allen coaching - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन कोचिंग का छात्र हॉस्टल से लापता, तलाश में जुटी कोटा पुलिस
कोटा । नौ माह से कोटा में रहकर एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा एक छात्र छह दिन से लापता है। मंगलवार को इस संबंध में जवाहर नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।  झूंझूनूं जिले के गांव सुलताना अहिरान निवासी एलन कोचिंग का छात्र  तलवंडी स्थित एक हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। छात्र के साथ उसकी मां और भाई भी रह रहे थे।

इस मामले में छात्र के पिता सुनील कुमार पुत्र बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया गया था कि उसका पुत्र शुभम (16) कोटा में रह कर एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। उसके साथ उसकी मां और छोटा भाई भी रह रहा था। तीन दिसंबर को वह बिना बताए कहीं चला गया और लौटकर नहीं आया है। शुभम को सभी जगह पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा है। उसने जाते समय सफेद टी-शर्ट, ब्ल्यू शूज, ब्ल्यू ट्रेक सूट पहन रखा है। कद 5.8 सेटीमीटर है। पुलिस  मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें बनाई हैं। उसके हॉस्टल से जाने वाले रुट का रूट मेप तैयार कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इनका कहना है
छात्र के लापता होने पर एलन कोचिंग के निदेशक गोविंंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी और नीतेश शर्मा को पक्ष जाने के लिए वाट्सएप मैसेज व  टैक्स मैसेज देने के साथ फोन भी किया। लेकिन कोई भी जवाब नहीं दिया गया ।

कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ : एलन कोचिंग के दो स्टूडेंट गिरफ्तार, आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कोटा। दो दिन पहले एक कोचिंग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में फरार एलन कोचिंग संस्थान के दो छात्रों को कुन्हाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास छेड़छाड़ के लिए उपयोग ली गई किराए की स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अबरार (19) पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम मुडेता थाना पिन्गवा नूंह (मेवात) तथा मुनफरीद (25) पुत्र रणजीत मेव निवासी नूंह मेवात को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 17 नवंबर 2025 को थाना कुन्हाडी के रामरहीम आश्रम के पास फरियादी की पुत्री कोचिंग क्लास में जा रही थी। उसी समय दो स्कूटर सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। फरियादी पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री प्रतिदिन कोचिंग पढ़ने जाती थी। 17 नवंबर को दो लड़के मोहम्मद अबरार तथा तथा मुनफरीद जो एलन कोचिंग में पढ़ते हैं उसकी पुत्री का लगातार पीछा करते हैं। उसे वाहन से नीचे गिराने की कोशिश करते हैं।

किराए की स्कूटर लेकर घूमते थे
अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी आरोपी एलन कोचिंग में पढ़ते हैं और किराए पर स्कूटर लेकर कुन्हाड़ी इलाके में घूमते रहते थे, जहां पर अकेली लड़की कोचिंग या ट्यूशन जाती दिखती उसी लड़की का पीछा करना शुरू कर देते थे।

नहीं दिया जवाब
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा नितेश शर्मा को फोन किया और वाट्सएप मैसेज दिया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, 10वीं के परीक्षा परिणाम से नहीं था खुश
कोटा। कोटा शहर में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में  मंगलवार की रात दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का मंगलवार को ही सीबीएससी का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। उसके 61 प्रतिशत अंक आए, जिससे वह नाखुश हो गया था। उसने बिहार में दसवीं बोर्ड का एग्जाम दिया था। पिछले डेढ़ साल से वह कोटा में अपनी मां के साथ रहकर एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था। परिजनों ने बुधवार को बिना पोस्टमार्टम के शव को लेने की इच्छा जताई तो लिखित में परिजनों से लेकर शव उन्हें दे दिया गया।

