world champion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह शीर्ष पर कायम,ऋषभ पंत की शीर्ष दस बल्लेबाजों में वापसी, जड़ेजा गेंदबाजों में 9वें स्थान पर
दुबई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैटिंग 908 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। बुधवार को आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 32 विकेट लेने वाले बुमराह गेंदबाजों की रैकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले 907 अंक से किसी भी भारतीय गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रेटिंग का रिकॉर्ड बनाने वाले बुमराह ने सिडनी क्रिकेट ग्राउण्ड में पहली पारी में दो विकेट लेने के बाद अपनी रेटिंग में एक अंक का सुधार किया। गेंदबाजों की रैंकिंग में स्पिनर रवींद्र जडेजा (745 रेटिंग अंक), ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड 29 पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर आ गए हैं।  पैट कमिंस दूसरे, कैगिसो रबाडा तीसरे, हेजलवुड दो पायदान नीचे लुढ़क कर चौथे पर पहुंच गए हैं।

पंत ने लगाई 3 पायदान की छलांग :

भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिर से टॉप-10 बल्लेबाजों में जगह बना ली है। पंत बल्लेबाजी रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा पहली पारी में अहम शतक से तीन पायदान की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ 769 रेटिंग भी हासिल की। वहीं काइल वेरेने शानदार शतक से चार पायदान के फायदे से 25वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ताजा टेस्ट रैंकिंग में तीन अंक के नुकसान के साथ 614 रेटिंग अंकों के साथ 27वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा 42वें नंबर पर आ गए हैं।

शीर्ष 5 बल्लेबाज :

वरीयता    खिलाड़ी                      देश                                                 रैटिंग
1.    जो रूट                              इंग्लैंड                                                895
2.    हैरी ब्रूक                              इंग्लैंड                                                 876
3      केन विलियमसन              न्यूजीलैंड                                               867
4     यशस्वी जायसवाल                भारत                                                  847
5        ट्रैविस हेड                        ऑस्ट्रेलिया                                              772

शीर्ष 5 गेंदबाज :

वरीयता        खिलाड़ी                          देश                                      रैटिंग
1.    जसप्रीस बुमराह                      भारत                                      908
2.    पैट कमिंस                 ऑस्ट्रेलिया                                      841
3.    कैगिसो रबाड़ा               द. अफ्रीका                                      837
4.    जोश हैजलवुड            ऑस्ट्रेलिया                                      835
5.    मार्को यानसेन              द. अफ्रीका                                        785

परिवार डॉक्टर इंजीनियर बनाना चाहता था, वह बन गई बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन
कोटा। माता-पिता और परिवार के लोग उसे डाक्टर अथवा इंजीनियर के रूप में देखना चाहते थे। लेकिन कोटा शहर की बेटी की जिद ने उसे वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। एक समय पर कोच न मिलने के कारण खेल छोड़ने वाली कोटा की अरूंधती चौधरी  बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैंपियन हैं और कोटा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही हैं। अरूणधति राजस्थान की एकमात्र महिला बॉक्सर हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पदक जीत चुकी हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 9 स्वर्ण, एक सिल्वर, एक ब्रांज के साथ ही स्टेंड्जा कप में सिल्वर तथा 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप समेत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दर्जनों पदक अरूणधति अपने नाम कर चुकी हैं।

फेडरेशन के कहने पर बॉक्सिंग में आगे बढ़ी
अरूणधति ने बताया कि वो शुरूआत में वुशू और बॉक्सिंग दोनों खेला करती थी। लेकिन बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से किसी एक खेल को चुनने के लिए कहा गया। जहां वुशू के आॅलंपिक में नहीं होने के कारण बॉक्सिंग में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा और साल दर साल पदकों की झड़ी लगाती चली गई।

12 दिन पढ़ाई कर पास की 10वीं की परीक्षा
अरुंधति ने बताया कि जब वो 10वीं कक्षा में थी तो उनका चयन जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय शिविर में हुआ था। ऐसे में बोर्ड परीक्षा से पहले शिविर में भी जाना था, तो पढ़ाई को लेकर चिंता होने लगी। हालांकि शिविर से आने के बाद उन्होंने केवल 12 दिन पढ़ाई करके फर्स्ट डिविजन में 10वीं परीक्षा पास की। जहां इसी प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता साथ ही प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

रेलवे, बैंक और पुलिस की जगह चुना सेना को
अरूणधति ने बताया कि  अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद रेलवे, पुलिस, सेना और बैंक की ओर से कई जॉब आॅफर भी मिले, लेकिन जब सेना की ओर से आॅफर आया तो उसे ना नहीं कह पाई। क्योंकि सेना में जाने का मतलब मेरे लिए देश की सेवा के साथ देश का नाम रोशन भी करना था। सेना में देश की सेवा करते हुए में देश के लिए अंतराष्ट्रीय मंच पर पदक भी जीत सकती हूं। जो मेरे साथ घरवालों के लिए भी गर्व करने वाली बात थी। खेल से आर्मी में जाने वाली अरूणधति राजस्थान की पहली लड़की हैं, और वर्तमान में पुणे स्थित मिलिट्री पुलिस की खेल अकेडमी में ट्रेनिंग कर रही हैं।

