fifa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

FIFA World Cup 2026: ओपनिंग सेरेमनी में कैटी पेरी के साथ जलवां बिखरेंगी नोरा फतेही, कनाडा के बीएमओ फील्ड स्टेडियम में देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अब फुटबॉल के सबसे बड़े मंच फीफा विश्व कप 2026 में अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित बीएमओ फील्ड स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में प्रस्तुति देंगी। खास बात यह है कि वह फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन सकती हैं।

इस समारोह में नोरा के साथ माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा और जेसी रेयेज जैसे कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी नजर आएंगे। वहीं अमेरिका में होने वाले दूसरे कार्यक्रम में कैटी पेरी, लिसा और रेमा जैसे स्टार्स प्रस्तुति देंगे।

फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino ने कहा कि यह समारोह कनाडा की संस्कृति, विविधता और फुटबॉल के प्रति जुनून को दुनिया के सामने पेश करेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

फीफा क्लब वर्ल्ड कप फुटबॉल 2025 : मेसी की इंटर मियामी को हरा पीएसजी अंतिम 8 में
अटलांटा। जोआओ नेवेस के दो गोल की बदौलत चैंपियंस लीग की चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने विश्व के महानतम खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली इंटर मियामी को 4-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूनार्मेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेसी मेजर लीग सॉकर में आने से पहले दो सीजन पीएसजी से भी खेल चुके हैं।

अटलांटा के स्टेडियम में 65,574 दर्शकों के अपार समर्थन के बावजूद अर्जेंटीना का स्टार खिलाड़ी कोई जादू नहीं कर पाया और उनकी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। नेवेस ने मैच के छठे मिनट में अपना पहला गोल दागा। पुर्तगाल के इस मिडफील्डर ने 39वें मिनट में एक और गोल किया। इंटर मियामी पहले हाफ के अंतिम चरण में पूरी तरह से बिखर गया और उसने आत्मघाती गोल कर दिया। अचरफ हकीमी ने स्टॉपेज टाइम में एक और गोल करके पीएसजी को मध्यांतर से पहले ही चार गोल की बढ़त दिला दी।

पीएसजी की इस जीत ने एक महीने पहले खेले गए चैंपियंस लीग के फाइनल की याद ताजा कर दी जब फ्रांस के इस क्लब ने इंटर मिलान को 5-0 से हराकर पहली बार यूरोपीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

बायर्न म्यूनिख से होगा मुकाबला :

क्वार्टर फाइनल में पीएसजी का मुकाबला शनिवार को अटलांटा में बायर्न म्यूनिख से होगा। जर्मन क्लब ने मियामी में खेले गए अंतिम 16 के एक अन्य मैच में हैरी केन के दो शानदार गोलों की बदौलत ब्राजील के फ्लेमेंगो को 4-2 से हराया। जर्मन क्लब के लिए लियोन गोरेट्जका ने भी एक गोल किया, जबकि एरिक पुलगार का आत्मघाती गोल टीम के लिए बोनस साबित हुआ। फ्लेमेंगो के लिए गेरसन और जोर्जिन्हो ने गोल किए, लेकिन उनकी कोशिशें टीम को हार से नहीं बचा सकीं।

फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 : बेनफिका को 4-1 से हरा चेल्सी क्वार्टर फाइनल में
शार्लेट, नॉर्थ कैरोलिना। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने इतिहास रचते हुए फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। नॉर्थ कैरोलिना के बैंक ऑफ अमेरिका स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने 10 खिलाड़ियों वाली बेनफिका को अतिरिक्त समय में 4-1 से हराया।

मैच की शुरूआत में चेल्सी ने दबदबा बनाया और रीस जेम्स ने 64वें मिनट में शानदार फ्री-किक से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, मुकाबले का रोमांच अंतिम क्षणों तक बना रहा। स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में मालो गुस्तो के हाथ से लगे हल्के हैंडबॉल पर एंजेल डि मारिया ने पेनल्टी से स्कोर बराबर कर दिया।

