Web Series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की फिल्म "घूसखोर पंडित" पर प्रतिबंध लगाने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया कड़ा ऐतराज
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वेब सीरीज घूसखोर पंडत में पंडित शब्द को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, अब फिल्मों के माध्यम से भी एक विशेष वर्ग का अपमान किया जा रहा है, जिससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि फिल्म में पंडित को घुसपैठिया बताकर पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान और अनादर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जातिसूचक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली हैं और इन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी जातिसूचक और समाज को बांटने वाली फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सामाजिक तनाव को रोका जा सके। मायावती ने कहा कि संविधान सभी वर्गों को सम्मान और समानता का अधिकार देता है, ऐसे में किसी भी माध्यम से किसी समाज को अपमानित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता के लिए भी घातक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की अपील की।

गौरतलब है कि, वेब सीरिज घूसखोर पंडत अपने रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है। वेब सीरिज के टाइटल से समाज के कुछ वर्गो को परेशानी है। कई ब्राम्हण समाज के लोगों ने वेब सीरीज पर बैन लगाने को लेकर प्रोटेस्ट किया है । अब इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। जहां इस वेब सीरिज के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाज में सौहार्द बिगाडऩे, जातिगत भावनाओं को आहात करने, शांति भंग करने के प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

नीना गुप्ता की वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की आने वाली वेबसीरीज'1000 बेबीज'का टीजर रिलीज हो गया है। नीना गुप्ता स्टारर '1000 बेबीज 'मलयालम सीरीज है। '1000 बेबीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। '1000 बेबीज'का टीजर सुनसान जंगल से शुरू होता है, जहां एक अस्पताल है और तड़पती गर्भवती महिलाएं हैं। यहां एक नर्स के हाव-भाव कुछ गड़बड़ी का इशारा करते हैं। फिर जंगल के बीचों बीच नीना गुप्ता के किरदार की एंट्री होती है। नीना का किरदार टीजर में कहता है, मैं सभी बच्चों के एक साथ रोने की आवाज सुन सकती हूं।

'1000 बेबीज' का निर्देशन नजीम कोया ने किया है। यह वेबसीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी रिलीज डेट शेयर नहीं की है।

कमांडर करण सक्सेना में गुरमीत चौधरी ने खुद किये स्टंट, पिता से ली ट्रेनिंग
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने डिज्ऩी+ हॉटस्टार  के एक्शन से भरपूर सीरीज कमांडर करण सक्सेना में अपने सारे स्टंट खुद किये।

कमांडर करण सक्सेना सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले की मुख्य भूमिका है। इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। वह एक खतरनाक राजनीतिक रहस्य को सुलझाने में जुटा है और राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है। यह सीरीज 08 जुलाई 2024 को रिलीज हुयी है।

गुरमीत चौधरी ने कमांडर करण सक्सेना में कमांडर करण सक्सेना की टाइटल भूमिका निभायी है। गुरमीत ने इस सीरीज के लिये सारे स्टंट खुद किये। गुरमीत चौधरी ने बताया, मेरे पिता सीताराम चौधरी फौज में थे। मेरे पिता चाहते थे कि मैं भी सोल्जर बनूं। जब मुझे 'कमांडर करण सक्सेना' में काम करने का अवसर मिला, तो मेरे पिता बहुत खुश हुए। पापा हमेशा चाहते थे कि मैं फौज में जाउं। जब मैंने कमांडर करण सक्सेना में काम किया तो यह पापा के लिये प्राउड वाली फीलिंग थी। उन्होंने मुझे सिखाया, गन का होल्ड कैसे किया जाता है। फौज औ रॉ दोनों अलग डिपार्टमेंट है, लेकिन दोनों देश की सेवा करते हैं। कमांडर जैसी सीरीज कर यदि मैं देश की सेवा कर सकता हूं तो यह मेरे लिये गौरव की बात है। मैंने कमांडर करण सक्सेना के लिये सारे एक्शन सीक्वेंस खुद किये। आम तौर पर एक्शन डायरेक्टर या डायरेक्टर इस बात से परहेज करते हैं कि कलाकार खुद स्टंट करे। क्योंकि उन्हें डर लगता है कि कलाकार को कहीं चोट नहीं लग जाये। मैं सारे एक्शन सीक्वेंस खुद हीं करना चाहता था। एक्शन डायरेक्टर और डायरेक्टर ने मुझे इसमें काफी मोटिवेट किया। हर एपिसोड में दर्शकों को अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा।

गुरमीत चौधरी ने बताया कि बतौर अभिनेता मैं अपने आप को लकी मानता हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार को निभाने का अवसर मिला है। मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैने कमांडर करण सक्सेना के जरिये डिज्ऩी+ हॉटस्टार से ओटीटी डेब्यू किया है। डिज्ऩी+ हॉटस्टार अपने आप में बहुत बड़ा प्लेटफार्म  है, और इसके बहुत सारे दर्शक हैं। किसी भी कलाकार का ड्रीम होता है कि दर्शक आपके काम को देखें। मैं डिज्नी हॉट स्टार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काम करने का अवसर दिया। कमांडर करण सक्सेना में काम करने का अनुभव शानदार रहा। जतिन सर जानेमाने निर्देशक हैं। जतिन सर ने काफी अच्छी सीरीज और फिल्में बनायी है। मैं उनका फैन रहा हूं। जतिन सर की तैयारी काफी स्ट्रांग थी। एक एक कलाकार के रूप में बहुत जरूरी होता है कि निर्देशक जो बोले उसी तरह उसे पर्दे पर रखे। सीरीज के डायरेक्टर और प्रोडयूसर ने मुझपर विलीव किया, मैं इसके लिये बेहद खुश हूं।

गुरमीत चौधरी ने बताया कि हृता दुर्गुले मराठी इंडस्ट्री की काफी जानीमानी कलाकार है। वह काफी फेमस और हार्ड वर्किग है। उन्होंने कमांडर करण सक्सेना से हिंदी में डेब्यू किया है। हृता ने कमाल का स्टंट और एक्शन किया है। उन्होंने काफी मेहनत की है, जो आपको पर्दे पर नजर आयेगी। सेट पर कलाकार के साथ टयूनिंग महत्वपूर्ण होती है, तब आपकी परफार्मेस निकलकर आती है। इकबाल खान को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन उनके साथ पहली बार काम किया है। उन्होंने पहली बार विलेन का किरदार निभाया है। हम सभी को उम्मीद है कि दर्शको को कमांडर करण सक्सेना बेहद पसंद आने वाली है।

Mumbai Police के लिये 'कमांडर करण सक्सेना' की विशेष स्क्रीनिंग
मुंबई। डिज्ऩी+ हॉटस्टार ने पुलिस के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों के लिये एक्शन से भरपूर अपनी आगामी थ्रिलर कमांडर करण सक्सेना की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

कमांडर करण सक्सेना की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई पुलिस बल के विशिष्ट सदस्य,'कमांडर करण सक्सेना' की टीम उपस्थित रही। इस सीरीज के निर्देशक जतिन वागले हैं और इसे कीलाइट प्रोडक्शंस ने बनाया है। यह सीरीज जाने-माने लेखक अमित खान द्वारा रचित एक किरदार पर आधारित है। गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुरगुले की मुख्य भूमिकाओं से सजी इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट देश को बचाने के मिशन पर है। इस सीरीज का प्रीमियर 08 जुलाई को होगा और यह डिज्ऩी+ हॉटस्टार के मोबाइल ऐप पर मुफ्त में उपलब्ध होगी। नये एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार रिलीज होंगे।

महाराष्ट्र पुलिस की फोर्स वन के उपायुक्त डॉ. दिनेश बारी ने डिज्ऩी+ हॉटस्टार के कमांडर करण सक्सेना को देखकर कहा कि कमांडर करण सक्सेना को देखना मनोरंजक था। अपने देश के सुरक्षा बलों को सकारात्मक रोशनी में देखना बहुत अच्छा लगता है। और गुरमीत ने यह भूमिका पूरे निश्चय के साथ निभाई है। इस भूमिका में ढलने के लिये वह जिस शारीरिक प्रशिक्षण से गुजरे हैं, उससे एक झलक मिलती है कि यहाँ तक पहुंचने के लिये हम अधिकारी कैसा प्रशिक्षण लेते हैं। और मुझे खुशी है कि दर्शकों को डिज्ऩी+ हॉटस्टार की सीरीज में यह सब देखने के लिये मिलेगा।