छात्र के मौसा धर्मवीर ने बताया कि 17 वर्षीय छात्र मूलत: बिहार का रहने वाला था और अपनी मां के साथ कोटा स्थित तलवंडी में करीब डेढ़ साल से रह कर दसवीं की एलन से कोचिंग कर रहा था ।दो महीने पहले ही बिहार के जहनाबाद में सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा देने गया था। इसके बाद से कोटा आ गया था। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आने के बाद कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। उसके दसवीं में 61 प्रतिशत अंक आए थे, जिससे वह खुश नहीं था।

एसआई गोपालाल ने बताया कि निजी अस्पताल से बुधवार को सूचना मिली थी कि एक 17 वर्षीय छात्र की फंसी का फंदा लगाने  पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। छात्र ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने कमरे में फांसी लगाई थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। छात्र बिहार का रहने वाला था और दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था। छात्र का मंगलवार को ही शाम को परिणाम आया था, इसके बाद कम नंबरोंं के आने से अहात हो गया और कमरे में जाकर पंखे से लटक गया। जब मां ने देखा तो वह चिल्लाई तो उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए ।उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव लेने की इच्छा पर लिखित में देने पर उन्हें सौंप दिया गया।

इनका कहना है
इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी तथा हैड नीतेश शर्मा को मोबाइल पर काल किया  ,वाट्सएप पर  मैसज व एसएमएस करके टैक्स मैसेज उनका पक्ष जानने के लिए किया गया लेकिन कोई जबाव नहीं दिया गया ।

एलन कोचिंग छात्र ने फिर फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, बहन को किया था मैसेज
कोटा। कोटा कोचिंग नगरी में कोचिंग विद्यार्थियों के आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी से अप्रैल के चार माह में ही 14 कोचिंग विद्यार्थी अपनी ईहलीला समाप्त कर चुके हैं। इनमें से अकेले एलन कोचिंग के नौ छात्र शामिल हैं। प्रतिमाह तीन से ज्यादा कोचिंग छात्र यहां आत्महत्या कर रहे हैं।  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को फिर एलन कोचिंग संस्थान के एक कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन इसमें आत्महत्या का कारण नहीं है।  पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिली  कि छपरा (बिहार) निवासी छात्र कोटा के सुमेरु हॉस्टल कुन्हाड़ी में रहता था और एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र एक साल से अकेला कोटा में रह रहा था। छात्र के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरा नाम व परिवार का नाम प्रसारित नहीं किया जाए ।

बहन को मैसेज किया
पुलिस ने बताया कि छात्र का अगले हफ्ते में एग्जाम होने वाला था,  एग्जाम के बाद वह अपने घर जाने वाला था। आत्महत्या से पहले उसने अच्छी प्रकार से अपने दोस्तों के साथ खाना खाया और हंसी- मजाक करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बताया जा रहा है कि उसने फांसी खाने से पूूर्व अपनी बहन को वाट्सएप पर मैसेज किया था। बहन ने होस्टल संचालक को बताया तो वह उसके कमरे में गया और आवाज दी ।  उसने गेट नहीं खोला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने रौशनदान से देखा तो छात्र  पंखे से  फंदा लगाकर लटक रहा था। पुलिस ने  गेट को तोड़कर उसे फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इनका कहना है
इस मामले में जब एलन कोचिंग के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी को कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं किया,उन्हें वाट्सएप पर मैसेज भी दिया । लेकिन कोई जबाव नहीं दिया। इधर नीतेश शर्मा ने फोन रिसीव किया लेकिन प्रमोद मेवाडा से बात करो कहकर कोई पक्ष नहीं दिया। दोनों को वाट्सएप मैसेज भी दिया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

प्रतिमाह तीन से ज्यादा विद्यार्थियों की मौत
कोचिंग नगरी में प्रतिमाह तीन से ज्यादा छात्र दम तोड़ रहे हैं। जनवरी से अप्रेल के साढे तीन माह में 14 स्टूडेंट की मौत हो गई इनमें से नौ स्टूडेंट अकेले एलन कोचिंग संस्थान के हैं।

एलन कोचिंग छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, दो साल से कोटा में रहकर कर रहा था जेईई की तैयारी
कोटा। कोचिंग नगरी कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार देर रात को जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर इलाके में रहने वाले एलन कोचिंग संस्थान के स्टूडेंट ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। जीआरपी ने सोमवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया  क स्टूडेंट की पहचान  उज्जवल मिश्रा निवासी कानपुर  (यूपी) के रूप में हुई है  । कोचिंग छात्र दो साल से कोटा के राजीव गांधी नगर के सी होम हॉस्टल में रह कर एलन कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। कोचिंग छात्र ने रविवार रात स्टेशन पर रेल यार्ड के यहां ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया था ।

जीआरपी पुलिस ने स्टूडेंट के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया था  क डिप्टी एसपी शंकर लाल मीणा ने बताया रविवार रात को सूचना मिली थी रेलवे यार्ड में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया है  क बाद में उसकी पहचान तथा मिले दस्तावेजों से एलेन कोचिंग छात्र के रूप में हुई इसके बाद स्टूडेंट के परिजनों को सूचना दी गई  क स्टूडेंट के परिजन कोटा पहुंचे हैं और पोस्टमार्टम करवा कर शव उन्हें सौंप दिया  क कोचिंग छात्र आज  अपने घर कानपुर जाने वाला था ।

मोबाइल पर आया फोन तो हुई पहचान
हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि रविवार रात करीब 12:30 बजे हॉस्टल संचालक का फोन आया जिससे उसकी पहचान उज्जवल कुमार मिश्रा निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश एलन कोचिंग छात्र के रूप में हुई थी। इसके कुछ देर बाद छात्र के पिता का फोन भी आया था जिस पर उन्होंने बताया कि उनका पुत्र  2 अप्रैल को आईआईटी की परीक्षा देने लखनऊ जाने की तैयारी में था इसके लिए उसका रोडवेज बस से रिजर्वेशन भी करवा दिया गया था जबकि उसकी उनसे लगातार बातचीत होती रही थी  और वह कोटा आने के लिए निकल रहे थे।

इनका कहना है
कोचिंग छात्र द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में एलन कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर नवीन माहेश्वरी ,गोविंद महेश्वरी, राजेश महेश्वरी और नीतिश शर्मा से पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया तो किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं किया । नवीन माहेश्वरी को फोन करने पर उन्होंने कॉल काट दी तथा व्हाट्सएप पर मैसेज दिया  औरएसएमएस करके टेक्स्ट मैसेज भी दिया गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लगाया फांसी का फंदा
कोटा। कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एलन कोचिंग संस्थान के एक स्टूडेंट ने शुक्रवार रात को फिर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में अपने कमरे की कुंडी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वर्ष जनवरी के 17 दिन में ही पांच स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। प्रति तीन दिन में एक स्टूडेंट आत्महत्या कर रहा है।  बूंदी के इन्द्रगढ़ निवासी छात्र मनन जैन एलन कोचिंग संस्थान से जेईई की तैयारी कर रहा था। वह कोटा के जवाहर नगर स्थित इलाके में स्थित अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था।  22 जनवरी को उसका जेईई का एग्जाम होना था। उसके साथ उसकी मौसी का लड़का भी पढ़ाई करता था। मनन रात को अपने मौसेरे भाई के साथ पढ़ाई कर सोया था। सुबह मौसेरा भाई उठा तो उसे सुसाइड का पता चला। हादसे की जानकारी लगने के बाद उसके पिता को सूचना मिली तो वह बदहवास से हो गए। शनिवार सवेरे एमबीएस अस्पताल में बगैर पोस्टमार्टम के छात्र का नैत्रदान करवाया गया। इसके बाद परिजन छात्र का शव लेकर इन्द्रगढ़ लौट गए।

कोचिंग दबाव कम करे तो आत्महत्याएं रुकें
छात्र मनन के चाचा सनमति जैन ने बताया कि मनन पिछले तीन साल से एलन कोचिंग संस्थान से  जेईई की तैयारी कर रहा था। वह 12वीं में पढ़ रहा था।  जैन ने कहा कि मनन अपनी नानी के घर पर रहकर कोचिंग कर रहा था। कोचिंग छात्रों की आत्महत्याएं बढ़ने के पीछे कोचिंंग का दबाव साफ नजर आ रहा है। उनका कहना था कि कोचिंग संस्थानों को चाहिए कि वह अपनी पढ़ाई को सरल करें।

पुलिस दबा रही मामले को
कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरणों को दबाने में पुलिस भी पीछे नहीं रह रही है। वह जैसे तैसे ऐसे मामलों को दबाने में लग जाती है।  शनिवार को कोचिंग छात्र की मौत के बाद जब पुलिस से कोचिंग संस्थान का नाम जानने की कोशिश की तो पुलिस अधिकारी उसे सामान्य छात्र बताने पर जुटे रहे। उनका कहना था कि छात्र कोचिंग कर ही नहीं रहा था। जब कि छात्र के चाचा सनमति जैन ने साफ  कहा कि मनन एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था। इस मामले को लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।

हर तीन दिन में एक छात्र कर रहा आत्महत्या
इस वर्ष साल की शुरूआत में ही लाखेरी के निकट रेल से कूदकर एलन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जनवरी माह में 17 दिन में ही पांच स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। इसमें से तीन छात्र अकेले एलन कोचिंग संस्थान के हैं। इस प्रकार हर तीन दिन में एक छात्र आत्महत्या कर रहा है। पिछले वर्ष 24 स्टूडेंट की मौत हुई थी।

नहीं दिया जवाब
कोचिंग छात्र मनन की आत्महत्या के बाद एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी व नीतेश शर्मा को फोन कर तथा वाट्सएप पर मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, एक सप्ताह में 2 स्टूडेंट्स की मौत
कोटा। कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के प्रकरण रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नववर्ष के पहले सप्ताह में ही दो छात्रों ने मौत को गले लगा लिया। मंगलवार रात को एलन कोचिंग संस्थान के छात्र नीरज  कुमार (19)  पुत्र बबलू जाट निवासी महेन्द्रगढ़ हरियाणा  जो कोटा के हॉस्टल में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  छात्र कोटा के  जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर स्थित  आनंद कुंज रेजीडेंसी में अकेला ही रह रहा था। कोचिंग छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।

कमरा बंद कर लटक गया फंदे से
पुलिस निरीक्षक बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि एलन कोचिंग संस्थान के छात्र नीरज कुमार ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात को हॉस्टल वार्डन ने सभी कमरों को चेक किया तो नीरज ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था।  इसके बाद उसने रोशनदान से देखा तो नीरज पंखे के कुंदे से लटका हुआ था। उसने  पुलिस को सूचना दी।  पुलिस उसे फंदे से उतार कर एमबीएस अस्पताल लेकर गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना कर दी है।

आत्महत्या से पहले दोस्त के साथ खाना खाने गया था
हॉस्टल वार्डन रवि ने  बताया कि नीरज आत्महत्या से पहले शाम को अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। वह किसी भी प्रकार के तनाव में नजर नहीं आया। रात में अटेंडेंस लेने के दौरान उसने दरवाजा नहीं खोला तो कमरे के रोशनदान से झांक कर देखा । तब वह  पंखे से लटका हुआ था।  पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी लगी हुई है परंतु पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर उसने फांसी लगा ली। वह पिछले एक साल से इसी हॉस्टल में रह रहा था।

जनवरी के पहले सप्ताह में दो की मौत
नववर्ष के पहले ही सप्ताह में एलन कोचिंग संस्थान के दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली। पहली जनवरी को ही महाराष्ट्र के सांगली का निवासी छात्र कैशवदास अमोल रेल से कूद गया था। हालांकि पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत माना था। छह दिन बाद ही मंगलवार को फिर नीरज ने आत्महत्या कर ली।