इस गोल के तुरंत बाद मैदान में आंधी और बिजली के कारण लगभग दो घंटे का ब्रेक लिया गया। उस समय खेल के केवल 4 मिनट बाकी थे। चेल्सी के खिलाड़ी इस फैसले से नाराज नजर आए। अतिरिक्त समय में क्रिस्टोफर एनकुंकु, पेड्रो नेटो और कीरन ड्यूसबरी-हॉल ने गोल करते हुए चेल्सी की जीत पक्की कर दी। वहीं बेनफिका की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब गियानलुका प्रेस्टियानी को दूसरे येलो कार्ड के चलते रेड कार्ड मिला और टीम 10 खिलाड़ियों की रह गई।

क्वार्टर फाइनल में पाल्मेरास से होगा मुकाबला :

अब चेल्सी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला ब्राजीलियन क्लब पाल्मेरास से होगा, जिसने अपने मैच में बोटाफोगो को 1-0 से हराया। पाल्मेरास के लिए विजयी गोल पॉलिन्हो ने अतिरिक्त समय के 100वें मिनट में किया। मैच में कुल 35 शॉट्स हुए, लेकिन बोटाफोगो गोल करने में नाकाम रही। पाल्मेरास के डिफेंडर गुस्तावो गोमेज को भी 116वें मिनट में दूसरा येलो कार्ड मिलने के बाद मैदान से बाहर कर दिया गया। 33,657 दर्शकों की मौजूदगी ने इस मुकाबले को रोमांच से भर दिया। पाल्मेरास के डिफेंडर ब्रूनो फुच्स ने मैच के बाद कहा कि सीजन की शुरूआत से ही कोच हमसे कह रहे हैं कि सपना देखना कोई गलत बात नहीं। हम हर मैच को एक-एक करके लेते हैं और बस सपने को जिंदा रखते हैं।

अब तक 13 टीमें कर चुकी है फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया ने भी हासिल किया टिकट
नई दिल्ली। ब्राजील, इक्वाडोर और ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तीनों ही अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहे। वहीं, लियोनल मेसी की अर्जेंटीना को कोलंबिया से ड्रॉ खेलना पड़ा। अर्जेंटीना की टीम पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इसके अलावा चिली को बोलिविया ने 2-0 से हराया जिससे वह लगातार तीसरी बार विश्व कप से बाहर रहेगा।

विश्वकप 2026 में खेलेंगी 48 टीमें :

अब तक कुल मिलाकर 13 टीमों ने क्वालीफाई किया है। 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप में 48 टीमें खेलेंगी। 2022 फीफा विश्व कप तक मेन इवेंट में सिर्फ 32 टीमें खेलती थीं। फीफा विश्व कप 2026 अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाना है। ये तीनों देश मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। यह टूनार्मेंट अगले साल जून और जुलाई में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया फीफा विश्व कप में खेलेगा :

मेटकाफे ने ऑस्ट्रेलिया के लिये पहला गोल किया और सउदी अरब पर 2-1 से जीत के साथ टीम को लगातार छठी बार विश्व कप में जगह दिलवाने में मदद की। मिचेल ड्यूक ने दूसरा गोल किया। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में सीधे जगह बनाने के लिए पांच गोल के अंतर से हार टालनी थी। मेटकाफे ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल दागा, जबकि ड्यूक ने 48वें मिनट में हेडर से गोल किया। सउदी अरब के लिये 19वें मिनट में अब्दुल रहमान अल ओबुद ने गोल किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए 100वां मैच खेल रहे गोलकीपर मैट रियान ने पांच गोल बचाए, जिनमें आखिरी क्षणों में मिली पेनल्टी भी थी।

इससे पहले जापान ने इंडोनेशिया को 6-0 से मात देकर लगातार आठवीं बार विश्व कप में जगह बनाई। वहीं, दक्षिण कोरिया ने कुवैत को 4-0 से हराकर लगातार 11वीं बार विश्व कप में प्रवेश किया।  एशिया ऑस्ट्रेलिया से जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन और ऑस्ट्रेलिया क्वालीफाई कर चुके हैं।

क्वालिफाई करने वाली टीमें :

एशिया : जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, जॉर्डन, उज्बेकिस्तान।
ओशिनिया : न्यूजीलैंड।
दक्षिण अमेरिका : अर्जेंटीना, ब्राजील, इक्वाडोर।

विनिशियस के गोल से ब्राजील जीती :

