Bollywood - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की डीडी जमा करवाने के बाद मिली जमानत
नई दिल्ली। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को आखिरकार दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल ही गई है। बता दें कि राजपाल यादव ने सुनवाई के दौरान करीब 1.5 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया, जिसके बाद कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट ने सुनवाई की थी जिसमें जमानत देने से इंकार कर दिया था। उस समय कोर्ट ने अभिनेता और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी और कार्रवाई को 16 फरवरी के लिए टाल दिया था।

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव की तरफ से जमानत याचिका भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए दाखिल की गई है, जो कि 19 फरवरी को है।

चेक बाउंस केस में सुनवाई आज: राजपाल यादव को जेल मिलेगी या बेल? जानें पूरा मामला
मुंबई। 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले में आज अभिनेता राजपाल यादव कोर्ट पहुंचेंगे, जहां इस मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले 12 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई हुई थी लेकिन किन्ही कारणों से इस केस में सुनवाई को आज के लिए टाल दिया गया था लेकिन आज इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि ये पूरा मामला करीब 9 करोड़ रूपए का है, जिसके कारण अभिनेता को दूसरी बार तिहाड़ जेल जाना पड़ा है। एक्टर ने हाल ही में 5 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। 12 फरवरी को एक्टर के वकील ने घर में शादी का हवाला देकर जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने टाल दिया था। ऐसे में अब अभिनेता घर के फंक्शन में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले 12 को सुनवाई करते हुए एक्टर और उनके वकील दोनों को फटकार लगाई थी। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अदालत ने सुनवाई करते हुए अभिनेता और उनके वकील को कहा, वो जेल इसलिए गए क्योंकि उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान कोर्ट ने पिछले कोर्ट ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था लेकिन राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के ​दौबारा जेल जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके समर्थन में खड़े हो चुके हैं और इसके लिए सबसे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उनको अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया, जिसके लिए वो राजपाल यादव को साइनिंग अमाउंट भी दे रहे हैं। इसके अलावा राजनीतिक गलियारे से तेज प्रताप यादव ने भी एक्टर की मदद करने का आश्वान दिया है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से गुरु रंधावा, अजय देवगन, सलमान खान, रतन जैन और वरुण धवन समेत कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने की है। इसके लिए राधा यादव ने सभी का धन्यवाद दिया है। अब देखना ये होगा कि इस केस में क्या आज हाई कोर्ट अभिनेता को जमानत देता है या नहीं।

चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार
नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में बंद है। बता दें कि 12 फरवरी 2026 को उनकी जमानत पर सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने उनको लताड लगाते हुए ​रिहा करने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि वे जमानत पर सुनवाई अब 16 फरवरी सोमवार को करेंगे। हाईकोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव अपने वादे को नहीं निभा पाएं जिसके कारण उनको जेल जाना पड़ा और अभी फिलहाल वो जेल में ही रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने उम्मीद जताई थी कि आज राजपाल यादव बेल पर टेम्पररी रिहा हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बता दें कि हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर चेक बाउंस मामले में जेल में आत्मसमर्पण किया था। ये पूरा मामला साल 2010 है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ का लोन लिया था लेकिन वो उनको चुकाने में असफल हो गए।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा इस स्टारकिड का करियर: नकली अंगूठी से किया था प्रपोज; मजबूरी में किए क्या-क्या काम, आज है 280 करोड़ का मालिक
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन आज 50 वर्ष के हो गए हैं। 05 फरवरी, 1976 को मुंबई में जन्में अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता, जबकि मां जया भादुरी जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से की।

हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अभिषेक के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद अभिषेक ने तेरा जादू चल गया, ढ़ाई अक्षर प्रेम के, बस इतना सा ख्वाब है, हां मैने भी प्यार किया है, शरारत, मुंबई से आया मेरा दोस्त, मैं प्रेम की दीवानी हूं, ओम जय जगदीश, एलओसी कारगिल, कुछ न कहो जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।

वर्ष 2003 में अभिषेक की फिल्म जमीन प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म युवा अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए थे, लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म धूम उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अभिषेक ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया।

वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन को मणिरत्नम की फिल्म गुरू में काम करने का अवसर मिला। माना जाता है कि यह फिल्मदिवंगत उद्योगपति धीरू भाई अंबानी के जीवन पर बनायी गयी थी। अभिषेक बच्चन ने अपने संजीदा अभिनय से दर्शको का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिये अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। इसी वर्ष अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली।वर्ष 2008 में अभिषेक बच्चन की दोस्ताना और सरकार राज जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और दोनो फिल्मों के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये।वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और सुपरहिट फिल्म 'पा' का निर्माण किया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बोल बच्चन में अभिषेक बच्चन ने जबरदस्त हास्य अभिनय से दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 2013 में अभिषेक बच्चन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म धूम 3 प्रदर्शित हुयी। वर्ष 2014 में अभिषेक की एक और सुपरहिट फिल्म हैप्पी न्यू ईयर प्रदर्शित हुयी है। इसके बाद अभिषेक बच्चन की हाउसपुल 3, मनमर्जिया, लूडो, द बिग बुल, बॉब विश्वास, दसवीं, घूमर और आई वांट टू टॉक, हाउसफुल 5 जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।

अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए अपने करियर का पहला बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अभिषेक इन दिनों फिल्म किंग में काम कर रहे हैं।

सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान के फैंस को तोहफा दिया है। सलमान खान स्टारर सिकंदर का पहला लुक सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का फस्र्ट पोस्टर सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है। निदेशक ए.आर. मुरुगडोस, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में सलमान खान को एक नए और अलग अवतार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

पोस्टर में सलमान खान एक ताकतवर और मिस्ट्री से भरे पोज में नजर आ रहे हैं। सिकंदर का यह फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, और फैंस बड़े पर्दे पर मेगास्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक के बाद आने वाली पहली फिल्म है, जो साजिद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी थी।

साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.आर. मुरुगडोस निर्देशित सिकंदर एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगा। कहा जा सकता है कि इस कैची फस्र्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन अब ऑफिशियल तौर से शुरू हो गया है।

कल्कि 2898 एडी फिल्म अब जापान में दिखाएगी अपना जलवा
मुंबई। ब्लॉकस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी, जापान में तीन जनवरी 2025 को रिलीज होगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी।

फिल्म कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से कल्कि 2998 एडी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। कल्कि 2898 एडी अब जापान में पहुंच रही है।  यह फिल्म तीन जनवरी 2025 को जापान में रिलीज होगी।

फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, मेकर ने इंस्टाग्राम पर किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विधु विनोद चोपड़ा '12वीं फेल' की सफलता के बाद फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म '12वीं फेल' का प्रीक्वल है। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर 'जीरो से रीस्टार्ट' का मोशन पोस्टर शेयर हुआ है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया, अब उस कहानी की खोज करें कि कैसे यह लगभग कभी नहीं बनी और एक दृढ़ निश्चयी फिल्ममेकर जिसने कभी हार नहीं मानी! विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट। जीरो से रीस्टार्ट 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में।

'जीरो से रीस्टार्ट' फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा कि कि मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है। मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं! जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो।

खिचड़ी 2 का होगा वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर, जानिए कब दिखेगी हंसा की काॅमेडी
मुंबई। ज़ी सिनेमा पर तीन नवंबर को 'खिचड़ी 2' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। रविवार, तीन नवंबर को रात 8 बजे, जी सिनेमा पर 'खिचड़ी 2' वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होगा। आतिश कपाड़यिा द्वारा लिखित और निर्देशित, और जमनादास मजेठिया द्वारा निर्मित फिल्म खिचड़ी 2 में सुप्रिया पाठक,  कीर्ति कुल्हारी, अनंग देसाई, राजीव मेहता और वंदना पाठक ने अहम भूमिका निभायी है।

जमनादास मजेठिया ने कहा कि खिचड़ी 2 परिवारों के प्यार, एकता और हंसी का जश्न है। ये फिल्म परिवारों के लिए है और परिवारों के बारे में है। हम सब जानते हैं कि खिचड़ी को कितना प्यार मिला है, और ये फिल्म उसी कहानी का नया और मजेदार हिस्सा लेकर आई है। हमने सिर्फ हंसाने का प्रयास नहीं किया है, बल्कि कुछ नया और चौंकाने वाला भी डाला है। मैं मानता हूं कि ये हर परिवार के लिए परफेक्ट दिवाली ट्रीट है।

कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि मुझे इस फिल्म में सबसे ज्यादा ये पसंद है कि ये दिखाती है कि परिवारों का प्यार हमेशा एक जैसा रहता है, चाहे कितने भी मतभेद हों। इस फिल्म में दोबारा कॉमेडी करना, खासकर इतने प्यारे परिवार के साथ, मेरे लिए बहुत खास था।

राजीव मेहता ने कहा कि दर्शकों ने मेरे किरदार प्रफुल्ल को हमेशा बहुत प्यार दिया है। यहां तक कि जब मैं किसी इवेंट में जाता हूं, लोग मुझे प्रफुल्ल के नाम से ही बुलाते हैं, जो मेरे दिल को छू जाता है। इस बार फैंस के लिए और भी मजेदार चीजें हैं, क्योंकि उनका पसंदीदा परिवार एक नए मिशन पर निकला है।

सुप्रिया पाठक ने कहा कि खिचड़ी 2 की सबसे खास बात है कि यह असली ज़िंदगी की हलचल को दिखाती है। मेरा किरदार हंसा हमेशा की तरह हंसी-मजाक और अपनी खासियत के साथ ज़ङ्क्षदगी से भरा हुआ है।

अनंग देसाई ने कहा,बाबूजी का किरदार निभाना हमेशा से मजेदार रहा है, क्योंकि लोग उन्हें उनके सख्त स्वभाव के बावजूद भी बहुत पसंद करते हैं। खिचड़ी 2 में वही पुराना मज़़ेदार ह्यूमर है, लेकिन एक नई और रोमांचक कहानी के साथ। फिल्म में और भी ज्यादा हंसी, मस्ती और परिवार के साथ बिताए गए पल हैं।

वंदना पाठक ने कहा कि खिचड़ी 2 यह दिखाती है कि हंसी ज़िंदगी की मुश्किलों का सबसे अच्छा इलाज हो सकती है। यह फिल्म हंसी के साथ एक रोमांचक सफर पर ले जाती है।

आतिश कपाड़यिा ने कहा  कि खिचड़ी 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हमारे लिए बहुत खास है। इस फिल्म को लिखना और निर्दशित करना एक शानदार अनुभव था। पूरी कास्ट ने सालों से लोगों को हंसाने में अपना योगदान दिया है।

Happy Birthday: अनुराधा ने 14 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज़ का चलाया जादू
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर पाश्र्वगायिका अनुराध पौडवाल आज 70 वर्ष की हो गयीं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ करवार में हुआ। अनुराधा पौडवाल ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जैवियर कॉलेज से की। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था और वह पाश्र्वगायिका बनने का सपना देखा करती थी। अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।

आरंभिक दिनों में उन्हें हालांकि काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ''अभिमान'' से अपने करियर की शुरूआत की। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में उन्हें मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के निर्देशन में एक संस्कृत के श्लोक गाने का अवसर मिला जिससे अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुये।

वर्ष 1974 में अनुराधा पौडवाल को मराठी फिल्म यशोदा में भी पाश्र्वगायन करने का अवसर मिला। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म कालीचरण में उनकी आवाज में एक बटा दो दो बटा चार उन दिनों बच्चों में काफी लोकप्रिय हुआ था। इस बीच अनुराधा ने आपबीती, उधार का सिंदूर, आदमी सड़क का, मैने जीना सीख लिया, जाने मन और दूरियां जैसी बी और सी ग्रेड वाली फिल्मों में पाश्र्यगायन किया लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।

लगभग सात वर्ष तक मायानगरी मुंबई में संघर्ष करने के बाद 1980 में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म हीरो में लक्ष्मीकांत प्यारे लाल के संगीत निर्देशन में तू मेरा जानू है तू मेरा दिलवर है की सफलता के बाद अनुराध पौडवाल बतौर पाश्र्वगायिका फिल्म जगत में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी।

वर्ष 1986 में प्रदर्शित फिल्म उत्सव बतौर पाश्र्वगायिका उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। शशि कपूर के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनुराधा को लक्ष्मीकांत प्यारे लाल के संगीत निर्देशन में मेरे मन बजा मृदंग गीत गाने का अवसर मिला जिसके लिये वह सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी। अनुराधा पौडवाल की किस्मत का सितारा वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म आशिकी से चमका।

बेहतरीन गीत-संगीत से सजी इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी ने न सिर्फ अभिनेता राहुल राय, गीतकार समीर और संगीतकार नदीम-श्रवण और पाश्र्वगायक कुमार शानू को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया बल्कि उनको भी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

नदीम-श्रवण के संगीत निर्देशन में अनुराधा पौडवाल की आवाज में रचा बसा सांसो की जरूरत हो जैसे, नजर के सामने जिगर के पार, अब तेरे बिन जी लेंगे हम, धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, मैं दुनिया भूला दूंगा तेरी चाहत में और मेरा दिल तेरे लिये धड़कता है। श्रोताओं में काफी लोकप्रिय हुए। उनकी आवाज ने फिल्म को सुपरहिट बनाने में अहम भूमिका निभायी। फिल्म में अनुराधा पौडवाल को नजर के सामने जिगर के पार गीत के लिये सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका का फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त हुआ। आशिकी की सफलता के बाद अनुराधा पौडवाल को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गये। इनमें बागी, बहार आने तक, कुर्बान, साजन, साथी, फूल और कांटे तथा सड़क, जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी।

