Saif Ali Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का नया गाना ‘इल्जाम’ रिलीज, एक शानदार विजुअल और म्यूजिकल एक्सपीरियंस
मुंबई। फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का नया गाना ‘इल्जाम’ रिलीज हो गया है। ‘ज्वेल थीफ’ का दूसरा गाना ‘इल्जाम’ एक शानदार विजुअल और म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। इस गाने की जान है सैफ अली खान और निकिता दत्ता की सिजलिंग केमिस्ट्री। दोनों की ऑन-स्क्रीन मौजूदगी जादू की तरह असर करती है। इस गाने को रॉबी ग्रेवाल और कूकी गुलाटी ने निर्देशित किया है।

इस गाने का संगीत साउंडट्रेक अनीस अली सबरी ने दिया है और इसे  विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। गीतकार कुमार के बोल इस गाने को एक अलग ही संवेदनशीलता और गहराई देते हैं।

गौरतलब है कि फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ का निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने किया है, जबकि निर्देशक रॉबी ग्रेवाल एवं कूकी गुलाटी हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर अहम किरदारों में नजर आयेंगे। फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ 500 करोड़ हीरे की चोरी की कहानी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को रिलीज होगी।

रमेश तौरानी की अगली फिल्म में सैफ अली खान के साथ काम करेंगी रकुल प्रीत सिंह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आयेंगी।‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के बाद रकुल प्रीत सिंह अब एक और धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि रकुल जल्द ही सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण जाने-माने निर्माता रमेश तौरानी कर रहे हैं।

रकुल, रमेश तौरानी के बैनर तले एक रोमांचक नए प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। रकुल प्रीत सिंह लगातर अलग-अलग इंडस्ट्री में दमदार रोल कर अपनी पहचान बना रही हैं। चाहे रोमांटिक कॉमेडी हो या इंटेंस ड्रामा, उन्होंने हर तरह के किरदार ऐसे चुने हैं, जो उनकी एक्टिंग स्किल को और निखारते हैं।

यह प्रोजेक्ट सैफ अली खान के साथ रकुल का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है। सैफ अपनी नैचुरल चार्म और हर किरदार में जान डालने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ये जोड़ी स्क्रीन पर एक नई फ्रेश एनर्जी लेकर आएगी। रमेश तौरानी, जो हमेशा एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, इस प्रोजेक्ट में भी अपनी ट्रेडमार्क स्टाइल लेकर आ रहे हैं। कमर्शियल अपील के साथ एक दमदार कहानी होगी। भले ही अभी फिल्म की स्टोरी और जॉनर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इस कोलैबोरेशन की चर्चा इंडस्ट्री में जोरों पर है।

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का है बांग्लादेश से कनेक्शन, नहीं मिला कोई भी भारतीय पहचान-पत्र
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन मिला है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-9 दीक्षित गेडाम ने इसका खुलासा किया है। दीक्षित ने कहा कि आरोपी चोरी करने के लिए आवास में घुसा था। यह आरोपी बांग्लादेशी है।

पुलिस को आरोपी के पास से कोई भी भारतीय पहचान-पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सैफ पर हमला करने वाला आरोपी भारत में हिंदू बनकर रह रहा था। आरोपी के पास से ना कोई आधार कार्ड मिला है और ना ही कोई ऐसा डॉक्यूमेंट मिला है, जिससे उसके नाम या फिर उसके पते को वेरीफाई किया जा सके। आरोपी भारत में कई नामों का इस्तेमाल कर के रह रहा है।

सैफ अली खान पर हमला : घर में घुसे चोर ने किए चाकू से कई वार, शरीर पर 6 जख्म के निशान
मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा पश्चिम स्थित घर में तड़के हुई चोरी की घटना में सैफ अली घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब साढ़े 3 बजे सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बांद्रा पश्चिम वाले घर में चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया।

उन्होंने बताया कि सैफ अली खान को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता को पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया सैफ अली को अस्पताल में रात 3.30 बजे लाया गया था। सैफ को हमले में 6 चोटें आयी है, जिसमें से दो घाव काफी गहरे है। हम उसका ऑपरेशन कर रहे है। यह आपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे और कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन कर रहे है।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई हैं और प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है। यह वारदात उस समय हुई जब सैफ अपनी पत्नी करीना के बांद्रा पश्चिम वाले घर सतगुरु शरण में परिवार के साथ सो रहे थे। अब अस्पताल में घर के सभी लोगों के साथ उनके दो बेटे तैमूर और जेह है। सैफ अली पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पुत्र है।

Happy Birthday: 54 वर्ष के हुये सैफ अली खान
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान आज 54 वर्ष के हो गये। 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्में सैफ अली खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रही जबकि पिता नवाब पटौदी क्रिकेटर रहे हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने के ख्वाब देखने लगे।

सैफ अली खान ने अपनी शिक्षा अमेरिका के मशहूर वेनचेस्टर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेता अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म परपंरा से की। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।

वर्ष 1993 में सैफ अली खान की पहचान और आशिक आवारा जैसी सफल फिल्में प्रदर्शित हुयी। हालांकि फिल्म पहचान की सफलता का श्रेय अभिनेता सुनील शेट्टी को अधिक दिया गया। फिल्म आशिक आवारा में निभाये गये चरित्र के लिए सैफ नवोदित अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।सैफ अली खान के सिने करियर में वर्ष 1994 अहम साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ये दिल्लगी और मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी।दोनों फिल्मों में उनकी जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काफी सराही गयी। खास तौर पर फिल्म मैं खिलाडी तू अनाड़ी में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने अपनी जोड़ी के जरिये दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गीत मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

वर्ष 1995 से 1998 तक का वक्त सैफ अली खान के सिने करियर के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान उनकी यार गद्दार,आओ प्यार करें, दिल तेरा दीवाना, बंबई का बाबू,एक था राजा,तू चोर मैं सिपाही, हमेशा,उड़ान,कीमत जैसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गयी। हालांकि इम्तिहान और सुरक्षा जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर औसत व्यापार किया लेकिन इनसे सैफ अली को कुछ खास फायदा नहीं मिला। वर्ष 1999 सैफ अली खान के सिने करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी कच्चे धागे, हम साथ साथ हैं जैसी सफल फिल्में प्रदर्शित हुयी। इन फिल्मों में सैफ अली खान के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। फिल्म कच्चे धागे में जहां सैफ अली खान ने संजीदा अभिनय किया वही हम साथ साथ हैं में उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।

वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म दिल चाहता है सैफ अली खान के सिने करियर की अहम फिल्मों में एक है। फरहान अख्तर के निर्देशन में तीन दोस्तों की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुये सितारे थे लेकिन सैफ सशक्त अभिनय से दर्शको के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीतने में सफल रहे। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कल हो ना हो सैफ अली खान के सिने करियर की सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है।

यश जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म में उनके सामने शाहरूख खान थे। बावजूद इसके सैफ अली खान दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये ।

वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म हम तुम सैफ अली खान के सिने करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। दमदार अभिनय के लिये सैफ जहां सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2006 में सैफ अली खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म ओमकारा प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में सैफ अली खान ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया। यूं तो यह किरदार ग्रे शेडस लिये हुये था लेकिन बावजूद इसके वह दर्शकों की सहानुभूति प्राप्त करने में सफल रहे। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये ।

वर्ष 2009 में सैफ अली खान ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और लव आज और कल का निर्माण किया। सैफ अली खान वर्ष 2010 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किये गये। सैफ अली खान ने अपने अब तक के सिने करियर के दौरान 75 से अधिक फिल्मों में काम किया है। सैफ अली खान ने अमृता सिंह और करीना कपूर के साथ शादी की है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में रेस, कुर्बान, आरक्षण, कॉकटेल, रेस 2, बुलेट राजा, फैंटम, रंगून और तान्हाजी ,विक्रमवेदा और आदिपुरूष प्रमुख है।

प्रियदर्शन की थ्रिलर फिल्म में काम करेंगे सैफ अली खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि प्रियदर्शन सैफ अली खान के साथ फिल्म करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म थ्रिलर होगी इसके लिये वह सैफ अली खान के संपर्क में है। प्रियदर्शन फिल्म में सैफ को लीड के तौर पर लेना चाहते हैं और दोनों की इस बारे में बात भी हो रही है।

कहा जा रहा है कि प्रियदर्शन की फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है।फिल्म में सैफ अली खान को एक अंधे शख्स का रोल निभाने का ऑफर दिया गया है। सैफ भी इस ऑफर में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यदि चीजें आगे सही तरीके से बढ़ीं तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई और अगस्त में की शुरू की जाएगी। फिल्म को 40 दिनों में शूट करने का प्लान बनाया गया है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म ज्वेल थीफ में काम करेंगे सैफ अली खान
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सैफ अली खान फिल्म ज्वेल थीफ में काम करते नजर आ सकते हैं। फिल्म सिद्धार्थ आनंद के बैनर मलिक्स प्रोडक्शन के तहत बनाई जाएगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की मुख्य भूमिका होगी।

फिल्म का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल करेंगे। रॉबी ग्रेवाल अपनी इस फिल्म की शूटिंग यूरोप के कुछ शहरों में करने का प्लान कर रहे हैं। उनकी योजना यूरोप में इस फिल्म के कुछ एक्शन सीन और गाने शूट करने की है।

देवरा से सैफ अली खान का लुक रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म देवरा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। एनटीआर जूनियर अभिनीत देवरा अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।  एनटीआर जूनियर ने फैंस को फिल्म देवरा में सैफ अली खान के भैरा नाम के किरदार से परिचित कराया और फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया।

पोस्टर में सैफ को शांत पानी और पहाड़ियों की पृष्ठभूमि में खड़े देखा जा सकता है। फिल्म देवरा से सैफ अली खान का लुक शेयर करते हुए एनटीआर जूनियर ने लिखा कि भैरा जन्मदिन मुबारक हो सैफ सर!

देवरा कोराटाला शिव द्वारा निर्देशित, युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत है।  यह फिल्म 05 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और आर रत्नावेलु सिनेमैटोग्राफर हैं।

सैफ-करीना मार्वल फ्रेंचाइजी इंटरनेशनल की फिल्म में देंगे आवाज
मुंबई।((एजेंसी)) बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर समेत कई कलाकार मार्वल फ्रेंचाइजी इंटरनेशनल फिल्म को अपनी आवाज देने जा रहे हैं। मार्वल्स वेस्टलैंडर्स के हिंदी वर्जन में  सैफ अली खान, करीना कपूर खान के अलावा व्रजेश हिरजी, शरद केलकर, आशीष विद्यार्थी, जयदीप अहलावत, मिथिला पालकर, प्राजक्ता कोली, यशस्विनी दयामा जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी आवाज देंगे।

करीना कपूर जहां ब्लैक विडो (हेलेन ब्लैक) के किरदार को अपनी आवाज दे रही है, तो वहीं सैफ स्टार-लॉर्ड के किरदार को आवाज देंगे। 28 जून, 2023 को'मार्वल के वेस्टलैंडर्स: स्टार-लॉर्ड का पहला एपिसोड ऑडिबल पर रिलीज होगा। सीरीज में 10 एपिसोड होंगे।

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू
मुंबई। जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर, इब्राहिम को लॉन्च करने जाने जा रहे हैं। इस फिल्म को बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म की कहानी डिफेंस फोर्स के इर्द गिर्द होगी। यह फिल्म बड़े बजट की होगी और इसमें इब्राहिम का अहम किरदार होगा।

इब्राहिम अली खान ने करण जौहर की आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्हें असिस्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आदिपुरुष विवाद के बीच सैफ अली खान बोले- कर्ण का किरदार निभाना चाहता हूं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान सिल्वर स्क्रीन पर कर्ण का किरदार निभाना चाहते हैं। सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा हाल ही में प्रदर्शित हुई है। सैफ अली खान का कहना है कि वह महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। सैफ अली खान ने कहा कि मेरा कोई ड्रीम सब्जेक्ट नहीं है। लेकिन मैं महाभारत में काम करना चाहता हूं यदि उसे कोई लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की तरह बनाए। हम इस बारे में अजय देवगन से 'कच्चे धागे' के समय से बात कर रहे हैं। हमारी जेनरेशन में हर किसी का ये ड्रीम सब्जेक्ट है। यदि संभव हुआ तो हम बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री और साउथ को साथ ला सकते हैं और इसको एक ग्रैंड फिल्म बना सकते हैं।

उन्होंने बताया कि महाभारत के कर्ण का किरदार उन्हें बहुत अपीलिंग लगता है। सैफ अली खान जल्द ही प्रभास और कृति सैनन के साथ फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं।

'अतरंगी रे' देखने के बाद क्यों रोने लगे अमृता सिंह और सैफ अली खान
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'अतरंगी रे' देखने के बाद उनके माता-पिता अमृता सिंह और सैफ अली खान रोने लगे। सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। सारा ने बताया कि फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद उनके माता-पिता काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा जब आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, तो लगता है कि अपने सभी उपलब्धियों को हासिल कर लिया है।

गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।