itawa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वृद्ध दम्पति को बाथरूम में बंद कर नगदी और जेवर ले गए चोर
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। नगर के पुराना बाजार में रहने वाले वृद्ध दम्पति महेंद्र जैन व उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। इस दौरान बुधवार रात्रि को डेढ़ बजे हथियारबंद तीन बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाशों के हाथ में चाकू और बंदूक भी थी। इसके बाद चोरों ने पूरे घर में तलाशी कर 20 हजार नगद और दो-तीन तोले के सोने व चांदी के जेवर चुराकर ले गए। इस घटना के बाद जैसे तैसे बुजुर्ग दम्पति ने रात्रि को बाहर निकल कर पड़ोसियों को बताया। उसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। नगर में इस घटना के बाद लोगों मे रोष है।

वही पुराना बाजार में इस घटना के बाद लोगों में भय बना हुआ है। नगर के ब्रजविहार कॉलोनी में भी गत दिनों आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर सामान चुराकर ले गए थे। लेकिन इन घटनाओं के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इटावा नगर के लोगों ने नगर में रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। नगर में दर्जनों चोरी की घटनाएं बीते एक पखवाड़े में हो चुकी है लेकिन चोर पुलिस पकड़ से दूर है।

कलयुगी बेटा ही निकला मां का हत्यारा
इटावा। आरोपी ने अपने भाई से आए दिन झगड़ा करता था जिससे तंग आकर उसे घर से निकाल दिया था। भाई के निकालने पर लेकर बार-बार मां के ताने सुनने के बाद पुत्र ने आवेश में आकर मां की गला दबाकर हत्या कर दी। कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के बम्बूलिया खुर्द गांव में पांच दिन पूर्व हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने बुधवार को किया जिसमें मां की संदिग्ध मौत की रिपोर्ट देने वाला उसके ही पुत्र ने  मां की हत्या को अंजाम दिया था। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि 26 मई को  मनीष बैरवा ने इटावा थाने  संदिग्ध अवस्था मे अपनी मां संतरा की मौत की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद इटावा पुलिस ने मृतका का इटावा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया था जिसमे उसकी मौत गला दबाने से सामने आई थी जिसके बाद पुलिस ने कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में इस मामले की जांच शुरू की । जिसमे कई पहलुओं पर जांच की लेकिन पूछताछ में आरोपी मनीष ने खुद अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी  मीना ने बताया कि आरोपी मां के तानों से परेशान था। आरोपी मनीष बैरवा निवासी बम्बूलिया 3 भाई व एक बहिन है। बहिन का विवाह हो गया है तथा मनीष का  बड़ा भाई जोधराज दुष्कर्म के मामले में जेल में है।  उससे छोटा बंटी से मनीष आए दिन झगड़ा करता था। उसे निकाल दिया जिस कारण बंटी अपने परिवार के साथ ससुराल में रहने लगा । घर में दोनों मां बेटे रह रहे थे तथा मां बेटे मनीष को बार बार बंटी के घर से भगाने के ताने मारती थी जिसके चलते मनीष ने मां संतरा का 26 मई की रात 2 बजे सोते हुए गला दबा दिया। उसे तड़पती हुई मां की चीखों पर भी दया नहीं आई। हत्या के बाद आरोपी तड़के अंधेरे में दूध की थैली लेने चला गया। वापस लौटकर अपने ताऊ को मां के बीमार होने की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने जाकर देखा तो संतरा बाई की लाश पड़ी हुई थी। इसके बाद आरोपी को पश्चाताप होने लगा और इसी के साथ उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हालांकि इस मामले में पुलिस को शुरू से ही आरोपी पर शक था क्योंकि  दुष्कर्म के मामले में मनीष अपने बड़े भाई बंटी को यह फंसाना चाहता था। जबकि दुष्कर्म के मामले में एक भाई जोधराज पहले से ही जेल में है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पुत्र मनीष बैरवा 21 वर्ष निवासी बम्बूलिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम में इटावा एसएचओ रामबिलास मीना के साथ  हेड कास्ट्रेबल रघुवीर, मलखान,कास्ट्रेबल राकेश, मोहर सिंह  रहे।

पूछताछ में सामने आया कि बम्बूलिया गांव निवासी
आरोपी मनीष उम्र 21 साल के पिता की तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। मनीष के दो बड़े भाई व एक बहिन है। बहिन की शादी हो चुकी। सबसे बड़ा भाई बंटी घर में लड़ाई झगड़े से तंग आकर अपने ससुराल रहने लगा था। उसका  भाई जोधराज पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल चला गया। घर में आरोपी मनीष और उसकी मां संतरा बाई रहती थी। बड़े भाई द्वारा ससुराल रहने चले जाने व उससे छोटे भाई के जेल चले जाने को लेकर उसकी मां मनीष को कोसती थी। और उसे ताने मारती थी। मनीष अपनी मां के ताने देने से परेशान था।

बहिन को फंदे पर लटका देख भाई ने भी लगा लिया फंदा
इटावा। कोटा जिले के इटावा नगर के पीपल्दा रोड़ पर टीचर्स कॉलोनी में बुधवार को परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बहन और भाई ने फंदे पर झूल गए। जिससे बहन की मौत हो गई जबकि भाई को गम्भीर हालत में उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। जहां एमबीएस अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार आमलदा गांव निवासी सुग्रीव मीना की पुत्री यशोदा व पुत्र दीपेंद्र इटावा में एक माह से अपने मामा के मकान में रहकर परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। यशोदा ने बीएड कर ली थी तथा रीट की तैयारी कर रही थी। वहीं दीपेंद्र ने एनआईटी कर ली थी और आगे की पढ़ाई के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बुधवार को दीपेंद्र बाजार से 11 बजे घर पहुंचा तो उसको वहां बहन यशोदा उम्र 26 साल फंदे से लटकी मिली। जिससे वह तनाव में आ गया और उसने भी फंदा लगा लिया। इस दौरान मौहल्ले के लोग पहुंचे और उन्होंने दीपेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां गम्भीर हालत होने पर कोटा रेफर किया है। यशोदा की मौत होने पर उसके शव का इटावा अस्पताल में रखवाया। इटावा थाना प्रभारी रामबिलास मीना ने बताया कि मृतका यशोदा के पास सुसाइड नोट मिला है। इसके साथ ही पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नौनेरा-इटावा सड़क गड्ढों में हुई तब्दील
इटावा। इटावा से नौनेरा तक का पांच किलोमीटर का सफर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लेकिन बीते वर्षों में सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को इन गड्ढों से अटी सड़क से गुजरना पड़ता है।

उपसरपंच नौनेरा सुरेश मीना ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण इटावा से नोनेरा तक की पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच बिरधीलाल मीना ने बताया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के सड़क की मरम्मत नहीं कराने के कारण लोगों को यह दूरी तय करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई। इससे नौनेरा ही नहीं इस सड़क मार्ग से डडवाड़ा, खरवन, खेड़ली, आमलदा, नारायणपुरा सहित कई गांव जुड़े हुए हैं। नौनेरा के सरपंच बच्छराज बैरवा ने बताया कि इटावा से नौनेरा व इसके आगे तक की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन जल्द मरम्मत होने का आश्वासन मिलता है।

थोड़ी दूरी पर पेचवर्क कर की इतिश्री
विभाग द्वारा गत दिनों थोड़ी सी दूरी पर पेचवर्क कराकर इतिश्री कर ली गई। पेचवर्क के समय लोगोंं में इस सड़क की मरम्मत होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के प्रस्ताव उच्च स्तर पर भिजवा रखे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
-मुकेश मीना, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, इटावा

जमीन विवाद के चलते चचेरे भाई की कुल्हाड़ी मार कर हत्या
इटावा। कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र के आमलदा गांव में जमीन विवाद के चलते परिवार की आपसी रंजिश में चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह दोनों पक्षों में खेत में मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी रामविलास ने चचेरे भाई नरेंद्र की गर्दन पर पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में नरेंद्र को तुरंत इटावा अस्पताल लाया गया। जहां से गम्भीर हालत में उसे कोटा रेफ र किया गया। कोटा पहुंचते ही नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है।

मृतक के चाचा गजानन्द ने बताया कि पिता की मौत के बाद नरेंद्र व उसकी छोटी बहन उनके पास रहती थी। इनकी 9 बीघा जमीन के पास आरोपी चाचा के लड़के रामविलास का भी खेत है। रामविलास ने सोमवार सुबह खेत की मेड़ तोड़ने का आरोप लगाते हुए नरेंद्र से झगड़ा किया। आवेश में आकर आरोपी रामविलास ने पीछे से नरेंद्र की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे नरेंद्र की मौत हो गई। गजानन्द ने बताया कि साल भर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस में शिकायत भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामविलास का एक भाई मोड़क थाने में तैनात है। इसलिए इनकी सुनवाई नहीं हुई। नरेंद्र की पत्नी के जनवरी में बच्चा हुआ था।

इटावा थाना सीआई रामविलास ने बताया कि 12 महीने पहले दोनों पक्षों को पाबंद करवाया था। राजीनामा भी हो गया था। सोमवार सुबह मेड़ काटने के विवाद में झगड़ा हुआ जिसमें नरेंद्र की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सिर्फ कागजों में क्रमोन्नत होकर रह गया इटावा का अस्पताल
इटावा। सरकार ने इटावा अस्पताल में बेड बढ़ाकर व ट्रोमा सेंटर में कागजों में तो क्रमोन्नत तो कर दिया है, लेकिन धरातल पर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। जिसके चलते मरीजों को हर तरफ असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय होने के कारण इटावा सहित करीब 100 गांवों के लोग अस्पताल में इलाज कराने आते हैं। लेकिन व्यवस्थाओं में कमी और कर्मचारियों के रिक्त पदों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अस्पताल से खातौली सामुदायिक केंद्र और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुड़े हुए हैं। लेकिन व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इटावा अस्पताल में कनिष्ठ विशेषज्ञ का एक पद रिक्त है। इसके साथ ही नर्स ग्रेड द्वितीय के 15 पदों में से 7 पद रिक्त है। वार्ड ब्याय के 5 पद रिक्त हैं। लेब ब्याय, तकनीकी सहायक, सीनियर लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, दंत सहायक के पद रिक्त हैं। अस्पताल में 48 पदों में से 22 पद रिक्त चल रहे हैं।

लंबे समय से नहीं है महिला विशेषज्ञ
इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इटावा अस्पताल में कोटा के बाद सर्वाधिक प्रसव होते है। हर वर्ष 2 हजार से अधिक प्रसव होते हैं। लेकिन महिलाओं को प्रसव के दौरान जरा सी परेशानी आने पर कोटा रैफर करना पड़ता है। इसके साथ ही महिलाओं को ब्लड बैंक सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलती। आॅपरेशन थिएटर होने के बाद भी सीजेरियन के लिए कोटा जाना पड़ता है।

16 लाख की सोनाग्राफी मशीन खा रही धूल
इटावा अस्पताल में कोटा-बूंदी सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सोनाग्राफी मशीन स्थानीय लोगो की मांग पर उपलब्ध कराई गई। लेकिन मशीन आने के बाद व उसका शुभारंभ हो जाने के बाद भी अभी तक कोई सोनाग्राफी नहीं हुई। सोनालोजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण मशीन धूल खा रही है। महिलाओं व मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा।

मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज
मौसम के बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इन दिनों इजाफा हो रहा है। इटावा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जयकिशन मीना ने बताया कि गर्मी के साथ ही मौसमी बुखार, जुकाम, खांसी सहित अन्य बीमारियों के पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है।

इन दिनों मौसमी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में सुविधाओं व स्टॉफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-महावीर सुमन, नागरिक

इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ और सोनाग्राफी सुविधा नहीं होने के कारण महिला रोगियों को काफी परेशानी होती है। इस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रसव होते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-रूपकंवर गुप्ता, पार्षद, नगर पालिका, इटावा

सभी लोगों की मांग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इटावा अस्पताल को सोनाग्राफी मशीन उपलब्ध करा दी है। लेकिन चिकित्सा विभाग द्वारा अभी तक सोनालोजिस्ट नहीं लगाने के कारण सोनाग्राफी नहीं हो रही। प्रसूताओं व अन्य मरीजों को निजी केंद्रों पर सोनाग्राफी कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए जिला कलक्टर व कोटा सीएमएचओ को भी पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।
-रजनी सोनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, इटावा

इटावा सामुदायिक केंद्र में सोनाग्राफी मशीन लग गई है। सोनालोजिस्ट नहीं होने के कारण अभी सोनाग्राफी नहीं हो रही। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा रखा है। साथ ही अस्पताल में जिन पदों पर रिक्त है, उनको लेकर भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा रखा है। अस्पताल में जो सुविधाएं हैं, वह मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-डॉक्टर जयकिशन मीना, चिकित्सा प्रभारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटावा

एक टंकी के भरोसे है कस्बे की पेयजल व्यवस्था
इटावा। इटावा नगर में अभी तक भी 40 वर्ष पुरानी पेयजल व्यवस्था ही चली आ रही है। जिसके चलते इटावा नगर के कई वार्डों में लोगों को गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर में 40 वर्ष पूर्व 5 हजार की आबादी के तहत टंकी का निर्माण हुआ था। उसके बाद नगर की आबादी बढ़ती गई। नगर में हालांकि एक टंकी के साथ 17 ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति हो रही  है। लेकिन लगातार बढ़ती आबादी के लिए यह व्यवस्था नाकाफी है।

कई वार्डो में रहती है पेयजल की समस्या
इटावा नगर में पुराने बाजार सहित कई क्षेत्रों में गर्मी के साथ ही पेयजल समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कोटा रोड़, सरोवर नगर के कुछ क्षेत्रों में भी पानी की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। पुराने बाजार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दिनों एक तो बिजली की अघोषित कटौती होती है, वहीं टंकी में पानी का भराव नहीं होने से 20-25 मिनिट ही पानी की आपूर्ति हो पाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जर्जर टंकी से कभी भी हो सकता है हादसा
इटावा नगर में 1980 में करीब 40 वर्ष पूर्व पेयजल योजना को लेकर टंकी का निर्माण हुआ था। लेकिन इन 40 वर्षों में टंकी की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह से जर्जर हो गई है। कई बार टंकी का मलबा गिरने से लोग चोटिल हो चुके हैं। टंकी के आसपास रहने वाले लोग हमेशा हादसे को लेकर भयभीत रहते हैं। टंकी का हिस्सा कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सीढ़ियां तक टूटी हुई हैं। जिसके कारण लंबे समय से सफाई तक नहीं हुई। जिससे पेयजल आपूर्ति को लेकर भी लोग हमेशा परेशान रहते है।

2024 में नोनेरा-ऐबरा बांध से मिलेगा पानी
इटावा क्षेत्र में तीन नदियों का अथाह पानी होने के बाद भी लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब कालीसिंध नदी पर बन रहे नोनेरा-ऐबरा डेम से इटावा क्षेत्र के 167 गांवों व इटावा नगर को पेयजलापूर्ति होगी। इसको लेकर स्वच्छ पेयजल जल जीवन मिशन के तहत प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं।

इनका कहना है...
टंकी कई जगह से जर्जर हो चुकी है। हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। आए दिन मलबा गिरने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है। विभाग को भी अवगत करा दिया है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता।
-नियाजुद्दीन अंसारी, क्षेत्रवासी

विभाग द्वारा पेयजल योजना के प्रस्ताव भिजवा दिए गए हंै। इस योजना से इटावा सहित 167 गांवों को इस योजना के तहत पानी मिल सकेगा। इटावा नगर में पुरानी टंकी को हटाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्यवाही होगी। नगर की पेयजल आपूर्ति को लेकर 5 टंकियों और पंप हाउस के भी प्रस्ताव भिजवाए हैं।
-अंकित सारस्वत, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, इटावा