jaislmer news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंदिरा गांधी नहर में फिर मिला 10 फीट लम्बा घड़ियाल, एक घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी नहर की आरएनडी माइनर से वन विभाग की टीम ने 10 फी ट लंबे घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बीते एक महीने से नहर में भटक रहे इस घड़ियाल को सोमवार रात करीब एक घंटे के कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा जा सका। बीते दिनों में यह दूसरा मामला है जहा रेगिस्तानी इलाके में घड़ियाल देखा गया है। रविवार देर शाम आरएनडी माइनर के पास खेतों में काम कर रहे किसानों को अचानक यह विशालकाय घड़ियाल दिखाई दिया।

करीब 10 फीट लंबे घड़ियाल को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिना किसी जोखिम के तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मोहनगढ़ रेंजर हनुमान राम अपनी टीम सहायक वनपाल रावतरामए वनरक्षक मेहरारामए राकेश और पृथ्वीराज के साथ मौके पर पहुंचे। घड़ियाल के भारी वजन और लंबाई के कारण उसे काबू करना का चुनौतीपूर्ण था। पकड़ते समय घड़ियाल करीब एक घंटे तक छटपटाता हुए पूंछ पटकता रहा। आखिरकार ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने जाल और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बांध लिया।

लपटों में गूंजती रहीं चीखें : दौड़ती एसी बस में लगी आग, 20 जिंदा जले, डीएनए से होगी शवों की पहचान
जैसलमेर/जोधपुर। जैसलमेर के रेगिस्तान की रेत मंगलवार को चीखों से दहल उठी, जब जैसलमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती एसी स्लीपर बस आग का गोला बन गई। दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और कुछ मिनटों में 20 यात्रियों की जिंदा जल गए, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों में दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। हादसा इतना भयानक था कि बस का ढांचा भी पहचान से बाहर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी हादसे पर शोक जताया है।

गांव वालों ने खिड़कियां तोड़ लोगों को बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें और धुआं आसमान तक उठ रहा था, और यात्रियों की चीखों ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गांववालों ने मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लगा, लेकिन तब तक अधिकांश यात्री जल चुके थे। जैसलमेर कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि अहमदाबाद विमान हादसे की तरह डीएनए सैंपल से पहचान प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बस का मालिक जोधपुर का इक्कू खान बताया जा रहा है।

275 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर भेजे घायल
जख्मी यात्रियों को तीन एंबुलेंस से जवाहर अस्पताल, जैसलमेर ले जाया गया, जहां से 16 घायलों को जोधपुर के एमडीएम और महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया। प्रशासन ने जैसलमेर से जोधपुर तक 275 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया ताकि एंबुलेंसों को रास्ते में किसी प्रकार की रुकावट न हो। रास्ते में ही 79 वर्षीय हुसैन खां की मौत हो गई। रात 10 बजे तक 7 एंबुलेंस जोधपुर पहुंचीं। अधिकांश घायल 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बस धधक रही थी, अंदर सिर्फ चीखें
नगर परिषद के सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो बस धधक रही थी। अंदर फंसे लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई पास नहीं जा सका।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल
हादसे से एक बार फिर राजस्थान के परिवहन विभाग की लापरवाह कार्यप्रणाली को उजागर हुई है। राज्यभर में दर्जनों बिना परमिट, बिना बीमा और बिना फिटनेस वाली निजी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन बसों में अधिक यात्री, खराब वायरिंग और कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं होते, फिर भी विभाग आंख मूंदकर अनदेखी कर रहा है।

सिर्फ पांच दिन पुरानी बस, बन गई आग का ताबूत
यह हादसा एक बड़ा सवाल खड़ा करता है, क्या बिना फिटनेस जांच और तकनीकी निरीक्षण के बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं? सूत्रों के अनुसार यह बस जोधपुर के एक निजी ऑपरेटर ने 5 दिन पहले ही खरीदी थी, लेकिन फिटनेस और अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र का रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं था।  आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि यदि बस में फायर अलार्म सिस्टम या ऑटो-कट सर्किट ब्रेकर होता, तो इतने लोगों की जान बच सकती थी।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक जांच के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि और घायलों के लिए नि:शुल्क उपचार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और बस ऑपरेटरों की जांच के आदेश दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पहुंचे जैसलमेर सरकार त्रासदी में पीड़ित परिवारों के साथ: भजनलाल
भीषण बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार देर शाम आर्मी कैंप पहुंचे। उन्होंने सेना और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और मृतकों के परिजनों को शीघ्र सहायता राशि प्रदान की जाए। उन्होंंने मौके पर मौजूद सेना के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के तेज और साहसिक बचाव कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस त्रासदी में पीड़ित परिवारों के साथ है और हादसे की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी सहित कई राज्यों के वित्त मंत्री होंगे शामिल
जैसलमेर। जैसलमेर जीएसटी काउंसिल की मुख्य बैठक होगी। बैठक में भाग लेने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसलमेर पहुंची। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी सहित कई राज्यों के वित्त मंत्री इस बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। प्री बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। एयरपोर्ट पहुँचने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सड़क मार्ग से सीधे होटल मेरियट पहुंची। जहां जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक हो रही है। राजस्थान में जीएसटी काउंसिल की बैठक दूसरी बार हो रही है। इससे पहले उदयपुर में यह बैठक एक बार हो चुकी है। बैठक में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क, मिजोरम के कबीना मंत्री वल्लनानथना सहित कई राज्यों के वित्त मंत्री जैसलमेर पहुंच चुके हैं। जीएसटी काउंसिल में भाग लेने के लिए गोवा के सीएम प्रमोद सावंत चार्टर प्लेन से जैसलमेर पहुंचे। एयरपोर्ट से होटल मेरियट के लिए रवाना होते समय मीडिया से कहा-बैठक को लेकर हमने प्रस्ताव तैयार किए है। गोवा की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर मीटिंग में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि गोवा की तरह जैसलमेर भी टूरिस्ट सिटी है और यहां आयोजन होना अच्छी बात है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी इस बैठक के लिए जैसलमेर पहुंचे है। जैसलमेर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से कहा- बिहार को इस बैठक से बहुत आशा है, बिहार आर्थिक रूप से मजबूत होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का पूरा योगदान है। जैसलमेर के 5 स्टार होटल मेरियट में शाम 4 बजे से 55वीं जीएसटी काउंसिल को लेकर प्री बजट बैठक शुरू हुई। जो देर शाम तक जारी थी। मुख्य बैठक आज होगी।

