injuries - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तमिलनाडु में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से एक कर्मचारी की मौत, 25 अन्य घायल
चेन्नई। तमिलनाडु के थूथुकुडी ज़िले के मसारपट्टी गांव में शनिवार शाम पटाखा बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी और 25 से ज़्यादा लोग घायल हो गये। सप्ताहांत होने के कारण फैक्ट्री में 50 से ज़्यादा कर्मचारी मौजूद थे। कुछ अपनी हफ़्ते भर का वेतन ले रहे थे, तो कुछ पटाखे बना रहे थे। अचानक, एक कमरे में रखे पटाखों में धमाका हो गया, जिससे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को सरकारी अस्पताल पहुँचाया। मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। धमाके की वजह का पता लगाने के लिए आगे की जाँच चल रही है।

झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग वापस वहां पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया, जहां उसे कुचलकर मार डाला गया।

घटना इतनी भयावह थी कि शव के टुकड़े हो गए। हमले में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत स्थित कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक मिट्टी का मकान ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे अनाज को नष्ट कर दिया। हालांकि, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने में जिले में हाथियों के हमले से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां समेत कई प्रखंड इससे प्रभावित हैं। वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

कार गैराज पर हमला : पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक कार गैराज पर 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने गैराज मालिक दीपक सैनी और उनके बेटों राहुल व मनीष को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घटना के बाद भागते समय आरोपियों ने दोबारा आने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दीपक सैनी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे गैराज से कार निकालते समय ओवरस्पीड कार से टक्कर हो गई, जिस पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा और हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई में भीषण हादसा: चलती ऑटो-कार पर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का स्लैब; 1 की मौत 4 अन्य घायल
मुंबई। मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का स्लैब टूटकर सड़क पर गिर गया जिसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गया। इस हादसे में करीब 1 शख्स की मौत होने और करीब 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

बता दें कि इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे वहां पर मौजूद लोग ऑटो ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, अन्य 8 घायल
टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट कार्यालय में काम करने वाले एक 69 वर्षीय अनुबंधित कर्मचारी ने ट्रैफिक के लाल सिग्नल की अनदेखी करने से स्थानीय समयानुसार गुरुवार शाम करीब 6.35 बजे टोक्यो के व्यस्त अकासाका जिले में एक चौराहे पर यह दुर्घटना हो गयी।

मृतक की पहचान एक निजी कंपनी में काम करने वाले नोबोरु आकाशी के रूप में हुई है। वह एक टैक्सी में सवार थे जब एक अन्य कार आकर टकरा गयी। इस हादसे में कचरा ढोने वाले ट्रक सहित छह वाहनों के हादसाग्रस्त हो जाने से 20 से 60 वर्ष की आयु के आठ पुरुषों और महिलाओं को गंभीर से लेकर मामूली चोटें आई हैं।

तुर्कमान गेट हिंसा: दिल्ली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भड़की हिंसा, पांच पुलिसकर्मी घायल, कई लोगों पर केस दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान के पास बुधवार तड़के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थानीय लोगों के पथराव करने से पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट पर फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध ढांचों के खिलाफ हटाने का अभियान शुरू किया था, तभी यह घटना हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी निधिन वालसन ने मीडिया कर्मियों से कहा कि लगभग 25-30 लोगों ने पुलिस टीमों पर पत्थर फेंके, जिसमें पांच पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये। इसके आगे उन्होंने कहा, हमें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। वहां एक बैंक्वेट हॉल और एक दवाखाना था, जिन्हें गिरा दिया गया है। यह अभियान रात में चलाया गया, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि पथराव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले एक बयान में, दिल्ली के सेंट्रल रेंज के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूरे इलाके को सावधानीपूर्वक नौ जोन में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक को अतिरिक्त उप आयुक्त रैंक के एक अधिकारी की देखरेख में रखा गया था। सभी संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

विध्वंस अभियान से पहले, शांति बनाये रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन समिति के सदस्यों और अन्य स्थानीय हितधारकों के साथ कई समन्वय बैठकें आयोजित की गई है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है, सभी संभावित निवारक और विश्वास- बनाये रखने के उपाय किये गये। विध्वंस के दौरान, कुछ शरारती तत्वों ने पथराव करके अशांति फैलाने की कोशिश की। स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया और बल का न्यूनतम उपयोग किया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि बिना किसी किसी परेशानी के सामान्य स्थिति बहाल हो जाये।

अधिकारी ने कहा, दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही यह भी सुनिश्चित करती है कि सभी न्यायिक निर्देशों को कानूनी, पेशेवर और संवेदनशील तरीके से लागू किया जाये।

रूस के खिमकी शहर में विस्फोट, एक व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
मॉस्को। रुस में मॉस्को के खिमकी शहर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दोनों घायलों को स्थानीय मेडिकल संस्थानों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। क्षेत्रीय आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि धमाका खिमकी के स्खोदन्या शहर के बन्नी लेन में एक घर के आंगन में हुआ।

उन्होने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार घटना का कारण घर के किसी विस्फोटक सामान को लापरवाही से संभालना था। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

स्पीड ब्रेकर दे रहे जख्म, झटकों से डिस्क हो रही स्लिप
कोटा। शहर की सड़कों पर बने बेतरतीब स्पीड बे्रकर वाहनों की गति रोकने की जगह जख्म दे रहे हैं। जगह-जगह प्लास्टिक के स्पीड बे्रकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। इनमें से कई ब्रेकर तो टूटें हुए हैं। ऐसे में यहां से गुजरते वक्त वाहन चालकों को तेज झटके लगते हैं। जिससे लोग स्लिप डिस्क के शिकार हो गए हैं। हालात यह हैं, वाहन चालकों में गर्दन से लेकर कमर तक दर्द तक की समस्या होने लगी है। इतना ही नहीं, बेतरतीब स्पीड ब्रेकर न केवल वाहनों का मेंटिनेंस बढ़ा रहे बल्कि सर्वाइकल बीमारी की ओर भी धकेल रहे हैं। कमोबेश शहर के हर प्रमुख चौराहों पर इसी तरह के हालात बने हुए हैं।

एक साथ पांच स्पीड ब्रेकर, बिगाड़ रहा संतुलन
गुमानपुरा फ्लाईओवर पर 4 से 5 स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं। वहीं, सीएडी से दादाबाड़ी लिंक रोड पर भी इसी तरह के प्लास्टिक के जानलेवा स्पीड ब्रेकर लगे हुए हैं, जो वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन ब्रेकरों से वाहनों के गुजरने के दौरान स्लीप हो जाते हैं, वहीं कुछ जगहों पर तो यह प्लास्टिक के ब्रेकर जगह-जगह से टूटे हुए हैं, जिनमें कीलें निकल रही है। इससे वाहनों के पंक्चर होने के साथ बाइक फिसलने से वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।

हो रही स्लिप डिस्क व स्पाइनल इंजरी की समस्या
शहर में बने स्पीड ब्रेकर सीघे खड़े वाहनों को झटका देकर उछाल देते है,जिससे वाहन चालक की कमर पर जोर पड़ता है। इन झटकों से वाहन चालको को स्लिपडिस्क,गर्दन में खिचांव,स्पाइन इंजुरी,सर्वाइकल स्पॉडेलाइटिस की समस्या तक पैदा हो रही है। मेरी माताजी को स्पीड ब्रेकर की वजह से ही कमर दर्द हो गया है। इन खतरनाक स्पीड ब्रेकरों को हटा देना चाहिए।
- विशाल पोरवाल, निवासी कोटरी

वाहन चालक हो रहे परेशान
स्पीड ब्रेकर सबसे ज्यादा शहर की कॉलोनियों, मोहल्लों व बस्तियों की सड़ाकोें में लोगों ने बना रखे है। शहर की कुछ कॉलोनियों में तो थोड़ी थोड़ी दुरी पर ही मनचाहे स्पीड ब्रेकर बना लिए गए है। जो वाहनों को जलने ही नहीं देते है। कई बार तो वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जाते है। यह ब्रेकर वाहनों को समय से पहले खराब कर रहे है वाहनों के शॉकप,वाहनो की बॉडी में खराबी आ रही है। बार बार ब्रेक लगाने,गेयर बदलने से पेट्रोल की खपत भी हो रही है।
- ललित कुशवाह, निवासी बोरखेड़ा

बढ़ रहे कमर दर्द के रोगी
अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 200 से 300 के आसपास रहती है जिसमें कमर दर्द के 25 से 30 और कभी कभी सर्वाइकल के मरीज भी आते है। लेकिन कह नहीं सकते कि इन का कारण शहर में बने स्पीड ब्रेकर या सड़क के गडेृं है।
- डॉ. सचिन जोशी, अस्थिरोग विशेषज्ञ, एमबीएस अस्पताल

इनका कहना है
यह ब्रेकर वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए ही लगाए गए है। हमारा और अधिकारीयों का एक ही उद्धेश्य है की शहर के वाहन चालक कम स्पीड मे चलें जिससे एक्सीडेंट कम से कम हो,अगर शहर वासियों को बने स्पीड ब्रेकर से कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान भी किया जाएगा।
- पूरण सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक

बिजली की बकाया वसूली पर कर रहे थे बैठक, लोगों ने घुसकर एईएन-जेईएन के पांव तोड़े
धौलपुर। जिले के विद्युत निगम कार्यालय बाड़ी में सोमवार दोपहर दर्जन भर लोगों ने घुसकर एईएन और जेईएन के साथ बर्बर मारपीट की जिसमें दोनों गंभीर घायल हुए हैं। दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल धौलपुर से एसएमएस अस्पताल जयपुर के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे विद्युत निगम धौलपुर के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा ने बताया कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में बैठकर दोनों अधिकारी विद्युत की बकाया वसूली को लेकर बैठक कर रहे थे। इसी दौरान 10 से 15 लोग लाठी-डंडे लेकर आॅफिस में घुस गए। जहां उन्होंने जेईएन नितिन गुलाटी और एईएन हर्षदापति की बेरहमी से पिटाई कर दी। निगम कार्यालय में मौजूद अन्य निगम के कर्मचारी भाग गए। पिटाई करने के बाद आरोपी भी भाग गए। हथियारबंद आरोपियों के निगम कार्यालय से भाग जाने के बाद निगम के कर्मचारी कार्यालय में पहुंचे। जहां मारपीट में गंभीर रूप से घायल पड़े दोनों अधिकारियों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया। मारपीट की सूचना मिलते ही निगम के अधीक्षण अभियंता सहित कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंच गए। मारपीट में दोनों अधिकारियों के पैर तोड़ने के साथ पेट में गंभीर चोटें आई हैं इसलिए उन्हें जयपुर रेफर किया है। मारपीट की खबर मिलते ही एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर सहित बाड़ी कोतवाल विजय सिंह मीणा अस्पताल पहुंचे।

कांग्रेस नेता मुकेश वाल्मीकि के पुत्र हैं एईएन
मारपीट में घायल हुए बाड़ी विद्युत निगम के एईएन हर्षदापति की हालत नाजुक बनी हुई है। निगम कर्मचारियों ने बताया कि एईएन के पिता कैप्टन मुकेश वाल्मीकि वर्ष 2003 में कांग्रेस की टिकट पर फागी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

हमलावरों की नहीं हुई पहचान
निगम कार्यालय में हुई मारपीट के बाद दोनों अधिकारी सहमे हुए हैं। घटना के बाद दोनों ही अधिकारियों ने हमलवारों को पहचानने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व विद्युत चोरी के कुछ मामले पकडेÞ थे जिनके सेटलमेंट को लेकर ये हमला किया गया है।