kapil dev - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पीएम शरीफ को लिखा पत्र, स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक पहुंच गई है। सुनील गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की सरकार को पत्र लिखकर इमरान खान को उचित मेडिकल इलाज मुहैया कराने की मांग की है।

23 अगस्त को लिखे गए इस पत्र में पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के साथ मानवीय व्यवहार करने और उनकी स्वास्थ्य स्थिति को गंभीरता से लेने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप इमरान खान की मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए और उन्हें जरूरी उपचार उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

जैकलिन और कनिका की प्रस्तुतियां कपिल देव को देखते ही आया जोश
जोधपुर। जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम ने इतिहास रच दिया। राजस्थान में पहली बार खेली जा रही राजस्थान प्रीमियर लीग का उद्घाटन मैच यहां खेला गया।

इससे पहले आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में जैकलिन और कनिका कपूर की धमाकेदार प्रस्तुति ने दिल जीत लिया। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर ने चिट्टियां कलाइयां सॉन्ग से एंट्री दी।

इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस का युवाओं ने दिल खोल कर स्वागत किया। पहला मैच जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स बीच खेला गया। राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने आरपीएल के पहले सीजन के शुरूआत का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

इस बीच आरपीएल के ब्रांड एम्बेसडर कपिल देव जब बीच मैदान पर पहुंचे तो जोधपुर में खेल प्रेमियों का जोश चरम पर पहुंच गया।
जोधपुर में 31 अगस्त तक मैच होंगे। इसके बाद 3 सितंबर से समापन समारोह (10 सितंबर) तक के सभी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे।

ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो : कपिलदेव
अलवर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को अलवर आए। यहां उन्होंने युवाओं से कहा कि ऑटोग्राफ मत लो, ग्राउंड में जाओ और मेहनत करते रहो। मुकाम मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पैसा आएगा-जाएगा। लेकिन इज्जत व नाम बरकरार रखना ज्यादा अहमियत रखता है। युवाओं व आमजन से कहा कि खूब फलो-फूलो, ऐश करो, मजे करो। यह जिंदगी है। दोबारा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने दुनिया में अपना नाम किया है। यह नाम तभी हो सकता है जब नियत अच्छी है। हर इंसान से कुछ न कुछ सीखा जा सकता है। बहुत अच्छे दोस्त भी होते हैं। इन सबसे अधिक जरूरी अपना नाम व इज्जत को बरकरार रखना। पैसा तो आएगा और जाएगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे जैसा बनने की सोच भी मत रखो। ऐसा बनो जिससे लोग आपको याद करें। मेरा जैसा नहीं और आगे जाने की सोच रखें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। हमें तो पता नहीं था। इतनी इज्जत व सम्मान मिलेगा। वरना खेलते समय और अधिक मेहनत करते। बस खेलते-खेलते ही आगे बढ़ गए और देश में पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए युवाओं को कहना चाहूंगा की जाओ मेहनत करो। आॅटोग्राफ लेने की कोशिश मत करो। मेहतन करेंगे तो उस रंग निखरेगा।