benjamin netanyahu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
तेल अवीव। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने शनिवार को कहा कि ईरान पर संयुक्त हमले आने वाले दिनों में 'काफी बढ़ेंगे', हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी तरफ सैन्य अभियान में कटौती के संकेत भी दिये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा मूल्यांकन के दौरान, काट्ज़ ने कहा कि ईरान और उसके बुनियादी ढांचे के खिलाफ इजरायली रक्षा बलों और अमेरिकी सेना के हमलों की तीव्रता इस सप्ताह बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा।"

इजरायली सेना ने संकेत दिया है कि उसके पास अभी भी ईरान में 'हजारों' लक्ष्य हैं तथा वह कई और हफ्तों के संचालन के लिए तैयारी कर रही है। सीएनएन ने काट्ज़ के हवाले से कहा, "जब तक सभी युद्ध उद्देश्य प्राप्त नहीं हो जाते, हम नहीं रुकेंगे।" ये टिप्पणियां ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई हैं कि अमेरिका अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के 'बहुत करीब' है और पश्चिमी एशिया में सैन्य प्रयासों को 'कम करने' पर विचार कर रहा है।

ईरान का जबरदस्त पलटवार: इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु संयंत्र पर लगातार बरसाई मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
तेल अवीब। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने शनिवार रात एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब ईरान ने इजरायल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित 'शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र' को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा हैं। डिमोना को विश्व स्तर पर इजरायल के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र के रूप में जाना जाता है। अराद शहर कई प्रमुख इजरायली रक्षा बलों के ठिकानों के पास स्थित है और परमाणु संयंत्र में काम करने वाले कर्मियों का आवासीय केंद्र भी है। ईरान ने इन दोनों शहरों को इसलिए चुना क्योंकि ये परमाणु बुनियादी ढांचे और सैन्य रसद की एक साझा श्रृंखला बनाते हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस स्थिति को "भविष्य के अभियान की एक बहुत कठिन शाम" करार दिया है। उन्होंने और आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने संकल्प लिया है कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से लड़ना जारी रखेगा। नेतन्याहू ने प्रभावित शहरों के महापौरों से बात कर उन्हें सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

इजरायली पीएम नेतन्याहू का कड़ा रुख: ईरान में सत्ता परिवर्तन के लिए जमीनी कार्रवाई की जरूरत, ईरान के शासन को हवाई हमलों से नहीं उखाड़ा जा सकता
तेल अवीव। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि केवल हवाई हमलों से ईरान के शासन को नहीं उखाड़ा जा सकता, बल्कि इसके लिए एक जमीनी कार्रवाई की आवश्यकता होगी। नेतन्याहू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इजरायल और अमेरिका हवाई हमलों से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को नष्ट कर रहे हैं, लेकिन सार्थक सत्ता परिवर्तन केवल हवाई अभियानों से संभव नहीं है। उन्होंने कहा, क्रांति केवल हवा से नहीं आ सकती, इसके लिए जमीनी कार्रवाई भी जरूरी है। उन्होंने यह साझा करने से इनकार कर दिया कि इस जमीनी कार्रवाई का स्वरूप क्या होगा।

इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान में केवल शासन बदलना काफी नहीं है, बल्कि वहां की विचारधारा में बदलाव आना जरूरी है। उन्होंने इसकी तुलना इतिहास से करते हुए कहा, आप एक तानाशाह (अयातुल्लाह) को हटाकर दूसरे को नहीं लाना चाहेंगे। आप हिटलर की जगह दूसरे हिटलर को नहीं बिठाना चाहेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल और अमेरिका हवाई हमलों के जरिए केवल स्थितियां पैदा कर सकते हैं, लेकिन वास्तविक क्रांति और सत्ता का तख्तापलट केवल जमीनी स्तर पर ईरानी जनता के प्रयासों और सक्रियता से ही संभव है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु के बाद शासन के भीतर काफी तनाव और दरारें हैं। उन्होंने उनके संभावित उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अभी तक सामने नहीं आए हैं, जो शासन की कमजोरी को दर्शाता है।

