drowning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी
खार्तूम। उत्तरी सूडान के नाइल नदी प्रांत में यात्री नौका के डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। सूडान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, लकड़ी की नाव तैयबा अल-खावद और दैम अल-कराई गांवों के बीच यात्रा कर रही थी और उसमें महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों समेत 27 से अधिक यात्री सवार थे। उच्च लहरों के कारण नाव पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंचीं। अब तक 15 से अधिक शव बरामद किये जा चुके हैं। आठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि करीब चार अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

इस बीच स्वैच्छिक संगठन सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क ने भी एक बयान में हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि 15 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं और छह लोग जीवित बचे हैं, जबकि स्थानीय निवासी और नागरिक सुरक्षा बल लापता यात्रियों की तलाश जारी रखे हुए हैं। संगठन ने नदी परिवहन की असुरक्षा और बुनियादी सुरक्षा मानकों की कमी को रेखांकित करते हुए संबंधित अधिकारियों से विशेष बचाव दल और खोज एवं बरामदगी उपकरण तैनात करने की अपील की। साथ ही, भविष्य में इस तरह की त्रासदियों को रोकने के लिए नदी परिवहन सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सूडान में नील नदी के दोनों किनारों को जोडऩे वाले पुलों की संख्या सीमित होने के कारण, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में पारंपरिक नावों का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। इससे इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बाढ़ के मौसम में विशेष रूप से कच्ची लकड़ी की नावों से यात्रा करने से बचने की चेतावनी दी है, ताकि डूबने से होने वाली घटनाओं और जानमाल के नुकसान को रोका जा सके।

बांध के गहरे पानी में उतरी भैंस, निकालने उतरे 2 बच्चों की डूबने से मौत
जयपुर। जमवारागढ़ थाना क्षेत्र में बासना गांव के तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। टोडामीणा स्थित मानतवालों की ढाणी निवासी विशाल मीणा उसकी बहन मुस्कान बासना गांव में बांध के पास भैंस चरा रहे थे। इस दौरान शाम को उनकी भैंस बांध में गहरे पानी में चली गई, जिसे निकालने के लिए विशाल पानी में उतर गया और डूब गया।

भाई के नहीं दिखने पर बहन मुस्कान भी उसकी तलाश में बांध में उतर गई और वह भी डूब गई। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण बांध में उतर दोनों बच्चों को बाहर निकाल निम्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। विशाल 6 एवं मुस्कान 8 वीं में अध्ययन करती थी। मृतकों के परिजन मजदूरी करते हैं।

फिलीपींस में नदी में डूबकर 12 लोगों की मौत
मनीला। फिलीपींस में गत 28 मार्च से शुरू हुए पवित्र सप्ताह के दौरान कैलाबरजोन क्षेत्र में समुद्र अथवा नदी में करीब 12 लोगों की डूबकर मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

फिलीपींस के लोग इस पवित्र सप्ताह को अपने परिवार या दोस्तों के साथ मिल-जुलकर समुद्र तट या नदी पर मनाते हैं। वर्ष 2023 में पवित्र सप्ताह के दौरान इसी तरह की घटनाओं में कम से कम 72 लोगों की मौत हो चुकी थी।

डूबने से तीन किशोरों की मौत
टोडाभीम। उपखंड के ग्राम खिड़खिड़ी में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घासीराम बाबा मंदिर के पास स्थित तालाब में तीन किशोर डूब गए। मंदिर में दर्शन करने आए लोगों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में डूबे हुए तीनों किशोरों को पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए टोडाभीम के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।  तीनों बालकों की मौत से उनके परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी ओर दोनों गांवों में शोक की लहर छा गई। दोनों गांवों में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला। जानकारी के अनुसार 27 अगस्त रविवार को सुबह कक्षा 12 में अध्यनरत 16 वर्षीय छात्र रिंकू बैरवा पुत्र भागचंद बैरवा निवासी खिड़खिड़ी भैंसों को पानी पिलाने के लिए घासीराम बाबा मंदिर के पास स्थित तालाब पर गया था। अचानक रिंकू का पैर फिसल गया और वह तालाब के पानी में डूबने लगा। रिंकू को डूबता देख घासीराम बाबा के दर्शन करने आए 15 वर्षीय छात्र योगेश बैरवा पुत्र रमेश बैरवा एवं 16 वर्षीय छात्र मनोज बैरवा पुत्र हुकुमचंद बैरवा निवासी पाडली खुर्द रिंकू को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। वे दोनों भी तालाब में डूब गए।

तीनों को डूबता देख मंदिर में दर्शन करने आए अन्य बच्चों ने घटना की सूचना गांव वालों को दी। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों छात्रों को तालाब से बाहर निकाला और उपचार के लिए टोडाभीम अस्पताल लेकर आए।

