west - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे की वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है। क्रिकबज ने गुरुवार को कहा कि कोहली ने चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल न किया जाए। क्रिकबज ने कहा कि कोहली के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

इस दौरे पर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अश्विन टी-20 विश्व कप 2021 में टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन पिछले सात महीनों से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय  सीमित ओवर मुकाबला नहीं खेला है, हालांकि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद अश्विन को सूचित किया गया था कि टीम को उनके अनुभव और कौशल की जरूरत है। वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान 10 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 के बाद हो सकता है।

रेगिस्तान में अद्भुत बर्फिस्तान !, राजसमंद मार्बल स्लरी यार्ड में बर्फिस्तान सा नजारा, वेस्ट अब बन गया बेस्ट
राजसमंद। राजसमंद क्षेत्र के डंपिग यार्ड में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नजर आने वाले बर्फ के पहाड़ों सा नजारा दिखता है। यहां का दृश्य ऐसा लगता है मानो यहां स्नोफॉल हुआ हो। मार्बल फैक्ट्रियों से निकलने वाली स्लरी के कारण बने यह पहाड़ दूर से बर्फ के पहाड़ के तरह नजर आते है। इन दिनों राजसमंद क्षेत्र डंपिग यार्ड का यह दृश्य प्री वेडिंग शूट करने वाले फिल्म शूटिंग और युवाओं को अपनी ओर खासा आकर्षित कर रहा है। वेस्ट से बेस्ट बनाना पहाड़ क्षेत्र में इनकम की जगह बन गया है।

देखने में भले ही ही आपकों यहा बर्फिस्तान से नजारे लगे। लेकिन ज़रा ठहरिये, यह आपकी आंखों का धोखा है.... जी हां, राजसमंद जिले के मोखमपुरा में स्लरी के बर्फिस्तान में आंखों के झरोखे के सहारे सजाई जा रही है नई जिंदगी की खुशनुमा यादें। कभी अपशिष्ट के नाम पर नाक मुंह सिकोड देने को मजबूर करने वाली स्लरी अब न केवल राजसमंद बल्कि गुजरात महाराष्ट्र हरियाणा समेत अन्य राज्यों से प्री वेडिंग शूट के लिए लोगों को भेज कर यहां ला रही है।

मार्बल स्लरी से 11-12 साल पहले तक किसान काफी परेशान थे। रात को चोरी-छिपे स्लरी को किसानों की जमीन के आसपास या चरागाह में खाली कर दिया जाता था। इस कारण जमीन का उपजाऊपन खत्म हो रहा था। किसानों की फसल खराब हो रही थी। स्लरी में अक्सर मवेशी फंसकर मर जाते थे। मार्बल वेस्ट डंपिंग यार्ड से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में जिला मार्बल कटर एसोसिएशन ने करीब 50 बीघा क्षेत्र में मार्बल स्लरी का डंपिंग यार्ड बनाया।  इसमें वेस्ट घड़ी डाली गई जवाब बर्फीले पहाड़ और कश्मीर की झील जैसा दिखने लगी है।

मोखमपुरा डंपिंग यार्ड के केयरटेकर भंवर सिंह ने बताया कि 1 साल में करीब 100 से अधिक युवा कपल यहां प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आते हैं। जिनसे एक बार का 1100 रुपए किराया लिया जाता है। साथि ही अब फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग भी होने लगी है। यहां से होने वाली आमदनी को डंपिंग यार्ड मे हीं सुविधाएं बढ़ाने और इसकी देखरेख पर खर्च किया जाता है। आने वाले दिनों में यहाँ सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे कि बड़े लेवल पर यहां पर शूटिंग करने वाले पहुंच सके।

छोटे और कम बजट वाली फिल्म निर्माता और टीवी सीरियल निर्माताओं के साथ ही प्री वेडिंग शूट कर नए जीवन के सपनों के सुंदर ख्वाबों को साकार कर रहे हैं। जिला कटर एसोसिएशन का रुझान अब सुविधा बढ़ाने पर है, जिससे बड़े लेवल पर फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो। इससे ना सिर्फ यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश के मानचित्र पर राजसमंद नई फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना, स्पिनर एफी फ्लेचर कोरोना संक्रमित
वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022 आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले मंगलवार को वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना वायरस ने सेंध लगा दी है। टीम की अनुभवी स्पिनर एफी फ्लेचर मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं। ऑलराउंडर मैंडी मंगरू, जो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड में मौजूद हैं, को फ्लेचर के अस्थायी रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) के रूप में टीम में शामिल किया गया है। मंगरू ने पिछले महीने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्ट इंडीज के लिए वनडे मैच खेला था।

उल्लेखनीय है कि फ्लेचर ने 2022 विश्व कप में तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बंगलादेश के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 10 ओवर में 29 रन पर तीन विकेट लिए थे।