and - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब घर और जमीन खरीदना होगा महंगा
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल के आवास एवं जमीन खरीदने के लिए अब आम आदमी को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके लिए मंडल प्रशासन ने प्रदेश में संचालित आवासीय योजनाओं के साथ ही वाणिज्यक एवं संस्थानिक दरों में बढ़ोतरी की है। करीब 3 साल बाद मंडल ने इन जमीनों की कीमतों में 8.51 से लेकर 66 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। मंडल ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जयपुर कीमानसरोवर योजना में की है। मंडल के इस निर्णय से न केवल बोर्ड की योजनाओं में भविष्य में मकान खरीदना महंगा होगा, बल्कि पुराने मकानों की रजिस्ट्री करवाने में भी लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। आवासन मंडल ने आखिरी बार जमीन की रिजर्व प्राइज साल 2019 में बढ़ाई थी। साल 2021 में भी सभी आवासीय अभियंताओं से जमीन की रिजर्व प्राइज बढ़ाने के प्रस्ताव मांगे थे, लेकिन उस समय भी कोविड की विषम परिस्थितियों का हवाला देते हुए मंडल ने कीमतें नहीं बढ़ाई थी।

जयपुर के मानसरोवर में बढ़ाई सबसे ज्यादा कीमत

आवासन मंडल में जो नई आवासीय आरक्षित दरें जारी की है उसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जयपुर की मानसरोवर आवासीय योजना में की है। यहां साल 2019 तक आवासीय आरक्षित दर 15 हजार 815 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, जिसे 66 फीसदी तक बढ़ाकर 26 हजार 180 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दिया। आवासीय आरक्षित दर उस एरिया में किए गए डवलपमेंट पर होने वाले खर्चे पर होती है। मानसरोवर में वर्तमान में सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है जो करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। साथ ही प्रताप नगर सांगानेर में 29 और इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा में रिजर्व प्राइस 32 फीसदी बढ़ाई है।

पीवी सिंधु और प्रणय क्वार्टर फाइनल में
कुआलालंपुर। पूर्व विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने गुरूवार को मलेशिया ओपन  के क्वार्टर फाइनल  में जगह बनाई, जबकि सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विपक्षी जोड़ी को वाकओवर दे दिया। सिंधु ने एक्सियाटा एरिना में हुए दूसरे राउंड के मुकाबले में थाईलैंड की फित्तायापोर्न  चैवान को 57 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 19-21, 21-9, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

प्रणय ने बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी सीड चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन को मात्र 35 मिनट में 21-15, 21-7 से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला दूसरी सीड ताई जू यिंग से और प्रणय का मुकाबला सातवीं सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।  परुपल्ली कश्यप को थाईलैंड कुनलावुत  वितिदसार्न ने 44 मिनट में 21-19, 21-10 से पराजित किया।  इस बीच पुरुष युगल सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया की विपक्षी जोड़ी को वाकओवर दे दिया। महिला युगल में भारत की श्रीविद्या गुरजाडा और अमेरिका की इशिका जायसवाल को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

बाल विवाह अपराध और सामाजिक अभिशाप
लालसोट। तालुका विधिक सेवा समिति लालसोट के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिवक्ता विजय कुमार ठाकुरिया ने बाल विवाह को अपराध एवं सामाजिक अभिशाप बताते कहा कि भारत में और विशेषकर राजस्थान में बच्चों की छोटी उम्र में शादी की कुरीति को रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 से लागू किया गया है, जिसमें लड़के की आयु 21 से कम है और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम है तो वे विवाह योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि विवाह के समय लड़का या लड़की दोनों में से कोई भी विवाह योग्य उम्र का नहीं है तो ऐसा विवाह बाल विवाह होने से एक अपराध माना गया है।

शिविर में अधिवक्ता तेजराम मीणा ने नालसा द्वारा संचालित बच्चों के लिए विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने नालसा की तस्करी और वाणिज्यक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवा योजना, आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवा योजना की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम विरोधी अधिनियम, राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 22 व श्रमिकों के अधिकारों के बारे में उपस्थित लोगों को बताया एवं श्रमिक  कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों  द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

अद्भुत: 21 जून को लंबा दिन और सबसे छोटी परछाई होगी
कोटा। साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जीरो शैडो डे के तहत 21 जून को दोपहर 12.35 बजे इस साल की सबसे छोटी परछाई रहेगी। इस दिन 13 घंटे 42 मिनट का दिन तथा 10 घंटे 18 मिनट की रात होगी। ऐसा अवसर वर्ष में एक ही दिन 21 जून को आता है। बच्चों और विद्यार्थियों के लिए यह देखना बेहद रोचक होगा। पृथ्वी का अपने अक्ष पर साढेÞ 23 डिग्री का झुकाव होने से उत्तर में कर्क रेखा तथा दक्षिण में मकर रेखा तक शुन्य छाया दिवस बनता है । मकर रेखा पर यही स्थिति 21 दिसंबर को बनती है। जब वहां शुन्य छाया दिवस बनता है ।

ज्योतिर्विद भरत कुमार खंडेलवाल के अनुसार 21 जून को कर्क रेखा पर शुन्य छाया दिवस होगा अर्थात दोपहर 12.28 बजे प्रत्येक वस्तु की छाया शुन्य हो जाएगी। ऐसा अद्भुत नजारा कर्क रेखा पर वर्ष में एक ही दिन देखा जा सकता है।

राजस्थान में शुन्य परछाई दिवस
राजस्थान के दक्षिणी जिले बांसवाड़ा में 10 जून से 21 जून तक तथा 21 जून से 3 जुलाई तक बढ़ते घटते क्रम में शुन्य छाया दिवस जिले में देखा जा सकता है । बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी, बागीदौरा, कालिंजरा, कुशलगढ़, चिखली, डूंगरभीत, गुजरात सीमा तक के ग्रामीण क्षेत्रों में शुन्य छाया दिवस देखा जा सकता है।

दक्षिण भारत में दो-दो शुन्य छाया दिवस
कर्क रेखा से दक्षिण में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं समस्त दक्षिण भारत के राज्यों में प्रत्येक शहर में वर्ष में 2 दिन शुन्य छायाा दिवस देखा जा सकता है।

उत्तरी भारत सबसे छोटी परछाई दिखाई देगी
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार,उत्तरी-पश्चिम बंगाल पूर्वोत्तर राज्य पंजाब, हरियाणा सहित समस्त उत्तरी राज्यों में शुन्य छाया दिवस नहीं होता है। इन राज्यों में 21 जून को दोपहर में सबसे छोटी परछाई दिखाई देगी। जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख में क्षेत्र में सर्वाधिक लंबी परछाई दिखाई देगी।

शुन्य छाया दिवस का कारण
पृथ्वी का अपने अक्ष पर साढे 23 डिग्री का झुकाव होने से उत्तर में कर्क रेखा तथा दक्षिण में मकर रेखा तक शुन्य छाया दिवस बनता है । मकर रेखा पर यही स्थिति 21 दिसंबर को बनती है। जब वहां शुन्य छाया दिवस बनता है ।

ऐसे प्रयोग कर देख सकते है छाया
21 जून को दोपहर में एक टेबल पर सफेद कागज रखे तथा उस पर 1 मीटर लंबा 2 से 4 इंच मोटा पाइप खड़ा रख दे। दोपहर 12.28 बजे इसकी छाया को नाप ले। जिससे छाया का प्रतिशत निकाला जा सकता है। ऐसे प्रयोग हेतु बोतल, खंबा,स्केल, लकड़ी आदि लगाकर भी कर सकते हैं।

शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश जाने वालों की बढ़ रही संख्या
कोटा। शिक्षा की छोटी काशी के साथ ही अब पर्यटन नगरी बनने जा रहे कोटा में अभी तक भले ही हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है। जबकि पासपोर्ट बनवाने का कोटा में क्रेज बढ़ रहा है। शिक्षा और नौकरी के लिए विदेश जाने वालों की संख्या बढ़ने से कोटा में हर महीने करीब एक हजार पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। शिक्षा नगरी कोटा में जहां पूरे देश से विद्यार्थी मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए आ रहे हैं। वहीं कोटा से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ाई के लिए और युवा नौकरी के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। इसका अंदाजा कोटा में हर महीने बन रहे पासपोर्ट की संख्या से लगाया  जा सकता है। नयापुरा स्थित प्रधान डाकघर में पास पोर्ट सेवा केन्द्र बना हुआ है। यहां रोजाना सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में युवा पासपोर्ट बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पासपोर्ट के लिए आवेदनों की संख्या में रोजाना वृद्धि हो रही है।

2017 में खुला था पासपोर्ट सेवा केन्द्र
कोटा में हवाई सेवा शुरू करने की मांग काफी समय से की जा रही है। कोटा के वर्तमान एयरपोर्ट पर छोटे विमान तो उतर रहे हैं। जबकि बड़े विमान और नियमित उड़ान यहां से अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। लेकिन कोटा में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या को देखते हुए वर्ष 2017 में कोटा में पासपोर्ट सेवा केन्द्र शुरू किया गया था। 6 मार्च 2017 को कोटा में और 12 अप्रैल 2017 को झालावाड़ के प्रधान डाकघर में यह केन्द्र शुरू किए गए थे। कोटा और झालावाड़ में केन्द्र खुलने से पूरे संभाग के लोगों को सुविधा मिली है। इससे पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को जयपुर जाना पड़ता था। जिससे समय व धन दोनों अधिक खर्च होते थे।

एक साल में 10 हजार बने
पासपोर्ट सेवा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार  कोटा में पिछले एक साल में करीब 10 हजार पासपोर्ट बनाए गए हैं। यह संख्या अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 तक की है। जबकि झालावाड़ में इसकी तुलना में कम पासपोर्ट बने हैं। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉक डाउन में तीन महीने तक सब कुछ बंद होने से पासपोर्ट सेवा केन्द्र भी बंद रहे थे। इस कारण अप्रैल 2020 से जून 2020 तक तो कोटा में एक भी पासपोर्ट नहीं बना था। इस कारण से मार्च 2020 से मार्च 2021 तक कोटा में वर्तमान  की तुलना में करीब 50 फीसदी 5052 ही पासपोर्ट बने थे।

यह है कोटा की स्थिति
पासपोर्ट सेवा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा में अप्रैल 2021 में जहां 364, मई में 0, जून में 417, जुलाई में 522, अगस्त में 563 पासपोर्ट बने थे। उसके बाद सितम्बर 2021 से पासपोर्ट बनवाने का क्रेज बढ़ा तो हर महीने पासपोर्ट बनने की संख्या करीब दो गुनी होकर 1 हजार मासिक हो गई। सितम्बर 2021 में 1088, अक्टूबर में 1070, नवम्बर में 1171 व दिसम्बर में 1170 पासपोर्ट बने थे। उसके बाद जनवरी 2022 में 840, फरवरी में 899, मार्च में करीब 1000 व अप्रैल 2022 में 930 पासपोर्ट बनाए गए। इस तरह अप्रैल 2021 से सितम्बर 2021 तक जहां 6 माह में कुल 2954 पासपोर्ट बने थे। वहीं अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक 7 माह में इनकी संख्या करीब दो गुना से अधिक 7080 हो गई है।  अप्रैेल 2021 से अप्रैल 2022 तक कुल 10 हजार 34 पासपोर्ट बनाए गए हैं।

झालावाड़ में यह है स्थिति
कोटा के पासपोर्ट सेवा केन्द्र की तुलना में झालावाड़ पासपोर्ट सेवा केन्द्र में बहुत कम पासपोर्ट बने हैं। जानकारी के अनुसार झालावाड़ में सितम्बर 2021 में 223, अक्टूबर में 171, नवम्बर में 164, दिसम्बर में 178, जनवरी 2022 में 178, फरवरी में 176, मार्च में 175 व अप्रैल में 139 पासपोर्ट बनाए गए।

पूर्ण पासपोर्ट सेवा केद्र को भी मंजूरी
कोटा में पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की भी मंजूरी मिल चुकी है। लोकसभा ओम बिरला के प्रयासों से केन्द्रीय मंत्री ने गत दिनों इसकी स्वीकृति जारी कर दी है। अब कोटा में पूर्ण पासपोर्ट सेवा केन्द्र के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जानकारों के अनुसार पूर्ण सेवा केन्द्र खुलने के बाद तत्काल पासपोर्ट भी कोटा में ही बन सकेंगे। अभी तत्काल पासपोर्ट के लिए जयपुर जाना पड़ रहा है।

इनका कहना है
कोटा में पहले की तुलना में वर्तमान में पासपोर्ट बनवाने वालों में क्रेज बढ़ा है। हर महीने करीब एक हजार पासपोर्ट कोटा केन्द्र से बनाए जा रहे हैं। अधिकतर पासपोर्ट युवा व विद्यार्थी बनवा रहे हैं। जो पढ़ाई व नौकरी के लिए देश से बाहर जा रहे हैं। उनके साथ ही विद्यार्थियों व युवाओं के परिजन व रिश्तेदार भी पासपोर्ट बनवा रहे हैं। बच्चों से मिलने जाने के लिए ऐसे लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। कोटा व झालावाड़ केद्र खुलने से लोगों को सुविधा हुई है। जयपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। धन व समय दोनों की बचत हो रही है। आवेदन करने पर एक निर्धारित समय में पासपोर्ट आसानी से बनाए जा रहे हैं।
- सुनील कुमार राठौर, सहायक डाकपाल, प्रधान डाकघर कोटा

रिश्वत मामले में तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और दलाल के खिलाफ चालान पेश
कोटा । रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए कोटा रेलवे के तत्कालीन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम)अजय कुमार पाल व  कैटरिंग वेंडर महेश शर्मा (दलाल) के खिलाफ  आज एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोटा एसीबी टीम ने 52 दिन बाद 215 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। डीएसपी हर्षराज खरेड़ा ने बताया कि फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। मामले में 27 जून से ट्रायल शुरू होने की संभावना है।

