hamas - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार नहीं डालेंगे फिलिस्तीन के विरोधी गुट, इजरायली पीएम ने दोहराई हमास के निरस्त्रीकरण की बात
गाजा। फिलिस्तीन के विरोधी गुटों ने इजरायल की मांग के बावजूद अपने हथियार अपने पास रखने का फैसला किया है। फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा सभी विरोधी गुटों के बीच सहमति है कि वे फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास ही रखेंगे।

पीआईजे के उप-महासचिव मोहम्मद अल-हिन्दी ने एक बयान में कहा, विरोधी गुटों के बीच आम सहमति है कि हम फिलिस्तीनी लोगों के हथियार अपने पास रखेंगे। हमने इन हथियारों के इस्तेमाल के संबंध में मध्यस्थों के साथ अपना लचीलापन साझा किया है।

पीआईजी के इस बयान से पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने गाजा में एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करने का अंदेशा देते हुए कहा था कि अगर हमास अपने हथियार नहीं छोड़ता, तो वे उसे खत्म करेंगे।

इससे पूर्व, इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जमिन नेतन्याहू ने अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान हमास के निरस्त्रीकरण की बात दोहराई थी और कहा था कि गाजा के पुनर्निर्माण से पहले युद्ध के उद्देश्यों को पूरा किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पीआईजे गाजा का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य समूह है। इससे पहले हमास भी कह चुका है कि अगर इजरायल अपना कब्जा खत्म कर देता है तो वह भी अपने हथियार डाल देगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का किया ऐलान, इस देश के साथ मिलकर करेंगे काम
अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध और अन्य वैश्विक विवादों के समाधान के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ नामक नए अंतरराष्ट्रीय मंच की घोषणा की है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने बताया कि इस बोर्ड का उद्देश्य गाजा के पुनर्निर्माण और प्रशासन की निगरानी के साथ-साथ वैश्विक संघर्षों का समाधान करना है।

बोर्ड में पाकिस्तान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं। इसकी स्थायी सदस्यता की कीमत एक अरब डॉलर रखी गई है। ट्रंप ने कहा कि कई देश इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं और भविष्य में यह संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा। गाजा पर ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हमास को हथियार डालने होंगे।

इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर : शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार
यरूशलम। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने शनिवार को गाजा में एक हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया है। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) और शिन बेट सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमास की सैन्य शाखा में हथियार निर्माण मुख्यालय के प्रमुख राद साद को मार दिया गया है। इजरायली सेना के अनुसार, साद सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हमास द्वारा किये गये योजनाकारों में से एक था और अंतिम बचे हुए शीर्ष सरगनाओं में एक था।

आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि साद हाल के महीनों में हमास द्वारा संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था। सेना ने यह भी आरोप लगाया कि वह संघर्ष विराम के दौरान हथियारों का निर्माण जारी रखने के लिए भी जिम्मेदार था। हमास ने साद की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इजरायल पर अमेरिका द्वारा प्रायोजित संघर्ष विराम को पटरी से उतारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। हमास ने एक बयान में कहा कि गाजा में जारी अपराध, जिसमें पश्चिमी गाजा शहर में एक नागरिक वाहन पर हमला भी शामिल है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की योजना के अनुसार हस्ताक्षरित संघर्ष विराम समझौते का घोर उल्लंघन है।

समूह ने कहा कि इजरायली सरकार फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ अपने अपराधों के परिणामों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है, जिसमें नागरिकों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को नुकसान पहुँचाना शामिल है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने शनिवार को गाजा में इजरायली बलों को घायल करने वाले हमास के एक विस्फोटक उपकरण के विस्फोट के जवाब में साद की हत्या का व्यक्तिगत रूप से आदेश दिया था। इससे पहले शनिवार को, इजरायली सेना ने बताया था कि दक्षिणी गाजा में आतंकवाद विरोधी एक अभियान के दौरान एक बम फट जाने से दो  सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए थे।

इजरायल के एक पूर्व वरिष्ठ खुफिया अधिकारी माइकल मिल्स्टीन ने बताया कि साद को मारना हमास के लिए व्यावहारिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से एक झटका है, लेकिन उन्होंने आगाह किया कि यह अभी भी समूह को उखाड़ फेंकने से बहुत दूर है, क्योंकि समूह सक्षम है और बदलती वास्तविकता के अनुसार खुद को ढल सकता है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर में प्रभावी हुए इजरायल और हमास के बीच नवीनतम संघर्ष विराम के बावजूद, इजरायल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं, जिसमें 380 से अधिक लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