विनिशियस जूनियर के गोल के दम पर ब्राजील ने पराग्वे को 1-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल 2026 में जगह बनाई और कोच कार्लो एंसेलोट्टी के लिए ब्राजील में डेब्यू के साथ मिली जीत की खुशी दुगुनी हो गई। रियल मैड्रिड के स्टार विनिशियस ने मैच में एकमात्र गोल दागा। वहीं, कोलंबिया से 1-1 से ड्रॉ खेलने वाली गत चैंपियन अर्जेंटीना ने भी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल के महासमर में जगह पक्की की।

Fifa Women's World Cup: स्वीडन और स्पेन सेमीफाइनल में
ऑकलैंड। स्वीडन ने फीफा महिला विश्वकप के एकतरफा मुकाबले में पूर्व विश्व विजेता जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ईडन पार्क पर खेले गए दूसरे फाइनल में अमांडा इलेस्टेड (32वें मिनट) और फिलिपा एंजलडेल (51वें मिनट) के गोलों से स्वीडन ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली। होनोका हयाशी ने 87वें मिनट में जापान का खाता खोला, हालांकि इससे सिर्फ एशियाई टीम की हार का अंतर ही कम हो सका। सेमीफाइनल में स्वीडन का सामना स्पेन से होगा।

इलेस्टेड ने दिलाई बढ़त
प्री-क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन अमेरिका को पछाड़ने के बाद स्वीडन पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरा। स्टिना ब्लैक स्टेनियस ने पहले हाफ में यूरोपीय टीम के लिए खेल की पहली वास्तविक शुरुआत की, लेकिन उनकी कोशिश गोल से चूक गई। स्वीडन को कुछ ही क्षण बाद सफलता मिली और डिफेंडर इलेस्टेड ने पेनल्टी-बॉक्स में कुछ क्षणों के संघर्ष के बाद टूर्नामेंट में अपना चौथा गोल किया। स्वीडन हाफ टाइम से पहले इस बढ़त को दोगुना कर सकता था लेकिन अयाका यामाशिता ने कोसोवरे असलानी के कॉर्नर को रोककर यह खतरा टाल दिया।

हाफ टाइम के छह मिनट बाद जापान के बॉक्स में एक डिफेंडर के हाथ में गेंद लगने के कारण स्वीडन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। एंजलडेल ने इस बार पेनल्टी को गोल में बदलकर स्वीडन की बढ़त दोगुनी कर दी।

हयाशी ने कम किया हार का अंतर
जापान को इसके बाद वापसी की दो मौके मिले। मैच के 76वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर रिको यूकी का प्रयास क्रॉसबार से लगकर छिटक गया, जबकि कुछ देर बाद मिली फ्री-किक पर आओबा फुजीनो भी गोल नहीं कर सकीं। हयाशी ने निर्धारित समय खत्म होने से तीन मिनट पहले फील्ड गोल किया लेकिन वह जापान को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रहा।

सिर्फ एक पूर्व विजेता टीम ने अंतिम आठ में बनाई जगह
नई दिल्ली। चार बार की विजेता अमेरिका, दो बार की चैंपियन जर्मनी, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कनाडा और छठा विश्व कप खेल रहीं ब्राजील की टीमें महिला फीफा विश्व कप से बाहर हो चुकी हैं। क्वार्टर फाइनल में सिर्फ एक ही ऐसी टीम है, जिसने पहले भी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह टीम 2011 की चैंपियन जापान है, जिसने इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही गोल ही खाया है। स्पेन और कोलंबिया दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने पहली बार विश्व कप के अंतिम-8 में जगह बनाई है, जबकि सबसे ऊंची वरीयता की टीम स्वीडन है।

स्वीडन का मुकाबला आज जापान से
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर तीन स्वीडन का मुकाबला जापान से होगा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली स्वीडन एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने सभी नौ विश्व कप में शिरकत की है। उसने तीन बार सेमीफाइनल मे जगह बनाई है। 2011 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जापान ने स्वीडन को पराजित किया था।

स्पेन की टक्कर नीदरलैंड से
स्पेन ने पहली बार विश्व कप के अंतिम आठ में जगह बनाई है, जहां उसका मुकाबला शुक्रवार को नीदरलैंड से होगा। वहीं नीदरलैंड ने पहली बार 2015 में विश्व कप खेला और नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। 2019 में वह फाइनल में पहुंची, जहां उसे अमेरिका से हार मिली। नीदरलैंड को इस बार भी मजबूत माना जा रहा है।

अन्य क्वार्टर फाइनल मैच
शनिवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल आस्ट्रेलिया का मुकाबला ब्रिसबेन में फ्रांस से होगा, वहीं आखिरी क्वार्टर फाइनल इंग्लैंड और कोलंबिया के मध्य सिडनी में खेला जाएगा।

फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी बोली में शामिल होगा मोरक्को
रबात। मोरक्को के सुल्तान मोहम्मद षष्ठम ने घोषणा की है कि उनका देश फीफा विश्व कप 2030 की मेजबानी हासिल करने के लिए स्पेन और पुर्तगाल के साथ संयुक्त रूप से बोली लगाएगा। सुल्तान ने अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) को भेजे एक संदेश में कहा कि यह संयुक्त बोली अफ्रीका और यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी भूमध्यसागरीय, अफ्रीकी, अरब और यूरो-भूमध्यसागरीय दुनिया को एक साथ लेकर आएगी।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह हममें सर्वश्रेष्ठ को सामने लेकर आएगा जो कि प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुभव और साधनों का एक वास्तविक मिश्रण होगा। यह संदेश सुल्तान ने रवांडा के किगाली में मंगलवार सीएएफ आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2022 के अवसर पर अपने संबोधन में दिया। फीफा विश्व कप की मेजबानी करने के लिए मोरक्को छठी बार बोली लगाने जा रहा है, इससे पहले वह 1994, 1998, 2006, 2010 और 2026 के लिए असफल कोशिश कर चुका है।

जून 2021 में स्पेन और पुर्तगाल इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वे 2030 फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए संयुक्त बोली लगाएंगे।

फीफा ने महिला विश्व कप का आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया
जेनेवा। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आउटडोर गैलरी प्रतिष्ठानों में महिला विश्व कप 2023 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया गया है।

फीफा ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर जारी किए जा रहे पोस्टर में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की थीम बियॉन्ड ग्रेटनेस को शामिल किया गया है।"

उन्होंने बताया कि ट्रॉफी में एक फुटबॉल है जिसे तीन महिला सिल्हूट से घिरी हुई। ट्रॉफी महिलाओं का खेल में जुनून, कौशल और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।

आधिकारिक पोस्टर के साथ मेजबानी के लिए तैयार नौ शहर के पोस्टर भी प्रदर्शित किए गए है। सभी में तीन महिला आकृतियों के सिल्हूट के बीचोंबीच एक फुटबॉल को दर्शाया गया है।

ये पोस्टर आस्ट्रेलिया के एडिलेड में 22 मार्च तक और न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 21 मार्च तक प्रदर्शित होंगे। फीफा महिला विश्व कप 2023 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक खेला जाएगा।

विश्व कप में पांच अरब लोग जुड़े : फीफा
जिनेवा। फीफा ने कतर में आयोजित विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता के एक महीने बाद टूर्नामेंट के शुरूआती आंकड़ों की घोषणा की जिसके अनुसार विश्व कप से करीब पांच अरब लोग जुड़े। फीफा की एक समाचार विज्ञप्ति में  को यह घोषणा की गई। नीलसन के अनुसार सोशल मीडिया पर के सभी प्लेटफार्मों पर 93.60 लाख पोस्ट हैं, जिसमें 262 अरब संचयी पहुंच और 5.95 अरब की सहभागिता हैं।

कतर 2022 ने विश्व कप रिकॉर्ड की एक श्रृंखला बनाई। तीस लाख 40 हजार दर्शकों ने स्टेडियमों में मैच देखे, जो इतिहास में सबसे अधिक है। टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक 172 गोल किए गए। अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी ने सबसे अधिक 26 विश्व कप मैच खेले और जर्मनी के लोथर मैथॉस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और क्रोएशिया के खिलाफ मैच में कनाडा के अल्फोंसो डेविस का 68 सेकंड का गोल विश्व कप इतिहास का सबसे तेज गोल था। विश्व कप फुटबाल का खिताब अर्जेटीना ने जीता था।

रोनाल्डो-मेसी को पहली ट्रॉफी का इंतजार
दोहा। दुनिया के दो दिग्गज फुटबालरों लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी क्लब टीमों को तो कई खिताब दिलाए हैं लेकिन इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी का इन्तजार है। कतर में 20 नवम्बर से शुरू हो रहा फुटबाल विश्व कप दोनों ही खिलाड़ियों का पांचवां और संभवत: आखिरी विश्व कप होगा। अर्जेन्टीना ने 44 साल से विश्व कप ट्रॉफी नहीं जीती है। इस दौरान दो बार वह फाइनल में पहुंचा लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं रोनाल्डो की पुर्तगाल एक बार भी विश्व खिताब नहीं जीत पाई है। विश्व कप में पुर्तगाल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1966 में रहा, जब टीम तीसरे स्थान पर रही। ऐसे में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का सपना होगा कि कतर में वे अपनी टीम को खिताब दिलाएं।

अर्जेन्टीना का मजबूत पक्ष
अर्जेन्टीना की सबसे बड़ी मजबूत यही है कि उनके पास विश्व के सबसे अच्छो फॉरवर्डों में से एक लियोनल मेसी हैं। टीम ने पिछले महीनों में कड़ी मेहनत की है जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। अर्जेंटीना के पास मेसी के अलावा फॉरवर्ड लाउतारो मार्टिनेज और एंजेल डि मारिया भी हैं जो मेसी का गोल करने का दबाव कुछ हद तक कम कर सकते हैं। कुछ महीनों पहले अर्जेंटीना ने यूरोपियन चैंपियन इटली को 3-0 से मात दी थी। अर्जेन्टीना टीम पिछले 35 मैचों  में अपराजित रही है।

पुर्तगाल की मजबूती
टीम के पास 37 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। रोनाल्डो के अलावा  टीम के पास जोआओ फेलिक्स भी हैं जो गोल करने का दमखम रखते हैं। टीम के पास अनुभवी गोलकीपर रुई पैट्रिको भी हैं जिन्होंने 2016 यूरो जीत में अच्छी भूमिका निभाई थी। मिडफील्ड में ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नांडो सिल्वा गोल करने के मौके बनाने का कार्यभार संभालते हैं।

पुर्तगाल की कमजोरी
रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलते हैं और इंग्लिश प्रीमियर लीग में वह अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में पुर्तगाल टीम की फॉर्म भी ज्यादा अच्छी नहीं रही है और क्वालीफाईंग दौर में उन्होंने तुर्की और उत्तरी मेसिडोनिया को हराकर टूर्नामेंट में जगह बनाई थी। हाल ही में टीम को नेशंस लीग में स्विट्जरलैंड और स्पेन से भी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम की खराब फॉर्म उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

भारत क्वार्टर फाइनल रेस से बाहर
भुवनेश्वर। मेजबान भारतीय फुटबॉल टीम को यहां फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मोरक्को के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दूसरे मैच में हार के साथ भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले ग्रुप ए में अमेरिका ने भारत को 8-0 से पराजित किया था। पहली बार विश्वकप में खेल रही मोरक्को की ओर से इल मदानी (50वें मिनट), यस्मीन जोउहिर (61वें) और चेरिफ जेनेह (90वें) ने गोल किए। भारतीय टीम को मेजबान के रूप में पहली बार फीफा विश्वकप में खेलने का मौका मिला। अब भारतीय टीम को अंतिम ग्रुप मैच में 17 अक्टूबर को ब्राजील से खेलना है।

नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराया

मडगांव में नाइजीरिया ने ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड को 4-0 से मात दी। उसके लिए अमीना बेलो (16वें), मिराकल उसानी (34वें), ताइवो अफोलाबी (75वें) और इडिडियोंग एतिम (90वें) ने गोल किए। यह न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में दूसरी हार थी जिन्हें मंगलवार को चिली से 1-3 से पराजय मिली थी। नाइजीरिया को भी शुरुआती मैच में जर्मनी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

ब्राजील-अमेरिका मैच 1-1 से ड्रॉ

खिताब की दावेदार ब्राजील और अमेरिका ने ग्रुप ए में अपना मैच 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। दोनों के दो-दो जीत से चार अंक हो गए हैं।