कांग्रेस नेता संसद में कर रहे हैं नाटक : दीया
इससे पहले जीएसटी काउंसिल बैठक में भाग लेने के लिए स्वर्णनगरी पहुंची उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि वह राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए जीएसटी संबंधी मुद्दों और सुझावों को बैठक में रखेंगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में हुई गलतियों को सुधारने और बंद योजनाओं को पुन: शुरू करने के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य में कई एमओयू साइन हुए हैं, जो पर्यटन को बढ़ावा देंगे, उन्होंने कहा कि जैसलमेर, जिसे स्वर्णनगरी के रूप में जाना जाता है, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है.सरकार यहां पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक सैलानी आकर्षित हो सकें। राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता संसद में नाटक कर रहे हैं, और एक वरिष्ठ सांसद के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को जवाब दे दिया है।

जैसलमेर में रेतीले तूफान का कहर, सोनार दुर्ग की हवा पोल सहित कई इमारतों को नुकसान
जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में बुधवार देर रात पाकिस्तान की सीमा से रेतीला तेज तूफान आया। करीब चार घंटे तक चले तेज अंधड़ की गति इतनी तेज एवं भयावह थी कि आमजन में पूरे शहर एवं कई ग्रामीण इलाकों में भय एवं दशहत का माहौल बना रहा। इस रेतीले तूफान के कारण चारों तरफ धूल का बवंडर छा गया। इस दौरान बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गये और टीन-छप्पर उड़ गये तथा इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

लीविंग फोर्ट सोनार दुर्ग को नुकसान

जानकारी के अनुसार तेज हवाओं ने विश्व विख्यात 870 साल पुराने देश के एक मात्र लीविंग फोर्ट सोनार दुर्ग की हवा पोल सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। दुर्ग में स्थित चौथे द्वार हवा पोल पर लगे अदभुत नक्काशी वाले कुछ पत्थर ,कंगूरे टूटकर नीचे गिर गए, लेकिन देर रात हुई इस घटना से कोई जनहानी नहीं हुई है। सम के रेतीले धोरों पर भी लगे हुए टेंट रिसोर्ट में टेंटो के उडऩे की जानकारी मिली है ,कई अन्य टेण्ट में विदेशी सैलानी रुके हुए थे लेकिन कही से जनहानि की कोई जानकारी नही मिली है।

रात से करीब 14 घण्टो से जैसलमेर में बिजली नहीं

जगह-जगह बिजली के खंभे एवं ट्रांस्फोर्मर आदि गिरने से देर रात से करीब 14 घण्टो से जैसलमेर में बिजली नहीं है। इस दौरान जैसलमेर डेडानसर रॉड लोहार बस्ती में तेज अंधड़ से उड़े टीन की चपेट में आने से चनणाराम (31) घायल हो गया, जिसे जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात करीब पौने एक बजे हल्की बूंदाबांदी हुई उससे तूफान की गति थोड़ी कम हुई लेकिन इसके बाद फिर तेज तूफान का दौर शुरू हो गया जो करीब तीन घंटे तक चला।

दलित दूल्हे की बंदोली में सवर्ण समाज ने पकड़ी घोड़ी की लगाम
रामदेवरा। पोकरण विधानसभा क्षेत्र के ओढ़ाणिया से आसकन्द्रा गांव गई बारात में सवर्णों ने दलित जाति के एक दूल्हे की घोड़ी की लगाम पकड़कर पूरे गांव में बंदोली निकाली। शादी में कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद सहित कांग्रेस भाजपा के दिग्गजों ने शिरकत की। राजस्थान सहित देश के अन्य हिस्सों से लगातार इस तरीके की खबरें आती रहती हैं जिसमें दलित दूल्हे को गांव में घोड़ी से नीचे उतार दिया जाता है। ऐसे में ये खबर सुकून देने वाली है। दूल्हे अध्यापक दीपाराम मेघवाल की बारात ओढ़ाणिया से आसकंद्रा गांव पहुंची थी।

20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत समिति के जेटीओ और जूनियर असिस्टेंट गिरफ्तार
भणियाणा। जैसलमेर एसीबी ने पंचायत समिति भणियाणा में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। एक किसान से उसके काम के बदले बकाया भुगतान करने के एवज में दोनों 20 हजार रुपए की रकम के साथ रंगे हाथों एसीबी के हत्थे चढ़े। एसीबी जैसलमेर डीएसपी अन्नराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने पंचायत समिति ऑफिस में ही सीताराम यादव कनिष्ठ तकनीकी सहायक (जेटीए) तथा अरशद खान कनिष्ठ सहायक दोनों को गिरफ्तार कर दोनों से रिश्वत राशि बरामद की।