kidnap - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
कोटा। दो साल पहले नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पोक्सो क्रम संख्या पांच के न्यायाधीश प्रेमराज सिंह चन्द्रावत ने आरोपी सुरेश मीणा को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने आरोपी पर एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना कैथून में रिपोर्ट दी थी।

विशिष्ट लोक अभियोजक महेश चंद चंदवानी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 26 मार्च 2024 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि उसके बच्चे रात को खाना खाकर सो गए थे। सुबह  करीब 6 बजे देखा तो उसकी छोटी बेटी जो कक्षा आठ में गांव में ही पढ़ती है वह गायब थी।  बिना बताए कहीं चली गई।  पुत्री को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा । रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अनुसंधान के दौरान बालिका को पुलिस ने 27 मार्च 2024 को आरोपी सुरेश मीणा के पास से दस्तयाब किया। बालिका के बयान  और मेडिकल के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस  अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी  25 मार्च 2024 की रात दस से सुबह दस बजे के बीच फरियादी के घर से उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया । जोगणिया माता चित्तौडगढ़ में एक कमरा किराए पर लिया  उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में  आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कई गवाहों के बयान दर्ज कराए गए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी सुरेश मीणा को दोषी मानते हुए बीस साल के कठोर करावास की सजा से दंडित किया और एक लाख दस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

मॉर्निंग वॉक पर गए महाराष्ट्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर से बदसलूकी, किडनैप कर पीटा, पुलिस जांच शुरू
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। बता दें कि, जैसे ही सचिन अपने घर निकले तो कुछ लोग कार लेकर आए और जबदस्ती उनको कार में बैठने लगे और उनको उठा ले गए। बता दें कि, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह सचिन गुजर अपने घर से सुबह 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले, इसी दौरान कुछ लोग कार लेकर आए और उनको जबरदस्ती कार में बैठाया और घर से कुछ दुर ले जाकर उनके साथ मारपीट की, इसके बाद सचिन गुजर को आरोपी दुधाल बसती में फेंक कर चले गए।  इस हादसे के बाद सचिन गुजर ने हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट और किडनेपिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने सचिन गुजर से मिली शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की रची साजिश, मांगे रुपए
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने 12 घण्टे में अपहरण की वारदात का खुलासा कर 4 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 2 नाबालिग को निरुद्ध किया है। अपहृत नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और अपने परिजनों को फोन करवाकर 40 लाख रुपए की फिरौती मंगवाई। पुलिस ने जांच कर युवक के चार दोस्तों को पकड़ लिया और दो नाबालिग को निरुद्ध किया। अपहृत बालक ने अपनी मौज-मस्ती के लिए वीडियो देखकर साजिश रची थी।

यह था मामला
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद के अनुसार दो सितम्बर को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा बेटा एक सितम्बर 2024 को करीब साढ़े छह बजे घर से गया था। मैंने सवा सात बजे फोन किया, तो उसका फोन बंद आ रहा था। मैंने आसपास तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया जो बोला कि तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है। 40 लाख रुपए नहीं दिए, तो उसे मार दिया जाएगा। अपहरणकर्ता अलग-अलग नम्बरों से फोन कर रहे हैं। मेरा बेटा कह रहा है कि बचा लो, वह रो रहा है। गिरफ्तार आरोपित विकास सैनी करवर बूंदी हाल श्याम नगर तृतीय मुहाना, रिंकू मीणा श्याम नगर तृतीय गांजी बाबा की ढाणी मुहाना, सोमरस रूपवास भरतपुर हाल किराएदार श्याम नगर तृतीय गांजी बाबा की ढाणी मुहाना, गणेश चावला श्याम नगर तृतीय गांजी बाबा की ढाणी मुहाना का रहने वाला है। इनके अलावा दो नाबालिग निरुद्ध किए हैं।

500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
डीसीपी आनंद ने बताया कि घटनास्थल व आस-पास के करीब 500 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। जांच में सामने कि आरोपी अपहृत बालक को लेकर गाड़ी से टोंक की तरफ  गए हैं। पुलिस टीम ने लगातार आरोपियों का पीछा किया, तो आरोपी वापस जयपुर की तरफ आए। अपहृत बालक को मुहाना मंडी के पास छोड़कर सब अपने अपने घर चले गए।

ऑनलाइन खेलते हैं जुआ
जांच में सामने आया कि अपहृत बालक व आरोपी सोमरस दोनों आपस में दोस्त हैं। ये लोग ऑनलाइन जुआ खेलते हैं। इनको महंगे फोन और लैपटॉप खरीदने थे। इन दोनों ने मिलकर अपहृत बालक के पिता से रकम मोबाइल एवं लेपटॉप खरीदने तथा मंहगे शौक पूरे करने के लिए की साजिश रची। वीडियो देखकर फेक कॉलिंग ऐप से अपहृत बालक के पिता को फोन कर धमकी देकर 40 लाख रुपए मांगे। आरोपी इंटरनेट से तरीका सीख कर शातिराना ढंग से वारदात कर रहे थे। पकड़ में नहीं आने के लिए बार-बार इंटरनेट से नए नंबरों से कॉल कर रहे थे और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले चालक ने पहचान छिपाने के लिए बदला ऑटो का हुलिया
जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा को जीवन और मृत्यु के बीच पहुंचाने वाले ऑटो चालक को शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अकेली छात्रा को देख अपहरण प्रयास किया था। छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर बचने का प्रयास किया तो वह गिरकर गंभीर चोटिल हो गई। छात्रा 10 दिन से आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस ने वारदात करने वाले ऑटो रिक्शा चालक की तलाश में करीब 600 ऑटो रिक्शा चालकों से दिनरात पूछताछ की। इसके अलावा 200 सीसीटीवी कैमरे देखने से ऑटो चालक की पहचान की गई। आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए ऑटो रिक्शा का हुलिया बदल दिया। प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित विक्रम उर्फ प्यारी (30) मलारना डूंगर सवाई माधोपुर हाल वाटिका रोड डेयरी योजना सांगानेर सदर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि एक अगस्त 2024 को परिवादी राधेश्याम निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी वाटिका रोड सांगानेर ने रिपोर्ट दी कि मेरी बेटी अल्का गोस्वामी कोचिंग से घर आ रही थी। रास्ते में बारह मील से ऑटो में बैठी थी। जिसे रात करीब पौने आठ बजे ऑटो वाले ने तय की गई जगह पर नहीं उतारा। उसे जबरदस्ती आगे ले जाकर चलती गाड़ी में से गिराया जिससे लड़की के सिर में गम्भीर चोट आई है। उसे जीवन रेखा हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गम्भीर है।

ऐसे की थी वारदात
सीआई पूनम चौधरी ने बताया कि स्प्रिंग बोर्ड एकेडमी गोपालपुरा बाईपास में प्रतियोगी परीक्षा (आरएएस) की तैयारी करने वाली छात्रा कोचिंग में पढ़ाई कर रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौटने के लिए 12 मील से वाटिका रोड सहभागिता मोड़ पर अपने घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठ गई। इस रिक्शे में पूर्व से एक सवारी और बैठी हुई थी जो छात्रा को उतरने से पूर्व कल्लावाला स्टेण्ड पर उतर गई। छात्रा को अकेली देखकर ऑटोचालक ने गलत मंशा रखते हुए छात्रा को उसके घर के पास वाले मोड पर उतारने के लिए ऑटोरिक्शा नहीं रोका जबकि छात्रा ऑटो रिक्शा को रुकवाने के लिए चिल्लाती रही। चालक छात्रा का अपहरण कर ले जाने लगा। जब चालक ने ऑटो नहीं रोका तो छात्रा अपने बचाव के लिए चलते ऑटो रिक्शा में से कूद गई। ऑटो चालक फरार हो गया।

400 रिक्शों की लिस्ट की तैयार
डीसीपी आनंद ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लोगों से पूछताछ की गई, सीसीटीवी खंगाले। ऑटोरिक्शा का हुलिया तय कर घायल छात्रा के कोचिंग से घर तक के रास्ते में लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरे चैक किए। ऑटो रिक्शा हुलिए के आधार पर 400 ऑटो रिक्शों की लिस्ट तैयार की गई। इसके बाद आरोपी विक्रम को पकड़ लिया। आरोपी ने रिक्शे के पीछे लगा कम्पनी का ऐड वाला पर्दा बदल दिया, मडगार्ड व बम्पर बदल लिया।

गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
घायल छात्रा को बेहोशी की हालत में प्रतापनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और उसकी स्थिति लगभग कोमा में है।

नाबालिग को बेचने पर दंपती सहित तीन आरोपियों को 20-20 साल की जेल
कोटा। तीन साल पूर्व एक नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने तथा उसे बेचने के मामले में पोक्सो कोर्ट क्रम दो के न्यायाधीश ने दंपती सहित तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए बीस-बीस साल के कठोर करावास की सजा सुनाई है। आरोपी अशोक उर्फ सुक्का (25) व उसकी पत्नी अनीता (27) को 2.25 लाख तथा भंवर सिंह उर्फ गंवरिया(24)  निवासी ग्राम खेरियारुंडी (रतलाम मप्र) पर दो लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने 16 वर्षीय पीड़िता को छह लाख रुपए प्रतिकर के रूप में देने का आदेश दिया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछवाह ने बताया कि बालिका की मां ने पुलिस थाना रेलवे कॉलोनी में 26 जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे अपनी दो बच्चियों के साथ रहती है और भीख मांग कर अपना पालन पोषण करती है। 22 जुलाई को उसकी पुत्री नगर निगम बोर्ड में खेल रही थी तथा वह भीख मांगने बाजार गई थी। शाम पांच बजे वापस आई तो बड़ी बेटी नहीं मिली उसे तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने धारा 363 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल करवाया  तथा बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। वहां से बालिका गृह भेज दिया था।

बालिका ने कोर्ट में बताया कि उसके घर के पास ही सुक्का और उसकी पत्नी अनीता रहते है। वह उनके बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी अशोक और उसकी पत्नी ने उससे कहा कि उसके पिता बीमार रहते हैं उनके इलाज के लिए पांच हजार रुपए चाहिए तो उसके साथ चलना पड़ेगा। वह उनके बहकावे में आ गई और उनके साथ चल दी। आरोपी दंपती उसे ग्राम खेरियारुंडी लेकर आ गए। इसके बाद दोनों ने उसे गांव के भंवर सिंह उर्फ गांवरिया के साथ शादी करने को कहा उसने विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की तथा दंपती ने भंवर सिंह को पचास हजार रुपए में बेच दिया। भंवर सिंह ने उसे बंधक बना कर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 370, 344, 376(3),120 बी तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। 18 गवाहों के बयान करवाए गए और 36 दस्तावेज पेश किए।

युवती के चक्कर में दो युवकों में विवाद, अपहरण कर एक ने दूसरे को पीटा
जयपुर। शिप्रा पथ थाना इलाके में युवती के चक्कर में दो युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि तूंगा निवासी 25 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 6 महीने से वह एक युवती से बातचीत कर रहा था। इस दौरान दूसरा युवक चेनसुख पहले वाले युवक को परेशान करने लगा। उसने युवती के मोबाइल से फोन कर पीड़ित को बुलाकर उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर सरिए-डंडे और लात-घूसों से पीटा और नंगा कर वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं वारदात के दौरान मोबाइल से 3,700 रुपए भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। साथ ही युवती से बात नहीं करने की धमकी देकर उसे छोड़कर भाग गए।

युवक का अपहरण कर पांच लाख रुपए की मांगी रंगदारी
नवज्योति,जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नया खेड़ा निवासी रवि शेखर मीणा ने रिपोर्ट दी है।

शिकायत में बताया कि वह निवारू रोड पर गाड़िया रेंट पर देने का काम करता है। दो दिन पहले उसे परिचित योगेश उर्फ योगी ने फोन करके काम दिलाने के बहाने दानापानी विद्याधर नगर बुलाया। इस दौरान योगेश और उसके साथी पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे 200 फीट बाइपास की तरफ ले गए। रास्ते में बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर परिचत को फोन कर छोड़ने के बदले पांच लाख की रंगदारी मांगी। जिसकी सूचना परिचित ने पुलिस को दे दी। इस दौरान पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश पीड़ित को मानसरोवर में उतारकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग का अपहरण, 5 लाख की मांगी फिरौती
अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में जेल सर्किल में एक बुजुर्ग मजदूर का अपहरण कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार चिकानी में किराये पर रहने वाले बुजुर्ग गंगाराम के पुत्र सुमित सैनी ने बताया कि रोज की तरह पिता गंगाराम सुबह मजदूरी के लिये अलवर शहर के जेल चौराहा पहुंचे। सुबह आठ बजे घर से गये, तभी उन्होंने फोन पर दो व्यक्तियों के साथ महाराष्ट्र मजदूरी के लिए जाने की बात कही। उसके बाद सुबह नौ बजे के बाद पिता का फोन आया जिसमें उन्होंने दोनों व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिये जाने और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात कही।

सुमित सैनी ने बताया कि जब उनसे पूछा कि रुपये कहां लेकर आने हैं तो उन्होंने कहा कि यह हम नहीं बतायेंगे और उन्होंने कहा कि वह जहां भी हैं, वहीं रुक जायें लेकिन अपहर्ता ने यह कहा कि वह यहां नहीं रुक सकते। दोबारा जब उक्त नंबरों पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे कर्मचारी का अपहरण, तीन लाख की फिरौती मांगी
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी का गुरुवार को अपहरण करने तथा फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अपहरण करने वालों ने रेलवे कर्मचारी के परिजनों से 3 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती नहीं देने पर अपहरणकतार्ओं ने कर्मचारी की हत्या की धमकी दी है।साथी कर्मियों ने बताया कि रेलवे कर्मचारी महेश मीणा रंगपुर रोटेदा रोड सोगरिया स्टेशन के पास रहता है और रेलवे  वर्कशॉप में फीटर के पद पर कार्यरत है। महेश सुबह करीब 6:40 बजे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था कि  रास्ते में कार सवार दो-तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के कुछ देर बाद परिजनों के पास अनजान नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें अपहरणकतार्ओं ने तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने पैसा तुरंत आॅनलाइन देने को कहा और परिजनों के पास एक यूपीआई नंबर भी भेजा । पैसा नहीं देने और पुलिस को सूचना देने पर अपहरणकतार्ओं ने महेश की हत्या की धमकी दी। फोन आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। अपहरण की खबर से हरकत में आई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पुलिस को महेश की बाइक मिली। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू किया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 6:45 बजे चंद्रेसल गांव के पास कार की आखिरी लोकेशन मिली है। अपहरण के समय के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। इसमें अपहरण करने वाले महेश को जबरन कार में बैठाते नजर आ रहे है।

क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ रहा है मामला
सूत्रों ने बताया कि महेश माधोपुर स्थित चकरी गांव का रहने वाला है। यहां के लोगों ने पिछले दिनों हुए वर्ल्ड कप क्रिकेट में जमकर सट्टेबाजी की। इस सट्टेबाजी में कुछ लोगों ने जमकर पैसा कमाया और कुछ लोग कर्ज में भी डूब गए। माना जा रहा है कि इसी मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर महेश का अपहरण किया गया।

इनका कहना है
अभी-अभी सूचना मिली है। मामले को दिखवाया जा रहा है।
- शरद चौधरी, शहर पुलिस अधीक्षक

नाबालिका का अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कठोर कैद
कोटा । शहर की पोक्सो संख्या 4 न्यायालय ने मंगलवार को 15 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर भाग ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है । न्यायालय ने आरोपी पर 55000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।  इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस थाना अनंतपुरा में छावनी रामचंद्रपुरा निवासी आरोपी विनोद पुत्र मिट्ठू के खिलाफ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने  का मुकदमा दर्ज कराया था ।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।  विशिष्ट लोक अभियोजक धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट में बताया उसके तीन बच्चे हैं ।16 अप्रैल 2022 को वह किसी काम से बाहर गई थी  उसकी  15 वर्षीय पुत्री  घर पर थी । शाम को वापस आई तो उसकी पुत्री नहीं मिली उसकी पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई ।  उसने रिश्तेदारों ,पहचान वालों तथा आसपास उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली । अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया । बालिका ने पुलिस में बयानों के दौरान बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर 16 अप्रैल की शाम को 7:08 बजे अपने साथ बाइक पर बैठा कर भगा ले गया था तथा उसके साथ  दुष्कर्म किया । पुलिस ने बालिका के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा जोड़ते हुए पोक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया । न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी विनोद को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई व आरोपी पर 55000 रुपए का जुमार्ना भी लगाया है।

