lucknow super giants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल-2026 : ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेल लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, सनराइजर्स ने आखिरी ओवर तक किया संघर्ष
हैदराबाद। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 68) और एडन मार्करम (45) की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।

मार्श सस्ते में पवेलियन लौटे :

157  रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडन मार्करम ओर मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अभी 37 रन ही जोड़े थे कि पांचवें ओवर में इशान मलिंगा ने मिचेल शर्मा (14) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने एडन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिये 40 रन जोड़े। 10वें ओवर में शिवांग कुमार ने एडन मारक्रम को आउट किया। एडन मारक्रम ने 27 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 45 रनों की पारी खेली। इसके बाद जल्द ही आयुष बदोनी (12) और निकोलस पूरन (एक) को आउट कर गेंदबाजों ने हैदराबाद की मैच में वापसी कराने का प्रयास किया।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवर में पांच  विकेट पर 160 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पंत ने बनाए नाबाद 68 रन :

ऋषभ पंत ने 50 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए 68 रनों की नाबाद पारी खेली। पंत ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विजयी चौका लगाया। लखनऊ सुपर जायंट्स की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है। सनराइजर्स हैदराबाद की दूसरी हार।

दुबे ने लिए दो विकेट :

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे ने दो विकेट लिए। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

क्लासन-नीतीश की फिफ्टी :

इससे पहले आज यहां  हेनरिक क्लासन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से सनराइर्ज हैदराबाद ने लखनऊ सपुर जायंट्स के खिलाफ नौ विकेट पर 156 रनों का स्कोर बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी सनाइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (शून्य), ट्रैविस हेड (7), ईशान किशन (1) और लियम लिविंगस्टन (14) रन बनाकर आउट हुए।

क्लासन-रेड्डी की शतकीय साझेदारी :

ऐसे संकट के समय हेनरिक क्लासन और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 116 रन जोड़े। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक बनाये। 18वें ओवर में एम सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (56) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में आवेश खान ने हाइनरिक क्लासन को आउट कर पवेलियन भेज दिया।

आईपीएल : लखनऊ ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से शिकस्त दी
अहमदाबाद। मिचेल मार्श (117) के शतक और निकोलस पूरण (अवि. 56) के साथ दूसरे विकेट के लिए बनाई गई शतकीय साझेदारी के बाद विलियम ओ रूर्के (27 पर 3) और आयुष बदोनी (4  पर 2) की घातक गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल के 64 वें मैच में गुजरात टाइटंस को 33 रनों से शिकस्त दी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट  पर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात 20 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

सुदर्शन-गिल ने दी तेज शुरुआत :

236 रनों के विशाल विजयी  लक्ष्य को लेकर उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की। पांचवे ओवर में  ओ रूर्के ने साई सुदर्शन (21) को मार्करम के हाथों लपकवा लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। गिल और जोस बटलर ने रनों की गति को बरकरार रखा। आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर आवेश खान ने गिल को अब्दुल समद के हाथों लपकवा लखनऊ को दूसरी सफलता दिलाई। गिल ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौको मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद आकाश सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर को बोल्ड कर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। बटलर ने 18 गेंदों पर 3 चौको और दो छक्को की मदद से 33 रन बनाए।

रूर्के ने दो विकेट ले पासा पलटा :

शाहरुख खान (55) और रदरफोर्ड (38) ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 86 रन की साझेदारी निभा गुजरात को जीत की ओर अग्रसर किया। लेकिन 17 वें ओवर में ओ रूर्के ने रदरफोर्ड (38) और राहुल तेवतिया (2) को पवेलियन लौटा लखनऊ की मैच में वापसी कराई।

आईपीएल-2025 : एलएसजी और एसआरएच लखनऊ में होंगी आमने-सामने, करो या मरो के मुकाबले में हैदराबाद से भिड़ेगी लखनऊ
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदरबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपनी प्लेऑफ की दावेदारी को जिंदा रखने के लिए मैदान में उतरेगी।

हैदराबाद के पास बदला लेने का अवसर :

अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम इकाना में कल होने वाले मैच में लखनऊ के पास हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेने का अवसर होगा। आईपीएल के मौजूदा सत्र में एलएसजी 11 मैचों में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसकी हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी। इसके विपरीत एसआरएच निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट में खराब फॉर्म के बावजूद हैदराबाद को एलएसजी पर जीत दर्ज आत्मविश्वास कायम करना चाहेगी। लखनऊ की टीम इकाना की सुस्त पिच से अच्छी तरह वाकिफ हैं जोकि स्पिन और धीमी गेंदे कारगर रही हैं।

बल्लेबाजी मिशेल, मार्श और मार्करम पर निर्भर :

लखनऊ बड़े स्कोर के लिए मिशेल मार्श, निकोलस पूरन और एडन मार्करम की बल्लेबाजी पर निर्भर हैं। मार्श ने 155 की स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाये है। पूरन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 201 की स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। वहीं मार्करम ने हाल के मैचों में 348 रन बनाकर बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, रिषभ पंत और डेविड मिलर की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। आयुष बदोनी और अब्दुल समद ने हालांकि, आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे लखनऊ को प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने या उसका पीछा करने में मदद मिली है। गेंदबाजी की बात की जाये तो दिग्वेश ने लखनऊ के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8.09 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। आवेश खान और आकाश सिंह ने गति से समर्थन दिया है, जबकि रवि बिश्नोई टूर्नामेंट में महंगे साबित हुए।

मध्य क्रम अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहा :

पैट कमिंस की अगुआई वाली हैदराबाद की टूर्नामेंट में असंगति और बल्लेबाजी में गिरावट देखी गई है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने शीर्ष पर कभी-कभार शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे खास बात यह है कि अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रन बनाए लेकिन अच्छी शुरुआत को मैच जिताने वाली साझेदारी में बदलने से टीम को नुकसान हुआ है। हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और नितीश कुमार वाला मध्य क्रम नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे है।

आईपीएल 2025 : लखनऊ की कोलकाता पर 4 रनों से रोमांचक जीत, पूरन और मार्श की शानदार पारी
कोलकाता। निकोलस पूरन (नाबाद 87), मिचेल मार्श (81) की अर्धशतकीय और एडन मारक्रम (47) की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 रन से पराजित कर दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रनों का स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्या रहाणे (61), वेंकटेश अय्यर (45) और सुनील नारायण (30) की शानदार पारियों के दम पर लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया लेकिन वे चार रन दूर रह गए। केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 234 रन ही बना सकी। निचले क्रम में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के जमाते हुए 38 रन बनाए। कप्तान रहाणे ने 35 गेंदों पर 8 चौके और दो छक्के सहित 61 रन बनाए, वहीं वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। सुनील नारायण ने अपनी 30 रनों की पारी में 13 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए।

मार्करम-मार्श की शानदार शुरुआत :

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। 11वें ओवर में हर्षित राणा ने एडन मारक्रम को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। मारक्रम ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 47 रनों की पारी खेली। 16वें ओवर में आंद्रे रसेल ने शतक की ओर बढ़ रहे मिचले मार्श को डीप प्वाइंट पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराकर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। मार्श ने 48 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रनों की तूफानी पारी खेली।

आईपीएल : लखनऊ की रोमांचक जीत, पांड्या-सूर्या की कोशिश बेकार गई, मुंबई 12 रन से हारी
लखनऊ। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से लखनऊ की टीम 4 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में छठवें स्थान पर पहुंच गई। जबकि मुंबई इतने ही मैचों से तीसरी हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई।

लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 20 3 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में सूर्यकुमार यादव की कोशिश बेकार गई और मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट  पर 191 रन ही बना सकी।  मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए।

शुरुआत अच्छी नहीं रही :

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 17 रन के अंदर विल जैक्स (5) और रियान रिकल्टन (10) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और नमन धीर ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। नमन हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 24 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर तिलक वर्मा को उतारा।

31 गेंदों पर बनाया अर्द्धशतक :

सूर्यकुमार ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और फिर आक्रामक अंदाज में खेलना जारी रखा। फिर कप्तान हार्दिक पांड्या उतरे। अंतिम ओवर से ठीक पहले तिलक 25 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए और उनकी जगह सैंटनर उतरे। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे। हार्दिक ने आवेश की पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन आवेश लक्ष्य का बचाव करने में सफल रहे। हार्दिक 16 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सैंटनर भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश सिंह राठी को एक-एक विकेट मिले।

