signing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान : अमेरिका-ईरान समझौते के करीब, कुछ दिनों में हस्ताक्षर होने की उम्मीद
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ‘ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता तय किया है’ और अगले कुछ दिनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ट्रंप ने गुरुवार को ह्वाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत पर यूरोप में एक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दस्तावेज ‘अंतिम रूप’ में हैं और यह समझौता प्रक्रिया ‘बेहद जल्द' पूरी हो जायेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई इस समझौते के लिए सहमत हो गये हैं? ट्रंप ने कहा, “मेरी समझ से इसका जवाब हां है।” इस संभावित समझौते को ‘थोड़ा वैचारिक’ करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि यह ‘एक बेहद मजबूत सहमति पत्र’ है और ‘ऐसा कुछ है, जो पूरा होने जा रहा है।’

ईरान ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह युद्ध विराम के लिए अमेरिकी शर्तों पर सहमत हो गया है। गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल ने बीते 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ यह युद्ध शुरू किया था। इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने लगातार तीसरे दिन ईरान पर हमला करने का संकल्प लिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका ने इस कार्रवाई को रद्द कर दिया है।

महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, जयपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
जयपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के अग्रिम संगठन युवा कांग्रेस ने  केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ती महंगाई के विरोध में आज डोपप्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से आज जयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध किया गया युवा कांग्रेस कार्यकर्ता तकरीबन 1 घंटे तक केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल डीजल की कीमत कम करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने खून से हस्ताक्षर करके महंगाई कम करने की मांग केंद्र सरकार से की है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखे एक लाख पत्र भेज कर महंगाई कम करने की मांग लगातार की जाएगी। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव दुष्यंत चूडावत ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर 4 राज्यों के मतदाताओं को ठगते हुए चार राज्यों में जीत दर्ज कर ली और उसके बाद फिर से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए। 4 राज्यों के मतदाता अब पश्चाताप कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमतें कम करके जनता को राहत देनी चाहिए।अगर केंद्र सरकार ने पेट्रोल- डीजल की कीमतें कम नहीं की तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरेंगे।