farewell - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सेंट जेवियर्स कॉलेज में एमबीए, एमसीए विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज के (जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड इनफोरमेशनस) ने एमबीए और एमसीए के वर्ष 2023-2025 बैच के विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन रेव. फादर डॉ. आरोक्या स्वामी एसजे,  रेव. फादर डॉ. नेल्सन डीसिल्वा एसजे, रेव. फादर डॉ.अब्राहम अमल राज एसजे, रेव. फादर डॉ.अमलदास एसजे और निदेशक डॉ मधु शर्मा द्वारा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए और आकर्षक रैम्प वॉक ने माहौल को जीवंत बना दिया।

बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड एमबीए से ऋतिक सैनी और यशिका नरुका, एमसीए से क्षितिज रूप राय और वेदिका शर्मा को प्रदान किए गए। स्टूडेंट काउंसिल ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्नातक विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए, जो उनके कॉलेज जीवन की यादों को संजोकर रखने का एक प्रतीक बने।

पाक का टेस्ट सीरीज में सफाया कर आस्ट्रेलिया ने दी वार्नर को विदाई
सिडनी। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़ कर डेविड वार्नर ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन आठ विकेट से जीत दिलाई और अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया।

इससे पहले आस्ट्रेलिया ने पर्थ और मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के चौथे और अंतिम दिन मेजबान टीम ने 130 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

दिन के खेल की शुरुआत मोहम्मद रिजवान और आमिर जमाल ने सतर्क रुख के साथ की। रिजवान (28) को नाथन लियोन ने आउट किया। पाकिस्तान को 100 रन के स्कोर के आंकड़े को पार कराने के बाद रिजवान ने लियोन की गेंद पर पहली स्लिप में वार्नर को कैच थमा दिया। पाकिस्तान की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब पैट कङ्क्षमस की गेंद पर आमिर (18) डीप स्कवायर लेग पर ट्रैविस हेड के हाथों लपके गये। लियोन ने आखिरी खिलाड़ी के तौर पर हसन अली को आउट किया और मेहमान टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई।

आस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही जब साजिद खान की गेंद पर पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा पगबाधा करार दिये गये। पहला विकेट शून्य पर गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलिया ने आक्रामक रवैया अख्तियार किया। वार्नर ने अपनी टीम को बढ़त दिलाने के लिए कई आक्रामक स्ट्रोक लगाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 37वें और अंतिम अर्धशतक पूरा करने के लिए कुछ साहसिक स्ट्रोक लगाये।

लंच तक ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए केवल 39 रन और चाहिए थे और मार्नस लाबुशेन का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा था। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 11 रन पीछे था,तब साजिद की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृखंला में वार्नर (57) एलबीडब्लू करार दिये गये। लाबुशेन ने 73 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहते हुए विजयी रन बनाया।

आमिर को पहली पारी में शानदार 82 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कङ्क्षमस को सीरीज में सर्वाधिक 19 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच के बाद के प्रेजेंटेशन समारोह में वार्नर को भावभीनी विदाई दी गई। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने सलामी बल्लेबाज को विदाई उपहार के रूप में बाबर आजम के हस्ताक्षर की गयी जर्सी भेंट की गयी।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - आमिर जमाल (पाकिस्तान)

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज - पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)

राहुल ने गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं को गले लगाकर ली विदाई, गहलोत-डोटासरा ने सौंपा झंडा
जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 17 दिन राजस्थान में रहने के बाद बुधवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को झंडा सौंपा। मंच पर हुए भाषण कार्यक्रम के बाद राहुल ने गहलोत, पायलट और अन्य नेताओं को गले लगाकर विदाई ली। राहुल ने इस दौरान राजस्थान में अपनी 17 दिन की यात्रा के अनुभव साझा किए। राहुल की यात्रा मंगलवार को अलवर के रामगढ़ में पूरी हुई और बुधवार को हरियाणा से सटे पाटन उदयपुरी से यात्रा शुरू हुई।

अलवर से सटे हरियाणा बॉर्डर पर विदाई समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सब मंत्री,नेताओं को महीने में एक दिन जनता के बीच 15 किमी चलने का फैसला किया है। मेरा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सुझाव है कि यह मॉडल हर कांग्रेस शासित राज्यों में लागू किया जाए। जंहा भी कांग्रेस की सरकार बने,वंहा मंत्री,विधायक और नेताओं को महीने में एक दिन पैदल चलना चाहिए। नेताओं को सड़कों पर धक्के खाने चाहिए। राहुल ने नेताओं के लंबे भाषणों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आजकल नेताओं और जनता के बीच खाई बन गयी है। सभी पार्टियों के नेताओं की लंबे भाषण देने की आदत हो गयी है। लोगों की बात नहीं सुनकर लंबे भाषण देने की आदत अच्छी नहीं है। इस यात्रा में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम 7 से 8 घण्टे चलकर किसान,मजदूर,युवाओं और छोटे दुकानदारों की बात सुनते और सिर्फ 15 मिनट का भाषण देते।