आईपीएल-2025 : मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से
लखनऊ। उत्साही कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज कराने के इरादे से अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर उतरेगी। आईपीएल- 2025 के 13वें मैच में लखनऊ के निकोलस पूरन की धमाकेदार फॉर्म और पंजाब के श्रेयस अय्यर की कप्तानी की झलक देखने को मिलेगी। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पूरन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में 250 से अधिक रन बनाए हैं और अकेले दम पर एलएसजी के लिए मैच का रुख बदला है।इस बीच अय्यर की कप्तानी और पूरन के शुरुआती मैच में 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ने उनके अभियान को एक नया आयाम दिया है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

दिल्ली से हार के बाद लखनऊ की जोरदार वापसी :

लखनऊ ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से एक विकेट से मिली हार के बाद जोरदार वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की।  दूसरी ओर, पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटन्स पर शानदार जीत के साथ की। पूरन के अलावा, मिशेल मार्श ने उनकी हालिया जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने एलएसजी के लिए 31 गेंदों पर 52 रनों की ठोस पारी खेली। ऋषभ पंत और डेविड मिलर अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन मैच जिताने वाली पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

मध्य ओवरों में बिश्नोई बड़ा खतरा :

गेंदबाजी के मोर्चे पर शार्दुल ठाकुर ने दो मैचों में छह विकेट लेकर अगुआई की है। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पिछले मैच में प्रभावित किया, जबकि रवि बिश्नोई बीच के ओवरों में अहम खतरा बने हुए हैं। अय्यर की अगुआई में पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है। प्रियांश आर्य और शशांक सिंह ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और मार्को जानसन से आक्रमण की अगुआई करने की उम्मीद है।

युजवेन्द्र चहल पर रहेगी नजर :

युजवेंद्र चहल लखनऊ की पिच पर अहम भूमिका निभाएंगे, जो बीच के ओवरों में स्पिनरों के लिए अनुकूल है। लखनऊ स्टेडियम में संतुलित सतह होने की उम्मीद है, जिसमें स्पिनर बीच के ओवरों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, हालाँकि मैच में बाद में ओस पड़ने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा हो सकता है। मौसम का पूर्वानुमान गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का संकेत देता है, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पंजाब अपने समग्र संतुलन और बल्लेबाजी की गहराई के कारण थोड़ा आगे नजर आता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच बन सकते हैं लैंगर
मुंबई। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच जस्टिन लैंगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच बन सकते हैं।

क्रिकबज की ओर से सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लैंगर सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हुए हैं और अगर बातचीत अच्छी रही तो वह अगले सीजन से टीम की कमान संभाल सकते हैं।

रिपोर्ट में आईपीएल सूत्रों के हवाले से कहा गया कि लैंगर और सुपर जायंट्स के बीच कई दौर बातचीत हो चुकी है। लैंगर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2021 जिताने के अलावा शुरुआती चार वर्षों में तीन बार बिग बैश लीग (बीबीएल) जीतने वाली पर्थ स्कॉर्चर्स की कमान संभाल चुके हैं।

सुपर जायंट्स या लैंगर में से किसी ने भी इस विषय पर कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने संभावित कोङ्क्षचग स्टाफ परिवर्तन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लैंगर फिलहाल किसी भी कोङ्क्षचग अनुबंध में नहीं हैं।

गौरतलब है कि 2022 में स्थापित हुई फ्रेंचाइजी की कोचिंग की जिम्मेदारी अब तक एंडी फ्लावर के हाथों में थी जिनका अनुबंध 2023 में समाप्त हो गया। सुपर जायंट्स के सहयोगी स्टाफ में अन्य बदलावों के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है इसलिये मोर्ने मोर्कल, जोंटी रोड्स और विजय दहिया के क्रमश: गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और सहायक कोच के रूप में बने रहने की उम्मीद है।

फ्लावर के मार्गदर्शन में, केएल राहुल की अगुवाई वाली सुपर जायंट्स दोनों सीजन में प्लेऑफ़ तक पहुंची लेकिन फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वे लीग चरण में दोनों बार तीसरे स्थान पर रहे।

