lasted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रयागराज हिंसा : मुख्य आरोपी जावेद का घर जमींदोज, चार घंटे चला बुलडोजर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपजी हिंसा और उपद्रव की वारदात के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद अहमद उर्फ जावेद पंप के खुल्दाबाद थाना इलाके में मौजूद आलीशान घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने शनिवार को खुल्दाबाद के अटाला चौक इलाके में स्थित जावेद के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कर रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे मकान की बाहरी दीवार गिराना शुरु कर दिया गया। घर में तलाशी के दौरान 12 बोर और 315 बोर की पिस्तौल मिली, कई कारतूस और दस्तावेज भी मिले। वहीं प्राथमिक सूचना के अनुसार प्रयागराज पुलिस ने अटाला मस्जिद के इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इससे इनकार किया है। प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित 9 जिलों में हिंसक वारदातों में अब तक 316 को गिरफ्तार किया है।

बंगाल में नहीं थमी हिंसा
कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार शाम में एक समुदाय के लोगों ने नदिया जिले के बेथुआडहारी स्टेशन पर तांडव मचाया। स्टेशन पर जमकर तोडफोड़ की। यहां तक कि उपद्रवियों ने स्टेशन पर खड़ी राणाघाट-लालगोला लोकल ट्रेन को भी निशाना बनाया और जमकर तोडफोड़ की। पूर्व रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, हमले के कारण रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस घटना के कारण राणाघाट-लालगोला रेल खंड पर ट्रेन सेवा भी करीब दो घंटे बाधित है। हमले की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा मामला; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अतिक्रमण विरोधी अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच उत्तरी दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की, जिसे देखते हुए क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। आम तौर पर इस तरह की कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की जाती है लेकिन इस बार एनडीएमसी ने कई घंटों पहले एक पत्र जारी कर घोषणा कर दी कि क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। चौकाने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई कुछ जगहों पर जारी थी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई को मध्य प्रदेश से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां रामनवमी जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद राज्य सरकार ने 45 दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। जहांगीरपुरी में बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की। एक घंटे के भीतर ही सुप्रीम कोर्ट ने इस ऑपरेशन पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है, जिसमें दंगे के आरोपियों के घर गिराने का विरोध किया गया है। अदालत ने कहा कि कल गुरूवार तक सुनवाई तक जहांगीरपुरी में यथास्थिति बरकरार रखी जाए।

बता दे कि क्षेत्र के ज्यादातर लोगों ने आदेश आने के बाद बीती रात अपना सामान समेटकर इलाका खाली करने की कोशिश की। इनमें से ज्यादातर कबाड़ी वाले या ऐसे लोग हैं जो थोक विक्रेताओं से सामान खरीदकर उसे रेहड़ी-पटरी पर बेचते हैं। इलाके के एक निवासी ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है लेकिन हिंसा जरूर नई थी। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में पीढिय़ों से हमेशा सद्भावना के साथ रहे हैं। यह एक बार की घटना है जिसे शरारती तत्वों द्वारा गलत मंशा से अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एनडीएमसी के महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी हिंसा में गिरफ्तार लोगों द्वारा 'अवैध अतिक्रमण' और निर्माण की पहचान कर उनका विध्वंस करने की मांग की थी। उन्होंने एक पत्र में लिखा, था कि जैसा कि आप जानते हैं, हनुमान जयंती के अवसर पर जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा निकाली गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने उस पर पथराव किया। इन असामाजिक तत्वों और दंगाइयों को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक और पार्षद का समर्थन प्राप्त है। इसके परिणामस्वरूप इन लोगों ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया है इसलिए, इन दंगाइयों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और इसके ऊपर बुलडोजर चलाए जाने चाहिए।

इलाके में 16 अप्रैल की सांप्रदायिक हिंसा के बाद घटनास्थल की जांच के दौरान सोमवार को अपराध शाखा के अधिकारियों को पथराव की स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी शासित नागरिक निकाय ने दिल्ली पुलिस से कानून व्यवस्था संभालने के लिए 400 सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे और एक पुलिस उप-निरीक्षक को गोली भी लगी थी।

त्रिकुट पर्वत रोप-वे ऑपरेशन खत्म
रांची। झारखंड में देवघर के त्रिकुट पर्वत रोप-वे हादसे के बाद करीब 45 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हवा में ट्रॉली में फंसे 48 लोगों में से मंगलवार को कुल 46 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इस पूरे ऑपरेशन की दु:खद पहलु यह रही है कि दो लोगों को बचाया नहीं जा सका जबकि एक महिला की मौत पहले दिन ट्रॉली के पत्थर से टकराने के कारण हो गई थी। इस तरह से इस पूरे हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली बार किसी ऑपरेशन में सेना के जवानों के अलावा एनडीआरएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। देश में अपने तरह के चले सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी नजर बनाए हुए थे।

यूं चला ऑपरेशन
रोपवे हादसे के तीसरे दिन मंगलवार सुबह सात बजकर दस मिनट पर एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद ही सेना के जवानों ने एक महिला समेत 3 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बाद में गरूड़ कमांडों ने 2 अन्य को रेस्क्यू किया। हालांकि रेस्क्यू करते वक्त रोपवे से टकराने के कारण एक गरूड़ कमांडो घायल भी हो गया। आठ बजे के बाद 3 अन्य को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बाद में 9 बजे के बाद 3 और लोगों को रेस्क्यू किया गया। साढ़े 11 बजे दो और लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद ऑपरेशन अंतिम चरण में पहुंचा और तीन को बचाने के लिए कुछ देर लिए ऑपरेशन को रोका गया।

रस्सी रोप-वे में फंसी, महिला गिरी
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला को लिफ्ट करते वक्त हेलीकॉप्टर की रस्सी रोप-वे में फंस गई, जिससे महिला नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।  इधर, त्रिकुट पहाड़ के पास ग्रामीणों ने बसडीहा चौक के निकट सड़क जाम किया। सोमवार को रोपवे हादसे में महिला की मौत से ग्रामीण आक्रोशित थे।

राजस्थान एक नजर में
राजस्थान का गठन सात चरणों में पूरा हुआ। यह प्रक्रिया 1948 से 1956 तक चली।

पहला चरण :

मत्स्य संघ का गठन 17 मार्च, 1948 में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली को मिलाकर हुआ।

दूसरा चरण :

राजस्थान संघ का गठन 25 मार्च, 1948 को बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, किशनगढ़, कोटा, प्रतापगढ़ , शाहपुरा और टोंक को मिलाकर हुआ।

तीसरा चरण :

राजस्थान संयुक्त राज्य का गठन 18 अप्रैल, 1948 को उदयपुर राजस्थान के अन्य संघ के साथ शामिल हो गए।

चौथा चरण :

ग्रेटर राजस्थान का गठन 30 मार्च, 1949 को बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर और जोधपुर में भी राजस्थान संयुक्त राज्य के साथ शामिल हो गए।

पांचवां चरण :

ग्रेटर राजस्थान संयुक्त राज्य का गठन 15 मई, 1949 को मत्स्य संघ ने भी ग्रेटर राजस्थान में विलय कर दिया।

छठा चरण :

यूनाइटेड राजस्थान का गठन 26 जनवरी, 1950 को यूनाइटेड राजस्थान के 18 राज्यों आबू और दिलवाड़ा छोड़कर रियासत सिरोही के साथ विलय कर दिया।

सांतवा चरण :

राजस्थान का पुर्नगठन स्टेट रि-आॅगनाइजेशन एक्ट, 1956 के तहत राजस्थान राज्य अस्तित्व में आया।

राजस्थान के विकास का चरण कुछ इस तरह चला

प्रथम राजप्रमुख

सवाई मानसिंह 30 मार्च, 1949 से 31 अक्टूबर, 1956

प्रथम राज्यपाल

सरदार गुरुमुख निहाल सिंह 1 जनवरी, 1956 से 15 अप्रैल, 1962

प्रथम मुख्यमंत्री

हीरालाल शास्त्री 7 अप्रैल, 1949 से 5 जनवरी, 1951

प्रथम प्रोटेम स्पीकर

महाराव संग्राम सिंह 24 मार्च, 1952 से 27 मार्च, 1952

विधानसभा प्रथम अध्यक्ष

नरोत्तमलाल जोशी 31 मार्च, 1952 से 25 अप्रैल, 1957

विधानसभा के गठन का दिन

23 फरवरी, 1952

प्रथम राजस्थान विधानसभा सदस्य

कुल 160, कांग्रेस के विधायक 82, विपक्ष के विधायक 78 जिसमें आरआरपी सहित अन्य दल शामिल हैं।

प्रथम विधानसभा के विपक्ष के नेता

जसवंत सिंह निर्दलीय

सबसे अधिक प्रिविपर्स जयपुर राजघराने को 18 लाख वार्षिक
देशी रियासतों के राजस्थान में विलय के बाद सबसे अधिक प्रिविपर्स जयपुर राजपरिवार को 18 लाख रुपए वार्षिक दी जाती थी। इसके बाद बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर को दस-दस लाख रुपए दिए जाते थे।