इजरायली सेना प्रमुख अमीर की चेतावनी, बोलें-पीली रेखा है गाजा-इजरायल की नई सीमा, भूल से भी मत करना पार वरना....
यरुशलम। इजरायली सेना प्रमुख आयल अमीर ने रविवार को कहा कि नयी बनायी गयी 'येलो लाइन' इजरायली गाजा पट्टी की नयी सीमा रेखा है। हाल ही में दो माह पहले 10 अक्टूबर को संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना ने गाजा के कुछ हिस्से पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। इस हिस्से की सीमा को ही 'पीली रेखा' कहा जा रहा है। आयल अमीर ने गाजा में बैत हनून और जबलिया के दौरे के दौरान कहा, पीली रेखा एक नयी सीमा रेखा है, जो हमारे समुदायों के लिए एक रक्षा पंक्ति और परिचालन गतिविधि की रेखा के तौर पर काम करती है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि सेना ने गाजा पट्टी के बड़े हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया है और इजरायली सेना उन इलाकों में बनी रहेगी। आयल अमीर ने कहा कि सेना हमास को खुद को फिर से स्थापित करने की अनुमति नहीं देगी और अचानक हमले के परिदृश्यों के लिये तैयारी कर रही है। इसे उन्होंने सेना की आने वाली कई वर्षाें  की योजना का एक मुख्य आधार बताया।

इसके आगे इजरायली सेना प्रमुख आयल अमीर ने कहा, जब तक गाजा में आखिरी मृत बंधक, पुलिस अधिकारी रैन ग्विली के अवशेषों को घर नहीं लाया जाता, तब तक मिशन पूरा नहीं होगा। हमास ने ग्विली के अलावा सभी 20 जीवित बंधकों और 27 मृत बंधकों के शवों को लौटा दिया है। इस दौरान इसरायली सैनिकों ने दर्जनों फिलिस्तीनियों की गोली मारकर यह कहते हुए हत्या की है कि वे संदिग्ध थे जिन्होंने पीली रेखा पार की थी। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम के बावजूद 11 अक्टूबर से इजरायली गोलीबारी में 370 से अधिक लोग मारे गये हैं। इससे अक्टूबर 2023 में इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों फिलिस्तीनियों की संख्या 70,360 हो गयी है।

यूरोप में हमास का सीक्रेट टेरर नेटवर्क बेनकाब, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का खुलासा
तेल अवीव/बर्लिन। इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने गाजा से ऑपरेट होने वाली आतंकी संगठन हमास को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। मोसाद ने खुलासा किया है कि हमास पूरे यूरोप में एक ऑपरेशनल नेटवर्क बना रहा है, जो खुफिया सेल के जरिए काम कर रहा है। मोसाद की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि यूरोपियन सिक्योरिटी सर्विस के साथ मिलकर काम करने से हथियारों का पता चला है, संदिग्धों को पकड़ा गया है और प्लान किए गए हमलों को रोका गया।

मोसाद के बयान के मुताबिक, यूरोपियन पार्टनर ने इजरायली और यहूदी समुदायों को निशाना बनाकर की जा रही साजिशों को नाकाम करने में मदद की। जर्मनी और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में मिलकर की गई कार्रवाई के नतीजे में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मोसाद ने आम लोगों के खिलाफ कमांड पर इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए हथियारों के जखीरे को जब्त किया है।

यूरोप में बड़े हमलों की साजिश नाकाम

मोसाद ने जिन बड़ी कामयाबी का जिक्र किया है, उनमें से एक पिछले सितंबर में वियना में सीक्रेट टेरर मॉड्यूल के भांडाफोड़ का दावा किया गया है। ऑस्ट्रिया की डीएसएन सिक्योरिटी सर्विस ने हथियारों का एक जखीरा बरामद किया है, जिसमें हैंडगन और विस्फोटक सामान थे। इसके बाद मोसाद और यूरोप की एजंसियों मे मोहम्मद नईम नाम के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो हमास के सीनियर पॉलिटिकल ब्यूरो अधिकारी बासेम नईम का बेटा है, जो गाजा में हमास के एक सीनियर लीडर खलील अल-हया का करीबी है। मोसाद ने हमास के नेताओं पर यूरोप में इन टेरर नेटवर्क को कई तरह से मदद देने का आरोप लगाया है।

