varun dhawan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘थामा’ में कैमियो करेंगे वरुण धवन, फिल्म में आयुष्मान खुराना से होगी कड़ी टक्कर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म ‘थामा’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड के जानेमाने निर्माता दिनेश विजान इन दिनों हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा बना रहे हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना एक वैम्पायर के किरदार में दिखाई देंगे।

चर्चा है कि फिल्म ‘थामा’ में वरुण धवन की एंट्री हुई है, जो आयुष्मान से मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। वरुण धवन फिल्म ‘थामा’ में कैमियो करने जा रहे हैं। कैमियो के दौरान वह वेयरवोल्फ बनकर वैम्पायर बने आयुष्मान खुराना से लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि मुंबई में एक बड़े स्टूडियो में फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। आयुष्मान और वरुण के बीच ‘थामा’ में एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया है। दोनों स्टार्स के बीच एक तगड़ी और रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

मेकर्स वरुण और आयुष्मान के खास सीक्वेंस के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और ये काम कई इंटरनेशनल एक्शन एक्सपट्स की देखरेख में हो रहा है।आदित्य सरपोतदार निर्देशित ‘थामा’ में इस सीन को भव्य बनाने के लिए कुछ इंटरनेशनल टैक्नीशियन की भी मदद ली गई है, जो इसे बेहद खास बनाने वाला है।

‘थामा’ में आयुष्मान के साथ लीड रोल रश्मिका मंदाना कर रही हैं। उनके अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारें भी फिल्म में अहम किरदारों में होंगे। फिल्म ‘थामा’ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’, प्राइम वीडियो ने किया एक जबरदस्त ऐलान
मुंबई। बॉलीवुड स्टार वरूण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। प्राइम वीडियो, ने एक जबरदस्त ऐलान किया है। अब एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बेबी जॉन’ का एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कलीज ने किया है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन लीड रोल में हैं, उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान, सान्या मल्होत्रा और शीबा चड्ढा का स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलेगा। ‘बेबी जॉन’ को जियो स्टूडियोज ने एटली और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। इस फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।

निर्माता एटली ने कहा, ‘बेबी जॉन’ एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। वरुण धवन इस फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया। उनके साथ जैकी सर, कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी जैसे टैलेंटेड एक्टर्स ने भी दमदार परफॉर्मेंस दी है। इस फिल्म में बेबी ज़ारा ने अपना डेब्यू किया है, और उसकी मासूमियत और नैचुरल चार्म ने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। निर्देशक कलीज ने एक्शन और इमोशन का बेहतरीन तालमेल बिठाया है, जिससे बेबी जॉन सभी एक्शन-ड्रामा लवर्स के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनिंग फिल्म बन गई है। मुझे पूरा यकीन है कि जब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, तो दुनियाभर के दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।

वरुण धवन ने कहा, ‘बेबी जॉन’ मेरे करियर का एक अहम पड़ाव है, जिसने मुझे अपनी कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की चुनौती दी, सिर्फ फिजिकली ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिहाज से भी। एक फुल-फ्लेज्ड एक्शन फिल्म को लीड करने का मेरा सपना था और जब मुझे एटली जैसे शानदार फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिला, तो मैंने इसे पूरी तरह से अपनाया। इस किरदार के लिए मैंने इंडियन सिनेमा के लेजेंडरी एक्शन आइकन्स से इंस्पिरेशन ली। डायरेक्टर कलीज, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, जैकी सर और हमारी पूरी टीम के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। सभी ने इस फिल्म को खास बनाने में जी-जान लगा दी। मुझे बेहद खुशी है कि ‘बेबी जॉन’ अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचेगी, जब यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस प्लेटफॉर्म के साथ मेरा लंबा और बेहतरीन रिश्ता रहा है, और मुझे यकीन है कि दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद करेंगे।

फिर धमाका करने की तैयारी में सनी देओल, फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल की शूटिंग शुरू
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सन्नी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू हो गयी है। सनी देओल 27 साल पुरानी फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' के जरिए धमाका करने की पूरी तैयारी में हैं। फिल्म निर्माता जेपी दत्ता एक बार फिर 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सफलता को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। मेकर्स ने बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। निर्माताओं ने क्लैपबोर्ड के साथ फिल्म के सेट से पहली फोटो शेयर की है। फोटो में क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम लिखा हुआ है और सीन शूट सभी चीजों की जानकारी लिखी हुई है। साथ ही बैकग्राउंड में वॉर टैंक रखे हुए भी नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बॉर्डर 2' के लिए कैमरे रोल होने शुरू हो गए हैं। फिल्म के लीड रोल में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। जेपी दत्ता और निधि दत्त का वादा है कि आपने इस फिल्म के जैसा एक्शन ड्रामा और देशभक्ति पहले कभी नहीं देखा होगा। अपने कैलेंडर में मार्क कर लीजिए ये फिल्म थिएटर्स में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। बॉर्डर 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रही है।

पिता-पुत्री के रिश्तों की इमोशनल कहानी है फिल्म बेबी जॉन : धवन
जयपुर। अभिनेता वरुण धवन ने जयपुर में अपनी नई फ़िल्म “बेबी जॉन” का प्रमोशन किया। बेबी जॉन 2016 में बनी सुपरहिट तमिल मूवी “थेरी” का रीमेक है। इसका निर्देशन तमिल के प्रसिद्ध निर्देशक कलिस ने किया है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। फिल्म में वरुण धवन एक सजग और बहादुर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कुछ रहस्यमयी कारणों से अपनी नौकरी छोड़कर अपनी छोटी बेटी के साथ एक शांत जिंदगी बितानी पड़ती है। यह कहानी पिता और बेटी के भावनात्मक बंधन को केंद्र में रखती है, जो थेरी  की तरह ही दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है। मीडिया से बात करते हुए वरुण ने बताया कि इस फ़िल्म को करके मुझे बहुत ख़ुशी महसूस हुई क्योंकि जब आप रियल ज़िंदगी में पैरेंटिंग का अनुभव ले रहे हों और उसी समय आपको रील लाइफ में भी ऐसी भूमिका निभाने का मौक़ा मिल जाए जिसमें पिता-पुत्री का इमोशनल रिश्ता हो तो आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह एक्शन थ्रिलर के साथ ही एक फैमिली ड्रामा फ़िल्म है। वरुण ने कहा कि “मैं ‘बेबी जॉन’ का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह फिल्म एक भावनात्मक और शक्तिशाली सफर है, और इस किरदार को पर्दे पर लाना मेरे लिए अविश्वसनीय अनुभव रहा है।  इस कहानी में आपको रिश्तों की तीव्रता और भावनाओं की झलक तो मिलेगी ही , मैं जब पर्दे पर अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूँ तब कहीं न कहीं मुझे मेरे पेरेंट होने का एहसास और ज़िम्मेदारी महसूस होती है। इस फ़िल्म का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखें, यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बहुत खास है”।

फ़िल्म में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर न केवल चिंता दिखाई गई है बल्कि हम इसकी कहानी में देश में घटी कुछ घटनाओं से इंस्पायर्ड भी हुए हैं । निर्भया , हाथरस जैसी घटनाएं हमें हिलाकर रख देती है । वरुण ने बताया कि कलीस के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, मनोरंजन, हास्य और धमाकेदार संगीत का परफेक्ट मेल है । मशहूर संगीतकार एस. थमन के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर ने इसको एक अलग ऊंचाई पर पहुंचा दिया है ।“बेबी जॉन’’ एक बेहद महत्वपूर्ण और समयानुकूल विषय को उठाती है । यह एक बेहद मनोरंजक पारिवारिक फिल्म है, लेकिन साथ ही इसमें महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों को भी उजागर किया गया है । इसके अलावा, यह अच्छी और बुरी परवरिश के बीच के अंतर को दिखाती है और यह संदेश देती है कि एक अच्छा समाज बनाने के लिए अच्छी परवरिश कितनी जरूरी है । इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व है ।

उन्होंने कहा कि रीमेक होने के बावजूद इस फ़िल्म में पूरी ताज़गी है ।  बेबी जॉन मूल फिल्म की कहानी को फॉलो करती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसमें मौलिकता की कमी है । इसके किरदार और उनके अभिनय का अंदाज़ फिल्म को एक नई पहचान देगा । कलीस का निर्देशन और Atlee का प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को 2024 की एक बड़ी उम्मीद बनाता है ।

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म बेबी जॉन ने वरुण धवन ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभायी है, जो अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए ना केवल अलग-अलग ट्रांसफॉर्मेशन करता है, बल्कि अलग-अलग जगह की यात्रा भी करता है। फिल्म में वरुण धवन का जो अवतार देखने को मिल रहा है, वह अब तक देखने को नहीं मिला है। उनका जबरदस्त एक्शन देखने लायक है। विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ का खूंखार लुक भी ट्रेलर की जान है। अच्छों के लिए भगवान, बुरों के लिए हैवान...जैसे धांसू डायलॉग्स भी ट्रेलर में हैं, जो रोंगटे खड़े करने वाले हैं। फिल्म बेबी जॉन के ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और ड्रामा सबकुछ भरपूर देखने को मिल रहा है। वरुण धवन ने बेबी जॉन के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक्शन, फायर, और बेहिसाब अच्छी वाइब्स। बेबी जॉन आपके लिए यह सब कुछ लेकर आ रही है।

वरुण धवन ने कहा, 'बेबी जॉन' का हिस्सा बनकर मैं बेहद रोमांचित हूं, यह फिल्म एक बहुत ही भावनात्मक और पावरफुल जर्नी है। इस किरदार को निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा, ट्रेलर में इस कहानी की तीव्रता और झलक दिखाई गई है। मैं दर्शकों द्वारा इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं। इस प्रोजेक्ट पर काम करना वाकई खास रहा है। मैं इसे सभी के साथ साझा करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। फिल्म बेबी जॉन में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव की अहम भूमिका हैं। मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित ,एटली और सिने1 स्टूडियोज के सहयोग से जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और कालीस द्वारा निर्देशित फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वरूण धवन ने सिनेमाघर में देखी गोविंदा की सुपरहिट फिल्म 'राजा बाबू'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म राजाबाबू सिनेमाघर में देखी।

पीवीआर-आईनॉक्स थिएटर्स कॉमेडी फिल्म फेस्टिवल को सेलिब्रेट कर रहा है। यह सेलिब्रेशन दो अगस्त से शुरू हुआ है, जो 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें वह सभी फिल्में रिलीज की गई हैं, जो कॉमेडी एंटरटेनर हों और जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इस लिस्ट में राजा बाबू फिल्म के अलावा मस्ती, गोलमाल रिटन्र्स और पार्टनर भी शामिल है। हाल ही में वरुण धवन सिनेमाघर में फिल्म राजाबाबू को देखने का एक्सपीरियंस शेयर किया। वरूण धवन ने अपने पापा डेविड धवन निर्देशित राजाबाबू बेहद पसंद आयी।

वरुण धवन ने फिल्म राजाबाबू के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फिल्म राजाबाबू में गोविंदा की एक्टिंग देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। वरुण धवन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए करिश्मा कपूर ने 'राजा बाबू' को अपनी मेमोरी में से एक बताया है।

'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आयेंगे वरूण धवन!
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में काम करते नजर आयेंगे।

वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ मिलकर एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसका नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' है। इस फिल्म को रमेश तौरानी बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में वरूण के अपोजिट दो अभिनेत्री श्रीलीला और मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर होने वाली है, इसमें लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा।

डेविड धवन और वरुण धवन इससे पहले 'जुड़वा 2', 'मैं तेरा हीरो', और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' अगले साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वरूण धवन को पसंद आई कल्कि 2898 एडी
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन को फिल्म कल्कि 2898 एडी बेहद पसंद आई है।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच वरूण धवन ने भी कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है।

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, कल्कि वह सब कुछ है, जिसका सपना हमने भारतीय सिनेमा के लिए देखा था। हर फ्रेम अछ्वुत है। आप लोगों ने जो किया है वह किसी जादू और पागलपन से कम नहीं है।

वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो का बनेगा सीक्वल!
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की सुपरहिट फिल्म जुग जुग जियो का सीक्वल बनाया जा सकता है।

करण जौहर निर्मित फिल्म वर्ष 2022 में रिलीज हुई थी। 'जुग जुग जियो' में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर जैसे सितारे थे। इस फिल्म में दो अलग-अलग जेनरेशन के कपल को दिखाया गया था।  'जुग जुग जियो 2' पर काम किया जा रहा है। इस बार यह फिल्म नए टाइटल के साथ आ सकती है।

चर्चा है कि जुग जुग जियो के सीक्वल में एक बार फिर वरुण धवन नजर आ सकते हैं। संभव है कि टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा बने। कहा जा रहा है कि यह एक एक्शन फिल्म होने वाली थी, जिसमें वरुण और टाइगर लीड रोल में होंगे। निर्देशक राज मेहता के साथ राइटर्स की एक टीम ने इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत या 2025 की शुरुआत में कर सकते हैं।

पिता बने वरुण धवन, पत्नी नताशा ने दिया बेटी को जन्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल के घर बेटी का जन्म हुआ है।

वरुण धवन के पिता और निर्देशक डेविड धवन ने सभी फैंस को बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नताशा ने बेटी को जन्म दिया है और वरुण बेटी के पिता बन गए हैं। यह खबर सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। हर कोई वरूण को को बधाई दे रहा है और साथ ही ढेर सारी शुभकामनाएं भी फैंस द्वारा दी जा रही है।

वरुण धवन ने फिर शुरू की बेबी जॉन की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिर से अपनी आने वाली फिल्म बेबी जॉन की शूटिंग शुरू कर दी है।

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। वरूण धवन ने कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने फिर से बेबी जॉन की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म बेबी जॉन के सेट से अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'काम पर वापसी, बेबी जॉन।'

बेबी जॉन का निर्देशन ए कालीस्वरन कर रहे हैं। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डेडली में पहली बार दिखेगी टाइगर श्रॉफ-वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी
मुंबई। टाइगर श्रॉफ-वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी फिल्म डेडली में नजर आएगी। फिल्म डेडली का निर्माण करण जौहर कर रहे है, जबकि निर्देशन राज मेहता करेंगे। डेडली की कहानी अनुराग कश्यप लिख रहे हैं। फिल्म डेडली में पहली बार जान्हवी और टाइगर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण धवन विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।