इन फिल्मों की सफलता के बाद अनुराधा पौडवाल ने सफलता की नयी बुलंदियों को छुआ और एक से बढकऱ एक गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुंग्ध कर दिया। नब्बे के दशक में अनुराधा उन्होंने निश्चय किया कि वह केवल टी-सीरीज द्वारा जारी भक्ति भावना से प्रेरित फिल्मों या एलबम के लिये ही पाश्र्वगायन करेगी। इस क्रम में उन्होंने टी-सीरीज द्वारा जारी कई एलबमों के लिये पाश्र्वगायन किया। अनुराधा पौडवाल फिल्म इंडस्ट्री की पहली पाश्र्वगायिका बनी जिन्हें कैसेट के कवर पर फिल्म अभिनेता या अभिनेत्रियों की तुलना में अधिक प्रमुखता के साथ दिखाया गया। पाश्र्वगायन के लिये चार बार उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म उत्सव के गीत मेरे मन में बजा मृदंग के लिये उन्हें यह पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद वर्ष 1990 में फिल्म आशिकी के गीत नजर के सामने जिगर के पार, वर्ष 1991 में दिल है कि मानता नही के गीत दिल है कि मानता नहीं और वर्ष 1992 में फिल्म बेटा में धक धक करने लगा के लिये अनुराधा पौडवाल सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

वर्ष 1989 में प्रदर्शित मराठी फिल्म कलट नकलट के लिये वह सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायिका के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित की गयी। उन्हें भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। अपने पांच दशकों के करियर में पौडवाल ने गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, ओडिया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली सहित कई भाषाओं में 9000 से अधिक गाने और 1500 से अधिक भजन रिकॉर्ड किए हैं।

गोधरा रेलवे स्टेशन घटना पर आधारित फिल्म, 'द साबरमती रिपोर्ट' का टीजर रिलीज़, जानिए कब रिलीज़ होगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का टीजर रिलीज हो गया है। 27 फरवरी 2002 की सुबह, गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक घटना घटी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया और भारत के इतिहास को बदल दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे 59 तीर्थयात्रियों और कारसेवकों की जान चली गई, जो अयोध्या से लौट रहे थे।

इस घटना पर फिल्म द साबरमती रिपोर्ट बनायी जा रही है। द साबरमती रिपोर्ट का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में विक्रांत मैसी का एक डायलॉग है जिसमें वे कहते हैं, 'गोधरा का सच खाके बैठ गए, एक दिन देश का बच्चा बच्चा जवाब मांगेगा तुमसे'। राशि खन्ना का एक डायलॉग है,'इस देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है, एक चिंगारी लगेगी और लाखों घर जलेंगे। टीजर के आखिर में विक्रांत मैसी का कोर्ट रुम में एक सीन है जिसमें वे कहते हैं,'हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है जज साहब, आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी जानता है'।

टीजर को बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, आज का हिंदुस्तान जवाब देना भी जानता है और सवाल पूछना भी, सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन पराजित नहीं।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत,'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। यह फिल्म धीरज सरना निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है, जिसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा पूरी दुनिया में रिलीज किया जायेगा। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।

हिंदी और तमिल में बनेगा गजनी का सीक्वल!
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी की सीक्वल गजनी 2, हिंदी और तमिल भाषा में बनायी जा सकती है। वर्ष 2008 में प्रदर्शित आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वल बनने जा रहा है। निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने तय किया है कि गजनी 2 को हिंदी और तमिल, दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जाएगा। साथ ही इसे एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ भी किया जाएगा।

हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनायी जा सकती है। गजनी 2 को लेकर मेकर्स आमिर खान से मिले थे, उन्हें सीक्वल का आइडिया भी शेयर किया था। हाल ही में सूर्या ने भी कहा था कि गजनी 2 प्रोसेस में हैं और ये बन सकती है। अभी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।

Bhool Bhulaiyaa3: रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' रिलीज, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक 'जाना समझो ना' रिलीज हो गया है। भूल भुलैया 3 के रोमांटिक ट्रैक जाना समझो ना को तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी ने गाया है। यह गाना कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया है। इसे लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है, और इसके लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं।

फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को रिलीज होगी।