किशोर सागर तालाब में डूबने से युवक की मौत
कोटा। नयापुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को किशोर सागर तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई । गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी किशोर सागर तालाब मे बरकत उद्यान की तरफ पानी में एक युवक डूब गया है। सूचना पर अग्निशमन गोताखोर रेस्क्यू टीम  उक्त स्थान पर पहुंची और स्कूबा डाइविंग कर मात्र 10 मिनट में शव को निकाला एवं नयापुरा पुलिस को सुपुर्द किया गया।  पुलिस ने परिजनों की तलाश के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस निरीक्षक ने बताया की मृतक की उम्र करीब18 से 25 वर्ष लग रही है एवं शरीर पर सिर्फ एक नीले रंग का बरमूडा पहन रखा है। युवक को डूबते हुऐ राहगीरों ने देखा था एवं बचाने की कोशिश भी की थी, किन्तु युवक डूब गया । उक्त घटना की सूचना पर गोताखोर रेस्क्यू टीम के सदस्यों को दी उन्होंने जितनी जल्दी हो सकता था उतनी जल्दी युवक को निकाला । बताया जाता है कि युवक किशोर सागर तालाब की पाल पर बैठा हुआ था  उसका पैर फिसलने से पानी में गिर गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। फिलहाल शव को बाहर निकाल कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

औरंगाबाद में तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत
औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले जम्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जम्होर गांव में आज सुबह तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जम्होर गांव निवासी गोपाल यादव का के छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, चार वर्षीय पुत्र पियूष कुमार तथा गोविन्द यादव का के पांच वर्षीय पुत्र तेजस्वी यादव के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।

बंद पडी खदान में डूबने से भाई-बहन की मौत
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के चितांबा गांव में बंद पडी खदान में भरे पानी में डूबने से आज भाई- बहन की मौत हो गई। थाना प्रभारी जसवंत ङ्क्षसह ने बताया कि चितांबा क्षेत्र में श्रीनाथ ग्रेनाइट पिछले डेढ़-दो साल से बंद पड़ी है। सोमवार को चितांबा निवासी मांगीलाल गुर्जर का बेटा भैंरूलाल 19 अपनी बहन भावना 15 के साथ पशु चराने के लिए इस बंद खदान पर गया। जहां भावना नहाने के लिए खदान में उतरी, जो डूब गई। यह देखकर बहन को बचाने उसका भाई भैंरू लाल भी खदान में कूद गया। भैंरूलाल बहन को तो नहीं बचा पाया, लेकिन इस कोशिश में खुद भी डूब गया।

करीब तीस फीट गहरी बताई जा रही खदान में भाई-बहन के डूबने की सूचना जब चितांबा गांव के ग्रामीणों एवं परिवारजनों को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव के ही तैराक नौजवानों के जरिये खदान में डूबे भाई-बहन की तलाश के लिए रेस्क्यु शुरु किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इन तैराकों ने पहले भावना का शव ढूंढ निकाला। इसके बाद भैंरू का शव भी इन तैराकों को मिल गया। दोनों शव देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक गई। पुलिस ने इन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करेड़ा अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।

खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान(10) व आरिफ खान(7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोपहर में अवकाश के बाद वे सीधे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतर जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन स्कूल की तरफ तलाशने गए।

खदान के पास मिले कपड़े व बैग

बताया गया है कि खदान के समीप दोनों बच्चों के कपड़े तथा स्कूल बैग एवं जूते पडेÞ नजर आए। जिसके बाद खदान में तलाशी ली गई तो दोनों के शव मिले। घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया तथा देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए।

परिवार सदमे में, हर कोई स्तब्ध

हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं जिसे भी हादसे का पता चला, वह स्तब्ध हो गया। बताया जाता है कि मुस्ताक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल(14) है। जबकि हादसे का शिकार होने वाला अरबाज दूसरे नंबर तथा आरिफ तीसरे नंबर का पुत्र था। अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 4 का छात्र था जबकि आरिफ कक्षा 2 में पढ़ रहा था। घटना पर विद्यालय परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

मामचारी बांध में डूबने से दो युवकों की मौत, दो घायल
गंगापुर सिटी। करौली में मामचारी बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गंगापुर सिटी से मामचारी बांध घूमने आए थे। इस दौरान यहां नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। बांध से बाहर निकले दोनों युवक तैरना नहीं जानते थे, इसलिए उनको बचा नहीं पाए। पहले इन सभी दोस्तों ने गंगापुर सिटी के किसी रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में नहाने का प्लान बनाया था, लेकिन रिसोर्ट बंद होने के कारण सभी ने मामचारी बांध घूमने आ गए और यहां नहाते समय 2 युवक डूब गए। सदर थाना के एएसआई गंभीर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार (27) पुत्र राम खिलाड़ी, विकास उर्फ मोनू (26) पुत्र मुरारी लाल बैरवा, विष्णु (27) पुत्र रतनलाल और राजा (25) पुत्र भरत लाल निवासी गंगापुर सिटी मंगलवार दोपहर को करीब 3.30 बजे मामचारी बांध पर घूमने आए थे। इस दौरान बांध में नहाते समय चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजा और विष्णु तो जैसे-तैसे पानी से बाहर निकल आए, लेकिन मनोज और मोनू गहरे पानी में डूब गए। युवकों की आवाज सुनकर पास ही अपने परिवार के साथ घूमने आया युवक ललित बैरवा पानी में कूदा और मनोज को बाहर निकालकर अपनी गाड़ी से करौली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। एसआई ने बताया कि आस-पास मौजूद गोताखोरों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मोनू को पानी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए और परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव उनको सौंप दिए। मृतकों के दोस्त विष्णु ने बताया कि उनका गंगापुर सिटी में स्विमिंग पूल में नहाने का प्लान बनाया था, लेकिन रिसोर्ट बंद होने के कारण सभी यहां बांध पर घूमने आ गए और नहाते समय यह हादसा हो गया।
मनोज का रेलवे गार्ड के रूप में हुआ था चयन

मृतक मोनू के पिता मुरारी लाल प्रोफेसर है और मां गृहणी है। मृतक के एक बड़ा और एक छोटा भाई है। मृतक कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था। मृतक मनोज पुत्र रतन लाल बैरवा रींगस पूरा नादौती के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल वह गंगापुर में रहते हैं। मृतक मनोज के पिता रतनलाल दिगी में कुली है और मृतक के 1 भाई और 1 बहन हैं। मनोज सबसे बड़ा था और उसने एमएससी बी एड कर रखा था। हाल ही में मनोज का रेलवे गार्ड के रूप में चयन हुआ था और जॉइनिंग से पहले ही यह हादसा हो गया।

जोधपुर में पानी के हौद में डूबने से चार श्रमिकों की मौत
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में मथानियां थाना क्षेत्र के चौपासनी गांव में पानी के हौद में डूबने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ये चारो श्रमिक गांव में एक पशु आहार फैक्ट्री में काम करते थे और गुरुवार शाम को उनके पानी के हौद में डूबने की सूचना मिली। संभवत: वे नहाने के लिए हौद में उतरे होंगे और इस दौरान डूब गये लेकिन फिलहाल उनके डूबने का कारण का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान बाड़मेर जिले में पचपदरा थाना क्षेत्र के साजयाली गांव के दीपाराम, सिणधरी थाना क्षेत्र में डंडाली गांव निवासी दिनेश एवं मदन तथा कालेवा गांव के ओमाराम के रुप में की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

पुर्णिया: तालाब में गिरी स्कॉर्पियों, डूबने से 8 लोगों की मौत
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र में स्कार्पियो के तालाब में गिर जाने से बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में वाहन गिरने से सवार 8 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि किशनगंज जिले के महीन गांव पंचायत के नुनिया गांव से कुछ लोग अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के चनकी ताराबाड़ी जा रहे थे। शुक्रवार देर रात स्कार्पियो से लोग वापस लौट रहे थे तभी तीव्र मोड़ के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। स्कार्पियो के पीछे बैठे दो लोग किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाने में सफल हो गयें। लेकिन इस हादसे में आठ लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।

मृतकों की पहचान गंगा प्रसाद यादव, तांडव लाल यादव, करण लाल यादव, अमरचंद यादव, कालीचरण यादव, रामकिशन यादव, गुलाबचंद यादव और माणिक लाल के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये किशनगंज भेजा गया है।

देवता के भाव आने के दौरान बावडी में कूदने से युवक की मौत
सीसवाली। बारां जिले के सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिदं बाबा बावडी के स्थान पर मंगलवार रात्रि को जागरण आयोजन के दौरान देवता के भाव आने पर 40 फिट गहरी बावडी में कूदा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बाहर नही निकलने से वहां स्थित लोगों ने तलाश किया गया मगर अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकालने पर शव दिखा। पुलिस ने जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल सीएचसी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया।

थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सीसवाली थाना क्षैत्र के पोखरा जिंद बाबा बावड़ी के स्थान पर मंगलवार रात्री को जागरण के दौरान बावड़ी में कूदने से धर्मचंद उर्फ बन्टी उम्र 37 साल पुत्र बाबूलाल  किराड  निवासी प्रेमनगर कोटा की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता बाबूलाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा धर्मचंद को भाव आते थे। जहां बारां निवासी महेन्द्र सुमन के पोखरा बावडी में मंगलवार रात्री में जागरण होने पर बुलाया गया था। जहां कोटा से पोखरा बावड़ी में गया हुआ था। जहां जागरण के दौरान रात्री 12:30 बजे धर्मचंद को जैसे ही देवता के भाव आए और वह 40 फिट ऊंचाई से बावड़ी में कूद गया। जहां काफी देर तक बाहर नही निकलने से जागरण में शामिल लोगों ने रात में अपने स्तर पर तलाश की। अंधेरा होने से कोई सफलता नही मिली। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पोखरा बावड़ी पहुंचे। जहां बावडी में वाटर पम्प लगा कर पानी की निकाला गया। जहां पानी कम होने पर शव दिखा। जागरण में शामिल लोगों के सहयोग से शव को बावड़ी से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर सीएससी सीसवाली लाकर मोर्चरी में रखवाया गया। वही मृतक के परिजनों को सूचित किया। वही मृतक के परिजन आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।