हम मोहब्बत की ताकत से चल रहे

राहुल गांधी ने कहा कि हम यात्रा में मोहब्बत की ताकत से चल रहे हैं। इसी वजह से सुबह से शाम तक चलने के बाद भी थकान नहीं होती।  जैसे मेरा चेहरा सुबह रहता, वैसे ही शाम को दिखता है। गहलोत,पायलट,डोटासरा आदि नेता भी 25 किमी तक चले हैं,लेकिन इनके चेहरों पर भी कोई थकान नहीं है। राहुल ने कहा कि मैने कन्याकुमारी से यंहा तक चलकर बहुत बड़ा काम नहीं किया है। इस देश में मुझसे बड़े करोडों तपस्वी हैं,जो रोज खेतों पर काम करते हैं,सड़कों पर चलते हैं। राहुल गांधी ने अपने भाषण में नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात फिर दोहराई। राहुल ने कहा कि जब भी ये लोग देश मे नफरत फैलाने निकलते हैं। हमारी विचारधारा के लोग मोहब्बत फैलाना शुरू कर देते हैं। उनकी विचारधारा चुनिन्दा लोगों को फायदा पहुंचाती है और हमारी विचारधारा जनता की आवाज है।

बैंसला का अंतिम संस्कार: नम आंखों से कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अंतिम विदाई
दौसा/करौली। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को आज हर किसी ने नम आंखों से विदाई दी। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पार्थिव देह शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मुंडिया (करौली) पहुंचा। बैंसला के अंतिम दर्शन करने के लिए आम और खास मौजूद रहें। इससे पहले उनके आंदोलन के केंद्र स्थली रहे दौसा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जन सैलाब उमड़ा।

हजारों लोग, मंत्री-विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, समाज के पदाधिकारी मुंडिया गांव पहुंचे और कर्नल को अंतिम विदाई दी। बैंसला को अंतिम विदाई देने किसान नेता राकेश टिकैत, दिल्ली उपनेता प्रतिपक्ष रामवीर विधुड़ी, टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मंत्री शकुंतला रावत, विधायक जोगेंद्र अवाना, जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर, बीज निगम चेयरमैन धीरज गुर्जर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई राजनीतिक सामाजिक हस्तियां मुंडिया गांव पहुंचकर बैंसला को अंतिम विदाई दी।

बता दे कि कर्नल बैंसला का गुरुवार को निधन हो गया था। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को कर्नल बैंसला की शवयात्रा जयपुर के वैशाली नगर से सुबह छह बजे शुरू हुई। सेना के फूलों से सजे ट्रक में कर्नल की पार्थिव देह जहां से गुजरा वहां मौजूद लोगों ने बैसला को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। करीब 150 किलोमीटर के इस सफर में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और कर्नल जिंदाबाद के नारे लगाए।

गुर्जर समाज के पुरोधा माने जाने वाले कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पार्थिव देह जयपुर से रवाना होकर सुबह करीब 10-11 बजे सिकंदरा, मानपुर पर पहुंची। जहां कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान गुर्जर समाज के महिला और पुरुष हर कोई कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शन के लिए लालायित नजर आया। कर्नल बैंसला गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हुआ करते थे और उन्होंने गुर्जर समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर बड़े आंदोलन किए थे। उनके आंदोलन के केंद्र स्थली दौसा रहा था।  ऐसे में उनके प्रति लोगों का प्यार आज भी देखने को मिला जब उनकी पार्थिव देह नेशनल हाईवे 21 से गुजरा तो जगह-जगह भीड़ नजर आईं। इस दौरान सिकंदरा चौराहे पर सड़क पर गुलाल से लिखा गया कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अमर रहें वहीं मौजूद लोग भी जमकर नारे लगाते रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अमर रहें।

राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने वाले 72 सदस्यों को दी विदाई
नई दिल्ली। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने वाले 72 सदस्यों को विदाई दी गयी और उनके उज्जवल भविष्य के साथ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहने की कामना की गयी। राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने वालों में भारतीय जनता पार्टी की नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सदन के नेता पीयूष गोयल और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, जनता दल (यू) के नेता और इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और मनोनीत सदस्य मेरी कॉम प्रमुख है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि इस सदन का कार्यकाल पूरा करने वाले कई सदस्य अनुभवी रहे हैं और कई बार ज्ञान से ज्यादा अनुभव की ताकत होती है। अनुभव से समस्याओं का समाधान सरल तरीके से होता है और गलतियां काफी कम होती है। इन सदस्यों के सदन से जाने के बाद अनुभव की भारी कमी होगी, जिसे पूरा करने की नये लोगों पर जिम्मेदारी होगी। उन्हें पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा।