malinga - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गिरिराज मलिंगा को झटका : याचिका खारिज, जिला अदालत में चलेगा मुकदमा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2022 में धौलपुर में दलित इंजीनियर के साथ मारपीट के मामले में राजस्थान के पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा को झटका दिया है।  कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली मलिंगा की याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस एमएम सुंदरेश की अध्यक्षता वाली बेंच ने धौलपुर से जयपुर जिला अदालत में ट्रांसफर करने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को सही करार दिया। अब ये मामला जयपुर की जिला अदालत में चलेगा।

पुलिस कमिश्नर को गवाहों की सुरक्षा के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में पर्याप्त सबूत हैं और ट्रायल कोर्ट में समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को गवाहों की सुरक्षा और सुनवाई प्रक्रिया की निगरानी का निर्देश दिया।

यह था मामला
दरअसल मार्च 2022 में धौलपुर के बाड़ी में दलित इंजीनियर हर्षाधिपति के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पूर्व विधायक गिरिराज मलिंगा ने अपने साथियों के साथ इंजीनियर के दफ्तर में घुसकर कुर्सी से हमला कर दिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। गिरिराज मलिंगा पर आरोप है कि उन्होंने इंजीनियर को जातिसूचक गालियां भी दी। इस घटना के बाद मलिंगा के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

गिर्राज मलिंगा 2 सप्ताह में करे सरेंडर : सुप्रीम कोर्ट
जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने जेवीवीएनएल के एईएन से मारपीट के मामले में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को 2 सप्ताह में सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। पूर्व में हाइकोर्ट ने मलिंगा को मिली जमानत को रद्द कर कर एक माह में सरेंडर करने को कहा था। इस आदेश के खिलाफ मलिंगा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका पेश की थी।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को हाइकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मलिंगा को 2 सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

पूर्व विधायक मलिंगा को मिली जमानत रद्द, 30 दिन में सरेंडर करने के आदेश
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी के एईएन से मारपीट और एससी-एसटी केस से जुडेÞ मामले में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को मिली जमानत को रद्द कर दिया है। अदालत ने मलिंगा को तीस दिन में सरेंडर करने को कहा है। जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने यह आदेश पीड़ित एईएन हर्षाधिपति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

अदालत ने याचिका पर गत 15 मार्च को पक्षकारों की बहस सुनकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने माना कि मलिंगा ने अदालत से मिली जमानत का दुरुपयोग किया है। अदालत ने 17 मई, 2022 को मलिंगा को प्रकरण में जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।

याचिका में अधिवक्ता अजय कुमार जैन ने बताया कि 29 मार्च, 2022 को बाड़ी थाने में स्थानीय विधायक मलिंगा और उनके समर्थकों के खिलाफ याचिकाकर्ता पर हमला और मारपीट का मामला दर्ज किया था। घटना में मलिंगा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दी गई। जमानत मिलने के बाद उसने याचिकाकर्ता को धमकाया और जुलूस निकाल कर कानून का मजाक उड़ाया। इसके अलावा मलिंगा ने अदालत में गलत तथ्य पेश कर जमानत ली है। मलिंगा के खिलाफ गवाह को धमकाने को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई है। याचिकाकर्ता घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में आरोपी को मिली जमानत को रद्द किया जाए। वहीं सरकारी वकील शेरसिंह महला ने भी याचिकाकर्ता के तथ्यों पर सहमति जताते हुए आरोपी की जमानत रद्द करने की गुहार की। जिसका विरोध करते हुए मलिंगा की ओर से कहा गया कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और उसे मिली जमानत का दुरुपयोग नहीं किया है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को मिली जमानत को रद्द कर उसे सरेंडर करने को कहा है।

गौरतलब है कि मलिंगा के खिलाफ याचिकाकर्ता ने मार्च 2022 में मारपीट व एससी-एटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। इसमें मलिंगा पर आरोप लगाया था कि विभाग के ऑफिस में मीटिंग के दौरान मलिंगा और उनके साथ 5-6 लोग आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिर्राज मलिंगा ने रिहा होने के बाद किया रोड शो
बाड़ी। धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई थी। इसके लेकर उन्हें अस्पताल धौलपुर से रिहा किया गया। मलिंगा की रिहाई की खबर सुनकर उनके समर्थक चिकित्सालय पहुंच गए। इस दौरान समर्थकों ने जश्न मनाया। विधायक ने जेल से रिहा होने के बाद धौलपुर शहर में एक रोड शो निकाला, जो शहर के मुख्य मार्गो से निकला।

