kalicharan saraf - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
जयपुर। विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीयनगर स्थित जयपुर कैलगिरी आई हॉस्पिटल में विधायक कोष द्वारा प्रदत्त राशि से लगी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। इस उपकरण से अस्पताल की नेत्र चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी साथ ही जयपुर एवं आसपास के क्षेत्र के असंख्य नेत्र रोगियों के लिए यह सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का माध्यम बनेगा। अस्पताल निदेशक एवं डॉक्टर्स टीम ने सराफ का माला पहनाकर स्वागत कर आभार प्रकट किया।

कालीचरण ने सीएम को लिखा पत्र : पोद्दार स्कूल से तैयार भवन में कॉलेज शिफ्ट करें, मान्यता रद्द होने से छात्रों का भविष्य संकट में
जयपुर। गांधी सर्किल पर राजा रामदेव पोद्दार स्कूल के नौ कमरों में बीते 12 साल से चल रहे राजकीय कॉलेज की बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद शिफ्ट नहीं होने से उसके पाठ्यक्रमों और यूनिवर्सिटी की मान्यता पर संकट मंडरा रहा है। इसे लेकर बुधवार को मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जल्द कॉलेज को तैयार बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाने की मांग की है, ताकि इसमें पढ़ाई कर रहे तीन हजार छात्रों और कॉलेज का भविष्य सुरक्षित रहे। पत्र में कहा पूर्व भाजपा सरकार के समय 2013 में कॉलेज बनाने का फैसला किया था। 2015 में पोद्दार स्कूल परिसर में ही भवन के लिए 100 करोड़ दिए गए थे।

कांग्रेस सरकार आई तो 2022 में महात्मा गांधी सेंटर फॉर एक्सीलेंस का प्लान तैयार कर इसी में कॉलेज भवन का प्रावधान किया। अभी यहां 3 हजार विद्यार्थी अध्यनरत हैं। खुद का भवन नहीं होने से तकनीकी शिक्षा परिषद ने इसकी मान्यता से इंकार कर दिया। एमबीए, बीबीए इत्यादि कोर्स अटक गए। अब राजस्थान यूनिवर्सिटी ने भी मान्यता से इंकार कर दिया है। छात्रों का भविष्य संकट में है। कॉलेज को बचाने व छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने को जल्द इसे नए भवन में शिफ्ट किया जाए।

कालीचरण सराफ बोले...कांग्रेस ने एक बड़ा काम किया, जयपुर में 2 निगम बना दिए, परिणाम जगह-जगह लगे हैं कचरे के ढेर
जयपुर। नगरीय विकास विभाग की डिमांड पर बहस के दौरान भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अशोक गहलोत जोधपुर के सीएम और शांति धारीवाल कोटा के मंत्री थे, वहीं विकास कार्य करने में व्यस्त थे, इसके अलावा किसी शहर से इन्हें लेना-देना नहीं था। जयपुर को सिग्नल फ्री बनाने की योजना बनी, लेकिन क्या हुआ, हो गया क्या सिग्नल फ्री। अब भाजपा की भजनलाल सरकार ने हर शहर की सुध ली है। कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा काम किया , जयपुर के दो टुकड़े कर दिए, दो नगर निगम बना दी, जोधपुर, कोटा के दो दो टुकड़े कर दिए।

इसका परिणाम यह हुआ,  जगह-जगह कचरा के ढेर लग गए। कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नही थी। पांच साल जयपुर के परकोटे का सत्यानाश कर दिया, यूनेस्को की टीम आज आए तो अवार्ड वापस छीन जाए। जयपुर में सीवरेज की स्थिति खराब है, सीवरेज का पानी जगह जगह बह रहा है। धारीवाल ने कहा कि पांच साल में सबसे ज्यादा पैसा खर्च हुआ है, इस पर सराफ ने कहा कि मालवीय नगर वीआईपी इलाका है, वहां तो करना पड़ेगा। मंत्री से सवाल करते हुए कालीचरण ने कहा कि अपने गोल्फ क्लब को लेकर सदन में तीन घोषणा की थी, लेकिन क्या हुआ, कही हमारी बात तो नही पिट गई, धारीवाल ने उसी दौरान कहा था कि कुछ नही होगा, इस पर मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जैसे निर्णय आएगा उसके बाद आगे काम होगा।