बॉक्सिंग में आने का सफर रहा उतार चढ़ाव भरा
अरूणधति के बॉक्सिंग में आने की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं, एक समय ऐसा था जहां उन्होंने खेल को छोड़ने तक का मन बना लिया था और पढ़ाई पर फोकस कर लिया था। अरूणधति चौधरी बताती हैं कि उन्होंने अपने खेल के करियर की शुरूआत बास्केटबॉल से की थी। लेकिन उनके पिता चाहते थे, कि वो आईआईटी में जाए और इंजीनियरिंग करें, या फिर डाक्टर बने। वह कहती हैं  मेरे सामने खेल और पढ़ाई में से किसी एक को चुनने की स्थिति खड़ी थी। फिर मां को सब बताने पर उन्होंने पापा को समझाया तो पापा ने एकल खेल को करियर के रूप में चुनने को कहा और मैने बॉक्सिंग को चुन लिया। हालांकि शुरूआत में बॉक्सिंग के कोच नहीं मिलने से काफी परेशानी हुई। जिसके बाद वुशू कोच अशोक गौत्तम के मिलने पर उनसे ही ट्रेनिंग लेनी शुरू की और वुशू तथा बॉक्सिंग दोनों साथ ही खेलने लगी।

World Champion नीरज चोपड़ा की प्रतिमा से भाला चोरी
मेरठ। मेरठ में स्पोट्स सिटी चौराहे पर लगी विश्व विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा की मूर्ति से भाला चोरी होने का मामला सामने आया है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर में हापुड अड्डा के नवीनीकरण के बाद स्पोट्स सिटी चौराहे का नाम रखा गया है, जहां ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की भाला पकड़े हुए प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार देर रात किसी चोर ने प्रतिमा से भाला चुरा लिया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस उपाधीक्षक किठौर को जांच सौंपी है।

टाईब्रेकर में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हारे प्रगनानंदा
नई दिल्ली। एफआईडीई वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन से भारत के प्रगनानंदा टाईब्रेकर में मुकाबला हार गये। मैग्सन कार्लसन यह मुकाबला 1.5-0.5 से जीते है। इसके साथ ही भारत के इस युवा चेस खिलाड़ी रमेशबाबू प्रगनानंदा का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है।

दो दिन में दो मुकाबले ड्रॉ होने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लसन ने टाईब्रेक के पहले गेम में काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानंद को मात दी, जबकि सफेद मोहरों से खेलते हुए उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को ड्रॉ पर रोक लिया।

पांच बार विश्व चैंपियनशिप जीत चुके कार्लसन ने पहली बार विश्व कप जीता है। उन्हें इस जीत के लिये एक लाख दस ह•ाार डॉलर के इनाम से नवाजा जायेगा, जबकि प्रज्ञानंद को 80,000 रुपये मिलेंगे।

बहन से सीखा शतरंज, 12 साल की उम्र में तोड़ा था आनंद का रिकॉर्ड
चेन्नई में जन्मे प्रग्नाननंदा 12 साल की उम्र में ही ग्रैंडमास्टर बन गए थे। प्रग्नाननंदा के पिता रमेशबाबू पोलियो से ग्रसित हैं। उन्होंने बड़ी बहन वैशाली को देखकर ही शतरंज खेलना शुरू किया। वैशाली चाहती थीं कि प्रग्नाननंदा टीवी में कार्टून कम देखें। इसी वजह से उन्होंने शतरंज का चालें सिखा दी। उस समय वैशाली को भी यह एहसास नहीं था कि प्रग्नानंदा आगे चलकर शतरंज में कमाल कर देगा। प्रग्नाननंदा की सफलता में उनकी मां का बड़ा योगदान है। बचपन से ही शतरंज से जुड़े हर टूर्नामेंट में खेलने के लिए उन्हें लाने और ले जाने की जिम्मेदारी मां पर थी। प्रग्नाननंदा के लिए साल 2018 खास रहा। वह महज 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बन गए। इस मामले में उन्होंने विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ा था। आनंद 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे। यही नहीं प्रग्नाननंदा दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे।

सिंधू ने जीता स्विस ओपन खिताब
बासेल। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू  ने रविवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफाम को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता। वहीं भारत के एचएस प्रणय ने  मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार के साथ उपविजेता के तौर पर अपना स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट अभियान समाप्त किया। प्रणय जोनाथन से 12-21-, 18-21 से हार बैठा। गत उप विजेता सिंधू ने फाइनल में बुसानन को सीधे गेमों में 21-16, 21-8 से हराकर सुपर 300 का खिताब अपने नाम किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने रविवार को यह मैच जीत कर बुसानन के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधार 16-1 किया।

चुनौतीपूर्ण शुरूआती गेम के साथ पहले हाफ में जोरदार शुरुआत हुई, जिसमें सिंधू ने खेल के मध्य ब्रेक के समय तक 11-9 की बढ़त के साथ दो अंकों की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद बुसानन ने एक मामूली बढ़त ली, लेकिन सिंधू ने जल्दी ही वापसी करते हुए स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया, हालांकि कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन अंतत: सिंधू तीन अंकों की बढ़त बनाने में सफल रहीं। बुसानन ने हालांकि फुर्ती से एक अंक प्राप्त कर लिया।  पर सिंधु नहीं रुकीं और चालाकी  और त्वरित शॉटों के साथ पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

दूसरे गेम में सिंधु एक अलग लय में दिखीं, क्योंकि उन्होंने 8-1 की बढ़त हासिल की और देखते ही देखते नौ अंकों के बड़े फायदे के साथ 11-2 से बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने 14-4 की बढ़त के साथ खेल को नियंत्रित करना जारी रखा। परिणामस्वरूप उन्होंने काफी गलतियां कीं, जिससे सिंधू ने दूसरा गेम 21-8 से आसानी से जीत लिया।