raman - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
रायपुर। वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। डॉ. सिंह को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया था। प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम ने नवविर्वाचित सदस्यों के शपथ के बाद अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। उन्होने अध्यक्ष के पद के लिए दाखिल नामांकन एवं उनके प्रस्तावक और समर्थक के नाम का उल्लेख किया और सदन की उस पर राय ली, इसके उपरान्त डॉ. सिंह को अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत इसके बाद परम्परानुसार डॉ. सिंह को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया।

प्रोटेम स्पीकर ने डा.सिंह का अध्यक्षीय कुर्सी पर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए विपक्ष को भी निर्विरोध चुनाव की परम्परा को बरकरार रखने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि डॉ. सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे, सांसद, केन्द्रीय मंत्री और 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। संसदीय परम्पराओं के वह ज्ञाता है। उनके इस पद पर बैठने से उच्च संसदीय परम्पराओं का लाभ पूरे सदन को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा बनाएगी स्पष्ट सरकार : रमन
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दावा किया कि भाजपा छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। सिंह ने कहा कि पहले चरण की 20 सीटों पर हुए चुनाव में बदलाव का जो स्पष्ट संकेत मिला था, उसमें तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है और राज्य में भाजपा के लिए जो माहौल बना है,उससे साफ हैं कि भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करेगी।

सीटों के अनुमान पर कहा कि सीटों की बात नहीं करते, लेकिन भाजपा स्पष्ट साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने भाजपा की महतारी वंदन योजना के काट के रूप में गृह लक्ष्मी योजना शुरू करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रूपए प्रति माह देने का वादा किया, लेकिन एक रूपया नहीं दिया, महिलाएं इसे भूली नहीं है।

20 साल कॉलेज में पढ़ाने के बाद चला रहे ऑटो
बेंगलूरू। अगर कोई ऑटो चालक आपसे बहुत ही विनम्र तरीके से अंग्रेजी में बात करे तो आपको आश्चर्य तो होगा। बेंगलुरु की निकिता अय्यर ने ऐसा ही वाक्या साझा किया है। निकिता को अपने कार्यालय पहुंचने में देर हो रही थी, जो शहर के दूसरे छोर पर था। वह किसी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक ऑटो आकर रुका और उसका चालक जो 74 वर्षीय बुजुर्ग था, बड़े ही विनम्र शब्दों में अंग्रेजी में बोला कृपया अंदर आइए मैडम, आप जो चाहें भुगतान कर सकती हैं। इस वृद्ध के व्यवहार से अय्यर हैरान रह गई और उसने उत्सुकता से उससे पूछा कि वह इतनी अच्छी अंग्रेजी कैसे बोलते हैं। पताबी रमन ने जवाब दिया कि वह एक अंग्रेजी व्याख्याता हुआ करता था और उसने एमए और एम एड किया है। रमन ने तुरंत अय्यर से सवाल किया कि क्या आप मुझसे पूछने जा रहे हैं कि मैं ऑटो क्यों चला रहा हूं।

कर्नाटक में नहीं मिली नौकरी
रमन ने बताया कि वह 14 साल से ऑटो-रिक्शा चला रहा है। जाति के कारण कर्नाटक में नौकरी नहीं मिलने के कारण वह मुंबई चले गए और वहां के पवई कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाते थे। उन्होंने वहां 20 साल तक काम किया और 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो गए।

700-1500 रुपए रोज कमा लेते हैं
रमन ने बताया कि शिक्षकों को अच्छा वेतन नहीं मिलता है। आप अधिकतम 10 से 15 हजार कमा सकते हैं और चूंकि यह एक निजी संस्थान था, इसलिए मेरे पास पेंशन नहीं है। रिक्शा चलाने से मुझे एक दिन में कम से कम 700-1500 रुपए मिलते हैं जो मेरे और मेरी प्रेमिका के लिए काफी है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को प्रेमिका कहते हैं।

पत्नी को क्यों कहते हैं प्रेमिका
उन्होंने बताया कि जिस क्षण आप पत्नी कहते हैं, पति सोचते हैं कि वह एक दास है, जिसे आपकी सेवा करनी चाहिए, लेकिन वह किसी भी तरह से मुझसे कम नहीं है, वास्तव में, वह कभी-कभी मुझसे श्रेष्ठ होती है। हम कडुगोडी में वन बीएचके में रहते है, जहां मेरा बेटा 12 हजार रुपए किराया देने में मदद करता है, लेकिन इसके अलावा हम अपने बच्चों पर निर्भर नहीं हैं।वे अपना जीवन जीते हैं और हम खुशी से अपना जीवन जीते हैं। अब मैं जब चाहूं अपना ऑटो निकाल सकता हूं और जब चाहूं काम कर सकता हूं।