गतवर्ष 24 कोचिंग छात्रों मौत
पिछले वर्ष 24 कोचिंग स्टूडेंट की मौत हुई थी। इस प्रकार प्रति माह दो स्टूडेंट की मौत हो रही है। इनमें से 19 स्टूडेंट ने आत्महत्या की थी जब कि पांच की मौत को पुलिस ने संदिग्ध माना गया था।

नहीं दिया कोई जवाब
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी तथा नीतेश शर्मा को फोन व वाट्सएप मैसेज देकर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उनहोंने कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने नववर्ष के पहले ही दिन की आत्महत्या?
कोटा। नववर्ष के पहले ही दिन बुधवार को  एलन कोचिंग संस्थान के छात्र  ने रेल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर मिले तथ्य और छात्र के परिजनों से की गई बातचीत में सभी तथ्य आत्महत्या करने के नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। कोटा सिटी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष ही 24 कोचिंग छात्रों की मौत हुई थी। इसमें से 19 स्टूडेंट  ऐसे थे जिन्होंने आत्म हत्या की जब कि पांच की मौत अब तक संदिघ्ध बनी हुई है। पिछले बुधवार को फिर नववर्ष के पहले ही दिन एक जनवरी को पुलिस को बूंदी के लाखेरी के पास पापड़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक  के निकट एलन कोचिंग संस्थान के  छात्र केशवदास का लहूलुहान शव मिला था। उसकी पहचान महाराष्ट्र के सांगली निवासी छात्र के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार केशवदास अमोल कोटा के जवाहर नगर स्थित एक हॉस्टल में अपनी मां के साथ रहकर एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर  रहा था।  पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।  पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर 194 बीएनएसएस में मुकदमा दर्ज किया था। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी लाखेरी सुभाष शर्मा को दिया गया है।

आत्महत्या नजर आने के कारण
1- छात्र के मामा गणेश वैष्णव व  भाई  के अनुसार कैशवदास हमेशा अपना मोबाइल अपने पास रखता था, लेकिन घटना वाले दिन वह मोबाइल घर ही छोड़ गया।
2-छात्र कैशवदास अपनी मां को किसी दोस्त से मिलकर आने को कहकर गया था। तीन चार घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल घर में ही बजता मिला। इसके बाद मां ने उसके पिता को सूचना दी।
3-छात्र का शव पटरियों से लगभग छह सात फीट दूर लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला था। इससे लगता है कि छात्र  ट्रेन से कूदा है। यदि कोई अन्य गिराता या धक्का देता तो पटरियों के पास शव मिलता।
4-छात्र को कही जाना होता तो अच्छे कपड़े पहन कर शूज आदि पहन कर निकलता। वह मौके पर घर में पहने जाने वाले लोअर,सैंडल व सामान्य कपड़ों में मिला। ट्रेन से टकराता तो सिर फूट जाता जब कि उसके सिर पर पत्थरों की चोट साफ नजर आ रही थी।

कैशवदास मेरा भांजा था। वह कभी मोबाइल नहीं छोड़ता था। वह एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था।  उस दिन किसी फ्रेंड से मिलकर आने की बात कहकर घर से निकला था। मोबाइल भी घर छोड़ कर गया था। उसके पास कुछ नहीं था। उसने इस घटना को क्यूं अंजाम दिया समझ नहीं आ रहा। कभी कुछ बताया भी नहीं।
-गणेश वैष्णव , कैशवदास अमोल के मामा

कैशवदास मेरा भांई था। वह एलन कोचिंग संस्थान से नीट की कोचिंग कर रहा था। आगामी दिनों में उसका कोई एक्जाम भी होने वाला था। घटना वाले दिन वह मोबाइल  छोड़ कर घर से निकला था।  वह कभी मोबाइल नहीं छोड़ता था। इस घटना के बाद से  पिता की हालत खराब हो गई है। मां भी बेहोश हो गई थी। कुछ दिन बाद वापस कोटा आएंगे तो पता करेंगे उसके साथ क्या हुआ था।
-कैशवदास अमोल का भाई

नहीं दिया कोई जवाब
कैशवदास की मौत के मामले में एलन कोचिंग संस्था के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन व वाट्सअप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इनका कहना है
एक जनवरी को सुबह 7-8 बजे पापड़ी फाटक के पास छात्र का शव मिला था। सूचना पर डिप्टी एसपी नरेन्द्र नागर व थानेदार मौके पर पहुंचे थे।  उसके पास कोई मोबाइल, रेलवे टिकट नहीं था और ना कोई पहचान का दस्तावेज मिला था। इसके बाद पहचान के लिए सोशल मीडिया व कंट्रोल रूम के जरिए सभी थानों को सूचना दी गई थी। जांच अधिकारी अभी अवकाश पर चल रहे हैं । उनके आने के बाद पिता को बुलाया जाएगा और उनके बयान पर आगे की कार्रवाई होगी। शीघ्र ही साक्ष्य जुटाए जाएंगे तथा पता किया जाएगा कि आत्महत्या है या नहीं।
- एएसआई बाबूलाल लाखेरी थाना जिला बूंदी

लड़कियों के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीछा करने पर निकले एलन कोचिंग व फिजिक्सवाला के स्टूडेंट्स
कोटा। गुरुवार रात डेढ़ बजे बदमाशों द्वारा लड़कियों के अपहरण की सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी पुलिस ने कार का पीछा किया तो तेज रफ्तार कार बेरियर तोड़ अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई। इस घटना में दो छात्र व दो छात्राएं घायल हो गई। इनमें से एक स्टूडेंट एलन कोचिंग सेंटर का है जबकि तीन अन्य फिजिक्सवाला कोचिंग से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। यह चारों स्टूडेंट्स देर रात डेढ़ बजे शहर की सड़कों पर अंधाधुंध कार दौड़ा रहे थे और लड़कियां चीख रही थी। चारों को पुलिस ने देर रात एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि कुन्हाड़ी क्षेत्र से एक कार में कुछ बदमाशों ने दो लड़कियों का अपहरण कर लिया है। कार से लड़कियों की बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही है। कार नयापुरा से कुन्हाड़ी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उनका पीछा किया तो कार को चालक ने बेरिकोट तोड़ कर सुवालका मल्टी में घुसा दिया। वहां पुलिस पहुंची तो यह कार लेकर भागने लगे और एक दीवार से जा टकराए। कार में दो छात्र व दो छात्राएं सवार थे। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर इनकी पहचान अंशुल अनुराग (18)  निवासी नवादा बिहार हाल एलन कोचिंग संस्थान का छात्र कुन्हाड़ी , शुभम  (21) निवासी बिहार फिजिक्सवाला कोचिंग से ऑनलाइन जेईई की तैयारी कर रहा है। इसी के साथ छात्रा निखिल चंद्रा(18) निवासी प्रयाग राज,व कृष्णा कुमारी(18) निवासी बिहार हाल लैन्डमार्क सिटी कोटा से आनलाइन नीट की तैयारी कर रहे थे।

इनका कहना है
एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा राजेश माहेश्वरी एवं हैड नितिश शर्मा तथा फिजिक्सवाला कोचिंग के हैड दिनेश जैन से इस मामले में फोन पर संपर्क किया तो कॉल रिसीव नहीं किया गया। वाट्सएप पर मैसेज भी दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

एलन कोचिंग के फैकल्टी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग संस्थान के एक फैकल्टी ने फंसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। फैकल्टी हेमंत चौधरी (46) पुत्र रवि शंकर निवासी विवेकानंद नगर हाल लैंड मार्क सिटी पैराडायज रेजीडेंसी कुन्हाड़ी के ब्लॉक नं. छह ने 14 नवंबर की रात को अपने फ्लैट में फंसी का फंदा लगा लिया था। जिससे अचेत हो गया था। पत्नी ने शोर मचाया तो  पड़ोस में रहने वालों ने उसे फंदे से नीचे उतारा था और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में रैफर किया था। वहां शनिवार अल सुबह 4 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार भारद्वाज ने बताया कि 14 नवंबर रात करीब 11 साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि लैंड मार्क सिटी पैराडाइज रेजीडेंसी में एक एलन कोचिंग संस्थान के फैकल्टी हेमंत चौधरी ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया है। इससे उनकी हालत गंभीर है और निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इस पर निजी अस्पताल गए और हेमंत का बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन बोलने की स्थिति में नहीं थे। बाद में उन्हें वहां से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मौत हो गई। मामले में भतीजे देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है।

