navratra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विराट ग्रुप और विराट कृष्णा सोसायटी द्वारा गरबा रास का हुआ आयोजन
जयपुर। विराट ग्रुप और विराट कृष्णा सोसायटी द्वारा वैशाली नगर वेस्ट में गरबा रास और डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विराट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि बिना गरबा और डांडिया के नवरात्रि का त्योहार अधूरा माना जाता है। गरबा को दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

इस गरबा रास का आयोजन लोकप्रिय गीतों और मां के भजनों पर किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। गरबा की विशेष पोशाकों ने इस महोत्सव में चार चांद लगाए। इस आयोजन में गरबा के विजेताओं को विवेक चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विजेता इस प्रकार हैं:
गरबा रानी: सोनिया गुप्ता

गरबा राजकुमार: इशान शर्मा

गरबा राजकुमारी: दिविशा जैन

गरबा कपल: गोल एकता और नवीन पारिख

गरबा स्पार्कलिंग लेडी: प्रतिभा छीपा

गरबा मेल डांसर: अभिषेक माहेश्वरी

आज से दस दिन तक रोज बरसेगा बाजार में धन
कोटा । शहर माता रानी के आवगन के लिए तैयार हो गया है। बाजारों में सजावट हो गई है। गुरुवार से शुरू हो रही नवरात्रा में इस बार अच्छे कारोबार की आस लगाई जा रही है। नवरात्रा की शुरुआत से लेकर विजयादशमी तक बाजारों में खरीदारी की धूम रहेगी। इस बार बाजार में व्यापारियों का अनुमान है कि दस दिन में 500 करोड़ के आसपास कारोबार होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। ऐसे में नवरात्रा से बाजार में नई फसलों की आवक शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसानों के पास रुपए आने के साथ बाजार में खरीदारी बढ़ेगी। नवरात्रा के शुभ मुर्हूत के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी उनकी गुरुवार को डिलेवरी ली जाएगी।  नवरात्रा की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक आएगी।  इस बार नवरात्रा से लेकर विजयादशमी पांच सौ करोड़ रुपए के कारोबार की आशा लगाई जा रही है। बाजार में खरीदारों आना शुरू हो गया है। जिससे व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है साथ इस बार व्यापारी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। इस बार व्यापारियों का कहना है कि खरीफ की फसले अच्छी होने से इस बार बाजार में जमकर धन बरसेगा। व्यापार महासंघ महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रा की शुरुआत के साथ ही व्यापार गति पकड़ेगा इस बार दशहरा मेले से भी अच्छे व्यापार की आस है। नवरात्रा से लेकर दशहरा तक पांच सौ करोड़ रुपए के कारोबार की आस है।   विजयादशमी के अबूझ मुहूर्त पर ढाई  सौ करोड़ का कारोबार होने की संभावना इसकी  एड़वास बुकिंग शुरू हो गई है।  दशहरा के अबुझ मुहूर्त को लेकर इन दिनों शोरूम पर लोग गाड़ियों की बुकिंग करा रहे है। दुपहिया, चौपहिया वाहन, फर्र्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की अबझू मुहूर्त के लिए बुकिंग करा रहे । शहर में नवरात्रा स्थापना के बाद से ही बाजारों में खासी चहल पहल नजर आ रही है। इस बार दीपावली तक अच्छे व्यापार की आस लगाई जा रही है।

सर्राफा बाजार में आज से लौटेगी रौनक
सर्राफा व्यवसायी भगवानदास ने बताया कि विजयादशमी के अबूझ मुहूर्त पर लोगों ने शादी ब्याह के लिए गहनों के आॅडर देना शुरू करते है। नवरात्रा स्थापना से ही लोग पूछ परख करना शुरू कर देते है।इस बार सोना चांदी के भाव महंगे होने से लोगों ने एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के सोने के आभूषणों की पूछ परख कर रहे है। ज्वैलर्स की ओर से नवरात्रा व दशहरा उत्सव के तहत आभूषणों आॅफर शुरू की है। । इन दिनों बाजार में गोल्ड के अलावा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खासी मांग देखी गई है। 75 से 80 करोड के कारोबार की आस है।