मोसाद ने कहा है कि कतर में आतंकी "ऑपरेशन" को आगे बढ़ाने में ऑर्गेनाइजेशन की लीडरशिप के शामिल होने का खुलासा पहली बार नहीं हो रहा है। उसने कहा कि हमास के सीनियर नेता इंटरनेशनल लेवल पर ग्रुप की इमेज बचाने की कोशिश के तहत किसी भी तरह के कनेक्शन से पब्लिकली इनकार करते रहे हैं। एजेंसी ने सितंबर में कतर में मोहम्मद नईम और उनके पिता के बीच हुई मीटिंग की तरफ भी इशारा किया। हमास ने कहा है कि यह यूरोप में "ऑपरेशन" के लिए हमास के फॉर्मल सपोर्ट की तरफ इशारा करता है। मोसाद ने चेतावनी दी है कि सीनियर लीडर्स का लगातार इनकार नेतृत्व के बुरे ऑपरेटिव पर कंट्रोल खोने का संकेत हो सकता है।

मोसाद के खिलाफ एक्शन तेज

जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों ने मोसाद के खुलासे के बाद सुरक्षा उपायों को और मजबूत कर दिया है। जर्मन अधिकारियों ने न सिर्फ प्रत्यक्ष ऑपरेशनल सदस्यों को निशाना है, बल्कि उन संस्थानों, चैरिटी संगठनों और धार्मिक समूहों पर भी कार्रवाई शुरू की है जिन पर हमास के लिए फंड जुटाने या कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का आरोप है। मोसाद का कहना है कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास ने विदेशों में अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है और ईरान और उसके प्रॉक्सी मॉडल की तर्ज पर यूरोप में गुप्त सेल और ऑपरेशनल क्षमता विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। मोसाद ने कहा है कि हमास दर्जन भर से ज्यादा हमलों की योजना बना रहा था। और उसके निशाने पर दुनियाभर के यहूदियों पर हमले करना था।

अमेरिकी राष्ट्रपति की हमास को सीधी धमकी : गाजा में खून-खराबा रोके, नहीं तो एक-एक को खत्म कर देंगे
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलिस्तीनी गुट हमास को गाजा में हिंसा रोकने के लिए कहा है। ट्रंप ने हमास को चेताते हुए कहा है कि गाजा में खून-खराबा बर्दाशत नहीं किया जाएगा। गाजा में हिंसा जारी रही तो हम हमास पर दोबारा हमले शुरू करने का समर्थन करेंगे। अमेरिकी प्रेसिंडेट ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमास को हथियार छोड़ने होंगे। हमास इसे नहीं मानता है तो उस पर हमले किए जाएंगे और उसके एक-एक लड़ाके को खत्म कर दिया जाएगा। गाजा में हमास और दूसरे गुटों के बीच गोलीबारी की घटनाओं पर ट्रंप का यह बयान आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, हमास का लोगों को मारना समझौते में नहीं था। अगर हमास लोगों को निशाना बनाना जारी रखता है तो हमारे पास उन्हें मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हालांकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने अपने पोस्ट के बारे में स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना गाजा में प्रवेश नहीं करेगी। ट्रंप ने कहा कि यह हम नहीं करेंगे। हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

हमास ने कई गिरोह को मार डाला
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमास ने कई गिरोहों को खत्म कर दिया है और उनके सदस्यों को मार डाला है। यह जारी रहता है तो फिर हमें मजबूरन वहां जाकर उसका खात्मा करना पड़ेगा। पिछले हफ्ते इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते के बाद से क्षेत्र में जारी हिंसा को इससे पहले ट्रंप ने मामूली बताया था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में हमास की ओर से उनके प्रतिद्वंद्वी गुटों की हत्या किए जाने को लेकर उनका धैर्य सीमित है। वह इसे ज्यादा सहन नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, हमास को अपने हथियार डालने होंगे। वह खुद हथियार नहीं छोड़ेंगे तो हम उन्हें निशस्त्र करेंगे। हम अगर ऐसा करेंगे तो यह हिंसक तरीके से होगा।

गाजा में क्यों है टकराव
गाजा में दो साल से चल रहा युद्ध बीते हफ्ते रुक गया है। सीजफायर समझौते के बाद गाजा के गुटों के बीच टकराव की बात सामने आ रही है। हमास ने गाजा में लंबे समय तक शासन किया है। हमास ने 18 साल पहले सत्ता में आने के बाद गाजा में अपना दबदबा और व्यवस्था कायम की थी। इजरायली हमलों के बाद हमास कमजोर हो गया। ऐसे में युद्धविराम के बाद दूसरे सशस्त्र गिरोहों से उसका टकराव हो रहा है।