Balochistan Football Players Kidnapped: पाक के बलूचिस्तान में 6 फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ अपहरण
क्वेटा। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के डेरा बुगती जिले में छह फुटबॉल खिलाड़यिों के अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है।  पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डेरा बुगती के डिप्टी कमिश्नर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डेरा बुगती और सुई निवासी ये खिलाड़ी ऑल पाकिस्तान चीफ मिनिस्टर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को सिबी जा रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने डेरा बुगती की कच्ची नहर के जानी बैर इलाके में खिलाड़ी के वाहनों को रोक लिया और बंदूक की नोक पर फुटबॉलरों को अपने साथ ले गए। इन खिलाड़ियों में आमिर बुगती, फैसल बुगती, सोहेल बुगती, यासर बुगती और शेराज बुगती शामिल हैं।

बलूचिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री मीर जुबैर अहमद जमाली ने कहा कि अपहृत खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

कार्यवाहक आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि खिलाड़ियों को ढूंढने के लिए अभियान छेड़ा गया है तथा फ्रंटियर कोर, डिप्टी कमिश्नर, कमिश्नर और लेवी•ा फोर्स की टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं।

मैक्सिको में मानव अवशेषों के 45 बैग मिले
मैक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिकन प्रांत जलिस्को में पिछले सप्ताह लापता हुए सात युवा कर्मियों की तलाश के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मानव शरीर के अंगों के साथ कम से कम 45 बैग बरामद किए गए हैं। मेक्सिको अधिकारियों को मानव अवशेषों से भरे सभी 45 बैग ग्वाडलजारा शहर के बाहरी इलाके के पास एक घाटी मिले हैं।

राज्य अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''मानव अवशेषों के साथ बैग निकाले गए हैं जो पुरुष और महिला दोनों हैं।" स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी कॉल सेंटर के सात युवा कर्मियों की तलाश कर रहे थे, जो पिछले सप्ताह लापता बताए गए थे। तलाश अभियान के दौरान उन्हें मानव अवशेषों से भरे बैग मिले हैं। दुर्गम इलाका होने और खराब रोशनी के कारण यह तलाश अभियान कई दिनों तक चलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी और नागरिक सुरक्षा, पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है और हेलीकॉप्टर चालक दल के सदस्य इन अवशेषों को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। अभियोजक कार्यालय ने कहा कि पहला बैग मंगलवार को बरामद हुआ लेकिन दुर्गम इलाका होने और रोशनी की कमी के कारण जांच बुधवार को फिर से शुरू हुई और तब तक चलेगी जबतक कि सभी अवशेषों का पता नहीं चल जाता।

रिपोर्ट के अनुसार यह तलाश अभियान मंगलवार को एक बड़े औद्योगिक केंद्र ग्वाडलजारा के एक उपनगर, जपोपन की नगर पालिका में की गई थी। अधिकारियों ने लगभग दो महिलाओं (30 वर्ष) और पांच पुरुषों की तलाश शुरू की थी, जो 20 मई से लापता बताए जा रहे थे। सभी के लापता होने की रिपोर्ट अलग-अलग दिनों में अलग-अलग की गई थी, लेकिन जांचकर्ताओं ने पाया कि वे सभी एक ही कॉल सेंटर में काम करते थे। अधिकारियों ने कहा कि वह शवों की संख्या, पहचान और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने का काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मानव अवशेष वाले बैग घाटी में कैसे पहुंचे। मेक्सिको में गायब होने के मामले अपेक्षाकृत सामान्य हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां एक लाख से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें से कई लोग संगठित अपराध के शिकार हुए हैं लेकिन अपराधियों को शायद ही कभी सजा मिलती है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2007 के बाद से कई लोग गायब हो चुके हैं, जब तत्कालीन राष्ट्रपति फेलिप काल्डेरोन ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी।

लापता लोगों के रिश्तेदारों का आरोप है कि मैक्सिको सरकार उनके अपनों की खोजने की पर्याप्त कोशिश नहीं कर रही है और उनके लापता प्रियजनों के प्रति अधिकारियों को उदासीन रवैया है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे ''बहुत बड़ी मानवीय त्रासदी" करार दिया है।