town - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे कस्बेवासी
सीसवाली। सीसवाली कस्बे के कालूपुरा, मदारपुरा में तीन दिन से नलों में पानी नही आने से भीषण गर्मी में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे है। जानकारी अनुसार सीसवाली खाडी नदी पर हाइलेवल पुलिया पर बाईपास रोड बनाने के चक्कर में ठेकेदार द्वारा नदी की पुलिया के दोनों और बिछी जलदाय विभाग की पेयजल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिससे कस्बे के कालूपुरा, मदारपुरा में तीन दिन से नलों में पानी नही आ रहा है वहीं मौहल्लेवासीयों को पीने के पानी भरने के लिए दूसरे मौहल्लों में जाकर पीने का पानी लाया जा रहा है।

बिना पानी के कूलर भी फैंक रहे गर्म हवा
वहीं भीषण गर्मी मे नल नही आने से कूलरों में भी पानी नही भरा जाने से कूलर भी गर्म हवा फैंक रहे है जिससे लू लगने का डर सताता रहता है। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष भट्ट ने बताया कि सार्वजनिक विभाग द्वारा जलदाय विभाग को बिना सूचना दिये  ही पुलिया का निर्माण कार्य चालू करवा दिया गया है। खाडी नदी की पुलिया के दोनो ंओर पानी सप्लाई व सोनवा पेयजल योजना से टंकिया भरने की पाइप लाइन बिछी हुई है। जिसको पुलिया ठेकेदार द्वारा बाईपास रोड बनाने के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

ठेकेदार द्वारा पुलिया बाईपास रोड बनाने के दौरान पानी सप्लाई की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने से तीन दिन से नलों में पानी नही आने से काफी परेशान हो रहे है।
- राजेन्द्र रेनवाल, मदारपुरा मौहल्लावासी।

तीन दिन से भीषण गर्मी में नलों में पानी नही आने से काफी परेशान हो रहे है। दूसरे मौहल्लों मे जाकर पीने का पानी लाया जा रहा है।
- भुवनेश्वरी सुमन, कस्बावासी।

पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। जिसकी सूचना जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवा दिया गया है। जिसको जल्द ही ठिक करवाने को कहा है।
- बनवारी बैरवा, पं.स.सदस्य मांगरोल।

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करवाने के लिए अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए है। वहीं जल्द ही पाइपलाइन ठीक होते ही टंकियां भरना चालू कर दिया जाएगा।
- मनीष भट्ट, अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग।

सोनवा पेयजल योजना की पाइप लाइन को ठीक करके टंकियां भरना शुरू कर दिया जाएगा। उसके बाद कालूपुरा व मदारपुरा पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन को सही किया जाएगा।
- नरेश सुमन, सहायक अभियंता।

रोडवेज बसों की कमी का खामियाजा भुगत रही आम जनता
हरनावदाशाहजी। कस्बे में स्थित प्रेमसिंह सिंघवी बस स्टैंड से रोडवेज बसों की कमी के चलते आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आवाजाही में वरिष्ठ नागरिकों, महिला यात्रियों, विद्यार्थियों, दिव्यांगों को राहत नहीं मिल रही है। रोडवेज बसों में मिलने वाली छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना की पूर्व में संचालित दर्जनों बसों को विभाग ने यात्री भार कम बता कर बंद कर दिया। जिससे आमजन को काफी परेशानी हो रही है। वहीं लोगों का कहना है कि पूर्व में संचालित बारां-इंदौर, बारां भोपाल, बारां, कोटा, झालावाड़ बसों का संचालन बंद है। अगर इन रूटों पर फिर से बसों का संचालन शुरू किया जावे जिससे क्षैत्र के व्यापारियों ओर आमजन को राहत मिलेगी। वर्तमान में यात्रियों को निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि बसों की कमी है। जल्द ही बसों का संचालन किया जाएगा।

यात्रियों को भटकना पड़ता है इधर उधर
हरनावदाशाहजी सरपंच दिपिका पारेता के प्रयासों से खंडर हाल में पडे बस स्टैंड को नया रूप तो मिल गया, लेकिन यहां रोडवेज बसों की कमी आमजन को खल रही है और निजी बसें भी अलग-अलग स्थानों पर खड़ी की जाती है। जिससे यात्रियों को इधर उधर भटकना पड़ता है।

कोरोना काल में रोडवेज बसों का संचालन किया बंद
कस्बे से होकर पूर्व में बारां-इंदौर, हरनावदाशाहजीÑ- रामगंजमंडी बारां- भोपाल, वाया झालावाड़, मनोहरथाना-झालावाड़ वाया हरनावदाशाहजी, मनोहरथाना हरनावदाशाहजी खानपुर झालावाड़ रोडवेज बसों का संचालन हो रहा था। कोरोना काल के पहले से ही इन रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब सामान्य स्थिति होने के बावजूद इन बसों का फिर से संचालन शुरू नहीं किया गया। जिससे यात्रियों को कस्बे से संचालित निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। यहां तक की यात्रियों को जिला मुख्यालय जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बसे चले तो आमजन को राहत मिल सकती है।

कोटा, बारां, झालावाड़ रोडवेज डिपो की एक-एक बस का संचालन
हरनावदाशाहजी कस्बा जिले का बड़ा कस्बा होने के बावजूद भी बारां डिपो की ओर से यहां तक पर्याप्त रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। बारां, झालावाड़, कोटा डिपो की नई रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्री रोडवेज बस सेवा से महरूम है। बारां, झालावाड़ ओर कोटा डिपो की मात्र एक-एक बस बारां-मनोहरथाना वाया हरनावदाशाहजी ओर काटो वाया अकलेरा हरनावदाशाहजी का संचालन हो रहा है। वर्तमान में मात्र तीन बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं हरनावदाशाहजी से छीपाबड़ौद, अकलेरा छबड़ा के भार के अनुसार बसों  का संचालन नहीं हो रहा है।

इनका कहना है

रोडवेज बसों के संचालन के लिए विधायक प्रतापसिंह सिंघवी, सांसद दुष्यंतसिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया है। बसें चलने के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा यात्री भार कम बताकर बसों को बंद कर दिया जाता है। जबकी यात्री भार में कमी नहीं है।
- अमित गौतम

हमने बसों के संचालन के लिए जिला कलक्टर को अवगत कराया है। रोडवेज बसों का संचालन होने से आमजन को राहत मिलेगी।
-  अरबाज खान

रोडवेज बसें हरनावदाशाहजी से बहुत कम आती है। जिससे छात्र-छात्राओं को भी परेशानी होती है।  कई बार विभाग को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
- आशु मंसूरी, अध्यापक

बसों की कमी के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही झालावाड़ डिपो से बसे चलवाई जाएगी।
- प्रतीक मीणा, मुख्य प्रबंधक, झालावाड़

फिलहाल एक बस का संचालन किया जा रहा है। एक दो माह में हरनावदाशाहजी के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी शुरू करवाया जाएगा।
-  अजय कुमार मीणा, चीफ मैनेजर कोटा डिपो

बारां डिपो में बसों की काफी कमी है। वर्तमान में डिपो से 59 रोडवेज बसें संचालित है। हरनावदाशाहजी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बसें संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा हुआ है। हरनावदाशाहजी बस स्टैंड पर अधिक से अधिक बसें पहुंचे इसके लिए प्रयास जारी है।
- कुलदीप शर्मा, मुख्य प्रबंधक, बारां डिपो

कन्हैया हत्याकांड के बाद भीम में उपद्रव मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमले के बाद आज कस्बे में शांति
राजसमंद। जिले के भीम कस्बे में बुधवार को पुलिस और उपद्रवियों में हुई हिंसक झड़प मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आदतन अपराधी के तलवार के वार से गंभीर घायल हुए भीम थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आज राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के बाद जब हिंदू संगठनों के नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति रवाना हो गए, तो क्षेत्र में पहाड़ियों पर छिपकर बैठे अपराधी तत्व कस्बे में दाखिल हुए और उपद्रव करना शुरू कर दिया। यह अपराधी इलाके में सक्रिय गैंग्स के शातिर अपराधी है,  जिन पर अलग-अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया और कस्बे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक अपराधी सूर्या उर्फ सुरेंद्र ने तलवार से कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसे गंभीर हालत में पहले ब्यावर और बाद में अजमेर रेफर कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पड़ोस के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है जहां यह गैंग शरण लिए हुए हैं। उपद्रव में शामिल सभी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी सुधीर चौधरी ने क्षेत्र की जनता को अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी, कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन खुलासा नहीं
टोडारायसिंह। पुलिस के स्लोगन आमजन में विश्वास, अपराधी में भय के विपरित कस्बे में लगातार चोरियों की वारदातें हो रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं किया है।

