yellow alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल चुनावों पर संकट के बादल : 9 अप्रैल गरज के साथ तूफान की चेतावनी; मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक दलों में बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान ने मतदान की संभावनाओं पर असर डाला है। राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है कि गरज के साथ और छिटपुट बारिश पूरे राज्य में मतदाता प्रतिशत प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विस्तृत चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि पांच और छह अप्रैल को केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की प्रबल अनुमान है। मौसम का यह अनिश्चित स्वरूप सात और आठ अप्रैल को भी जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के दिन नौ अप्रैल को भी मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे संकेत मिलता है कि भले ही व्यापक रूप से भारी बारिश न हो लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम का व्यवधान कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं की आवाजाही और मतदान प्रतिशत में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें पांच और छह अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटों के भीतर सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों के लिए पतनमतिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है, जो भारी बारिश के अनुमान के कारण सामान्य जीवन और चुनाव पूर्व की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मौजूदा अनुमान के मुताबिक हालोकि नौ अप्रैल तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, फिर भी राजनीतिक दल सतर्क हैं। मतदान के दिन हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक या बिजली गिरने की चेतावनी भी मतदाताओं के उत्साह में खलल डाल सकती हे, खासकर ग्रामीण, तटीय और पहाड़ी इलाकों में, जहां पहले से ही पहुंच एक चुनौती है। विभिन्न दलों के चुनावी रणनीतिकार मौसम के ताजा विवरणों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि केरल के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में मतदान का प्रतिशत एक निर्णायक कारक माना जाता है। पिछले अनुभवों ने दिखाया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति—भले ही वह स्थानीय स्तर पर हो-मतदाताओं की भागीदारी के रुझानों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती है।

इस बीच अधिकारियों ने जनता से गरज के साथ बारिश या तूफान आने के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है, विशेष रूप से बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने और आधिकारिक सूचनाओं के साथ अपडेट रहने को कहा है। चुनाव अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे मौसम संबंधी किसी भी व्यवधान के बावजूद सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहें।

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट! एक हफ्ते की गर्मी के बाद हल्की बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से पिछले एक सप्ताह की गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दोपहर और शाम को फिर से बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। सुबह 8:30 बजे दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले सप्ताह के तापमान की तुलना में काफी कम है।सुबह आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे शहर के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पडऩे के दौरान तापमान कम बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को इस वर्षा का मुख्य कारण बताया है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान और पंजाब तथा हरियाणा के सटे इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण भी विकसित हुआ है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बुधवार को फिर से बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे फिर से उतनी ही बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार हैं।

चीन में बर्फीले तूफ़ान के लिए जारी हुआ 'येलो अलर्ट'
बीजिंग। चीन के मौसम विज्ञान प्राधिकरण ने सोमवार को देश के कुछ क्षेत्रों में भारी हिमपात के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि सोमवार दोपहर से मंगलवार दोपहर तक, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फ़ुजयिान और गुआंग्शी के कुछ हिस्सों में बर्फीला तूफ़ान आएगा और हिमपात दो सेमी से छह सेमी तक पहुंचने के अनुमान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुइझोउ, युन्नान और गुआंग्शी के कुछ हिस्सों में इस अवधि के दौरान जमने वाली बारिश होने के भी आसार हैं।मौसम विभाग ने यात्रियों और ड्राइवरों को बर्फीले मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है और स्थानीय अधिकारियों से सड़क, रेलवे, बिजली और दूरसंचार के संबंध में सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

चीन में चार स्तरीय, रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है। लाल सबसे गंभीर मौसम का प्रतिनिधित्व करता है, उसके बाद 'नारंगी, पीला और नीला होता है।

नौतपा के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो गया। नौतपा का आंशिक असर भी दिखा और राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। नौतपा 25 मई से दो जून तक रहेगा। नौतपा में सूर्य कहर बरपाता है और लू के बवंडर लोगों को बेहाल कर देते हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेघगर्जन के साथ बरसात का यलो अलर्ट है। इससे नौतपा 28 मई को खण्डित हो जाएगा। अर्थात नौतपा के खण्डित होने से गर्मी अपना कहर नहीं करेगी और मानसून के कमजोर रहने की संभावना बनेगी।

नौतपा में कितना रहा तापमान

वर्ष

तापमान

2013

44.6

2014

45.4

2015

45.9

2016

46.5

2017

45.1

2018

45.4

2019

45.2

2020

45.0

2021

42.6

नोट... डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

यहां है बारिश का अलर्ट
28 मई को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह 29 मई को भी अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर में मेघगर्जन के साथ बारिश का यलो अलर्ट है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने 28 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बरसात और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 38.0 और रात का 26.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो औसत तापमान से 3.6 और 0.4 डिग्री कम है।

नौतपा के बीच में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
- राधेश्याम शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग, जयपुर

पश्चिमी जिलों में लू का यलो अलर्ट, अब असर दिखाएगी गर्मी
जयपुर। राज्य में लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में लू के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 31 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान के सभी जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 38.7 और रात का तापमान 20.6  डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में रविवार को दिन का तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

इन जिलों में चलेगी लू
28 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर, 29 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर और 30 मार्च को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 31 मार्च को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर, नागौर और पाली में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में आगामी 48 घंटों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर सम्भाग में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव तथा पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज होने की संभावना है।