scindia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जल्द 200 तक पहुंच जायेगी देश में हवाई अड्डों की संख्या : सिंधिया
नयी दिल्ली। नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नागरिक विमानन क्षेत्र तेजी से बढ रहा है, और देश भर के प्रमुख शहरों तथा दुनिया के सभी प्रमुख देशों तक संपर्क सुविधा निरंतर बढायी जा रही है। सिंधिया ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश में 70 नये हवाई अड्डे बनाये गये तथा आने वाले वर्षों में 68 और हवाई अड्डे बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में हवाई अड्डों की संख्या 200 तक पहुंच जायेगी।

विमान किराये में निरंतर बढोतरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किराये का निर्धारण कई कारकों के आधार पर होता है। विमान किराये सीजन के हिसाब से भी कम-ज्यादा होते हैं जैसे मांग वाले सीजन में इनमें ज्यादा बढोतरी होती है, तो कम मांग वाले सीजन में किराये कम होते हैं। उन्होंने कहा कि विमान टिकट की समय से काफी पहले बुकिंग कराये जाने से टिकट सस्ता मिलता है, और यात्रा के जितना नजदीक टिकट लिया जायेगा वह उतना ही महंगा मिलता है।

उन्होंने कहा कि किराये अधिक होने का एक कारण यह भी है, कि विमान ईंधन की कीमत में ढाई गुना की बढोतरी हुई है। दूसरे कोविड महामारी के कारण अधिकतर एयरलाइन के विमान 18 से लेकर 24 महीने तक खड़े रहे जिससे एयरलाइनों की वित्तीय हालत प्रभावित हुई। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ से देश के सभी हिस्सों तथा सात देशों के लिए उडानें संचालित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि उडान योजना के तहत भी नये नये शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ा जा रहा है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाल लिया। वह राज्य सभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार में तीसरे इस्पात मंत्री बने हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी पूर्व इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के दिए गए इस्तीफे के बाद मिली है। सिंह का का राज्य सभा का कार्यकाल समाप्त हो गया।

सिंधिया ने कहा, ''आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार इस्पात मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। सभी नये उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करुंगा।  सिंधिया ने इस्पात सचिव संजय कुमार सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दायित्व ग्रहण किया।

उड़ान योजना के तहत 11 नई एयरलाइंस की शुरुआत
नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोगों के लिए उड़ान योजना के तहत 11 नई एयरलाइंस की शुरुआत की गई है। सिंधिया ने लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि उड़ान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा थी कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर करे। इसके तहत 11 नई एयरलाइंस की शुरुआत हुई है, जिनमें से तीन स्टार्टअप हैं। यह नागर विमानन क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हम पर भार भी बहुत है क्योंकि तेल के दाम बहुत बढ़ चुके हैं, लेकिन इस संकट में भी हमारा क्षेत्र आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में नई एयरलाइंस खुल रही हैं। भारत में 20 साल बाद दो नई एयरलाइंस की शुरुआत हो रही है, जिनमें एक नव निर्मित जेट एयवेज के रूप में और एक अकासा के रूप में है। उन्होंने एक-एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है और प्राथमिकता के आधार पर इसकी कनेक्टिविटी के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को हमने सभी अंतरराष्ट्रीय सेक्टर को 100 प्रतिशत क्षमता से खोल दिया था। इन दिनों फॉरेन एयरलाइन्स 1783 फ्लाइट्स हर सप्ताह संचालित कर रही हैं और डोमेस्टिक एयरलाइन्स 1465 संचालित कर रही हैं।