कालीचरण ने लालकोठी की 13 कॉलोनी के नियमन का मामला उठाते हुए कहा कि इन कॉलोनी को लेकर बार-बार में सदन से मांग करता हूं, लेकिन इन लोगों को राहत कब मिलेगी। जयपुर में 19 कॉम्पलेक्स को न्यायालय ने सील करने के नोटिस दे दिए, उनसे कई व्यापारी प्रभावित है, जबकि जयपुर में 200 से ज्यादा कॉम्पलेक्स बने हुए हैं, सरकार इसमें बीच का रास्ता निकाले और उन व्यापारियों को रात प्रदान करें। जयपुर में 45000 से ज्यादा ई रिक्शा चल रहे हैं लेकिन यह रिक्शा चलाने वाला जयपुर का कोई आदमी नहीं है। बांग्लादेशी जैसे लोग हैं, इससे यातायात की समस्या ज्यादा पनप रही है। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाए। मेट्रो को चौमू और शिवदासपुरा तक लेकर जाए। सेटेलाइट टाउन को विकसित करें। जयपुर में कुत्तों और बंदरों के आतंक है। इसके लिए न्यायालय में रिट लगाए।

जेल शिफ्टिंग को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा : सराफ के सवाल पर बोले बेढम - वर्तमान में जेल की कैपेसिटी 1173 है, जबकि बंदी 1751; भूमि चिन्हित होने के बाद जेल को करेंगे शिफ्ट
जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल का अन्यत्र स्थानांतरण को लेकर भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने सदन में सरकार को घेरा। प्रश्नकाल में सराफ के सवाल पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि वर्तमान में इस जेल के कैपेसिटी 1173 है, जबकि बंदी 1751 है। इनको दूसरे जगह भी शिफ्ट करते हैं, जहां तक अन्यत्र जेल का सवाल है, तो हमने कलेक्टर को पत्र लिखा है। जल्द भूमि चिन्हित होने के बाद इस जेल को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा।

जवाब के बाद असंतुष्ट दिखे विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि पिछले 10 सालों से यही कहा जा रहा है कि भूमि चिन्हींकरण कराया जाएगा या काम होगा, लेकिन आज तक काम नहीं  हुआ। मैं कहना चाहता हूं कि इस जेल को जल्द से जल्द जयपुर से बाहर शिफ्ट किया जाए और जेल की जो जगह है, वहां पर ज्वेलरी व्यवसाय के लिए व्यापारियों को जगह दी जाए, जिससे आमदनी होगी और उस आमदनी से दूसरी जगह जो जेल शिफ्ट होगी वो भी बन जाएगी।

पूर्ववर्ती सरकार में पट्टों की रेवड़ियां बांटी गई, लेकिन आज भी कई लोग वंचित : कालीचरण सराफ
जयपुर। विधानसभा में स्वास्थ्य शासन विभाग की डिमांड पर बहस के दौरान भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में पट्टो की रेवड़ियां बांटी गई, लेकिन लाल कोठी की 13 कॉलोनी को आज तक पट्टे नहीं मिले। मालवीय नगर के खुले पड़े नाले को लेकर कई बार रिपोर्ट बनी, लेकिन उसका समाधान अब तक नहीं हुआ। मेरा विधानसभा क्षेत्र में कई बस्तियां ऐसी हैं, जिनमें सालों बाद भी पट्टे नहीं मिले हैं। प्रशासन शहरों के संग अभियान भी चला, लेकिन उसका इन लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पाया। मालवीय नगर के सेक्टर 9 में 20 साल पहले दुकानदारों ने पांच ₹5000 जमा कराए थे, लेकिन अभी तक उन्हें पट्टे नहीं मिले। जयपुर शहर के आसपास के शहरों को सैटेलाइट टाउन के रूप में विकसित किया जाए ताकि वहां से पलायन रुके। वहां पर हर तरह की सुविधा विकसित करें । शहर से पकड़े जाने वाले गायों को शहर के चारों तरफ गौशाला विकसित करके वहां रखा जाए।

Mahatma Gandhi English Medium School सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा थे : कालीचरण
जयपुर। भाजपा के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने बताया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा आनन फानन में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले थे, जो सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा है। बिना किसी तैयारी के कांग्रेस सरकार के वक्त स्कूलों को संचालित कर दिया। जो बच्चा छठी कक्षा तक हिंदी मीडियम में पढ़ेगा। उसके बाद उस बच्चे को आप सरकारी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने स्कूल भेजेगो तो वह बच्चा वहां जाकर क्या पढ़ेगा। बच्चे को समझ नहीं आएगा। इसके अलावा जिन हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित किया गया है उनमें अंग्रेजी माध्यम के अध्यापक भी नहीं है। फिर हिंदी मीडियम के अध्यापक अंग्रेजी मीडियम के बच्चों को कैसे पढ़ाएंगे। इसलिए निश्चित रूप से जो हमारी सरकार ने निर्णय लिया है वह उचित कदम है।

कालीचरण सराफ ने किया ओपन जिम का उद्घाटन
जयपुर। मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने वार्ड 133 देव नगर पार्क में नगर निगम ग्रेटर के द्वारा लगाई गई ओपन जिम का उद्घाटन किया। पार्षद रमेश सैनी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर सराफ के प्रयास से नगर निगम ग्रेटर के द्वारा देवनगर स्थित पार्क, तेजाजी नगर, वन विहार पार्क में ओपन जिम लगवाई गई है। जिससे यहां के लोगों को एक्सरसाइज करने में लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों एवं विकास समिति के पदाधिकारियों ने सराफ का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष अजीत शर्मा,हेम प्रकाश डेरेवाला, बलराम सिंह शेखावत, सौभाग मल कुमावत, राकेश कुमावत एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कालीचरण सराफ ने ली प्रोटेम स्पीकर की शपथ
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधायक कालीचरण सराफ को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। कालीचरण ने राजभवन में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। कालीचरण सराफ जयपुर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक है।

प्रोटेम स्पीकर का इतिहास देखें तो अब तक 15 विधानसभा में बने प्रोटेम स्पीकर में पूनमचंद विश्नोई सर्वाधिक तीन बार प्रोटेम स्पीकर बने। विश्नोई चौथी, नवीं और दसवीं विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर बने। इसमें भी दसवीं विधानसभा में तो तीन बार प्रोटेम स्पीकर बने। पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोंसिंह शेखावत और असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं। वर्ष 1952 से 2019 तक बने प्रोटेम स्पीकर पर नजर डालें तो पहली विधानसभा में 24 मार्च, 1952 में महाराव संग्राम सिंह, दूसरी विधानसभा में 22 अप्रैल, 1957 में नारायण सिंह मसूदा, तीसरी विधानसभा में 7 मार्च, 1962 में नारायण सिंह मसूदा, चौथी विधानसभा में 28 अप्रैल, 1967 में पूनमचंद विश्नोई, पांचवीं विधानसभा में 17 मार्च, 1972 में यशवंत सिंह नाहर, छठी विधानसभा में 13 जुलाई, 1977 में मेजर फतेह सिंह, सातवीं विधानसभा में 3 जुलाई, 1980 में परसराम मदेरणा, आठवीं विधानसभा में 11 मार्च, 1985 में लक्ष्मण सिंह, नवीं विधानसभा में 8 मार्च, 1990 में पूनमचंद विश्नोई, दसवीं विधानसभा में पूनमचंद विश्नोई तीन बार 22 दिसम्बर, 1993, 5 अप्रैल, 1995 और 18 जुलाई, 1998 को प्रोटेम स्पीकर बने। ग्यारहवीं विधानसभा में 14 दिसम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री भैंरोंसिंह शेखावत, बारहवीं विधानसभा में 6 जनवरी, 2004 को गंगाराम चौधरी, तेरहवीं विधानसभा में 24 दिसम्बर, 2008 में देवीसिंह भाटी, चौदहवीं विधानसभा में दो जनवरी, 2014 में प्रद्युम्न सिंह और पन्द्रहवीं विधानसभा में 8 जनवरी, 2019 को वर्तमान में असम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उस वक्त प्रोटेम स्पीकर बने थे।

मालवीय नगर विधायक सराफ होंगे विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर जयपुर शहर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक कालीचरण सराफ होंगे। सराफ सबसे वरिष्ठ विधायक है और आठवीं बार विधायक बने हैं। इनके बाद दूसरे नंबर के वरिष्ठ विधायक प्रतापसिंह सिंघवी है, जो सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।

इस विधानसभा का सत्र जनवरी के पहले सप्ताह में बुलाया जा सकता है। इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल कलराज मिश्र प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलवाएंगे। दूसरे दिन प्रोटेम स्पीकर सभी 199 निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर मतदान पांच जनवरी को होगा और मतों की गिनती 12 जनवरी को कराई जाएगी। इसके बाद ही नवनिर्वाचित विधायक को शपथ दिलवाई जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने नए सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच साल पहले पन्द्रहवीं विधानसभा का पहला सत्र 18 से 20 जनवरी 2019 को बुलाया गया था। इससे पहले 14 जनवरी को राज्यपाल कल्याण सिंह ने सबसे वरिष्ठ सदस्य गुलाबचंद कटारिया को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई थी। इसके बाद दूसरे दिन कटारिया ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ लिवाई थी। उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के लिए डॉ. सीपी जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था और 16 जनवरी को उनका निर्वाचन हुआ था। पन्द्रहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के मतदान तीन दिसम्बर को हुआ था। नतीजे 11 दिसम्बर को घोषित किए गए थे। इसके बाद 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद पर अशोक गहलोत तथा उप मुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट ने शपथ ली थी। पन्द्रहवीं विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी को पूरा होगा। इस बार 25 नवम्बर को मतदान हुआ था और तीन दिसम्बर को नतीजे घोषित किए गए थे।

जनता काम को वोट देती है, अर्चना ने काम रुकवाए, मैंने सड़क पर लड़ाई लड़ी : सराफ
नवज्योति, जयपुर। परिसमीन के बाद मालवीय नगर से तीन बार से जीत की हैट्रिक मार चुके कालीचरण सराफ को ही भाजपा ने चौथी बार प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपने काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से चुनाव जीतने की बात कहते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना शर्मा यहां पूर्व में भी प्रत्याशी थी, लेकिन जनता के कामों को रुकवाया, क्योंकि कांग्रेस की सरकार थी। इस बार 50 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतूंगा।

चुनाव किन मुद्दों पर लड़ेंगे?
सराफ : तीन बार से यहां विधायक हूं। हर वार्ड में डिस्पेंसरी दी, सड़कें बनवाई। चार अंडरपास बनवाए। कॉलोनियों का नियमन करवाया। सीवर लाइन, पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करवाई। जयपुरिया अस्पताल को विस्तारित कर चिकित्सा सुविधा बेहतर की। पांच साल कांग्रेस सरकार ने भेदभाव किया, केन्द्र से आए पैसे के काम भी रुकवाए गए। जनता के बीच इन सब मुद्दों पर जाऊंगा, मैंने जो किया, वह भी बताऊंगा।

इस बार जीत के प्रति कितने आश्वस्त हैं?
सराफ : पूरी तरह जीत का भरोसा है, क्योंकि कांग्रेस और उनकी प्रत्याशी ने सीवर, बिजली तार अंडरग्राउंड करने के केन्द्र से आए 500 करोड़, अमृत योजना के 100 करोड़ के कामों को रूकवाया। सरकार के खिलाफ भी जबरदस्त एंटीइंकम्बेंसी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी फौज मेहनत कर रही है। 50 हजार से जीतेंगे।