शादी के लिए फर्नीचर की हो रही बुकिंग
फर्नीचर मार्केट के अध्यक्ष इल्यास भाई ने बताया कि नवरात्रा शुरू होने के साथ ही बाजार में  तेजी आने की उम्मीद है त्यौहारी सीजन में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। नया माल मंगाने के लिए आर्डर देना भी शुरू कर दिया है, ग्राहकों की ओर से भी सकारात्मकता देखी जा रही है। लोग दीपावली व शादी ब्याह के लिए फर्निचर की बुकिंग करा रहे है।  25 से 30 करोड़ के कारोबार की आस है।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दिखने लगी भीड़
व्यवसायी सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि शहर के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी की खरीदारी के लिए आना शुरू हो गए है। इसके अलावा दीपावली के लिए घरों को सजाने के लिए झूमर, विद्युत लाइट की दुकानों पर अब भीड़ नजर आने लगी। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट की सभी दुकानों पर ग्राहकों की  खासी भीड़ नजर आ रही है। इस बार नवरात्रा से दशहरा तक करीब 70 से 80 करोड़ के आसपास के कारोबार की आस है।

कपड़ा बाजार में रही रौनक
कपड़ा व्यवसायी संदीप गर्ग ने बताया कि रामपुरा साड़ी बाजार, ब्लॉथ मार्केट में लोग नवरात्रा की खरीदारी के लिए आना शुरू हो गया है। वहीं शहर के इंद्रा बाजार में लोगों श्रृंगार प्रसाधन, कपड़े, फैंसी आइटम, पर्स, जूते,चप्पल की खरीदारी करते नजर आ रहे है। वहीं अबूझ मुहूर्त होने से कई नई दुकानों के मुहूर्त की तैयारियां चल रही है।  लोग बच्चों के लिए खिलौने, साइकिल, टेडीबियर की खरीदते दिखे। नवरात्र, दशहरा दीपावली उत्सव को लेकर कंपनियों की ओर से दी जा रही विभिन्न आॅफर का लोग जमकर लाभ लेने के लिए पूछपरख कर रहे है। त्यौहारी सीजन में कपड़ों, ज्वैलरी, इलेक्ट्रौनिक आइटम, वाहनों पर अच्छी आॅफर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इस बार कपड़ा बाजार में 70 करोड़ के आसपास का कारोबार होने की आस है।

दुपहिया व चौपहिया वाहनों की हुई बुकिंग
शहर के विभिन्न दुपहिया, चौपहिया शो रूम पर बुधवार को नवरात्रा के मुहूर्त  लिए कई वाहनों की बुकिंग हुई । दुपहिया वाहन शो रूम के मैनेजर एस के जागिड़ ने बताया कि  करीब 300 से अधिक दुपहिया वाहन 50 से अधिक चौपहिया वाहन, आॅटो रिक्शा, टैÑक्टर, ई रिक्शा, बाइक की डिलीवरी दी गई। विजयादशमी के अबूझ मुहूर्त के लिए एड़वास बुकिंग हुई। इसबार दशहरा तक 150 करोड के कारोबार की आस है।

बर्तन बाजार में लौटी रौनक
नवरात्रा को लेकर शहर के बाजारों में रौनक लौटने लगी है। शहर के बर्तन बाजार में अब लोग देव उठनी एकादशी की शादियों के लिए बर्तन गिफ्ट आइटम की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। बर्तन व्यापार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेश कुमार गोयल ने बताया कि नवरात्र स्थापना के बाद से ही बाजार में ग्राहकों की चहल -पहल बढेगी। अब त्यौहारी सीजन शुरू हुआ है । शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शादी ब्याह के लिए बर्तनों की बुकिंग कराने के लिए आने लगे हैं।

बाजार तैयार, दौ सौ करोड़ के कारोबार की आस
कोटा। श्राद्ध पक्ष के दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही इन दिनों बाजार में खरीदारी की रौनक शुरू हो गई है । इस बार नवरात्रा से लेकर विजयादशमी दो सौ करोड़ रुपए के कारोबार की आशा लगाई जा रही है। नवरात्रा उत्सव के लिए बाजार में खरीदारों आना शुरू हो गया है। जिससे व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है साथ इस बार व्यापारी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। व्यापार महासंघ महा सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रा की शुरुआत अच्छी होने की आस है। विजयादशमी के अबूझ मुहूर्त पर 200 करोड़ का कारोबार होने की संभावना वहीं करीब ढाई से तीन सौ करोड़ का व्यापार दीपावली तक होने की आस है इसकी एड़वास बुकिंग शुरू हो गई है। नवरात्रा स्थापना और दशहरा के अबुझ मुहूर्त को लेकर इन दिनों शोरूम पर लोग गाड़ियों की बुकिंग करा रहे है। दुपहिया, चौपहिया वाहन, फर्र्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की अबझू मुहूर्त के लिए बुकिंग करा रहे। शहर में नवरात्र स्थापना के बाद खरीदारी में तेजी आएगी। । इस बार दीपावली तक अच्छे व्यापार की आस लगाई जा रही है।

दुपहिया व चौपहिया वाहनों की हुई बुकिंग
शहर के विभिन्न दुपहिया, चौपहिया शोरूम पर नवरात्रा की स्थापना को लेकर गाड़ियों की एडवास बुकिंग शुरू हो गई है। दुपहिया वाहन शो रूम के मैनेजर एस के जागिड ने बताया कि  करीब 300 से अधिक दुपहिया बिक्री आसा है। अभी करीब 100 से अधिक वाहन बुक हो चुके है।  वहीं 100 से अधिक चौपहिया वाहन, आॅटो रिक्शा, टैÑक्टर, ई रिक्शा, बाइक  एड़वास बुकिंग हो गई।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दिखने लगी भीड़
व्यवसायी सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि शहर के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी की पूछ परख शुरू हो गई है। लोग नवरात्रा और दशहरा के शुभ मुहूर्त के लिए सामानों की एडवास बुकिंग करा रहे है । घरों को सजाने के लिए झूमर, विद्युत लाइट की दुकानों पर अब भीड़ नजर आने लगी। हालांकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है इसलिए लोग एडवास बुकिंग ही करा रहे है।

कन्याओं को पूजिए ही नहीं,उन्हें आत्मसुरक्षा भी सिखाइए
नवरात्र में अधिकांश हिंदू परिवार घर में मां के कलश की स्थापना करते हैं। इन नौ दिन उपवास रखकर देवी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। देवी स्परुपा कन्याओं को पूजा जाता है। उन्हें जिमाया जाता है। वस्त्रादि भेंट किए जाते हैं। उपहार दिए जाते हैं। ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। सदियों से चली आ रही इस परम्परा  में वक्त के हिसाब से अब सुधार की जरूरत है। आज जरूरत है कि हम कन्याओं को पूजे  और जिमाए ही नहीं। उन्हें शिक्षित करें। उन्हें आत्मसुरक्षा भी सिखाए। उन्हें गुड टच और बेड टच से अवगत भी कराएं। कन्याओं  को आज के समाज में शान और सम्मान के साथ जीने के योग्य बनाएं। ज्यादती के खिलाफ  बोलना भी बताएं। इतनी ही नहीं बेटियों को सुरक्षा का वचन दें। शपथ लें  कि  गर्भ में  बेटियों को नहीं मारेंगे।  बेटी व्यक्ति विशेष की होने के साथ ही समाज की होती है।  वचन लें आपदा में प्रत्येक बेटी की मदद करेंगे। नवरात्र देशभर में अलग -अलग रूप में मनाए  जाते हैं। पूजा अर्चन की जाती है। सबका तात्पर्य यह ही है कि देवी शक्ति की पूजा कर हम उनसे अपने और समाज के कल्याण का आशीर्वाद मांगे। स्वस्थ  समाज की मांग करें। ये सब कुछ सदियों से चला आ रहा है। आज समय की मांग है कि हम आगे बढ़े। वक्त की जरूरत के साथ परिवर्तन करें।