सहायक निदेशक अशोक जोशी ने बताया कि परिवादी हेमराज मीणा खान पान निरीक्षक रेलवे स्टेशन भरतपुर ने भरतपुर एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर कैटरिंग वेंडर का काम करने वाले महेश कुमार शर्मा ने फोन करके चार्जशीट फाइनल करवाने की बात कहते हुए 20 हजार का खर्चा पानी मांगा था। जिसके बाद शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। भरतपुर की एसीबी टीम ने 31 मार्च रात को ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेकर केटरिंग वेंडर ने सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल को दिए। एसीबी की टीम ने दोनों को दबोच लिया। अजय पाल ने रिश्वत की रकम अपनी टेबल की रैक में रख ली थी। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल के यहां हाउस सर्च में कोटा एसीबी की टीम को 8 लाख की नगद राशि मिली थी। जो अलग अलग लिफाफों में रखी हुई थी। साथ ही 3 बैंक अकाउंट, 3 एलआईसी पॉलिसी के दस्तावेज मिले। इसके अलावा यूपी के लखनऊ में 2 प्लॉट व 1 फ्लैट के दस्तावेज को जब्त था।

आधार से नहीं जोडऩे पर बंद पैन को शुरू करने के लिए जुर्माना देगा करंट, पहले तीन महीने के लिए 500 रुपये और उसके बाद 1000 रुपये का देना होगा जुर्माना
नई दिल्ली। स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार से जोडऩे पर विफल रहने वालों का पैन पर रोक लगा दी जायेगी और इसको शुरू करने के लिए निर्धारित जुर्मान चुकाना होगा जो पहले तीन महीने के लिए 500 रुपये और उसके बाद एक हजार रुपये होगा।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार आयकर अधिनियम 1961 की धारा 234एच के तहत शुल्क निर्धारित करने के लिए आयकर नियम, 1962 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है। पैन को आधार से जोडऩे का आज अंतिम दिन है और अब तक इस तिथि में बढोतरी के बारे में जानकारी नहीं दी गयी है।

आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत  प्रत्येक व्यक्ति जिसे 1 जुलाई, 2017 तक 'पैनÓ आवंटित किया गया है और जो 'आधार नंबर' प्राप्त करने का पात्र है उसके लिए 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले निर्धारित प्राधिकारी या प्राधिकरण को अपने आधार नंबर के बारे में सूचित करना आवश्यक है। ऐसा करने में विफल रहने पर उस व्यक्ति के पैन को निष्क्रिय कर दिया जाएगा और ऐसी सभी प्रक्रियाएं जिनमें 'पैन' की आवश्यकता होती है, उन पर रोक लगा दी जाएगी। पैन को फिर से तभी चालू किया जा सकता है जब उस व्यक्ति द्वारा निर्धारित शुल्क के भुगतान के बाद निर्धारित प्राधिकरण को आधार नंबर के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

करदाताओं को 31 मार्च, 2023 तक निर्धारित प्राधिकारी को अपने आधार नंबर के बारे में सूचित करने का अवसर प्रदान किया गया है,  ताकि स्वयं पर बिना कोई व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़े ही वे आधार नंबर और पैन को आपस में ङ्क्षलक करा सकें। इसके परिणामस्वरूप करदाताओं को अपने आधार नंबर के बारे में निर्धारित प्राधिकारी को सूचित करते समय बतौर शुल्क 1 अप्रैल, 2022 से तीन महीने तक 500 रुपये और उसके बाद 1000 रुपये देने होंगे।

हालांकि, 31 मार्च 2023 तक उन करदाताओं, जिन्होंने अपने आधार नंबर के बारे में निर्धारित प्राधिकारी को सूचित नहीं किया है, का पैन इस अधिनियम के तहत आवश्यक समस्त प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। अपनी आय से संबंधित टैक्स रिटर्न भरना, रिफंड की प्रोसेङ्क्षसग, इत्यादि इन प्रक्रियाओं में शामिल हैं। 31 मार्च, 2023 के बाद उन करदाताओं का पैन निष्क्रिय हो जाएगा, जो पहले से ही तय आवश्यकता के अनुसार अपने आधार नंबर के बारे में निर्धारित प्राधिकारी को सूचित करने में विफल रहते हैं, और इसके साथ ही अपने आधार नंबर को प्रस्तुत नहीं करने, सूचित नहीं करने या उद्धृत नहीं करने के कारण इस अधिनियम के तहत निर्धारित समस्त सख्ती इस तरह के करदाताओं पर लागू होंगी।