25 साल से पढ़ा रहा था एलन में
रिश्तेदार कुलदीप ने बताया कि हेमंत चौधरी पिछले 25 साल से एलन कोचिंग संस्थान में 10वीं,11वी तथा 12 वीं के बच्चों को कैमिस्ट्री पढ़ाता था। वह शादी के बाद से परेशान रहता था। पत्नी से नहीं बनती थी। पिता रविशंकर चौधरी एग्री कल्चर विभाग में अधिकारी थे और उनकी करोना काल में मौत हो गई थी। इसके बाद से उनकी मां को पेंशन मिल रही थी। और मां विवेकानंद नगर के मकान में रहती है और दो बहनों की शादी हो गई। शादी के बाद से पत्नी की उनकी मां से भी नहीं बनती थी, तो हेमंत चौधरी ने पैराडायज में फ्लैट लिया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ रहते थे।

पत्नी है फर्स्ट ग्रेड टीचर
जीजा वीरेंद्र ने बताया कि हेमंत का परिवार विवेकानंद नगर क्षेत्र बने मकान में रहता है। 10 महीने पहले ही हेमंत की शादी हुई थी, हेमंत की पत्नी फर्स्ट ग्रेड टीचर है, उसने हेमंत से दूसरी शादी की थी, शादी के बाद से दोनों लैंडमार्क इलाके में फ्लेट में रह रहे थे। 14 नवंबर को विवेकानंद नगर में हेमंत शादी समारोह में आया था और  खाना खाने के बाद साढ़े 9 बजे लौट गया था।  रात 10 बजे करीब उसके द्वारा फंसी का फंदा लगाने की जानकारी मिली थी।

फरवरी 2023 में हुई थी शादी
एसआई भंवर सिंह ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है कि हेमंत चौधरी की फरवरी 2023 में शादी हुई थी और पति-पत्नी दोनों पैराडाइज में रहते थे तथा मां विवेकानंद नगर स्थित मकान में रहती हैं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि हेमंत की शादी के बाद से पत्नी से अनबन रहती थी तथा लड़ाई झगड़ा होता रहता था, लेकिन किस कारण से होता था, इस बात की स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिली है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण को पता चल सकेगा, अभी तक कोई पता नहीं चला है। अनुसंधान जारी है।

इनका कहना है
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद माहेश्वरी तथा राजेश माहेश्वरी प्रबंधक नीतेश शर्मा को फोन किया गया। इसके बाद भी उन्होंने अपना पक्ष रखने के लिए फोन को रिसीव नहीं किया तथा उन्हें वाट्सएप और टैक्स मैसेज भी  दिया गया, लेकिन उसके बाद भी अपना पक्ष नहीं दिया गया।

Allen Coaching के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सात दिन पहले ही आया था कोटा
कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अप्रैल 2024 से अब तक एलन कोचिंग के आठ  विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात ने खुदकुशी कर ली जब कि एक स्टूडेंट की मौत से अब तक पर्दा नहीं उठा है। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग के छात्र परशुराम पुत्र खचेरमल निवासी मानपुर बरसाना जिला मथुरा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने छात्र को एमबीएस पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  गुरुवार को छात्र के पिता के कोटा आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परशुराम ने सात दिन पहले ही एलन कोचिंग इंस्ट्टीयूट में एडमिशन लिया था। वह नीट की तैयारी कर रहा था। इससे पूर्व वह वर्ष 2022 में भी एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर चुका था।