कभी दुकानों के शटर तोड़कर तो कभी मकानों के ताले तोडकर चोरी घरों में रखे जेवरात व नकद राशि चुरा कर ले जाते है, पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के बाद पुलिस चोरों की तलाशी करना भूल जाती है। यही हाल कस्बे में देखा जा रहा है। पुलिस की अनदेखी से आमजन में भारी रोष व्याप्त है, आमजन सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है।
बीती रात को कस्बे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित कमल मेडिकल स्टोर से नगदी चोरी होने की रिपोर्ट दुकान मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मालिक छोटूलाल कमल कुमार सैनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बीती रात करीब 11.30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया, लेकिन सुबह 4 बजे ग्राहक घर पर आकर कहा कि आपकी दुकान के शटर आधे खुले हुए है। इस पर दुकान आकर देखा तो आधा शटर खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ मिला। मालिक दुकान में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला तथा गल्ला गायब था। इस पर गल्ला की तलाशी करने पर आमसागर के पास इमली के पेड के नीचे मिला। गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए।

कस्बे में आने के बजाय बाइपास से ही निकल जाती है रोडवेज बसें
कापरेन। रोडवेज निगम के बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आदेश के बावजूद रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अन्दर लाने के स्थान पर बाइपास से ही निकाल कर ले जाते है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे महिलाएं भी अपने बच्चों व सामान को लेकर दो किलोमीटर दूर बाइपास पर जाने को मजबूर है। जब से बाइपास बने है तब से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज के चालक और परिचालक रोड़वेज बसों को बाइपास से होकर गुजरने से कस्बे के अन्दर यात्री बस के इंतजार में खड़े के खड़े ही रह जाते हैं। ऐसे में उन्हें या तो प्राइवेट या फिर अन्य वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। इन वाहनों के संचालक यात्रियों से किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसा नहीं है कि यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नेताओं व कस्बे वासियों ने पहल ना की हो लेकिन जब भी शिकायत की गई तब तो तीन-चार दिन तक सब कुछ ठीक हो जाता है। इसके बाद रोडवेज चालक-परिचालक अपना पुराने ढर्रे पर आ जाते हैं और बसों को वापस बाइपास से बस लेकर चले जाते हैं।

दो किलोमीटर दूर जाकर बैठना पड़ता है बसों में
सरकार ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोटा से जयपुर, कोटा से सवाई माधोपुर के लिए कहीं बसों का संचालन शुरू किया गया है। पर रोडवेज बसों के संचालन अपनी मनमानी करते हुए बसों को कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास से होकर ले जाते हैं। जिससे लोगों को करीब एक दो किलोमीटर दूर बस में बैठने के लिए जाना पड़ता है।

कर्मचारी परेशान
रोडवेज बसें बाइपास होकर गुजरने से कर्मचारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बसों से सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी ड्यूटी के लिए अप-डाउन करते हैं लेकिन बसें बाइपास पर ही उतार देती है जिससे कर्मचारियों को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता है,इस कारण कहीं बार कर्मचारी समय पर नहीं पहुंच पाते।

इनका कहना हैं
सरकार ने कोरोना काल में लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया। पर बसों के संचालन कस्बे के अन्दर लाने के बजाय बाइपास होकर ले जाते हैं। अगर बसें कस्बे के अन्दर होकर निकले तो लोगों को समस्याओंका सामना करना नहीं पड़े।
-बनवारी लाल सुमन, सर्व अखाड़ा संघ अध्यक्ष नगर कापरेन।

सरकार ने कोरोना काल के समय लोगों की समस्याओं को देखते हुए रोडवेज बसें कोटा से सवाई माधोपुर, कोटा से जयपुर के लिए बसें लगाईं थ पर जमेदार अधिकारियों व बस चालकों  की लापरवाही के चलते बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारी सरकार से मांग है कि रोडवेज बसें कस्बे में होकर गुजरे जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना ना पड़े।
-अबरीश ब्यास, सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष।

रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने के बजाय बाइपास होकर निकलती है जिससे कस्बे वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, महिलाएं बाईपास से अपने सामान व बच्चों को लेकर कस्बे में पैदल आना पड़ता है, जिससे महिलाओं को काफी समस्या होती है। -राजेन्द्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ।

