forecast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा गज़ब का एक्शन
मुंबई। बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में रही लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ईरान शांति वार्ता और विभिन्न वृहत आर्थिक संकेतकों पर होगी। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में गत शुक्रवार को हुई जबरदस्त लिवाली से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में साप्ताहिक तेजी देखी गयी। आने वाले सप्ताह में भी शांति वार्ता की प्रगति सबसे प्रमुख कारक होगा। घरेलू स्तर पर महंगाई और आयात-निर्यात के आंकड़ों के साथ मानसून की प्रगति का असर बाजार पर दिखेगा।

खुदरा महंगाई के आंकड़े शुक्रवार शाम जारी हुए हैं जबकि थोक महंगाई के आंकड़े सोमवार दोपहर जारी होने हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 16 और 17 जून को होनी है। फेड का बयान भी शेयर बाजार को प्रभावित करेगा। गत सप्ताह सोमवार और गुरुवार को छोड़कर शेष तीन दिन बाजार में तेजी रही। विशेषकर, शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत चढ़ गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,284.61 अंक (1.73 प्रतिशत) की साप्ताहिक बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 75,527.95 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 256.20 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 23,622.90 अंक पर पहुंच गया। वृहत बाजार में निवेशकों ने कुछ कम पैसा लगाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.39 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ा। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में जहां लिवाली हावी रही, वहीं आईटी कंपनियां दबाव में रहीं। सेंसेक्स में कोटक महिंद्रा बैंक में सबसे अधिक 6.85 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी देखी गयी। एक्सिस बैंक का शेयर 6.47 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक का 6.19, इंडिगो का 5.14, भारतीय स्टेट बैंक का 4.00, एचडीएफसी बैंक का 3.35 और बजाज फाइनेंस का 3.32 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी का शेयर 2.47 प्रतिशत, एलएंडटी का 2.43, एशियन पेंट्स का 2.28 और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.20 प्रतिशत चढ़ा। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.81 प्रतिशत, आईटीसी में 1.57, सनफार्मा में 1.33 और भारती एयरटेल में 1.31 प्रतिशत की तेजी रही। इंफोसिस का शेयर सबसे अधिक 6.73 प्रतिशत गिर गया। इटरनल का शेयर 4.93 फीसदी, टाटा स्टील का 4.33, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 3.92, टेक महिंद्रा का 3.59, एनटीपीसी का 2.13, टाइटन का 1.71 और टीसीएस का 1.67 प्रतिशत उतर गया। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स और बीईएल के शेयर भी नीचे बंद हुए।

स्टॉक मार्केट आउटलुक : शेयर बाजार पर दिखेगा जीडीपी का असर, इन कंपनियों में दिखेगा असर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों का असर दिखेगा। जीडीपी के आंकड़े शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किये गये थे, इसलिए इनका असर सोमवार को बाजार खुलने पर दिखेगा। वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी की वृ्द्धि दर 7.7 प्रतिशत रही जबकि चौथी तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसके अलावा, निवेशकों की नजर मानसून की प्रगति पर भी रहेगी। तीन दिन की देरी से मानसून 04 जून को केरल पहुंचा था। गत सप्ताह एक बार फिर शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई का सेंसेक्स 532.40 अंक (0.71 प्रतिशत) टूटकर शुक्रवार को 74.243.34 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 181.05 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 23,366.70 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.67 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.21 प्रतिशत फिसल गया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। एनटपीसी ने सबसे अधिक 6.49 प्रतिशत का नुकसान उठाया। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4.70 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व का 4.57, एलएंडटी का 3.01, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.52, टीसीएस का 2.47, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 2.22 और आईटीसी का 2.18 प्रतिशत गिर गया। कोटक महिंद्रा बैंक में 1.87 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.72, भारती एयरटेल में 1.68, ट्रेंट में 1.67, पावरग्रिड में 1.52, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 1.17, एक्सिस बैंक में 1.15 और टाटा स्टील में 1.01 प्रतिशत की गिरावट रही। सन फार्मा, बीईएल और मारुति सुजुकी के शेयर भी नीचे बंद हुए।

टाइटन में सबसे अधिक 4.55 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त रही। इंफोसिस का शेयर 3.21 प्रतिशत, इटरनल का 2.21, इंडिगो का 1.65, भारतीय स्टेट बैंक का 1.43 और अडानी पोर्ट्स का 1.02 प्रतिशत चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