आज देश की देवियां, महिलाएं, मातृशक्ति विकास के हर क्षेत्र में अपना योगदान कर रही हैं। कार तो बहुत समय से चलाती रही है। अब ये आटो, ट्रक, ट्रेन, मालगाड़ी भी चलाने लगी हैं। ये प्लेन उड़ा रही है। अब तो सेना में जाकर बार्डर की हिफाजत  भी  महिलाएं  कर रही हैं। आधुनिकतम लड़ाकू विमान भी उड़ा  रही हैं। उन्हें नियंत्रित कर रही हैं। कभी गाना, बजना, नाचना महिलाओं की कला थी। उसमें उन्हें पारंगत करने के साथ-साथ पुराने समय से  परिवार की बेटियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, अनाज पिसाई, छनाई के साथ घर के कामकाज सफाई, भोजन बनाने में आदि में निपुण किया जाता था। ताकि वह समय की जरूरत के हिसाब के शादी के बाद अपने परिवार को संभाल सकें। इस समय शिक्षा पर उतना जोर नहीं था। परिवार की जरूरतें बढ़ी तो पढ़ी लिखी बेटियां और  महिलाएं घर की चाहरदीवारी से निकलीं। नौकरी करने लगीं।  बिजनेस में परिवार को सहयोग देने लगीं। समय बदला। महिलाएं आज शिक्षित हो सभी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। नौकरी के लिए अकेली युवती का विदेश  जाना अब आम हो गया।

समय के साथ- साथ समाज की प्राथमिकताएं भी बदलीं।  नहीं बदला तो महिलाओं और युवतियों के शोषण का सिलसिला। भारतीय समाज में  फैली दहेज की कुप्रथा के कारण गर्भ में ही बालिका भ्रूण मारे जाने लगे। परिवार में ही आसपास ने नाते रिश्तेदारों द्वारा छुटपन से बेटियों के साथ छेड़छाड़, यौन शोषण चलता रहा। देश में चेतना आई, शिक्षा का स्तर बढ़ा पर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध कम नहीं हुए। राष्टÑीय महिला आयोग ने सूचित किया कि वर्ष 2021 के प्रारंभिक आठ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायतों में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राष्टÑीय महिला आयोग को साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की करीब 31,000 शिकायतें मिलीं थीं, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश के थे। महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतों में 2020 की तुलना में 2021 में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। साल 2020 में कुल 23,722 शिकायतें महिला आयोग को मिली थीं। राष्टÑीय महिला आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 30,864 शिकायतों में से, अधिकतम 11,013 सम्मान के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं।  घरेलू हिंसा से संबंधित 6,633 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,589 शिकायतें थीं। सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ  अपराधों की सबसे अधिक 15,828 शिकायतें दर्ज की गईं, इसके बाद दिल्ली में 3,336, महाराष्टÑ में 1,504, हरियाणा में 1,460 और बिहार में 1,456 शिकायतें दर्ज की गईं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के शील भंग या छेड़छाड़ के अपराध के संबंध में 1,819 शिकायतें मिली हैं। बलात्कार और बलात्कार  की कोशिश 1,675 शिकायतें, महिलाओं के प्रति पुलिस की उदासीनता की 1,537 और साइबर अपराधों की 858 शिकायतें मिली हैं। ये वे शिकायत हैं  जो रजिस्टर होती हैं। इससे कई गुनी शिकायत तो दर्ज ही नहीं होती। परिवार का सम्मान बताकर युवती की स्मिता की बात कर घटनाएं दबा ली जाती हैं।

अब तक बच्चियों को गाने, बचाना, डांस करने के वीडियो सामने आते थे। हाल ही में एक वीडियो सामने  आया, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को लाठी चलाना  सिखा रहा है। इस छोटे से वीडियो को बहुत पसंद किया गया। एक बेटी को तलवार चलाना सिखाने का वीडियो देखने  को मिला।  जूड़े-कराटे सीखते भी बेटियां दिखाई  देने लगी हैं। किंतु अभी इससे बहुत आगे बढ़ना होगा। प्रत्येक बेटी का आत्मरक्षा सिखानी होगी। आज समय की  मांग है कि परिवार विशेषकर मां बेटी को बचपन से गुड टच और बैड टच से अवगत कराए।  इनका  अंतर बताएं। कहीं कुछ घर के आसपास, स्कूल में, स्कूल बस में अगर  गलत  होता है तो बेटी घर आकर बताएं। बेटी अब घर की देहरी के अंदर तक ही सीमित नहीं रह गई है। वह कार्य के लिए घर से बाहर निकल रही है।

-अशोक मधुप
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

माता के दरबार सजे, घट स्थापना के साथ नौ दिन होगी आराधना
नवज्योति, जयपुर। शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक नवरात्रि का त्योहार सोमवार से शुरू हो रहा है। शहरभर में माता के दरबार सज गए हैं। इस बार नवरात्र नौ दिन के ही होंगे। घट स्थापना की तैयारी के लिए रविवार को महिलाओं ने कलश, माताजी का चित्र, दीपक, लाल वस्त्र, मां के श्रृंगार का सामान खरीदा। दुर्गापुरा स्थित दुर्गामाता मंदिर में सुबह सात बजे घट स्थापना होगी। मंदिर के महंत महेंद्र भट्टाचार्य ने बताया कि नवरात्रि में मंदिर रोजाना सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 से लेकर रात 9 बजे तक दर्शनों के लिए खुला है। राजपार्क पंचवटी सर्किल वैष्णों माता, ब्रह्मपुरी काली माता मंदिर, सूरजपोल रुद्रघंटेश्वरी माता सहित अन्य मंदिरों में भी घट स्थापना के साथ नौ दिन विशेष आराधना होगी। नवरात्रि स्थापना के साथ अधिकांश घरों में मातामह श्राद्ध किया जाएगा। संतान ना होने की स्थिति में मातामह श्राद्ध के दिन नाती तर्पण कर सकता है। अक्सर मातामह श्राद्ध पितृ पक्ष की समाप्ति के अगले दिन होता है। इस बार सोमवार को होगा। इस साल माता का वाहन हाथी होगा, क्योंकि नवरात्रि का आरंभ सोमवार से हो रहा है। इस विषय में देवी भागवत पुराण में लिखा गया है कि रविवार और सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता हाथी पर चढ़कर आती है, जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ सोमवार को होगा और समापन पांच अक्टूबर को दशहरे को होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब नवरात्र पूरे दिन 9 दिन का होता है तो यह बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है।

शिलामाता के भोग व आरती का समय

बालभोग : सुबह 8 बजे से 8:15 बजे तक
प्रात : आरती सुबह 10 बजे
राजभोग : सुबह 11 से 11:30 बजे तक
संध्या आरती:  शाम 6:30 बजे
रात्रि भोग : शाम 7:45 बजे से रात 8 बजे तक
शयन आरती : रात 8:30 बजे

कलश स्थापना की सामग्री
मां दुर्गा को लाल रंग बेहद पसंद है। इसलिए लाल रंग का ही आसन खरीदें। कलश स्थापना के लिए मिट्टी का पात्र जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश मौली इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूलों की माला और शृंगार पिटारी भी चाहिए।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से वासंतिक नवरात्र होंगे आरंभ
जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से वासंतिक नवरात्र आरंभ होंगे। स्थापना के साथ मां दुर्गा और राम की नौ दिनों तक आराधना होगी। आमेर की शिला माता, मनसा माता, दुर्गापुरा का दुर्गा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर और झालाना के देवी मंदिर में विशेष कार्यक्रम होंगे। इन सभी मंदिरों में दुर्गा शप्तशती, चंडी पाठ और हवन होगा। राम मंदिरों में रामचरितमानस और वाल्मीकी रामायण के पाठ होंगे। मान्यता है कि राम लोक में यह दुर्गानवमी और रामनवमी दोनों के नाम से विख्यात है।

कोरोना की पाबंदियां हटने से दो साल बाद इस बार नवरात्र पर आमेर की शिला माता का मेला भरेगा। कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के लिए शुभ मुहूर्त को सुबह 6.20 बजे से सुबह 8.29 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 2 घंटे 9 मिनट की रहेगी। स्थापना को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। शिलामाता मंदिर के पुजारी बनवारी लाल शास्त्री ने बताया कि मंदिर में स्थापना को सुबह 8.05 बजे होगी और श्रद्धालुओं को दर्शन सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे।