misconduct - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

CBSE के डिजिटल मूल्यांकन सिस्टम पर उठे सवालों के बीच केंद्र सरकार सख्त, चेयरमैन-सचिव का तबादला, टेंडर और री-वैल्यूएशन पोर्टल की जांच शुरू
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर उठे विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई चेयरमैन और सचिव का तबादला करते हुए पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। मंत्रालय ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली, टेंडर प्रक्रिया और री-वैल्यूएशन पोर्टल में सामने आई तकनीकी खामियों को गंभीरता से लिया है।

सूत्रों के अनुसार सरकार सीबीएसई की अब तक दी गई सफाई से संतुष्ट नहीं है। इसी कारण ओएसएम सिस्टम से जुड़ी खरीद प्रक्रिया और टेंडर शर्तों की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप हैं कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के लिए निकाले गए टेंडर में पात्रता नियमों और तकनीकी शर्तों में बदलाव कर हैदराबाद की एक कंपनी को फायदा पहुंचाया गया।

परीक्षा के बाद छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं के धुंधले स्कैन, पन्ने गायब होने और री-वैल्यूएशन पोर्टल में तकनीकी समस्याओं की शिकायतें की थीं। मंत्रालय ने अब आईआईटी विशेषज्ञों की मदद से पोर्टल और साइबर सुरक्षा ढांचे का ऑडिट शुरू कराया है। सीबीएसई को डिजिटल सिस्टम मजबूत करने और छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर में शर्मनाक हरकत: ऑटो चालक ने विदेशी महिला को सिखाए अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
जयपुर।  राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान और नाराज़ कर दिया है। वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर विदेशी महिला पर्यटक को अपशब्द सिखाते हुए दिखाई दे रहा है। मासूमियत में महिला उन शब्दों को दोहराती भी है, जबकि ड्राइवर हंसकर उसे उकसाता नजर आता है। घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

https://t.co/qzYZ8IkVIs pic.twitter.com/doHhVnIUPU

— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) March 21, 2026

वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि ऑटो चालक महिला पर्यटक को आपत्तिजनक शब्द सिखा रहा है और उनके सही अर्थ बताए बिना उसे दोहराने के लिए कह रहा है। महिला इसे मजाक समझकर हंसते हुए वही शब्द दूसरों के सामने भी बोलती नजर आती है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फैल गया। यूजर्स ने जयपुर पुलिस को टैग कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि देश और राज्य की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं। बॉक्स (मुख्य बातें): ऑटो चालक ने विदेशी महिला को जानबूझकर अपशब्द सिखाए महिला ने अनजाने में उन्हीं शब्दों को दूसरों के सामने दोहराया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ लोगों ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की घटना से “अतिथि देवो भव” की भावना और पर्यटन छवि पर असर पड़ने की आशंका सांस्कृतिक प्रभाव: राजस्थान अपनी मेहमाननवाजी और पधारो म्हारे देश की परंपरा के लिए जाना जाता है। लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल विदेशी सैलानियों के अनुभव को खराब करती है

कांस्टेबल की शादी में पांच सौ किमी दूर से शामिल होने आए तस्कर-बदमाश, गोपनीय शिकायत पर कार्रवाई, एसपी ने किया कांस्टेबल बर्खास्त
झालावाड़। आपराधिक छवि वाले लोगों से संबंध रखने के आरोप में एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एसपी अमित कुमार ने भालता थाने में पदस्थापित कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई एक गोपनीय शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि 1 और 2 फरवरी को कांस्टेबल अशोक बिश्नोई के विवाह समारोह में झालावाड़, मध्य प्रदेश के कई तस्कर और सक्रिय अपराधी शामिल हुए थे। शादी झालावाड़ से करीब 500 किलोमीटर दूर नागौर में हुई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि समारोह में पप्पू तंवर नामक व्यक्ति भी उपस्थित था। उसके खिलाफ पूर्व में वन विभाग ने अकलेरा इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी और उसकी संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68 के तहत अवैध अर्जित संपत्ति होने के कारण फ्रीज किया गया था। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच पिड़ावा डिप्टी को सौंपी गई। प्रारंभिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पुष्टि हुई कि विवाह समारोह में तस्करों सहित कुल आठ सक्रिय अपराधी मौजूद थे।

इन आरोपियों के खिलाफ हैं मामले दर्ज

विवाह समारोह में शामिल होने आए आठ लोगों में पप्पू लाल तंवर निवासी महुआखोह के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार दुगार्लाल तंवर के खिलाफ कोटा शहर में एक मामला, रमेश तोमर निवासी लसूडिया दो मामले, रामगोपाल 5 मामले, रामबाबू खोखरिया निवासी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। मांगीलाल भील के खिलाफ चार और चैन सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

दुराचार के तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीडवाना। डीडवाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो दिन में तीनों नामजद आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 2 वर्षो तक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने रिपोर्ट दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गैंगरेप किया गया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी छोटूसिंह, कुलदीप सिंह व विनोद बिजारणियां ने पिछले दो साल से सामूहिक बलात्कार किया है, तथा धमकियां दी कि किसी को बताया तो फोटो वायरल कर देगें। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमलसिंह व उप अधीक्षक गोमाराम के सुरपविजन में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। अभियुक्तगण के छुपने के सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई और छोटूसिंह, कुलदीपसिंह व विनोद बिजारणियां को टीम द्वारा शनिवार को उक्त प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिग के साथ दुराचार मामले में 20 वर्ष का कठोर कारावास
धौलपुर। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट धौलपुर के न्यायाधीश मधुसूदन राय ने ट्रेन में सफर कर रही एक 9 वर्षीय नाबालिग के साथ शारीरिक दुराचार करने के मामले में एक मुल्जिम को दोषी करार देते हुए उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं। साथ ही विभिन्न धाराओं में 75 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामला 2 अप्रैल 2015 का है। जब 9 वर्षीय पीड़िता अपनी बहिन और मां के साथ ट्रेन से सफर कर रही थी।

ट्रेन में धौलपुर के आस-पास  मौहम्मद दानिश बर्थ पर सो रही 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने की कोशिश करने लगा। पीड़ित नाबालिग चिल्लाने लगी तो उसकी मां जाग गई और ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने मौहम्मद दानिश को पकड़ कर ट्रेन रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।