अभियान के 20वें दिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन करने और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता खो चुका है। उन्होंने कहा, हम इन क्षमताओं को धूल और राख में मिलाना जारी रखेंगे। ईरान आज पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है, जबकि इजरायल एक क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत इजरायल अब उन कारखानों को निशाना बना रहा है जो मिसाइलों के पुर्जे बनाते हैं, ताकि ईरान के औद्योगिक आधार को पूरी तरह खत्म किया जा सके। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मतभेदों की खबरों पर नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल ने अकेले कार्रवाई की थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर भविष्य के कुछ हमलों को फिलहाल रोक दिया गया है।

उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने अमेरिका को इस युद्ध में धकेला है। साथ ही, उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे संवेदनशील रास्तों के विकल्प के रूप में अरब प्रायद्वीप से भूमध्यसागरीय बंदरगाहों तक पाइपलाइन बिछाने का सुझाव दिया। नेतन्याहू के इस संबोधन के कुछ ही घंटों बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर नए मिसाइल हमले किए, जिससे यरूशलम और इजरायल के अन्य हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष को कब समाप्त करना है इसका निर्णय इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर लिया जाएगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल के साथ एक टेलीफोन साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि वर्तमान सैन्य कार्रवाई से पहले ईरान इजराइल को नष्ट करने के करीब था। उन्होंने कहा, ईरान इजराइल और उसके आसपास की हर चीज को तबाह करने जा रहा था। हमने मिलकर काम किया है। हमने उस देश को नष्ट कर दिया है जो इजराइल को मिटाना चाहता था।

यह पूछे जाने पर कि क्या अभियान को रोकने का अधिकार पूरी तरह से अमेरिका के पास है या इस निर्णय में इजराइल का भी समान प्रभाव है, अमेरिकी ट्रंप ने संकेत दिया कि दोनों नेता एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह कुछ हद तक आपसी है। हम बात कर रहे हैं। मैं सही समय पर फैसला लूँगा, लेकिन हर बात को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतिम फैसला उनका होगा, लेकिन नेतन्याहू के विचारों पर भी विचार किया जाएगा।

जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि अमेरिका अपनी तरफ से कार्रवाई रोक देता है, तो क्या इजराइल स्वतंत्र रूप से सैन्य अभियान जारी रख सकता है, तब उन्होंने इस संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इसकी आवश्यकता होगी। ये टिप्पणियां तब आई हैं जब व्हाइट हाउस ने सुझाव दिया है कि यह संघर्ष चार से छह सप्ताह तक चल सकता है, हालांकि ट्रंप ने किसी विशिष्ट समय सीमा की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि यह लड़ाई 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली सैन्य अभियान के साथ शुरू हुई थी। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। यह साक्षात्कार ईरान द्वारा मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुने जाने की घोषणा के कुछ ही समय बाद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस नियुक्ति पर विस्तृत प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा, देखते हैं क्या होता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए कानूनी राहत (माफी) की अपनी मांग को भी दोहराया। इजरायली प्रधानमंत्री वर्तमान में रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। ट्रंप ने नेतन्याहू को माफी न देने के लिए इसहाक हर्जोग की आलोचना की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, नेतन्याहू को वह माफी तुरंत दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि इसे न देकर वह (हर्जोग) बहुत बुरा काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि नेतन्याहू युद्ध पर ध्यान केंद्रित करें, न कि किसी हास्यास्पद माफी पर।

हर्जोग के कार्यालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जोर दिया कि इजराइल कानून के शासन द्वारा शासित एक संप्रभु राज्य है और माफी के अनुरोध को न्याय मंत्रालय के माध्यम से देखा जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तनावों के बावजूद, ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ अपने वर्तमान सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, हमने साथ मिलकर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि सैन्य कार्रवाई ने एक व्यापक क्षेत्रीय संकट को रोक दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान इजराइल और उसके आसपास की हर चीज को नष्ट करने वाला था और अब देखिए, वे खुद नष्ट हो रहे हैं।उन्होंने इजराइल की सुरक्षा के लिए नेतन्याहू के नेतृत्व को श्रेय देते हुए कहा कि अगर नेतन्याहू आसपास नहीं होते, तो इजराइल का आज अस्तित्व नहीं होता।

अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ करेंगे इजरायल का दौरा; प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से होगी मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
वॉशिंगटन। अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद, उद्यमी जेरेड कुशनर मंगलवार को इजरायल जाएंगे।

मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेता दौरे के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे।

भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ''मोदी झप्पी'': 27 करार पर हुए हस्ताक्षर
नई दिल्ली। भारत और इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मुहावरा जुड़ गया है और वह है'मोदी झप्पी'। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां की संसद नेसेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से पहले दिए गए अपने भाषण में इस अभिव्यक्ति का प्रयोग किया।

इजरायली प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी विमान की सीढिय़ों से नीचे उतरे, दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत रूप से गले मिलना कुछ खास है और इसे पूरी दुनिया में मोदी झप्पी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब आप किसी को सच्चाई के साथ और इतने करीब से गले लगाते हैं, तो आपको पता चलता है कि यह वास्तविक है।

नेसेट में जोरदार तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच नेतन्याहू ने कहा कि वह इस झप्पी यानी आलिंगन को वापस लौटाना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल दो नेताओं के बीच के व्यक्तिगत संबंधों और दोस्ती का संकेत नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के लोगों के बीच के मधुर और घनिष्ठ संबंधों को भी दर्शाता है। यह नया शब्द अब भारत और इजरायल के कूटनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है। जो देश के धार्मिक नेतृत्व को हटाने के समर्थन में उनके अब तक के सबसे स्पष्ट बयानों में से एक को दर्शाता है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ये टिप्पणियां उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में सैनिकों से मुलाकात के तुरंत बाद कीं और इससे पहले दिन में उन्होंने पुष्टि की थी कि वह मध्य पूर्व में दूसरा विमानवाहक पोत समूह तैनात कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ईरान के साथ परमाणु समझौता न होने पर बेहद भयावह परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने अतीत के सैन्य हमलों और संभावित परिणामों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, ईरान के साथ हमें समझौता करना ही होगा, अन्यथा यह बेहद-बेहद भयावह होगा। उन्हें पहली बार में ही समझौता कर लेना चाहिए था लेकिन उन्हें इसके बजाय मिडनाइट हैमर मिला। उन्होंने दशकों की कूटनीति की आलोचना करते हुए कहा, पिछले 47 वर्षों से वे सिर्फ बातें करते रहे हैं। इस बीच हमने बहुत सी जानें गंवाई हैं। पैर, हाथ, चेहरे सब उड़ गए। यह संघर्ष बहुत लंबा चल रहा है।

उन्होंने पुष्टि की कि वे पश्चिम एशिया में दूसरा विमानवाहक पोत भेज रहे हैं और कहा, अगर इस्लामिक गणराज्य के साथ हमारा कोई समझौता नहीं होता। जब उनसे पूछा गया कि ईरान का नेतृत्व कौन संभालेगा, तो उन्होंने कहा, Þकुछ लोग हैंÞ लेकिन कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अभी तक राष्ट्रपति ट्रम्प की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी मुलाकात के बाद कोई संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग नहीं हुई, मुलाकात का एकमात्र रिकॉर्ड ओवल ऑफिस में हाथ मिलाना था, जिसे इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा वितरित किया गया। सोशल मीडिया ट्रुथ पर ट्रंप के बयान में निरंतर (एजेंसी) की उनकी इच्छा पर जोर दिया गया, जो प्रधानमंत्री नेतन्याहू के परमाणु समझौते के विरोध और ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर चर्चा करने में उनकी कथित रुचि के विपरीत था।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपनी विदेश नीति के रिकॉर्ड का भी बखान किया, यह दावा करते हुए कि उन्होंने कहा कि 10 महीनों में आठ युद्ध समाप्त किए और रूस-यूक्रेन संघर्ष को सबसे कठिन बताया। उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग के दौरे के दौरान उन्होंने बाइडन प्रशासन द्वारा बेस का नाम बदलने के फैसले की आलोचना की। मूल रूप से एक कॉन्फेडरेट जनरल के नाम पर नामित इस बेस का नाम 2023 में फोर्ट लिबर्टी रखा गया था और फिर राष्ट्रपति ट्रम्प के सत्ता में लौटने के बाद द्वितीय विश्व युद्ध के पैराट्रूपर ब्रैग के नाम पर इसका नाम वापस रख दिया गया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, हम पूरी दुनिया में शांति चाहते हैं। रूस-यूक्रेन का मसला बहुत उलझा हुआ है। यह एक भयानक स्थिति है। मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच जाएंगे। इसके लिए दोनों पक्षों को सहयोग करने की जरुरत है। हमें विश्व में शांति बनाये रखना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोलें-परमाणु हथियारों को लेकर ईरान के साथ बातचीत जारी, शांति बोर्ड का सदस्य बनने पर सहमति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच (एजेंसी) इस बात की संभावनाओं का पता लगाने के लिये जारी रहेगी कि क्या परमाणु हथियारों को लेकर कोई समझौता किया जा सकता है। यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के तुरंत बाद दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, मैंने अभी-अभी इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात पूरी की है। ईरान के साथ जारी रखने के अलावा कोई निर्णायक सहमति नहीं बनी, ताकि यह देखा जा सके कि कोई समझौता संभव है या नहीं। यदि समझौता हो सकता है, तो मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि यही मेरी प्राथमिकता होगी। यदि ऐसा नहीं हो पाता, तो हमें देखना होगा कि आगे क्या परिणाम निकलता है।

उन्होंने कहा, बैठक में गाजा और पूरे क्षेत्र में हो रही प्रगति पर भी चर्चा हुई। नेतन्याहू बुधवार सुबह व्हाइट हाउस के दक्षिणी लॉन से होते हुए पहुंचे और बिना किसी संवाददाता सम्मेलन या आधिकारिक बयान के रवाना हो गये। दोनों नेताओं के बीच यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान सातवीं मुलाकात थी, जो करीब तीन घंटे तक चली। बैठक से पहले नेतन्याहू ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और औपचारिक रूप से शांति बोर्ड का सदस्य बनने पर सहमति दी, जिसे इजरायली संसद में विवादास्पद पहल बताया जा रहा है।

अमेरिका रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने कहा था कि वह राष्ट्रपति ट्रंप के समक्ष ईरान से (एजेंसी) के सिद्धांतों को रखेंगे, जो न केवल इजरायल बल्कि पश्चिम एशिया में शांति और सुरक्षा चाहने वालों के लिए अहम हैं। नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, वह चाहते हैं कि (एजेंसी) में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर सीमाएं लगायी जाएं और हमास तथा हिजबुल्लाह जैसे संगठनों से उसके संबंधों में कटौती शामिल हो।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए साक्षात्कार में कहा था, समझौता अच्छा होना चाहिए। कोई परमाणु हथियार नहीं, कोई मिसाइल नहीं। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने तेहरान में 1979 की इस्लामी क्रांति की 47वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि पश्चिम द्वारा खड़ी की गयी अविश्वास की दीवार अमेरिका के साथ परमाणु (एजेंसी) में बाधा बन रही है। उन्होंने दोहराया कि ईरान अत्यधिक मांगों और आक्रामकता के आगे कभी झुकेगा नहीं। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रूस टुडे से कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान और अमेरिका जुलाई 2015 में हुए संयुक्त व्यापक कार्ययोजना (जेसीपीओए) से भी बेहतर परमाणु समझौता कर सकते हैं, लेकिन ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम या क्षेत्रीय गठबंधनों पर बातचीत नहीं करेगा।

अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को ओमान की राजधानी मस्कट में अप्रत्यक्ष (एजेंसी) की थी, ऐसे समय में जब दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और अमेरिका ने ईरान के पास सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को यह भी कहा था कि यदि (एजेंसी) विफल होती है तो वह ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए पश्चिम एशिया में दूसरा विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप भेजने पर विचार कर रहे हैं।

भारत-इजरायल वार्ता: पीएम मोदी और नेतन्याहू ने की फोन पर बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और गाजा शांति योजना के मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भारत- इजरायल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों और गाजा शांति योजना पर चर्चा की। बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मुझे अपने मित्र, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके और उन्हें तथा इजराइल के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

हमने क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और आतंकवाद के खिलाफ और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ लडऩे के अपने साझा संकल्प की एक बार फिर पुष्टि की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि नेतन्याहू ने पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए टेलीफोन किया था। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया और दोनों देशों के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के मार्गदर्शन में आने वाले वर्ष में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए साझा प्राथमिकताओं की पहचान की। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति को दोहराया और इस खतरे के खिलाफ लडऩे की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी को गाजा शांति योजना के कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने संपर्क में बने रहने पर भी सहमति व्यक्त की।

इजरायल, मिस्र के बीच ऐतिहासिक गैस निर्यात समझौता
काहिरा। इजरायल ने मिस्र के साथ देश के इतिहास का सबसे बड़ा गैस निर्यात समझौता किया है, जिसकी कीमत 112 बिलियन शेकेल (34.6 बिलियन डॉलर) है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, इजरायल के प्रिय नागरिकों, आज मैंने इजरायल के इतिहास के सबसे बड़े गैस सौदे को मंजूरी दी है। यह सौदे 112 बिलियन शेकेल का है। इसमें से 58 बिलियन शेकेल (17.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर) सरकारी खजाने में जाएंगे। अमेरिकी कंपनी शेवरॉन के साथ हुए इस सौदे में इजरायली भागीदार भी शामिल हैं और वे मिस्र को गैस की आपूर्ति करेंगे। मैंने अपनी सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण हितों को सुनिश्चित करने के बाद इस सौदे को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौदा एक क्षेत्रीय ऊर्जा शक्ति के रूप में इजरायल की स्थिति को काफी मजबूत करेगा और क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देगा। इजरायली अखबार 'कैलकलिस्ट' के अनुसार, इस सौदे के हिस्से के रूप में, इजरायल के सबसे बड़े गैस क्षेत्र 'लेविआथन' के विकास का अधिकार रखने वाला कंपनियों का समूह वर्ष 2040 तक मिस्र को लगभग 35 बिलियन डॉलर मूल्य की 130 बिलियन क्यूबिक मीटर प्राकृतिक गैस बेचेगा। बताया जा रहा है कि यह समझौता 2019 के मौजूदा गैस निर्यात समझौते का एक संशोधित रूप है, जिसमें पहले 60 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस के निर्यात का प्रावधान था।

व्हाइट हाउस की गाजा युद्धविराम योजना से इजरायल सहमत : ट्रम्प ने हमास से शांति प्रस्ताव की शर्तों को स्वीकार करने का किया आह्वान, कहा- मिलकर काम करें, तो विनाश को कर सकते हैं समाप्त
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ट्रम्प प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 20-सूत्रीय योजना पर सहमति व्यक्त की है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को इस योजना पर सहमति व्यक्त करने एवं यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि अगर हम साथ मिलकर काम करें, तो हम उस मौत और विनाश को समाप्त कर सकते हैं, जिसे हम इतने वर्षों, दशकों, यहां तक कि सदियों से देख रहे हैं तथा हम पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा, शांति एवं समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमास से शांति प्रस्ताव की शर्तों को स्वीकार करने का भी आह्वान किया।

बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए रखीं शर्तें, बंधकों की रिहाई और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के नेतृत्व को बाहर निकालना शामिल
यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए प्रमुख शर्तें रखीं, जिनमें सभी बंधकों की रिहाई, एन्क्लेव का विसैन्यीकरण और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के नेतृत्व को वहां से बाहर निकालना शामिल है। नेतन्याहू ने कहा कि मैं स्पष्ट शर्तों पर युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हूँ, जो इजरायल की सुरक्षा की गारंटी देंगी, सभी बंधक घर लौट आएंगे, हमास अपने हथियार डाल देगा, सत्ता छोड़ देगा और उसके नेतृत्व को पट्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। गाजा पूरी तरह से विसैन्यीकृत रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना को लागू करना भी जरूरी है, जिसे उन्होंने बहुत 'सही और क्रांतिकारी बताया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, ''इसमें एक साधारण बात कही गई है, गाजा के निवासी जो छोडऩा चाहते हैं, वे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी देश जो इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इजरायल से शत्रुता समाप्त करने का आह्वान कर रहे हैं, वास्तव में, हमास को गाजा पट्टी में सत्ता बनाए रखने की वकालत कर रहे हैं।

इजरायल ने पिछले सप्ताह गाजा पट्टी में 'ऑपरेशन गिदोन के रथ के हिस्से के रूप में एक नया हमला शुरू किया, जिसके बारे में उसका दावा है कि यह अंतत: हमास को धूल चटा देगा। कतर में मध्यस्थता (एजेंसी) के समानांतर हो रही है, जिसमें युद्धविराम और इजरायली बंधकों को रिहा करने का समझौता शामिल है। गत 18 मार्च को इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले फिर से शुरू किए जिसका कारण हमास द्वारा युद्धविराम को आगे बढ़ाने की अमेरिकी योजना को स्वीकार न करना था, जो 01 मार्च को समाप्त हो गई थी। मार्च की शुरुआत में इजरायल ने गाजा पट्टी में एक संयंत्र की बिजली आपूर्ति काट दी और मानवीय सहायता ले जाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।