आरबीआई का बड़ा फैसला : रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, वैश्विक संकट के बीच जीडीपी अनुमान घटा
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शुक्रवार को रेपो रेट तथा अन्य नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की शुक्रवार को समाप्त तीन दिवसीय बैठक में पश्चिम एशिया संकट जारी रहने, मुद्रास्फीति में वृद्धि - विशेषकर ईंधन की कीमतों में, और कमजोर मानसून की भविष्यवाणी के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास के अनुमान में कमी की गयी है जबकि महंगाई का अनुमान बढ़ा दिया गया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। समिति के सभी छह सदस्यों ने इसके पक्ष में राय रखी। समिति ने स्टैंडिग डिपॉजिट फेसिलिटी रेट को भी पांच प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया। अन्य दरें भी अपरिवर्तित रखी गयी हैं। समिति ने अपना रुख तटस्थ बनाये रखा है यानी भविष्य में दरें बढ़ाने और घटाने दोनों के विकल्प खुले रखे गये हैं।

एमपीसी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि का अनुमान घटाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल के बयान में इसके 6.9 प्रतिशत रहने की बात कही गयी थी। मल्होत्रा ने कहा कि पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 6.3 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.5 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कुछ सेक्टरों में सुस्ती के संकेत दिखने लगे हैं और खाद्य उत्पादन को लेकर परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है। दरों पर कोई निर्णय लेने से पहले अभी और आंकड़ों का इंतजार करना होगा।

महंगाई के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण इसमें तेजी से वृद्धि हुई है, खास करके ईंधन की कीमतों में। मौजूदा वित्त वर्ष के खुदरा मुद्रास्फीति 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो अप्रैल के 4.6 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। पहली तिमाही में महंगाई दर 4.2 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.1 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.4 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। मल्होत्रा ने कहा कि महंगाई बढ़ने से लोगों की क्रय शक्ति कम हो सकती है जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। हालांकि अभी घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और अर्थव्यवस्था को गति दे रही है।

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया अलर्ट
जयपुर। रावतभाटा में ओलावृष्टि राजस्थान में लगातार दूसरे दिन रेत के बवंडर और मौसम में आए बदलाव के बाद सोमवार को भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह सवाई माधोपुर, कोटा और अजमेर में बारिश दर्ज की गई, जबकि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। राजधानी जयपुर और दौसा समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार आंधी, बारिश और तेज हवाओं का यह दौर 4 जून तक जारी रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज रेत का बवंडर उठा, जिससे कई इलाके धूल और मिट्टी से ढक गए। बाद में हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहावना हो गया तथा तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर और जालोर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

सवाई माधोपुर में बारिश से तापमान गिरा, भीषण गर्मी से मिली बड़ी राहत
सवाई माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच सोमवार सुबह से लगी बारिश की झड़ी और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले चार दिनों में यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था जो आज बारिश के बाद घटकर 36 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में मंगलवार को सतर्क रहने की सलाह दी है साथ ही अगले दो दिन तक मौसम में ठंडक के साथ ही बादल छाने और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक हो सकती है। इससे जमीन में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। बारिश के कारण पेड़-पौधों पर जमी धूल साफ हो गई। इससे हरियाली और अधिक निखरकर सामने आई है।

8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इससे शनिवार को चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, अलवर और सीकर में रेत का बवंडर आया। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा रही। अजमेर, जोधपुर, उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। बवंडर से प्रभावित कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। आंधी के कारण कई जगहों पर होर्डिंग्स और पेड़ गिर गए। बिजली के पोल गिरने से बिजली सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। इधर जयपुर ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे।

जयपुर शहर में शाम को करीब 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पहले अंधड़ आया और फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुक कर बारिश का दौर कभी हल्की तो बूंदाबांदी के रूप में देर रात तक जारी रहा। बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में भी 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी और लू से भी राहत मिली। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश के कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश बाड़ी धौलपुर में 58 मिमी दर्ज हुई है।

अगले सप्ताह भी रहेगी राहत

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है। आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने और हीटवेव से राहत के आसार हैं।

क्या इस साल सामान्य से कमजोर रहेगा मानसून? देश के अधिकांश हिस्सों में नहीं होगी बारिश : आईएमडी की चेतावनी
नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के लिए अपना दूसरा दीर्घकालिक अनुमान शुक्रवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार देश के प्रमुख कई हिस्सों में इस साल मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून दीर्घावधि अनुमान के 90 प्रतिशत रह सकता है। यह स्थिति सामान्य से कम मानसून को दर्शाती है। विभाग के अनुसार इस प्रतिशत में चार प्रतिशत घट बढ़ हो सकता है।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है, जहां दीर्घावधि औसत की 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में समग्र रूप से बारिश सामान्य से कम (दीर्घावधि औसत के 92 प्रतिशत से भी कम) रहने की आशंका है। इसके अलावा मध्य भारत में भी मानसून की रफ्तार सुस्त रह सकती है और यहां बारिश सामान्य से कम ( दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से कम) रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के इस क्षेत्र में भी मानसून की स्थिति सामान्य से कम (दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत से नीचे) रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देश का 'मानसून कोर जोन' जिसमें देश के अधिकांश वर्षा-आधारित कृषि क्षेत्र शामिल हैं, वहां इस साल मानसून सामान्य से कम दीर्घावधि औसत के 94 प्रतिशत रहने की सबसे अधिक संभावना है। मौसम विभाग ने यह दूसरा पूर्वानुमान जून से सितंबर के चार महीनों की अवधि को ध्यान में रखकर जारी किया है। पहला पूर्वानुमान 13 अप्रैल को जारी किया था। इसमें भी मौसम विभाग ने कहा था कि साल 2026 का मानसून सामान्य से कम या कमजोर रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देश में तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है।

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बड़े हिस्सों में अगले कई दिनों तक भीषण से अति भीषण गर्मी और लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। विभाग की ओर से मंगलवार सुबह जारी पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा।

विभाग के ताजा मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 26 से 29 मई के बीच गर्मी और लू की गंभीर स्थिति बनी रहने के आसार हैं। पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अति भीषण लू चलने का अनुमान है। विभाग के अनुमानों में कहा गया है कि पंजाब तथा हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आज और कल अति भीषण लू की स्थिति रहेगी। उत्तर प्रदेश में भी 26 से 28 मई के बीच कई स्थानों पर लू तथा 26 और 27 मई को कुछ इलाकों में गंभीर गर्मी और लू चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में 30 मई तक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 मई तक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू का असर बने रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गर्मी के अनुमानों को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 28 मई तक उच्चतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसके बाद ही राहत मिलने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 28 मई तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 29 से 31 मई के बीच अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। मौसम बुलेटिन में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है।

भीषण गर्मी से प्रदेश बेहाल: आज-कल आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले तेज गर्मी की चपेट में हैं। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान नजर आए।

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में मौसम बदल सकता है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश व धूलभरी आंधी चल सकती है। अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट संभव है, लेकिन 24 मई के बाद फिर गर्मी बढ़ने और हीटवेव चलने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
जयपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बादलों की घिरावट के साथ हल्की बूंदाबांदी देखी गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव से फसलों को फायदा हो सकता है, लेकिन लगातार बारिश होने पर कुछ नुकसान की आशंका भी बनी रहती है। फिलहाल, मौसम के इस बदले मिजाज से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर, मध्य भारत में कोहरा, बारिश, बर्फबारी का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान गिरने के बीच गुरुवार को दिल्ली में दृश्यता में सुधार हुआ। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालम को 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे ठंडा जगह बताया और चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कई पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य भारत में कोहरा, बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आया नगर में 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सुबह तड़के पालम में न्यूनतम दृश्यता 1,100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है जिससे पांच-छह फरवरी और फिर नौ-दस फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति छह फरवरी तक बने रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में सात फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरपूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान लगाया है, जहां अगले दो से तीन दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होने का अनुमान है। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में दो-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

गुजरात के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों तक कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है, जिसके बाद इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान स्थिर रहने के बाद अगले दो दिनों में भी इसी तरह की गिरावट हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में तापमान में कोई खास बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में पांच और छह फरवरी को तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छह फरवरी को छिटपुट बारिश और हिमपात की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में नौ और 10 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चार और पांच फरवरी को उत्तराखंड में छिटपुट पाला पडऩे की संभावना पर चेतावनी जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर, बारिश से बढ़ी सिहरन
नई दिल्ली। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर और बढ़ गया। सुबह से दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके रुक-रुक कर दिन भर होने के आसार हैं। इससे राजधानी में सर्दी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में यह 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय ठंड का एहसास अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे व्यापक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। सत्ताइस जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इन क्षेत्रों में 27 जनवरी को कहीं-कहीं भारी वर्षा या हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे, कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 और 28 जनवरी को बारिश के आसार हैं, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में तथा 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे एक और बारिश का दौर आ सकता है।

तापमान को लेकर आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद अगले दो दिनों में इसमें गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत में सप्ताह के उत्तरार्ध में तापमान में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में भी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि 27 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 'कोल्ड डे' की स्थिति रह सकती है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, कोहरे वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।