से सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।

Mumbai के पास औद्योगिक इकाई में लगी भीषण आग
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई से लगे ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में एक कारखाने में भीषण आग लग गयी।

दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, वहां महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई में अपराह्न आग लगने का मामला सामने आया और आग ने भीषण रूप ले लिया। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए करीब 12 गाड़ियां और पानी के टैंकर घटनास्थल पर भेजे।

प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बहुत सारे विस्फोटों की आवाजें सुनायी और दुर्घटनास्थल से काफी धुंआ निकल रहा था।

ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
जोधपुर। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण गली नंबर 6 में आज सुबह एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में जनहानि नहीं हुई मगर लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। बासनी, शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकलों ने आग को घंटे भर बाद में काबू पाया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया सामने नहीं आया है, मगर माना जा रहा है गोदाम के तल पर लगी बिजली वायरों में शार्ट सर्किट के बाद यह आग लगी होगी। फिलहाल इस बारे में पड़ताल की जा रही है। ट्रांसपोर्ट मालिक की तरफ से अभी पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

दमकल सूत्रों के मुताबिक बासनी गली नंबर 6 में शिव शक्ति नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी का गोदाम आया है। सुबह यहां पर आग लगने की जानकारी पर दमकल को वहां भेजा गया। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होने पर अन्य गाडिय़ां भेजने के साथ शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से भी गाडिय़ों को बुलाया गया। आग लगने से गोदाम में रखा का ट्रांसपोर्ट सामान जलकर नष्ट हो गया। गोदाम में दोपहर तक धुंआ उठता देखा गया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। सात आठ गाडिय़ों ने मिलकर घंटे भर बाद आग को काबू में किया। फिलहाल मौके पर एक दमकल को ऐहतियात के तौर पर खड़ा रखा गया है।

प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियों ने 6 फेरे लगाकर करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गुलाब सिंह की नांगल पुरोहितान गांव में प्लास्टिक की फैक्ट्री है। सुबह करीब 4 बजे अचानक बंद फैक्ट्री से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग की भीषण लपटे उठने लगी।

फैक्ट्री से आग की सूचना पर पुलिस और विश्वकर्मा फायर बिग्रेड प्रभारी मनोज सिंह की टीम मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। 9 दमकलों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा करीब 100 टन प्लास्टिक का माल, 7 मशीने, 3 कम्प्यूटर, ट्रांसफार्मर और बाइक जल गई।

झोटवाड़ा थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग
जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके के शिवाजी नगर स्थित के केमिकल फैक्ट्री में करीब 2:30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग की लपटों को देख आसपास के रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। आग मेडिसिन सप्लाईऔर कागज के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री में भारी संख्या में केमिकल के डिब्बे रखे हुए थे।

दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू चलाकर तीन डिब्बे को बाहर निकाला। ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मशीन को भी मौके पर बुलाया गया था। इस मशीन के माधयम से दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों के द्वारा फैक्ट्री की छत पर से आग पर काबू किया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लगा पाया है। आग बुझाने के लिए पुलिस ने आसपास के ट्रैफिक को बंद कराया था। इसके साथ ही आग पर काबू पाने के लिए आसपास के फायर स्टेशन से करीब 20 दमकल मौके पर पहुंची थी। इन दमकलों ने कई फेरे लगाकर आग पर काबू किया। प्रारंभिक जांच में आग में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में फूड प्रोडक्ट एक प्लांट में लगी भीषण आग
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित फूड प्रोडक्ट के एक नए प्लांट में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गयी। आग पर लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका है। पुलिस उप अधीक्षक मयंक तिवारी ने बताया कि तड़के लगी इस आग से चार मंजिला इमारत का आधा हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के चौथी मंजिल पर अचानक आग की लपटें देख कर चौकीदार ने घटना की सूचना दी थी। प्लांट में काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन हादसे में किसी के भी घायल अथवा जनहानि की घटना नहीं हुई है।

हादसे के बाद तीन दमकल वाहनों की मदद से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। प्लांट प्रबंधन का कहना है कि आग की हादसे में प्लांट में रखी मशीनें पूरी तरह जल गयी है।