पुलिस निरीक्षक हरिनारायण शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। सूचना पर डिप्टी एसपी राजेश टेलर तथा वह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और कोचिंग छात्र को फंदे से नीचे उतार कर एमबीएस लेकर गए थे। उसके पिता को  रात को साढ़े 12 बजे सूचना दी गई।

ऐसा पता होता तो उसे कभी कोटा नहीं भेजता
पिता खचेरमल ने बताया कि उनका पुत्र  वर्ष 2022-23 में भी कोटा में रह कर ही एलन से नीट की तैयारी कर चुका था। 28 अगस्त 2024 को फिर से एलन में नीट के लिए एडमिशन करवाया था। मुझे क्या पता था कि उसका पुत्र सुसाइड कर लेगा, ऐसा पता होता तो उसे कभी कोटा नहीं भेजता।

एलन संस्थान के निदेशकों ने नहीं ली सुध
पिता से रोते बिलखते बताया कि उनके पुत्र ने रात को ही सुसाइड किया था, इसके बाद वह कोटा अपने परिजन के साथ आए, लेकिन कोचिंग के किसी कर्मचारी तथा निदेशकों ने कोई सुध नहीं ली है। अपने पुत्र के एडमिशन के समय एक लाख बीस हजार रुपए तथा मकान किराया सहित खाने पीने के रुपए दे चुका हूं।

फिर मौन रहा संस्थान
मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा नितेश शर्मा को फोन लगाकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की। उन्हें साधारण मैसेज के साथ वाट्सअप मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा। कोचिंग नगरी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अप्रैल 2024 से अब तक  एलन कोचिंग के आठ  विद्यार्थियों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात ने खुदकुशी कर ली जब कि एक स्टूडेंट की मौत से अब तक पर्दा नहीं उठा है। बुधवार रात को भी जवाहर नगर थाना क्षेत्र में  एलन कोचिंग के छात्र परशुराम पुत्र खचेरमल निवासी मानपुर बरसाना जिला मथुरा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने छात्र को फंदे से उतार कर एमबीएस पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  गुरुवार को छात्र के पिता  के कोटा आने के बाद  पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें उन्हें सौंप दिया। परशुराम ने  छात्र सात दिन पहले ही एलन कोचिंग इंस्ट्टीयूट में एडमिशन लिया था । वह  नीट की तैयारी कर रहा था। इससे पूर्व  वह  वर्ष 2022 में भी एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर चुका था।  पुलिस निरीक्षक हरिनारायण शर्मा ने बताया कि रात करीब 12 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी । सूचना पर डिप्टी एसपी राजेश टेलर तथा वह स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और कोचिंग छात्र को फंदे से नीचे उतार कर एमबीएस लेकर गए थे।  इसके बाद उसके पिता को  रात को साढ़े 12 बजे सूचना दी गई ।

समझाया था चिंता मत करो
पिता खचेरमल ने बताया किउनका पुत्र  वर्ष 2022-23  में भी कोटा में रह कर ही एलन से नीट की तैयारी कर चÞुका था। 28 अगस्त 2024 को फिर से एलन में नीट के लिए एडमिशन करवाया था। मुझे क्या पता था कि उसका पुत्र सुसाइड कर लेगा, ऐसा पता होता तो उसे कभी कोटा नहीं भेजता।

एलन संस्थान के निदेशकों ने नहीं ली सुध
पिता से रोते बिलखते बताया कि उनके पुत्र ने रात को ही सुसाइड किया था, इसके बाद वह कोटा अपने परिजन के साथ आए, लेकिन कोचिंग के किसी कर्मचारी तथा निदेशकों ने कोई सुध नहीं ली है । अपने पुत्र के एडमिशन के समय एक लाख बीस हजार रुपए तथा मकान किराया सहित खाने पीने के रुपए दे चुका हूं।

फिर मौन रहा संस्थान
इस मामले में एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक गोविंद माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी तथा नितेश शर्मा को फोन लगाकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की। उन्हें साधारण मैसेज के साथ वाट्सअप मैसेज भी किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।