gadkari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता
नई दिल्ली।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गडकरी ने बैठक में कहा कि ये परिवर्तनकारी परियोजनाएं देश में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एकीकृत परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही नये आर्थिक अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उनका यह भी कहना था कि इससे देश की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता में बड़ा सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख चुनौतियों की भी समीक्षा की और सभी पक्षों को लंबित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने से लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी, परिवहन लागत कम होगी। यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कश्मीर में 4-लेन बाईपास का काम पूरा, बाजारों के कारण होने वाली रुकावटों को पुल करेंगे दूर : गडकरी
जम्मू। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल कस्बे तक 4-लेन बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। गड़करी ने एक्स पर पोस्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में हमने 224.44 करोड़ रुपये की लागत से बनिहाल कस्बे तक 4-लेन, 2.35 किलोमीटर लंबे बाईपास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि एनएच-44 के रामबन-बनिहाल सेक्शन पर रणनीतिक रूप से स्थित इस बाईपास में 1,513 मीटर लंबे चार पुल और तीन पुलिया हैं, जो सड़क किनारे के बाजारों और दुकानों के कारण होने वाली लगातार रुकावटों को प्रभावी ढंग से दूर करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे पोस्ट किया कि शुरुआत में 2-लेन ट्रैफिक जारी किया जाएगा और जंक्शन विकास के बाद 15 दिनों के भीतर 4-लेन ट्रैफिक जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण ढांचा निर्बाध यातायात प्रवाह सुनिश्चित करता है, जिससे कश्मीर के रास्ते में पर्यटकों और रक्षा वाहनों दोनों के लिए यात्रा का समय और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। गड़करी ने एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्रीय संपर्क में सही करने के अलावा यह बाईपास राष्ट्रीय सुरक्षा रसद को मजबूत करता है और क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाता है।

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समाज का मिले सहयोग, लोगों में हो कानून का डर : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। गड़करी ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा।

उन्होंने कहा कि देश में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल करीब एक लाख 78 हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है जिसमें 60 लोगों प्रतिशत मौत 18 से 34 वर्ष की बीच के युवाओं की होती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को लेकर भारत का रिकॉर्ड इतना खराब है कि उन्हें विश्व सम्मेलनों में मुंह छिपाना पड़ता है। गड़करी ने सांसदों से आग्रह करते हुए कहा कि वे सड़क हादसों को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें और परिवहन विभाग के सहयोग से स्कूलों आदि में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट है कि सड़क हादसों के शिकार 30 प्रतिशत लोगों की मौत आपात चिकित्सा उपचार नहीं मिल पाने के कारण होती है इसलिए उपचार के लिए कैशलैस योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाई जा रही है और इसके अच्छे परिणाम आए हैं। भविष्य में कैशलेस योजना को पूरे देश में लागू की जाएगी। गड़करी ने भारत में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रणाली को सही करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है, उस देश का नाम भारत है। हम इसे सही कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सड़क दुर्घटना को लेकर पूरा सदन चिंतित है। इसे कम करने के लिए गंभीर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज को खासकर युवाओं को जागृत करने की जरूरत है और जनप्रतिनिधियों को भी पहल करनी चाहिए।

एथेनॉल मिश्रण इसी साल हो जाएगा 15 प्रतिशत : गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए एथेनॉल की भूमिका को अहम बताया और कहा सरकार प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में काम कर रही है तथा इस साल के अंत तक ईंधन में इथेनॉल मिश्रण की मात्रा 15 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

गडकरी ने सीआईआई के जैव ऊर्जा पर आयोजित 12वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2014 के 1.53 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

भाषण के दौरान मंच पर चक्कर आने से गिरे नितिन गड़करी, हालत स्थिर
मुंबई। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की मंच पर अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद वह मंच पर ही गिर गए। महाराष्ट्र के यवतमाल में वह एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। वह यहां राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे। मंच पर गड़करी को भाषण के दौरान चक्कर आ गया और वह वही गिर गए।

हालांकि कुछ देर बाद उनकी हात स्थिर हो गई। गड़करी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पहले चरण में मतदान हो चुका है। इसके बाद से वह अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए लागातार प्रचार कर रहे है।

प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त करने का रोडमैप बनाने पर हुई चर्चा
जयपुर।  केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार शाम ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर बैठक कर प्रदेश में राजमार्ग एवं सड़क तंत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की मंशा राजस्थान को राजमार्गों और सड़कों के नेटवर्क के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने की है, ताकि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल सके। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार प्रदेश में मजबूत सड़क तंत्र के विकास के लिए हर प्रकार से मदद करेगी।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी द्वारा दिए गए सुझाव के अनुरूप रेलवे फाटकों पर आरओबी अथवा  आरयूबी का निर्माण कर प्रदेश को रेलवे फाटक मुक्त बनाने का रोडमैप तैयार करने की दिशा में बैठक में विचार-विमर्श हुआ। केन्द्रीय मंत्री द्वारा जयपुर रिंग रोड के द्वितीय चरण के लिए पांच हजार करोड़ रुपए की मंजूरी के घोषणा के बाद रिंग रोड के कार्य को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाने के बारे में भी निर्देश दिए गए। प्रदेश में राष्टÑीय राजमार्गों के विकास और विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के अंतर्गत सड़कों के नए प्रस्ताव भिजवाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से रोपवे निर्माण की संभावनाओं के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी,  उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद सीपी जोशी, मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (सार्वजनिक निर्माण) संदीप वर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गडकरी का साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया एवं राममंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

भारत में लांच नहीं होगी ऑटोनॉमस कारे : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से साफ किया है कि, भारत में बिना ड्राइवर के चलने वाली यानी कि ड्राइवरलेस या ऑटोनॉमस कारों को लॉन्च नहीं किया जाएगा। आईआईएम नागपुर द्वारा आयोजित माइल कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जब तक मैं मंत्री हूं, भारत में ड्राइवरलेस कारों को लॉन्च करने की अनुमति नहीं मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बदलावों पर जोर दिया, जैसे कारों में छह एयरबैग शामिल करना, सड़कों पर ब्लैक स्पॉट कम करना और मोटर व्हीकल अधिनियम के माध्यम से जुमार्ना बढ़ाना इत्यादि। उन्होनें कहा कि हमने मोटर व्हीकल अधिनियम के माध्यम से जुमार्ना बढ़ा दिया है और क्रेनें रखी हैं ताकि चीजें यहां से बेहतर हो जाएं, हम हर साल जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

नितिन गडकरी ने एक सवाल पर कहा कि मैं कभी भी ड्राइवरलेस कारों को भारत में आने की अनुमति नहीं दूंगा क्योंकि इससे कई ड्राइवरों की नौकरियां चली जाएंगी और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टेस्ला का भारत में स्वागत है, लेकिन भारत में बिक्री के लिए चीन में मैन्युफैक्चरिंग स्वीकार्य नहीं है, उन्होंने कहा कि हम टेस्ला को भारत आने की अनुमति देंगे लेकिन वे चीन में निर्माण कर इसे भारत में नहीं बेच सकते। ऐसा होना असंभव है।

अगले वर्ष के अंत तक राजस्थान की सड़कों को अमेरिका जैसी बना दूंगा: गडकरी
हनुमानगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि अगले वर्ष के अंत तक राजस्थान की सड़कें अमेरिका जैसी बना दी जाएंगी।

गडकरी सोमवार को शहीद ओमप्रकाश ज्याणी स्टेडियम में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और रेलवे क्रॉसिंग पर 7 पुलों का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। इनके निर्माण पर 2050 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी। इस दौरान उन्होंने 321 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली हनुमानगढ़-कैंचियां (एनएच 54) सड़क मार्ग के नवनिर्माण कार्य का भी शिलान्यास  किया।  गडकरी ने कहा कि इन कार्यों के होने से  राजस्थान भी एक सुखी, समृद्ध एवं संपन्न प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी से लोगों को मुक्ति मिलनी चाहिए. किसान के खेत को पानी मिलना चाहिए, युवाओं के हाथों को रोजगार मिलना चाहिए, देश में आयात बंद होना चाहिए, देश का निर्यात बढ़ना चाहिए।

अब गांवों को स्मार्ट विलेज बनाना है
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी उस समय कहते थे कि देश की 80 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है लेकिन 30 प्रतिशत लोग गांव छोड़कर शहर की ओर क्यों गए, वे मजबूरी से गए। क्योंकि गांव में जाने के लिए रोड और पीने के लिए पानी, अस्पताल, अच्छे स्कूल कॉलेज नहीं थे। अब कुछ सुधार हो रहा है, लेकिन अब गांवों को स्मार्ट विलेज बनाना है। गांव को सुखी, सम्पन्न समृद्ध बनाना यह हम सबका मकसद है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसान का अगर कल्याण करना है तो हमें रोड अच्छे बनाने पड़ेंगे। हम मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं। हिन्दुस्तान को शक्तिशाली बनाकर दुनिया की नम्बर एक की आर्थिक महाशक्ति बनाना चाहते हैं।

हमारे कामों में एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ
गडकरी ने कहा कि हमने अभी तक 50 लाख करोड़ रुपए के काम किए हैं। राजस्थान में भी हजारों करोड़ के काम हुए हैं। किसी कॉन्ट्रेक्टर को उनसे मिलने के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ी। एक रुपए का भ्रष्टाचार नहीं हुआ,  हम ईमानदारी से देश के लिए काम कर रहे हैं।  अगर हम सत्ता में रहे तो सुशासन और विकास ही मिशन रहेगा।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में श्रीगंगानगर सांसद निहालचंद, चूरू सांसद राहुल कस्वां, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई मौजूद रहे।

इंडिया बनेगा ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग हब: गडकरी
जयपुर। जल्द ही भारत ऑटोमोबाइल मैनुफैक् चरिंग हब के रूप में अपना परचम लहराते हुए नजर आ सकता है। अजमेर हाइवे एनएच-8 स्थित टाटा मोटर की वाहन स्क्रैपिंग सुविधा का मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि सरकार भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है और आने वाले दिनों में भारत का घरेलू उद्योग करीब 15 लाख करोड़ रु. होने की उम्मीद है। वर्तमान में ऑटोमोबाइल क्षेत्र लगभग 7.8 लाख करोड़ का है और सकल घरेलू उत्पाद में यह 7.1% का योगदान देता है।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : ऑटो क्षेत्र लगभग 4 करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है और 2025 तक यह संख्या बढ़कर 5 करोड़ होने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को नंबर एक वैश्विक आॅटोमोबाइल विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए इसे 15 लाख करोड़ रु. तक ले जाने के लक्ष्य पर काम हो रहा है।

स्क्रैप नीति से बढ़ेगी आटोमोटिव मांग : टाटा मोटर की वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के उद्घाटन के साथ ही गडकरी ने कहा कि वर्तमान में देशभर में सालाना 8 मिलियन टन स्क्रैप स्टील का आयात किया जाता है। इसलिए, लगभग 50-60 स्क्रैपिंग केंद्र भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले स्टील स्क्रैप के आयात की मांग को कम कर सकते हैं। स्क्रैपिंग से एक संगठित उद्योग स्थापित करने में मदद मिलेगी जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

राजस्व में इजाफा होगा : स्क्रैपिंग नीति से सरकार को भी फायदा मिलने वाला है। इससे उत्पन्न आॅटोमोटिव मांग से सरकार को 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जीएसटी राजस्व भी मिलेगा और नई कारों के लिए कच्चे माल की लागत में 30% की कमी आएगी।

150 किलोमीटर के दायरे में होगा स्क्रैपिंग केंद्र : जल्द ही हर शहर के 150 किलोमीटर के दायरे में रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग केंद्र को खोला जाएगा। सरकार के द्वारा उठाए जाने वाला यह कदम महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि राज्यों में स्क्रैप केंद्रों की स्थापना का काम धीरे चल रहा है।
टाटा मोटर्स की पहली वाहन स्क्रैपिंग सुविधा : टाटा ने अपनी पहली रजिस्टर्ड वाहन स्क्रैपिंग सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा केंद्र में हर साल 15,000 वाहनों को नष्ट करने की क्षमता है। आरई.डब्ल्यूआई.आरई. या सम्मान के साथ रीसायकल सुविधा टाटा मोटर्स और चैनल पार्टनर गंगानगर वाहन उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के शंकर और सौरभ अग्रवाल द्वारा शुरू की गई है और इसमें सभी ब्रांडों के यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।

भाजपा के संसदीय बोर्ड का गठन, गडकरी बाहर
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाहर कर दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को शामिल किया गया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने भाजपा के 11 सदस्यीय नए संसदीय बोर्ड का गठन किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार नए सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित, केन्द्रीय मंत्री एवं असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल, महासचिव के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, लंबे समय से हाशिये पर चल रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यनारायण तथा भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल है। निवर्तमान संसदीय बोर्ड के सदस्य गडकरी और चौहान को नये संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है। नये संसदीय बोर्ड में प्रदेशों में नेतृत्व करने वाले किसी भी सदस्य को स्थान नहीं दिया गया है।

पेट्रोल चलित वाहनों के बराबर होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत : गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दो वर्षो में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल चलित वाहनों के बराबर हो जायेगी। गडकरी ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगले दो वर्षों में इलेक्ट्रिक दो पहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों की कीमत पेट्रोल चलित वाहनों के बराबर हो जायेगी।

इस दिशा में हमारी नीति आयात का विकल्प तैयार करने, लागत कम करने, प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने तथा स्वदेशी के विकास पर आधारित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरा लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि संसद परिसर में पार्किंग स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहन का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाए, ताकि सांसद वहां कार को चार्ज कर सके। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लेकिन यह भुगतान के साथ होना चाहिए। इस पर गडकरी ने कहा कि जो कहेंगे, वह करेंगे। मेरा आग्रह है कि नये भवन में सौर ऊर्जा पैनल की व्यवस्था की जाए और इससे नि:शुल्क बिजली मिल जायेगी। कोई खर्च भी नहीं लगेगा।

भारतीय सड़कों पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन कारें
नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन के जरिए वाहन चलाने की एक परियोजना शुरू की जा रही है, इसका उद्देश्य देश में एक ग्रीन हाइड्रोजन आधारित इकोसिस्टम बनाना है। इसके सफल होने के बाद भारतीय सड़कों पर भी जल्द ही हाइड्रोजन कारें फर्राटा मारते दिखने वाली हैं। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहली हाइड्रोजन कार ‘मिराई’ में सफर कर अपने आवास से संसद भवन पहुंचे।

जल्द ही भारत में आएगी
गडकरी ने कहा कि यह कार पर्यावरण के अनुकूल है इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं फैलता है। हमें तेल में भी आत्मनिर्भर होना होगा, ये गाड़ी जल्दी ही भारत में आएगी, देश में एक बड़ी क्रांति होगी, आयात कम होगा और हमारा आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

देश में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण शुरू होगा
आत्मनिर्भर बनने के लिए हमने ग्रीन हाइड्रोजन को पेश किया है, जो पानी से उत्पन्न होता है, यह कार पायलट प्रोजेक्ट है, अब देश में ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण शुरू होगा, आयात पर अंकुश लगेगा और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

‘मिराई’ मतलब ‘फ्यूचर’
हाइड्रोजन फ्यूल सेल पर चलने वाली देश की इस पहली कार को गडकरी ने ही लॉन्च किया था। इस कार का नाम मिराई है, यानी भविष्य। दरअसल यह भी एक इलेक्ट्रिक गाड़ी है, यह एडवांस सेल आॅक्सीजन और हाइड्रोजन के मिश्रण से बिजली उत्पन्न करता है, इसी बिजली से कार चलती है। इसके फ्यूल टैंक से हाइड्रोजन की सप्लाई फ्यूल सेल स्टैक को जाती है, यह कार चारों ओर हवा में मौजूद ऑक्सीजन को खींचती है, फिर इन दोनों गैसों के केमिकल रिएक्शन से पानी और बिजली जेनरेट होती है।