रोडवेज बसों का बाइपास से होकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, कही बार बसों को कस्बे में होकर निकलवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुका हूं पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
-हेमन्त पंचोली, पालिका उपाध्यक्ष कापरेन ।

हमने उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है, मंत्री महोदय को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। कस्बे के अन्दर होकर रोडवेज बसों का संचालन हो इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द रोडवेज बसें कस्बे में होकर निकलने लगेगी।
-हेमराज मेघवाल, पालिका अध्यक्ष कापरेन ।

रोडवेज बसों के चालक बस को कस्बे के अंदर लाने के बजाए,बाइपास से निकाल ले जा रहे है।जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,कस्बे के अंदर रोडवेज बसों का ठहराव स्थान निर्धारित किया जाए ताकि बस चालको की मनमानी पर रोक लगे।
-हेमसिह खारोल, समाजसेवी

कापरेन कस्बे में भी रोडवेज बसों को निकालने के आदेश किए जाएंगे। इसके संबंध में शीट निकालकर यात्रियों के भार को भी देखा जाएगा।
-अजय कुमार मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो बूंदी

एक टंकी के भरोसे है कस्बे की पेयजल व्यवस्था
इटावा। इटावा नगर में अभी तक भी 40 वर्ष पुरानी पेयजल व्यवस्था ही चली आ रही है। जिसके चलते इटावा नगर के कई वार्डों में लोगों को गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर में 40 वर्ष पूर्व 5 हजार की आबादी के तहत टंकी का निर्माण हुआ था। उसके बाद नगर की आबादी बढ़ती गई। नगर में हालांकि एक टंकी के साथ 17 ट्यूबवेल से पेयजल की आपूर्ति हो रही  है। लेकिन लगातार बढ़ती आबादी के लिए यह व्यवस्था नाकाफी है।

कई वार्डो में रहती है पेयजल की समस्या
इटावा नगर में पुराने बाजार सहित कई क्षेत्रों में गर्मी के साथ ही पेयजल समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कोटा रोड़, सरोवर नगर के कुछ क्षेत्रों में भी पानी की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। पुराने बाजार क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन दिनों एक तो बिजली की अघोषित कटौती होती है, वहीं टंकी में पानी का भराव नहीं होने से 20-25 मिनिट ही पानी की आपूर्ति हो पाती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जर्जर टंकी से कभी भी हो सकता है हादसा
इटावा नगर में 1980 में करीब 40 वर्ष पूर्व पेयजल योजना को लेकर टंकी का निर्माण हुआ था। लेकिन इन 40 वर्षों में टंकी की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह से जर्जर हो गई है। कई बार टंकी का मलबा गिरने से लोग चोटिल हो चुके हैं। टंकी के आसपास रहने वाले लोग हमेशा हादसे को लेकर भयभीत रहते हैं। टंकी का हिस्सा कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सीढ़ियां तक टूटी हुई हैं। जिसके कारण लंबे समय से सफाई तक नहीं हुई। जिससे पेयजल आपूर्ति को लेकर भी लोग हमेशा परेशान रहते है।

2024 में नोनेरा-ऐबरा बांध से मिलेगा पानी
इटावा क्षेत्र में तीन नदियों का अथाह पानी होने के बाद भी लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब कालीसिंध नदी पर बन रहे नोनेरा-ऐबरा डेम से इटावा क्षेत्र के 167 गांवों व इटावा नगर को पेयजलापूर्ति होगी। इसको लेकर स्वच्छ पेयजल जल जीवन मिशन के तहत प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं।

इनका कहना है...
टंकी कई जगह से जर्जर हो चुकी है। हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। आए दिन मलबा गिरने से कई बार दुर्घटना हो चुकी है। विभाग को भी अवगत करा दिया है। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता।
-नियाजुद्दीन अंसारी, क्षेत्रवासी

विभाग द्वारा पेयजल योजना के प्रस्ताव भिजवा दिए गए हंै। इस योजना से इटावा सहित 167 गांवों को इस योजना के तहत पानी मिल सकेगा। इटावा नगर में पुरानी टंकी को हटाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्यवाही होगी। नगर की पेयजल आपूर्ति को लेकर 5 टंकियों और पंप हाउस के भी प्रस्ताव भिजवाए हैं।
-अंकित सारस्वत, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, इटावा