रोड शो के बाद मलिंगा गाड़ियों के काफिले के साथ बाड़ी पहुंचे। रोड शो में विधायक मलिंगा के साथ प्रदेश के मंत्री राजेंद्र गुडा, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा, विधायक वाजिब अली, विधायक लाखन मीणा और संदीप यादव भी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट से गिर्राज मलिंगा को मिली राहत: जमानत पर रिहा करने के आदेश
जयपुर। जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बाड़ी विद्युत निगम के एईएन से मारपीट के मामले में विधायक गिर्राज मलिंगा व एक अन्य आरोपी रोशन को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस फरजंद अली की एकलपीठ ने यह आदेश आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। जमानत याचिका में अधिवक्ता रजनीश गुप्ता और सुधीर जैन ने बताया कि आरोपी को प्रकरण में राजनीतिक द्वेषता के चलते फंसाया गया है। इसके अलावा मेडिकल बोर्ड का ऐसा कोई ओपिनियन भी पेश नहीं है, जिससे यह साबित हो कि संबंधित कर्मचारी को प्राणघातक चोटें आई हो। संबंधित कर्मचारी की कार्यप्रणाली के चलते प्रार्थी ने उसके तबादले की सिफारिश की थी। इसके अलावा मौके पर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें प्रार्थी विधायक होने के नाते शामिल हुआ था। मारपीट में उसका कोई हाथ नहीं है और उसे यह भी जानकारी नहीं थी की संबंधित कर्मचारी एससी या एसटी वर्ग का है। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए।

वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से कहा गया कि आरोपी प्रभावशाली विधायक है और उसने मुख्यमंत्री के कहने पर ही सरेंडर किया था। उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे में यदि उसे जमानत दी गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि बाडी विद्युत निगम कार्यालय में एईएन पद पर तैनात पीड़ित ने गत 31 मार्च को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि कार्यालय में मीटिंग के दौरान कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा और करीब आधार दर्जन लोग आए और उसके साथ मारपीट की। विधायक और उसके साथ पहुंचे लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए महुआ के खेड़ा गाँव से ट्रांसफार्मर उतारने की धमकी दी और लाठी- डंडों से मारपीट की। घटना के कुछ दिनों बाद सीएम के कहने पर मलिंगा ने समर्पण किया था।  कोर्ट की ओर से मलिंगा को जेल भेजने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने मलिंगा ने सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस टीम मलिंगा को धौलपुर लेकर रवाना हो गई थी। 28 मार्च को बाड़ी के विद्युत निगम कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर हर्षादिपति और जूनियर इंजीनियर नितिन गुलाटी के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें हर्षादिपति को कई गम्भीर चोट आई थी। हर्षादिपति ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात में शामिल रहे समीद खान, आकाश, भोला और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। मारपीट के मामले में आरोप गिर्राज सिंह मलिंगा पर लगे थे।

अशोक गहलोत के सामने मलिंगा का सरेंडर
जयपुर। धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में जेईएन के साथ मारपीट मामले में फंसे बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम मलिंगा को जयपुर कमिश्नरेट लेकर आई। वहां कुछ देर तक मंलिगा पुलिस आयुक्त से मिले, फिर उन्हें धौलपुर लेकर रवाना हो गई। अब मलिंगा से धौलपुर में पूछताछ की जाएगी। प्रकरण की जांच सीआईडी सीबी के एएसपी सुरेश जैफ ने की है, जिसमें मलिंगा के खिलाफ आरोप प्रमाणित माने हैं। मलिंगा के सरेंडर के दौरान राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा भी मौजूद रहे।

विधायक बोले डीजीपी सूत्रधार
मारपीट मामले में सरेंडर करने वाले विधायक मलिंगा का कहना है कि मेरे खिलाफ कार्रवाई हुई है, उसके लिए डीजीपी जिम्मेदार हैं। उन्होंने पूर्व में भी डीजीपी पर आरोप लगाए थे।

ऐसे हुआ सरेंडर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले थे। करीब साढ़े 11 बजे गिर्राज सिंह मलिंगा सीएम के पास सरेंडर करने पहुंचे। उस समय आईएएस कुलदीप रांका, डीजीपी एमएल लाठर व डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा मौजूद थे। सीएम ने डीजीपी लाठर से पूछा कि मलिंगा आपकी जांच में दोषी हैं क्या? डीजीपी ने कहा, हां दोषी हैं। इस पर गहलोत ने मलिंगा को कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं हो सकता और डीजीपी से कहा कि इन्हें आप ले जाइए और अपनी कार्रवाई कीजिए। इसके बाद वीसी शुरू हुई और मलिंगा को दो घंटे तक वहीं रोका गया। जब वीसी खत्म हुई तो उसके बाद डीजीपी लाठर ने कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को फोन कर मलिंगा को ले जाने के लिए कहा। पुलिस टीम मलिंगा को लेकर कमिश्नरेट आई और यहां से धौलपुर लेकर रवाना हो गई।

एसपी का कर दिया था तबादला
मारपीट मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए सीएम अशोक गहलोत ने धौलपुर के एसपी शिवराज मीणा का तबादला कर दिया था। विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर बिजली कर्मचारियों ने धौलपुर और जयपुर स्थित विद्युत भवन के सामने प्रदर्शन किया था। हमले में घायल जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती बिजली कर्मियों से मिलने के सीएम गहलोत गए थे। सीएम ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। दोषी छोड़े नहीं जाएंगे।

यह था मलिंगा मामला
28 मार्च 2022 को बाड़ी के विद्युत निगम कार्यालय में असिस्टेंट इंजीनियर हर्षादिपति और जूनियर इंजीनियर नितिन गुलाटी के साथ जमकर मारपीट हुई, जिसमें हर्षादिपति को कई गम्भीर चोट आई थीं। हर्षादिपति ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात में शामिल रहे समीद खान उर्फ  समीर, आकाश, भोला उर्फ अजय और सचिन निवासी बाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया। मारपीट के मामले में आरोप गिर्राज सिंह मलिंगा पर लगे थे। मलिंगा की भूमिका की जांच के लिए फाइल को पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी शाखा में मंगा लिया गया। यहां एएसपी सुरेश जैफ ने मलिंगा के खिलाफ आरोप प्रमाणित माने।

मलिंगा के समर्पण पर दिव्या ने साधा डीजीपी पर निशाना
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने गिर्राज मलिंगा के समर्पण पर डीजीपी एमएल लाठर पर निशाना साधा है। मदेरणा ने ट्वीट कर कहा कि मलिंगा ने कहा था कि डीजीपी मुझसे व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं। इस पर डीजीपी ने कहा था कि गिरफ्तारी के डर से विधायक आरोप लगा रहे हैं। मलिंगा ने तो आज नैतिकता दिखाते हुए गिरफ्तारी से डरे बिना समर्पण कर दिया, लेकिन अब डीजीपी पर लगाए आरोपों की भी जांच बनती है। उनकी जांच कौन करेगा। ट्वीट के जरिए दिव्या ने डीजीपी पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि एक दिन पहले दिव्या ने डीजीपी को यह कहते हुए कटघरे में खड़ा किया था कि जब 2019 में एफआईआर दर्ज करना राज्य सरकार ने जरूरी किया है तो फिर क्या कारण है कि पीड़िता को दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवानी पड़ी।

कर्मचारियों के दबाव में झुके मलिंगा, पहले माफी तक नहीं मांगी, आज किया सरेंडर
जयपुर। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने बिजली कर्मचारी से मारपीट प्रकरण में बुधवार को जयपुर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस मलिंगा को पकड़ कर कमिश्नरेट लेकर आई इस दौरान उनके साथ मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौजूद थे।यहां पर पूछताछ के बाद मलिंगा को पुलिस टीम धौलपुर लेकर जाएगी।

बता दे कि बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एससी वर्ग के कर्मचारी जेईएन और एईएन से हुए मारपीट प्रकरण में कई दिनों से अदावत जारी थी। बिजली कर्मचारियों से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए लगातार विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठा रखी थी, वही विधायक ने इस प्रकरण में खुद को निर्दोष बताते हुए माफी तक नहीं मांगी थी। एससी और एसटी वर्ग के कर्मचारियों ने जब राज्य सरकार तक इस मामले में दबाव बनाया तो विधायक मलिंगा ने भी इस मामले में अपने कुछ विरोधियों पर राजनीतिक द्वेषता के चलते आरोप लगाना बताए थे। विधायक मलिंगा ने डीजीपी एमएल लाठर पर भी पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर के साथ मिलीभगत कर साजिश में फंसाने का आरोप लगाया था। लाठर ने विधायक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक गिरफ्तारी के डर से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। विधायक के सभी आरोप निराधार हैं।

क्या था मामला:
विधायक मलिंगा मार्च में बड़ी विद्युत निगम कार्यालय में स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे थे लोगों की शिकायत के आधार पर मलिंगा की एईएन और जेईएन से बहस हो गई जिसके बाद विधायक और लाठी-डंडों से लैस समर्थकों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक कर्मचारी के शरीर में तो 36 जगह हड्डियां टूटी थी। इस घटना के बाद कर्मचारियों ने रोष जताते हुए विधायक मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग की थी। विधायक मलिंगा ने बचाव में अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों को मनगढ़ंत और गलत करार दिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विधायक मलिंगा के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। बिजली कर्मचारियों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अब विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में खुद को सरेंडर कर दिया।

मुझे डीजीपी के इशारे पर साजिश में फंसाया जा रहा : मलिंगा
जयपुर। एईएन मारपीट मामले में बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा ने सफाई देते हुए डीजीपी पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए मलिंगा ने कहा कि डीजीपी मुझसे व्यक्तिगत दुश्मनी रखते हैं और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता जसवंत गुर्जर को सपोर्ट करते हैं। मुझे डीजीपी के इशारे पर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मौजूदा डीजीपी को जसवंत गुर्जर ने 1996 में कार गिफ्ट की थी। डीजीपी के ससुर जसवंत गुर्जर के बिजनेस पार्टनर रहे हैं। यही संबंध निभाने के लिए मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने विधानसभा में पुलिस के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ मामले उठाए। एईएन से मारपीट परेशान गांव वालों ने की। मुझे केवल लोकेशन के आधार पर षड़्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

जांच सही नहीं हुई तो कोर्ट जाऊंगा
मलिंगा ने कहा कि एईएन से मेरा नाम लेने को कहा गया। अब भी जांच अधिकारी मेरा नाम लेने वालों के ही बयान ले रहा है। मेरे खिलाफ सही जांच नहीं हुई तो अदालत का सहारा लूंगा। दोबारा अदालत से जांच कराऊंगा।

एईएन ने वीसीआर के नाम पर लूट मचा रखी थी
मलिंगा ने यह भी कहा कि बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट करना गलत है, लेकिन बिजली कर्मचारियों को भी अपना व्यवहार देखना चाहिए। जिस एईएन के साथ मारपीट हुई, उसने ग्रामीणों को परेशान कर रखा था। वीसीआर के नाम पर लूट मचा रखी थी, इसलिए आक्रोशित लोगों ने मारपीट की थी। मैंने तो इस एईएन की ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से शिकायत की थी।

मलिंगा गिरफ्तारी के डर से लगा रहे बेबुनियाद आरोप: डीजीपी
पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि शायद मलिंगा को गिरफ्तारी का डर सता रहा है, इसलिए वे उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। वैसे भी इस मामले की जांच एडीजी क्राइम करवा रहे हैं। अगर मलिंगा को लगता है कि जांच गलत हो रही है तो वे किसी अन्य एजेंसी से जांच करवा लें, इसके लिए वे स्वतंत्र हैं।

वे रहे होंगे पार्टनर, मेरा कोई लेना-देना नहीं
लाठर ने कहा कि जहां तक मेरे ससुर और जसवंत गुर्जर के संबंधों का सवाल है तो वे आपस में बिजनेस पार्टनर रहे होंगे। उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे धौलपुर एसपी के दो साल के कार्यकाल में जसवंत गुर्जर एक दिन भी मेरे घर और आॅफिस  नहीं आए। उन्होंने कहा कि विधायक मलिंगा अपराध खुद करते हैं और आरोप दूसरों पर मढ़ते हैं।

कार तो मैंने 1995 में ही खरीद ली थी
लाठर ने कहा कि जहां तक कार गिफ्ट करने के आरोप है, तो कार मैंने धौलपुर में पदस्थापन से पहले दिसम्बर 1995 में ही खरीद ली थी। जबकि मेरी पोस्टिंग जुलाई 1996 में हुई थी।

मलिंगा पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी
धौलपुर जिले के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस की अपराध शाखा उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। मलिंगा और उसके समर्थकों पर आरोप है कि 28 मार्च को बाड़ी कस्बे में डिस्कॉम के दफ्तर में घुसकर वहां मौजूद सहायक अभियंता हर्षदापति और कनिष्ठ अभियंता नितिन गुलाटी के साथ मारपीट की और हाथ-पैर तोड़ दिए। इस घटना को लेकर बाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में विधायक मलिंगा के खिलाफ भी हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज हुआ तो जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी गई। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में विधायक मलिंगा भी अपराध में लिप्त पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

विधायक गिर्राज मलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज
बाड़ी। डिस्कॉम कार्यालय में बैठक के दौरान ऑफिस में घुसकर जेईएन और एईएन के पांव तोड़ डालने के मामले में घायल सहायक अभियंता हषार्दीपति वाल्मीकि ने विधायक गिर्राज मलिंगा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच को लेकर फाइल सीआईडी सीबी के अतिरिक्त महानिदेशक को भेजी गई है। एफआईआर के अनुसार बैठक के दौरान 12 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ऑफिस में प्रवेश किया और उनकी मारपीट शुरू कर दी, जिसमें बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा, पालिका वार्ड दो के पार्षद समीर खान और आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे।

साथ आए एक व्यक्ति ने उन पर कट्टा तान दिया और दाढ़ी भी खींची। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है। मामले में विधायक मलिंगा का कहना है कि सोमवार को जब अधिकारियों से पुलिस ने बयान लिए थे तो अज्ञात लोगों के होने की बात कही थी। एफआईआर में उनका नाम लिखा गया है। वे वहां नहीं गए, जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। डिस्कॉम के अधिकारियों ने क्षेत्र में लूट मचा रखी है। अवैध वसूली का खेल चल रहा है। जनता नाराज है। मैंने एक महीने पहले ही सरकार को भी अवगत कराया था, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।