police encounter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
नई दिल्ली। नयी दिल्ली के हरि नगर में दो चोरों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें फिर भी काबू में कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धरम सिंह के रूप में हुई है। घायल पुलिसकर्मियों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। आउटर डिस्ट्रिक्ट की एंटी-स्नैचिंग और चोरी सेल के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और अभिषेक रानी बाग थाने के एक मामले में रविवार को वांछित कुछ संदिग्धों का पीछा करते हुए शिव नगर पहुंचे थे। उस वक्त दोनों चोर आदर्श नगर से चोरी की गई मोटरसाइकिल पर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे, तभी जवानों ने उन्हें रोक लिया।

अधिकारी ने बताया कि चोरों को पकड़ने की कोशिश के दौरान उन्होंने एएसआई विनोद और कांस्टेबल अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया। एएसआई विनोद की दाहिनी भौंह के ऊपर चाकू लगने से चोट आई है। घायल होने के बावजूद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को दबोचने में सफल रही। उनके पास से मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। आरोपी बबलू सिंह और धरम सिंह पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दक्षिणी ब्राजील में भीषण गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
साओ पाउलो। दक्षिणी ब्राजील के पराना राज्य में हुई दो संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में एक मृतक और चार सशस्त्र संदिग्धों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी।

एक व्यक्ति का शव कॉर्नेलियो प्रोकोपियो के एक मोहल्ले में मिला, जिसे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह शहर राज्य की राजधानी कुरुतिबा से लगभग 380 किमी और अर्जेंटीना और पैराग्वे के साथ ब्राजील की सीमा से लगभग 520 किमी दूर स्थित है।

सैन्य पुलिस ने बाद में इस मामले से जुड़े माने जा रहे चार सशस्त्र संदिग्धों का पता लगाया और उनका पीछा किया, जो बुधवार तड़के गोलीबारी में समाप्त हुआ, जिसमें चारों मारे गए।

पुलिस ने बताया कि संदिग्धों ने एक वाहन में भागने की कोशिश करते हुए गोलीबारी की, जो पीछा करने के दौरान पलट गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चारों लोगों के शव कार के अंदर दो आग्नेयास्त्रों के साथ मिले।

K. armstrong हत्याकांड: गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा की पुलिस मुठभेड़ में मौत, एक दिन पहले ही हुई थी गिरफ्तारी
चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात गैंगस्टर 'सीजिंग' राजा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। राजा को आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया था और उसे आर्मस्ट्रांग की हत्या के सिलसिले में शहर लाया जा रहा था।

पुलिस मुख्यालय में प्राप्त रिपोर्टो में कहा गया है कि पड़ोसी राज्य में उसके ठिकाने का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने वाली एक विशेष पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए शहर ले जा रही थी तभी उसने ईसीआर स्ट्रेच पर उपनगरीय नीलांकरई में पुलिस पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश की तो विशेष टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिससे वह मौके पर ही मारा गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में यह दूसरी मुठभेड़ है इससे पहले जुलाई में मुख्य आरोपी थिरुवेंगदम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजा इस मामले में गिरफ्तार होने वाले 29वें आरोपी थे।

उल्लेखनीय है कि घटना के तीन महीने से अधिक समय बाद आर्मस्ट्रांग हत्याकांड के एक प्रमुख संदिग्ध को शनिवार शाम को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान अप्पू (40) के रूप में हुई है, जिसे हत्या करने वाले गिरोह को देसी बम सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई शहर लाया गया।

आर्मस्ट्रांग की हत्या गत 5 जुलाई की रात को उत्तरी चेन्नई के सेम्बियम में उनके पेरम्बूर स्थित घर के सामने छह लोगों के एक गिरोह ने कर दी थी। पुलिस ने इस हत्या को हिस्ट्रीशीटर अर्कोट सुरेश की हत्या का परिणाम बताया।

पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को लगी गोली, 2 गिरफ्तार
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पुलिस ने कसया, फाजिलनगर के बीच राजमार्ग पर घाघी पुल के समीप मुठभेड़ में 3 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तुर्कपट्टी, तमकुहीराज एवं तरयासुजान की संयुक्त पुलिस टीम पर पशुतस्करों के गिरोह ने गोलीबारी की। जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर घायल हो गया, जिसे 2 अन्य के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के दौरान हुई, जब देर रात मुखबिर की सूचना पर जिले की तुर्कपट्टी, तमकुहीराज एवं तरयासुजान पुलिस ने नाकेबंदी कर इस गिरोह को धर दबोचा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में घाघी पुल के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग के दौरान बिहार के तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक को रोकने पर ट्रक में सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल तस्कर समेत 2 अन्य तस्करों को दबोच लिया। घायल तस्कर की पहचान बबलू के रूप में हुई। इनके अलावा पकड़े गये 2 अन्य तस्करों की पहचान राहिल और हसन बंजारा पुत्र मोबिन बंजारा के रूप में हुई। इनके ट्रक से पुलिस ने 24 से अधिक प्रतिबंधित पशु और असलहे बरामद किये।

उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले की कोतवाली पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक सिपाही और अभियुक्त घायल हो गया है। पुलिस अधीक्षक आशीष ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश उमेश खरवार को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान हुयी गोलीबारी में अभियुक्त के पैर में तथा सिपाही को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। 28 मार्च को हुए डिग्गी से लूट कांड का मुख्य अपराधी है।

बदमाश काफी दिनों से फरार चल रहा था,इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक द्वारा इनाम देने की घोषणा किया गया है।