मुंबई पुलिस के सहायक आयुक्त सुनील जैन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी होने के नाते कमांडर करण सक्सेना को देखना जानकारियों से भरा अनुभव रहा। यह सीरीज दिखाती है कि सुरक्षा बलों में जाने के लिये कैसा साहस और सादगी चाहिये। विभिन्न चुनौतियों से गुजरते हुए करण की दृढ़ता को देखना महत्वपूर्ण था। अपने रोमांचक पलों और दिलचस्प कहानी के साथ डिज्ऩी+ हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' हर उस व्यक्ति को देखनी चाहिये, जो सुरक्षा बलों में रहकर जीवन बिताना चाहता है।

कमांडर करण सक्सेना की भूमिका निभा रहे गुरमीत चौधरी ने कहा कि मैं उस एहसास को बयां नहीं कर सकता, जो मुझे स्क्रीनिंग में पुलिस के प्रतिष्ठित अधिकारियों द्वारा डिज्ऩी+हॉटस्टार की 'कमांडर करण सक्सेना' को देखे जाने के वक्त मिला। मैं उनका बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे स्क्रीन पर देखने के लिये अपना कीमती वक्त निकाला। मैंने स्क्रीन पर उनकी हिम्मत और सादगी दिखाने के लिये अपनी सबसे अच्छी कोशिश की है। और यह मौका मिलने के लिये मैं बेहद शुक्रगुजार हूं।

Web Series: कमांडर करण सक्सेना का ट्रेलर रिलीज़
मुंबई। डिज्ऩी+ हॉटस्टार  ने एक्शन से भरपूर सीरीज कमांडर करण सक्सेना का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

कमांडर करण सक्सेना सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले की मुख्य भूमिका है। इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। वह एक खतरनाक राजनीतिक रहस्य को सुलझाने में जुटा है और राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है। यह सीरीज 08 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। इसे डिज्ऩी+ हॉटस्टार के मोबाइल ऐप पर फ्री में देखा जा सकता है। इसके नये एपिसोड्स सोमवार से शुक्रवार को रिलीज किये जायेंगे।

निर्देशक जतिन वागले ने कहा, कमांडर करण सक्सेना की कहानी दिलचस्प है,और मैं हमेशा से ही कुछ ऐसा करना चाहता था। अमित खान का किरदार बेहद जीवंत है। हमने बहुत प्यार और पैशन से इसे तैयार किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह डिज्ऩी+हॉटस्टार पर हमारे दर्शकों में जोश पैदा करेगा। गुरमीत ने कमांडर करण सक्सेना के किरदार में जान डाल दी है और मैं इस भूमिका में किसी और की कल्पना नहीं कर सकता। मैं दर्शकों के इस सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

कमांडर करण सक्सेना का किरदार निभा रहे गुरमीत चौधरी ने कहा कि कमांडर करण सक्सेना मेरे लिये बेहद खास हैं। मैं उन सभी अधिकारियों की सराहना करता हूं, जो पूरे दिल से हमारे राष्ट्र की सेवा करते हैं। इन हीरोज से प्रेरित किसी किरदार को निभाना मेरे लिये बेहद गर्व की बात है। करण का मेरा किरदार समर्पण, कड़ी मेहनत और साहस का प्रतीक है और ये वह गुण हैं, जो मैं हमेशा से अपने अंदर देखना चाहता था। इस किरदार को पर्दे पर साकार करना मेरे लिये उन गुणों को और मजबूत बनाने का सफर रहा है। वह एक ऐसा शख्स है, जो मैं हमेशा से बनना चाहता था। अब ट्रेलर जारी हो चुका है और इसी के साथ मैं दर्शकों के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। डिज्ऩी+ हॉटस्टार पर दर्शकों के देखने लायक और भी बहुत कुछ है और सभी लोगों को इसका अनुभव देने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

इकाबल खान ने आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभाया है। उन्होंने कहा कि ये मेरा अब तक का सबसे खौफनाक और दिलचस्प किरदार रहा है। नासिर बोल्ड एवं अग्रेसिव है और पूरे जोश तथा दृढ़ विश्वास के साथ चलने वाला आदमी है। नासिर के जरिये, मुझे एक ऐसे किरदार को एक्सप्लोर करने का मौका मिला, जो असल जिंदगी में मुझे पूरी तरह से अलग है। यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मेरे निर्देशक जतिन ने इस बात का ख्याल रखा है कि मेरा किरदार वास्तविक और व्यापक हो। यह एक बहुत मुश्किल काम है, जिसके साथ उन्होंने वाकई में न्याय भी किया है। मुझे उम्मीद है कि डिज्ऩी+ हॉटस्टार के दर्शकों को वो सारी मेहनत नजर आयेगी, जो हमने की है और वे इस सीरीज का आनंद उठायेंगे। यह निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग को झकझोर कर रख देगी।

हृता दुर्गुले ने कहा कि कमांडर सक्सेना और मेरे किरदार रचना की कहानी कई तरह से मेरे लिये प्रेरणादायक है। वह मजबूत इरादों वाली एक दमदार महिला है, जो अपराध और हिंसा की दुनिया में डूबी हुई है और किसी भी बाधा से नहीं डरती। बतौर महिला पुलिस अधिकारी, वह न सिर्फ अपने इरादों पर दृढ़ता से टिकी रहती है, बल्कि एक पुरूष प्रधान पेशे में अनापेक्षित ऊर्जा के साथ काम करती है। मैंने जब पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तभी इस किरदार ने मेरा मन मोह लिया था। ऐसा लगा जैसे उसने मेरे अंदर के एक निडर हिस्से को जगा दिया, जिसके बारे में मैं नहीं जानती थी।

'गुनाह' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से भावुक हुये ज़ैन इबाद खान
मुंबई। जानेमाने अभिनेता ज़ैन इबाद खान अपनी सीरीज 'गुनाह' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से भावुक हो गये हैं।

गश्मीर महाज़नी और सुरभि ज्योति अभिनीत सीरीज गुनाह का निर्माण बोधि ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड ने किया है और यह डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप निशुल्क स्ट्रीम हो रही है। इस मनोरंजक सीरीज़ में अभिनेता गश्मीर महाजनी, ज़ैन इबाद खान और सुरभि ज्योति मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनिल सीनियर द्वारा निर्देशित और शो रनर अनिरुद्ध पाठक के साथ, गुनाह में अभिमन्यु की कहानी दिखाई गई है, जो सही और गलत, दोस्तों और दुश्मनों, दया और प्रतिशोध के बीच की रेखाएं धूमिल करने निकल पड़ा है। डिज़्नी+ हॉटस्टार की रोमांचक ड्रामा सीरीज़ गुनाह सोमवार से शुक्रवार रोज एक नए एपिसोड के साथ मोबाइल पर मुफ़्त स्ट्रीम हो रही है।

ज़ैन इबाद खान ने कहा कि सीरीज गुनाह न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि उन लोगों के अनुरूप है, जो मेरे सबसे करीब हैं। वह इस कहानी में पूरी तरह से तल्लीन हो गए हैं, और हर नए एपिसोड का इंतजार करते हैं, जिससे मुझे बहुत संतोष मिला है और इस किरदार के लिए मेरी कड़ी मेहनत एवं भावनात्मक जुड़ाव सफल हो गए हैं।। इसकी कहानी इतनी दिलचस्प है कि दर्शक एक क्षण भी अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।

Aryan Khan ने पूरी की डेब्यू सीरीज स्टारडम की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपनी पहली वेब सीरीज स्टारडम की शूटिंग पूरी कर ली है।

आर्यन, एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने निर्देशन के फील्ड में कदम रखा है। आर्यन की डेब्यू सीरीज़ स्टारडम की शूटिंग भी पूरी हो गई है। वेब सीरीज़ स्टारडम की रैप-अप पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आर्यन खान एक तीन मंजिला केक काट रहे हैं और उन्हें सीरीज की कास्ट और क्रू मेबर्स ने चारों ओर से घेरा हुआ है।इस दौरान वहां स्टारडम में काम कर रहे बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं। आर्यन के केक कटिंग के दौरान सभी लोग वहां तालियां भी बजाते दिखाई दे रहे हैं।

आर्यन खान की स्टारडम में ग्लैमर की दुनिया को करीब से दिखाया जाएगा। इस सीरीज़ में फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की जिंदगी, उनके करियर के उतार-चढ़ाव और बड़ा स्टार बनने की ललक लिए सितारों का संघर्ष की कहानियां दिखाई जाएगी। आर्यन ने स्टारडम के निर्देशन के अलावा इस सीरीज का लेखन भी किया है। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। सीरीज़ में बॉबी देओल और मोना कपूर जैसे सितारे भी दिखेंगे।शाहरुख खान,रणबीर कपूर और रणवीर ङ्क्षसह जैसे सितारों का इसमें कैमियो होगा।

