nitin gadkari - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संघ के 100 वर्ष में छवि और हकीकत के बीच रहा अंतर, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : नितिन गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को राष्ट्र निर्माण और मूल्यों पर आधारित विकास पर अपने विशेष ध्यान के लिए जाना जाता है। हाल ही में जारी एक वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष देखने की अपील की है। उनके अनुसार इस फिल्म को देखकर लोग संघ को सही तरीके से समझ पाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा, एक स्वयंसेवक के रूप में मुझे कई बार लगता है कि संघ की छवि और असलियत के बीच अंतर रहा है।

लोगों की धारणा और जमीन की सच्चाई अलग रही है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे संघ की विचारधारा को समझें, उसके त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना को जानें। आदिवासी क्षेत्रों में सेवा, सहकारी संस्थाओं और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में संघ ने बड़ा काम किया है। लाखों स्वयंसेवकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा, देश के विकास में संघ का बड़ा योगदान है। हमें देश के इतिहास के इस महत्वपूर्ण शतक के सफर को मिलकर मनाना चाहिए, संघ को समझना चाहिए और उसकी विचारधारा को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि यह फिल्म जरूर देखें।

हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना

संघ के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा, पिछले 100 वर्षों में आरएसएस ने लाखों युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना जगाई है। मुझे गर्व है कि मैं भी उन स्वयंसेवकों में से एक हूं जिन्हें यह प्रेरणा मिली है। अभी बहुत काम बाकी है और हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया में अग्रणी बनाना है। सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक हर क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाना है। गडकरी ने यह भी कहा, हम दलितों, वंचितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

हिंदुत्व न तो जातिवादी है और न ही सांप्रदायिक। यह किसी एक धर्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है। सभी धर्मों के लोग भारतीय हो सकते हैं। भारतीय पहचान हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपरा से जुड़ी है। यही प्रेरणा हमें संघ से मिली है। शतक फिल्म संघ की विचारधारा, उससे जुड़ी गलतफहमियों, उसके सामाजिक कार्यों और पिछले 100 वर्षों की यात्रा को दर्शाती है। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वासुदेव देवनानी की पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ का उपराष्ट्रपति ने किया विमोचन
नई दिल्ली। राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पुस्तक सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि का विमोचन मंगलवार को यहां नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस असवर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में आधारभूत संरचना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्र में जो नींव रखी गई। वही आज विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है।

पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह निर्णय अटल जी के दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने पुस्तक को अटल जी के विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टि का प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि जैसी पुस्तक का लोकार्पण करना उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर आधारित यह पुस्तक ऐसे समय में आई है। जब देश उनकी जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है।

भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल भाव सर्वधर्म समभाव और मानव कल्याण है। गडकरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन और आचरण से यह सिद्ध किया कि भारतीय संस्कृति कभी संकीर्ण नहीं रही। बल्कि न्याय, समता और सभी के प्रति सम्मान की पक्षधर रही है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कृतित्व को सनातन संस्कृति के मूल्यों के आलोक में समझने का एक विनम्र प्रयास है।

साथ ही पुस्तक लिखने का यह उनका पहला प्रयास है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, वरिष्ठ भाजपा नेता वीण् सतीशए राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष मिलिंद मराठे, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा एवं राकेश सिन्हा, उपराष्ट्रपति के सचिव अमित खरे, वरिष्ठ पत्रकार तरूण विजय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राजस्थान को मिली दो बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया आभार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान को दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की स्वीकृति देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल पर NH-11 के झुंझुनूं–चिड़ावा–पचेरी 78 किलोमीटर खंड को 2202.67 करोड़ की लागत से चार लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे शेखावाटी क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही NH-62 के सूरतगढ़–श्रीगंगानगर खंड को 1022.57 करोड़ की लागत से दो लेन से चार लेन में चौड़ा करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय से प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ होने से निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और रोजगार के रास्ते खुलेंगे, जिससे राजस्थान निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर रहेगा।

नितिन गड़करी का दावा: पेट्रोलियम पदार्थोँ में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान नहीं
नई दिल्ली। गुरूवार को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रश्न काल में बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों में एथनॉल मिलाने से वाहनों को कोई नुकसान होता है या नहीं, इसकी जांच की गयी है, जिससे स्पष्ट हुआ है इससे वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। नितिन गडकरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ई20 फ्यूल के इस्तेमाल की वजह से किसानों को बहुत बड़ी रकम मिल रही है। इस व्यवस्था से देश के किसान ऊर्जादाता भी बन गये हैं।

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि ई20 फ्यूल की वजह से कच्चे तेल के आयात में कमी आयी है। इस व्यवस्था से विदेशी मुद्रा की बचत भी हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 60-65 डॉलर प्रति बैरल है, लेकिन रिफाइनिग, बीमा और अन्य कारकों से ग्राहकों तक पहुंचते-पहुंचते पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ जाते हैं।

इसके आगे केंद्रीय प्रेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि ई-फ्यूल व्यवस्था में पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिलाने की योजना है और अभी तक 19.2 से लेकर 19.4 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाया जा रहा है। बहुत जल्द ही लक्षित 20 प्रतिशत तक एथनॉल मिलाना शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि एथनॉल के उत्पादन से देश के अन्नदाताओं को बड़ी रकम का भुगतान मिल रहा है। देश में अतिरिक्त एथनॉल का उत्पादन देखते हुए इसका निर्यात भी शुरू कर दिया गया है।

सरकार आरामदेह परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कर रही है काम : फ्लैश चार्जिंग बस चलाने का लिया निर्णय, गडकरी ने कहा- यह बस 20 सेकेंड में होती है चार्ज
नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार आरामदेह सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है और इसी के तहत दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक फ्लैश चार्जिंग बस चलाने का निर्णय लिया गया है।

गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए प्रति किलोमीटर 450-500 करोड़ रुपए की पूंजी लगती है। इसीलिए सरकार आरामदायक सार्वजनिक परिवहन के दूसरे विकल्प तलाश रही है।

राजमार्ग मंत्री ने बताया कि धौलाकुआं से मानेसर के बीच फ्लैश चार्जिंग बस चलाने का निर्णय लिया गया है। इसकी लागत दो करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर आयेगी और इसकी क्षमता 135 की होगी। टाटा मोटर्स को फ्लैश चार्जिंग बसों का ऑर्डर दिया गया है। यह बस महज 20 सेकेंड में चार्ज होती है। गडकरी ने वाहन उद्योग से इसी तरह के और विकल्प सुझाने की अपील की जिससे आरामदेह सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा सके।

शहरों में यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने की आवश्यकता : प्राथमिकता के आधार पर ठोस कदम उठाने की जरूरत, गडकरी ने कहा- सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप बढ़ाएंगे कनेक्टिविटी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शहरों में भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात की व्यवस्था को सुचारू बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहरों में यातायात के संचालन के लिए रिंग रोड तथा बाईपास जैसी व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर ऐसे उपाय किए जाने चाहिए कि शहरी क्षेत्र में बाहरी वाहनों का दबाव कम हो लम्बी दूरी के वाहनों को शहर के बाहरी इलाके से ही अपने गंतव्य तक भेजा जा सके। उनका कहना था कि इस बारे में वह सहयोगी मंत्रियों तथा अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शहरी क्षेत्रों के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों के सतत विकास के लिए नवीन नीतिगत उपायों पर एक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता की। मंत्रालय में  राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा हर्ष मल्होत्रा राज्य सरकार के अधिकारी और नगर निगम आयुक्त इसमें शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान की चर्चा में रिंग रोड और बाईपास का निर्माण कर शहरी राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़भाड़ कम करने, नवीन मूल्य ग्राही वित्तपोषण मॉडल अपनाने और शहर के मास्टर प्लान के साथ निर्बाध संरेखण सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।

राजमार्ग मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की योजना प्राथमिकता के अनुरूप  इन उपायों के अनुरूप शहरी विकास के लिए यातायात कम करने पर फोकस कर रिंग रोड के प्रभाव क्षेत्रों में नियोजित और विनियमित विकास को गति दी जाएगी तथा भीड़भाड़ कम कर टिकाऊ एवं भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढाँचे के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे।