दुनिया को महिला फुटबॉल में अपनी क्षमता दिखाना चाहते हैं : डेनर्बी
भुवनेश्वर। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनर्बी ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 से पहले कहा कि भारत के पास दुनिया के सामने महिला फुटबॉल में अपनी क्षमता दिखाने का मौका है।  डेनर्बी ने कहा कि अब बात सिर्फ नतीजों की नहीं है। हम यह दिखाना चाहते हैं कि भारतीय लड़कियां फुटबॉल खेल सकती हैं। हमने अपने ग्रुप के अंदर लक्ष्य बनाये हैं, और हम उनके लिए लड़ने को तैयार हैं। हम अमेरिका, ब्राजील और मोरक्को के खिलाफ गोल करके अंक हासिल करने के लिए तत्पर हैं। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 11 अक्टूबर को करेगा।  डेनर्बी ने कहा, हम भारतीय प्रशंसकों को दिखा देंगे कि हमारे पास एक अच्छी टीम है। भारत आने वाले कुछ सालों में एक सफल महिला टीम तैयार कर सकता है। उम्मीद है कि हम लड़कियों को फुटबॉल खेलना शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। कोच डेनर्बी का मानना है कि यह टूर्नामेंट महिला फुटबॉल के प्रति लोगों की धारणा बदल सकता है।

घरेलू दर्शकों से मिलेगा टीम को फायदा

डेनर्बी ने लड़कियों को टूर्नामेंट के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा, मुझे उम्मीद है कि वे थोड़े घबराई हुई होंगी। घबराना एकाग्रता और शरीर को मैच के लिए तैयार करने का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा, जब मैं खेलता था तो कुछ खेलों से पहले मैं बहुत दबाव में होता था, लेकिन मैं जितना अधिक घबराया हुआ होता था, उतना ही बेहतर खेलता था। मुझे उस एकाग्रता की आवश्यकता थी।

भारत शीर्ष टीमों को चुनौती दे सकता है

डेनर्बी ने टूर्नामेंट के महत्व पर कहा, हम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन देना चाहते हैं ताकि प्रशंसकों को यकीन दिला सकें कि भारत दुनिया की शीर्ष टीमों को चुनौती दे सकता है। टीवी पर इसके प्रसारण से काफी मदद मिलेगी। युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल होना अच्छा है।  डेनर्बी ने उम्मीद जताई की अंडर-17 टीम की कुछ लड़कियां आने वाले वर्षों में सीनियर टीम का भी हिस्सा बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि युवा लड़कियों को पता होना चाहिए कि फुटबॉल में सफल करियर बनाया जा सकता है।

भारत ग्रुप ए में अमेरिका ओर ब्राजील के साथ

भारत को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के ग्रुप-ए में अमेरिका, ब्राजील और मोरक्को के साथ रखा गया है। मंगलवार, 11 अक्टूबर को अमेरिका का सामना करने के बाद भारतीय लड़कियां शुक्रवार, 14 अक्टूबर को मोरक्को के खिलाफ खेलेंगी, जबकि ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में उनका सामना ब्राजील से 17अक्टूबर को होगा।

हम खेल के लिए तैयार है

डेनर्बी ने टूर्नामेंट के लिए टीम की तैयारियों के बारे में कहा, मुझे लगता है कि हमने अच्छी तैयारी की थी। हमने इस साल फरवरी के अंत में शुरुआत की जिसमें इटली और नॉर्वे में हमारे एक्सपोजर टूर भी शामिल हैं। पिछले हफ्ते हम स्पेन में भी खेले। मुझे उम्मीद है कि हम अब तैयार हैं।  उन्होंने कहा, अब हम अच्छे फिटनेस स्तर के साथ इस टूर्नामेंट में जा रहे हैं। प्रशिक्षण ने हमारी बहुत मदद की है और हम देख सकते हैं कि हमारा फिटनेस स्तर अच्छा है। मुझे लगता है कि लड़कियों ने पोजीशनिंग के बारे में सीखा है, जब हम बॉल खो देते हैं तो कहां जाना है और जब हम बॉल को वापस हासिल कर लेते हैं तो कहां जाना है। ये सभी नीतिगत चीजें अच्छी हो गई हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाफ गोल करना मुश्किल होगा।