Web Series Murder in Mahim का ट्रेलर रिलीज, आशुतोष राणा और विजय राज मुख्य भूमिका में
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा और विजय राज की साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'मर्डर इन माहिम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मर्डर इन माहिम' में आशुतोष राणा एक पत्रकार की भूमिका में हैं और विजय राज एक पुलिस वाले हैं। यह सीरीज खौफनाक मर्डर मिस्ट्री और मुंबई की गुत्थी को उजागर करती है। सीरीज में शिवानी रघुवंशी और शिवाजी साटम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आशुतोष राणा ने बताया,जब मुश्किल किरदारों की बात आती है, तो मैं सबसे ज्यादा एक्साइटेड होता हूं। पीटर एक ऐसा ही किरदार है, जो हत्या की जांच के बीच मुझे गहराई से जोड़ता है, इसमें कई कहानियां हैं जो जाति, लिंग और कामुकता के आसपास के सामाजिक कलंक को दिखाती हैं। यही इस शो की खूबसूरती है।

विजय राज ने बताया, जेंडे के किरदार का सबसे खास पहलू उसकी निजी जिंदगी है। मेरी कोशिश इस किरदार में जान भरना है, जो जांच के सीन्स में साफ दिखाई देता है, लेकिन साथ ही, वह आक्रामक भी है। इसलिए, मेरे किरदार के इमोशनल हिस्सों को उकेरना और भावनाओं की एक पूरी सीरीज को स्क्रीन पर लाना रोमांचक था।

वेब सीरीज 'मर्डर इन माहिम' लेखक जेरी पिंटो की किताब पर आधारित है और टिपिंग प्वाइंट फिल्म्स और जिग्स पिक्चर्स ने इसे बनाया है। 'मर्डर इन माहिम' का प्रीमियर 10 मई को जियो सिनेमा पर होगा।

काजोल की वेबसीरीज 'द ट्रायल- प्यार कानून धोखा' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की वेबसीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर की शुरूआत'जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है। काजोल के इसी डायलॉग के साथ शुरू होती है। ट्रेलर में काजोल अपने पति (एडिशनल जज जो रिश्वत में सेक्शुअल फेवर लेता है) की हरकतों से बुरी तरह टूट जाती है और फिर अपने लॉयर का प्रैक्टिस फिर से शुरू करती हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई को रिलीज हो रही वेब सीटीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा के ट्रेलर को लॉन्च करते हुए लिखा गया है,'ट्रायल सिर्फ कोर्ट रूम में नहीं ङ्क्षजदगी में भी होते हैं। देखिए नायोनिका सेन गुप्ता की लाइफ की सबसे मुश्किल ट्रायल, जो कि 14 जुलाई को रिलीज हो रही है।'

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की वेब सीरीज सिटाडेल की पहली झलक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आने वाली वेबसीरीज सिटाडेल की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।

वेबसीरीज सिटाडेल का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं। प्रियंका इस वेबसीरीज में अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी। प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल में अपने किरदार की कई तस्वीरें साझा कीं। प्रियंका ने तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं।

प्रियंका के अलावा सीरीज से और भी प्रमुख किरदारों की झलक दिखायी गयी है। प्रियंका ने नौ तस्वीरें साझा की हैं। पहली फोटो में वह पिस्तौल ताने हुए बैठी हैं। बाकी तस्वीरों में भी उनके तेवर नजर आ रहे हैं। सिटाडेल साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। प्रियंका स्पाइ के किरदार में नजर आएंगी। उनके किरदार का नाम एजेंट नादिया का है। पहले सीजन में 6 एपिसोड्स होंगे, जिनमें से दो अप्रैल में रिलीज किये जा रहे हैं।सिटाडेल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

वेबसीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे सुनील शेट्टी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वेबसीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे। सुनील शेट्टी इन दिनों हिमाचल के कुल्लू में वेबसीरीज नंदा देवी की शूटिंग कर रहे हैं। सुनील शेट्टी बर्फ के फाहों के बीच शूटिंग करते नजर आए। एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज नंदा देवी में एक्शन और थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम आन्नद देने वाली देवी है।

ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएगी सुष्मिता सेन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिा सेन अपनी आने वाली वेबसीरीज में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आयेगी। सुष्मिता सेन ने अपनी आने वाली वेबसीरज की शूटिंग शुरू कर दी है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव निर्देशित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सुष्मिता की यह वेबसीरीज ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। सीरीज में 06 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं।

बताया जा रहा है कि सुष्मिता सेन इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। यह वेबसीरीज आम ट्रांसजेंडर की कहानी से बिल्कुल अलग है। यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।