हिमाचल के मंत्री पर एनएचएआई अधिकारी से मारपीट का आरोप : सिर पर मारा पानी का बर्तन, एफआईआर दर्ज; गडकरी से शिकायत
शिमला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तकनीकी प्रबंधक अचल जिंदल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और उनके समर्थकों ने 30 जून को शिमला शहर के भट्टाकुफर में निरीक्षण के दौरान उनके और उनके सहयोगी योगेश के साथ मारपीट की।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना राजमार्ग परियोजना के चल रहे कार्यों के पास एक इमारत गिरने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। जिंदल ने अपनी शिकायत में कहा कि “मंत्री हमें पास के कमरे में ले गए और पानी रखने वाले एक बर्तन से मेरी पिटाई की, जिससे मेरे सिर में चोट लगी। जब योगेश ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। एसडीएम और पुलिस कर्मी की मौजूदगी के बावजूद किसी ने मेरी मदद नहीं की।”

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। यह विवाद मथु कॉलोनी में रंजना वर्मा की खाली पड़ी 5 मंजिला इमारत के ढहने के बाद हुआ। स्थानीय लोगों ने इमारत के अस्थिर होने के लिए राजमार्ग के निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया। एनएचएआई का कहना है कि इमारत उनकी परियोजना की सीमा के बाहर गिरी।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इस घटना को लेकर सिंह की बर्खास्तगी की मांग की और इस हमले को ‘संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन’ करार दिया। इस बीच, शिकायतकर्ता और हाईवे इंजीनियर एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फास्टैग में बार-बार रिचार्ज की समस्या खत्म : 3 हजार में एक साल के लिए फास्टैग, गडकरी ने कहा- टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजाओं पर बढते विवादों तथा भीड को कम करने और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निजी वाहनों के लिए 3 हजार रूपए का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने का निर्णय लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को खुद यह जानकारी दी। यह पास आगामी 15 अगस्त से उपलब्ध रहेगा और सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक जो भी पहले हो वैध रहेगा।

गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “ एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से 3,000 रूपए की कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक,जो भी पहले हो,वैध रहेगा।
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।”

उन्होंने कहा कि पास के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और राष्ट्रीय राजमार्ग की वेबसाइट पर इसके लिए एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्षिक पास नीति प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए बनाई गई है।

अमेरिका से भी अच्छा होगा मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क, गडकरी ने किया दावा- वह जो घोषणा करते हैं, वो हवा में नहीं जाती
धार। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की सौगात देते हुए विश्वास जताया कि अगले दो साल में राज्य का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा। गडकरी धार जिले में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि किसी भी देश के विकास में चार चीजें अहम हैं, पानी, ऊर्जा, परिवहन सेवाएं और संचार। इनसे रोजगार बढ़ते हैं। मोहन यादव के हाथों में मध्य प्रदेश को सुखी बनाने का मिशन है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य से जुड़ीं बहुत सी सड़क परियोजनाओं का संदर्भ देते हुए कहा कि अगले दो साल में मध्य प्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा, इस बात का वे राज्य को विश्वास दिलाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वे जो घोषणा करते हैं, वो हवा में नहीं जाती। जो बात वे करेंगे, उसे पूरा करेंगे।
गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार करना है, जिससे किसान धनवान बनें, हर गांव में सड़क बनें। गांवों में रोजगार मिलें। सुविधा मिलें। उन्होंने कहा कि वे वेस्ट बायोमास से डामर बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि मध्य प्रदेश में इसकी पहल कीजिए। इससे उत्पाद के तौर पर लिग्नल निकलता है। आइल कंपनियां जैसे इथेनॉल खरीदती हैं, वैसे अब इसे खरीदेंगी, इससे किसान समृद्ध होगा। इस तरह किसान अब ईंधन दाता बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में अब पराली से ईंधन बन रहा है।

गडकरी ने यादव से अनुरोध किया कि जल जंगल जमीन और जानवर पर आधारित तकनीक का उपयोग करके नये ङ्क्षहदुस्तान के निर्माण में सहयोग करें। इसी क्रम में उन्होंने कई सड़क परियोजनाओं की भी बात की, जिसमें इंदौर से हैदराबाद एक्सप्रेस हाईवे (लगभग 650 किलोमीटर) प्रमुख है। उन्होंने दावा किया कि ये मार्च 2026 में पूरा होगा। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर नया आइकॉनिक ब्रिज बनाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश से होकर गुजरेगा। उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे बनेगा। समारोह में लगभग 3500 करोड़ रुपए की लागत के 218 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण और 2330 करोड़ रुपए की लागत की 110 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भूमिपूजन किया गया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, राजस्थान में सड़क, परिवहन और राजमार्ग परियोजनाओं के विकास कार्यों को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान में सड़कों के विकास और आधारभूत संरचना के उन्नयन संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में जयपुर रिंग रोड, जोधपुर रिंग रोड, उदयपुर रिंग रोड आदि की डीपीआर के आदेश अगले महीने जारी किए जाने, राजस्थान के जैसलमेर और बाडमेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के मौजूदा कनेक्शन को मजबूत और चौड़ा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-11 के म्याजलार-जैसलमेर खंड और मुनाबाव-तनोट के सुंदरा म्याजलर अंबासिंह की ढाणी रोड भाग को पक्की सड़क के साथ 2-लेन का मजबूत और चौड़ीकरण करने के लिए 1237.71 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि राजस्थान को आगामी वर्ष में 5 हज़ार करोड़ के कार्य वार्षिक योजना में शामिल किए जाएंगे। सी.आर.आई. एफ. योजना में राजस्थान को 1500 करोड़ की राशि मिलेगी, भरतपुर रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, और ब्रज चौरासी परिक्रमा की डीपीआर का कार्य अगले महीने से शुरू होगा, जयपुर-जोधपुर-पचपदरा रोड की डीपीआर का कार्य अगले महीने शुरू होगा, जयपुर-सीकर रोड का कार्य तेज गति से किया जाएगा, खाटू श्याम जी रिंग रोड एवं सुविधा विकसित करने के लिए डीपीआर के कार्य आदेश जल्द दिए जाएंगे। जयपुर किशनगढ़ हाईवे के सुदृढ़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार की जाएंगी। जयपुर दिल्ली पुराने हाईवे का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जयपुर से दिल्ली और दिल्ली से जयपुर आने जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जुलाई तक पुराने हाईवे के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा तथा शाहपुरा बाईपास के लिए डीपीआर के आदेश जल्द दिए जाएंगे। देसूरी की नाल पर डीपीआर का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, और तत्पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं से राजस्थान में सड़क नेटवर्क का सुधार होगा, जिससे राज्य में यात्रा की सुविधा बेहतर होगी और आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा।

गडकरी के कटाक्ष के बाद रोडवेज प्रशासन ने की कार्रवाई, 3 अधिकारी निलंबित
जयपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कटाक्ष के बाद राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर डिपो के 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें प्रबंधक यातायात प्रदीप कुमार, आगार प्रबंधक श्वेता भारद्वाज और सहायक यातायात निरीक्षक कैलाश यादव शामिल हैं। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने की कार्रवाई।

मामला तब सामने आया जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रियों की समस्या पर कटाक्ष किया था। उन्होंने बताया कि एक रोडवेज बस, जो कानपुर से जयपुर आ रही थी। उसमें 46 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। यह संख्या 50 तक होने का अंदेशा था। रोडवेज प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए तुरंत कदम उठाए। निलंबन के बाद आगे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बोले गड़करी- निर्माण में गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों पर सरकार करेगी कार्रवाई
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि राजमार्गों के निर्माण में कमी को लेकर सरकार गंभीर है औऱ इसमें गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गडकरी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे देश का सबसे लंबा राजमार्ग है। इस एक्सप्रेस वे से लोग दिल्ली से 12 घंटे में मुंबई पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर सड़कें धंस गई है, लेकिन नीचे की सतह सही है और इसमें सही सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस मार्ग की मरम्मत की दस साल की जिम्मेदारी ठेकेदार के पास है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की कमी आने पर चार ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराकर उनको नोटिस दिया गया है और कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया जाएगा। गडकरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल की ओर से पूछे गये प्रश्न का जवाब दे रहे थे। बेनीवाल ने कहा कि कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाएं हुई है, जिसमें करीब 150 लोगों की जान गई है।

गडकरी ने एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसमें लोगों को भी सहयोग करने की जरूरत है। लोगों को नियम औऱ कानून का पालन करना चाहिए।