tire - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर की चपेट में आने से मौत
सोप। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे को उनियारा की ओर से बांसला गांव से होकर इन्द्रगढ़ की ओर तेज स्पीड से अवैध बजरी भरे बजरी परिवहन करने जा रहे एक ट्रैक्टर में बैठकर उनियारा से चौथमल मीना पुत्र रामभजन मीणा व विनोद पुत्र राजाराम जाति निवासी धोली प्याल ट्रैक्टर लेकर उनियारा से इन्द्रगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बांसला गांव के आगे पहुंचे ट्रैक्टर को साइड में खड़ा कर दोनों पेशाब करने नीचे उतरे और जब वापस इन्द्रगढ़ जाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर बैठे तो चालक विनोद ने अपना ट्रैक्टर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया। जिससे ट्रैक्टर के मरगाड़ पर बैठा चौथमल उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और ट्रैक्टर उपर चढ़ जाने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चौथमल मीना (24) पिता भजन लाल मीना निवासी काशपुरिया नैनवा जिला बूंदी की मृत्यु हो गई। मृतक युवक ट्रैक्टर में उनियारा से सवार होकर इन्द्रगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बांसला गांव के पास तेज स्पीड से जा रहे ट्रैक्टर न्यूट्रल होकर जंप लेने लगा तो युवक ट्रैक्टर से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण बचाव के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और तब तक उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर व ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर चालक व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोप थानाधिकारी एएसआई सीताराम गुर्जर को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। एएसआई सीताराम गुर्जर ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

पिकअप का टायर फटा, अनियंत्रित होकर खाई कई पलटियां
श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के बाना गांव में रविवार सुबह करीब 30 लोगों को ले जा रही तेज रफ्तार पिकअप का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप 4-5 बार पलटी। हादसे में अब तक एक की मौत हो गई है। जबकी एक दर्जन गंभीर घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकांश घायलों का यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  बाना गांव के पास रविवार सुबह एक पिकअप में सवार होकर 30 लोग रिश्तेदार के खेत में मजदूरी के लिए जा रहे थे। जैसे जैसे पिकअप पलटती रही, पिकअप से सवारियां उछलकर दूर गिरती रही। कई सवारियों को इस दौरान गंभीर चोट लगी है। मौके से गुजर रही दूसरी गाड़ियों में सवार राहगीरों ने घायलों की मदद की। यह हुए गम्भीर घायल: दुर्घटना में अनिता पुत्री सहीराम नायक की मौत हो गई है। जबकी इंदपालसर गुसाइसर निवासी मंजू नायक, दुलचासर निवासी मनोज कंवर, भंवर लाल, सहीराम, लेखराम, भैराराम, तारादेवी, सोहनराम, संतोष देवी, भागीरथ, कालूराम, विनोद को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जो गम्भीर रूप से घायल है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि यह लोग एक ही पिकअप में इंदपालसर गांव से पुंदलसर जा रहे थे।