रिपोर्ट में कहा गया कि आईपीएल की अन्य टीमों में भी कोचिंग में बदलाव की उम्मीद है। जिन टीमों ने लीग में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया वे कथित तौर पर नये कोच की तलाश कर रही हैं। पिछले सीजन में सातवें स्थान पर रही कोलकाता नाइट राइडर्स हालांकि चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में अपने मौजूदा सेटअप को बनाए रख सकती है।

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हराया, लखनऊ रोमांचक जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर
मुम्बई। कप्तान लोकेश राहुल (77) और दीपक हुड्डा (52) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 95 रनों की साझेदारी और मोहसिन खान (16 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की  बदौलत लखनऊ सुपर जायंट््स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल मुकाबले में रविवार को छह रन से हराकर रोमांचक जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

लखनऊ की सातवीं जीत  : लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन का मजबूत  स्कोर बनाने के बाद दिल्ली की चुनौती को 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन पर थाम लिया। लखनऊ की दस मैचों में यह सातवीं जीत रही और वह 14 अंकों के साथ प्लेऑफ के करीब पहुंच गया है। दूसरी तरफ दिल्ली को नौ मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और वह आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

आईपीएल अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

9

8

1

16

+0.377

लखनऊ जायंट्स

10

7

3

14

+0.397

राजस्थान रॉयल्स

9

6

3

12

+0.450

हैदराबाद

9

5

4

10

+0.471

आरसीबी

10

5

5

10

-0.558

दिल्ली कैपिटल्स

9

4

5

8

+0.587

पंजाब किंग्स

9

3

6

6

-0.470

केकेआर

9

3

6

6

-0.006

सीएसके

9

3

6

6

-0.407

मुंबई इंडियंस

9

1

8

2

-0.836

दो नई टीमों में आज विस्फोटक मुकाबला
मुंबई।  आईपीएल की दो नई टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल के सोमवार को होने वाले मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत होने की पूरी उम्मीद है।  दोनों टीमें अपना अभियान विजयी अंदाज में शुरू करने उतरेंगी। लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं और दोनों कप्तानों का लक्ष्य विजयी शुरुआत करना होगा।

स्टॉयनिस, होल्डर और मेयर्स बाद में जुडेंगे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड कोहनी में चोट की वजह से पूरी प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर और काइल मेयर्स भी टीम के साथ आईपीएल के पहले हफ्ते के बाद ही जुड़ पाएंगे। ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में व्यस्त हैं। क्विंटन डिकॉक पावरप्ले में आक्रामक हो सकते हैं और लंबी पारी भी खेल सकते हैं। लेकिन कप्तान  लोकेश  राहुल किस अंदाज में खेलेंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। पिछले तीन सीजन में मनीष पांडे का स्ट्राइक रेट 127.52 का ही रहा है, पूरी उम्मीद है कि उन्हें नंबर-3 पर खेलने का मौका मिलेगा। लिहाजा ये माना जा सकता है कि पावरप्ले में राहुल दूसरे बल्लेबाज होंगे जो आक्रामक शैली में खेलें जबकि ऐंकर की भूमिका में मनीष नजर आ सकते हैं।

क्रुणाल-होल्डर भी समय के साथ खेल में बदलाव ला सकते है
मार्कस स्टॉयनिस और दीपक हुड्डा के तौर पर लखनऊ के पास दो ऐसे बल्लेबाज भी मौजूद हैं जो पहली ही गेंद से बड़ी-बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं। साथ ही साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज क्रुणाल पांड्या और वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर जेसन होल्डर भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो वक्त के हिसाब से अपने खेल में बदलाव ला सकते हैं। अगर इस टीम के बेंच पर नजर ंडालें तो बल्लेबाजी में एविन लुईस के अलावा और कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है। लुईस सलामी बल्लेबाजी में भी डिकॉक का बैकअप हो सकते हैं, उस परिस्थिति में राहुल को दस्तानों के साथ विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभानी होगी। इनके अलावा काइल मेयर्स और मनन वोहरा हैं, ये भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ही हैं, जहां पहले से ही लखनऊ के पास कई विकल्प मौजूद हैं।

हंगामा ए बेट-बॉल
लबे गेप के बाद में
फिर आनंद विभोर,
दर्शक दीर्घाएं भरी
बीता काला दौर.