जीते तो कौनसे काम करवाएंगे?
सराफ : भाजपा सरकार में अमानीशाह नाले को द्रव्यवती नदी में जिस तरह तब्दील किया, करतारपुरा नाले का विकास कर 55 कॉलोनियों को राहत देंगे। बिजली के तारे अंडरग्राउंड करवाएंगे। जीर्ण-शीर्ण सीवरलाइनो का नवीनीकरण करवाएंगे। चौथ वसूली बंद करवाएंगे। सरकार बनते ही जनता की सहूलियत को बड़े प्रोजेक्ट्स लाएंगे।

विपक्ष में रहे तो काम कैसे हुए?
सराफ : मैंने विधायक कोष का मिला 19 करोड़ रुपए पूरी तरह खर्च किए। सड़क, ट्यूबवैल, सुरक्षा को कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जनता के लिए सड़क पर लड़ा। पार्षदों से भेदभाव नहीं किया। केन्द्र के पैसे से एक-एक करोड़ पार्षद क्षेत्र में खर्च करवाए। पीडब्ल्यूडी पर दबाव बनाकर 30 करोड़ की सड़कें बनवाई।

कांग्रेस प्रत्याशी कह रही हैं कि इस बार जीतूंगी?
सराफ : कैसे जीतेगी, जनता के कोई काम किए नहीं। कभी क्षेत्र में जनता के सुख दु:ख में साथ नहीं आई। चौथ वसूली का धंधा क्षेत्र में चला। उनके नेता ही उनके खिलाफ हैं।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना शर्मा का कहना है कि मैं इस बार चुनौती को अवसर में बदलूंगी। लोग कहते हैं कि भाजपा ने पिछले 15 साल में कोई काम नहीं कराए हैं।

किन मुद्दों पर आप चुनाव लड़ेंगी?
अर्चना: मेरा मुद्दा केवल विकास ही रहेगा। पिछले पांच साल में मैंने सरकार से अनुशंषा करके करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। इनमें सड़क, पानी, बिजली, पार्क, स्कूल, अस्पताल जैसे कार्य हुए हैं। मैंने मालवीयनगर को भाजपा नेताओं से अपराध मुक्त करने लड़ाई लड़ी है।

वो काम, जिन्हें जनता के बीच बताएंगे?
अर्चना: जनता से पूछने पर पता चला कि भाजपा नेताओं ने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। मैंने पांच साल तक लोगों के बीच सक्रिय रहकर उनकी मांग के अनुसार विकास कार्यों को सरकार से अनुशंषा कर पूरा कराया है।

चुनाव पहले भी लड़ चुके। इस बार भी पार्टी के बाहर और पार्टी के अंदर नेताओं से चुनौती मिली हुई है?
अर्चना: पिछला चुनाव महज 1700 वोटों के अंतर से हारी थी। उसके बाद लगातार पांच साल लोगों के बीच रही हूं। यहां भाजपा का कोई कैंपेन ही नहीं है और ना ही उन्होंने कोई काम कराए। पार्टी के अंदर विरोध वालों से मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बाकी तो जनता समझदार है, वही फैसला सुनाएगी। चुनौती को अवसर में बदलकर दिखाऊंगी।

चुनावी घोषणा पत्र में जनता से क्या-क्या वादे किए जाएंगे?
अर्चना: चुनाव हारने के बाद भी मैंने जनता से किए वादे निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों की समस्याओं को सुनते हुए पांच साल तक काम कराए। इस बार भी लोगों की राय के आधार पर ही घोषणा पत्र जारी करूंगी। जनता के साथ पांच साल से जुड़कर काम किया, समस्याएं पता है।

वकील की लापता दो बच्चियों का सदन में फिर उठा मामला, कालीचरण सराफ ने 10 अप्रैल बाद दी आंदोलन की चेतावनी
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल में जयपुर के एक अधिवक्ता की दो नाबालिग लापता बच्चियों का अभी तक सुराग नहीं मिलने का मामला उठा। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने मामला उठाते हुए कहा कि 10 अप्रैल तक अगर  बच्चियों को बरामद नहीं किया गया तो, आंदोलन किया जाएगा। सराफ ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक बच्चियां नहीं मिली। कालीचरण ने कहा संदिग्ध युवकों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई। 10 अप्रैल तक बच्चियों को नहीं ढूंढा गया तो आंदोलन किया जाएगा।