गाजा युद्ध को लेकर हमास ने मानी ट्रंप की कुछ शर्तें : इजरायल के सभी बंधक होंगे रिहा, अन्य शर्तों पर करेगा बातचीत
तेल अवीव। गाजा युद्ध को लेकर हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ शर्तें मान ली हैं। समूह ने कहा कि वह सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है, जबकि कई अन्य शर्तों पर बातचीत करना चाहता है। ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि हमास शांति के लिए तैयार है और उन्होंने इजरायल से गाजा पर बमबारी बंद करने को कहा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बंधकों को जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कार्रवाई जरूरी है। हमास ने फिलहाल निरस्त्रीकरण की शर्त पर सहमति नहीं जताई, जो इजरायल और अमेरिका की मांग थी और जिसे उसने पहले अस्वीकार किया था।

हमास इजरायल के शेष बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है।  रिपोर्ट के अनुसार हमास ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव में निहित विनिमय सूत्र के अनुसार सभी इजरायली बंधकों (जीवित और मृत) को रिहा किया जाएगा, बशर्ते विनिमय के लिए आवश्यक शर्तें पूरी हों। ट्रम्प ने इस सप्ताह की शुरुआत में हमास को संघर्ष विराम के लिए 20 सूत्रीय योजना देते हुए लड़ाई को तत्काल समाप्त करने और सैकड़ों बंदी फ़िलिस्तीनियों के बदले में हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी जीवित इजरायली बंधकों,  साथ ही मृत समझे जाने वाले बंधकों के अवशेषों  को 72 घंटों के भीतर देने का प्रस्ताव  दिया था। है। ऐसा माना जाता है कि सशस्त्र समूह ने अभी भी फिलिस्तीनी क्षेत्र में 48 इजरायलियों को बंधक बना रखा है, जिनमें से केवल 20 के जीवित होने की संभावना है।

हमास ने कहा कि वह बंधकों को रिहा करने के लिए सहमत है लेकिन शांति योजना में बदलाव चाहता है। हमास द्वारा अमेरिकी शांति योजना के एक अन्य महत्वपूर्ण भाग गाजा के शासन को फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेट को सौंपने के विचार को स्वीकार करना भी स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे, 20-सूत्रीय प्रस्ताव के कई अन्य मुद्दों पर अभी तक स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है। इनमें सबसे उल्लेखनीय यह है कि हमास अपने हथियार डाल दे।

हमास ने युद्धविराम के लिए की 10 कैदियों को रिहा करने की पेशकश, कहा- बाधाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से कर रहे है काम
यरूशलम। हमास ने इजरायल के रवैये के कारण युद्ध विराम बातचीत को कठिन बताते हुए कहा कि वह बाधाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। फिलिस्तीनी समूह ने घोषणा की है कि वह चल रहे शांति प्रयासों के बीच 10 कैदियों को रिहा करेगा, लेकिन स्पष्ट किया कि समझौते में अभी भी कई अड़चनें हैं, जिनमें सहायता के प्रवाह को सुगम बनाना, गाजा से इजरायली सेना की वापसी और स्थायी युद्ध विराम की वास्तविक गारंटी शामिल हैं। हमास द्वारा यह घोषणा कतर की मध्यस्थता में 4 दिनों तक चली अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद की गई है।

हमास ने कहा कि इजरायल की हठधर्मिता के कारण अब तक इन मुद्दों पर बातचीत में आ रही कठिनाईयों के बावजूद हम बाधाओं को दूर करने, अपने लोगों की पीड़ा को समाप्त करने और स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की उनकी आकांक्षाओं को सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थों के साथ गंभीरता एवं सकारात्मक भावना के साथ काम कर रहे हैं।

युद्ध विराम बातचीत के करीबी एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने संकेत दिया कि इजरायल अभी भी गाजा में सहायता के मुक्त प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करके समझौते को रोक रहा है। दोहा में हुई बातचीत के जानकार एक फिलिस्तीनी सूत्र ने कहा कि इजरायली प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने के बजाय ज्यादातर सुन रहा था जो कि किसी भी संभावित समझौते में बाधा डालने और उसे विफल करने की इजरायल की नीति को दर्शाता है।

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन में शीर्ष अधिकारियों के साथ उत्साहजनक बैठक की जो राष्ट्रपति ट्रंप की इस सप्ताह या अगले सप्ताह गाजा में युद्ध विराम की उम्मीदों के अनुरूप है। नेतन्याहू ने कहा कि मुझे लगता है कि हम समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। इसकी अधिक संभावना है कि हम समझौता कर लेंगे।

इजरायल ने हमास पर रूपरेखा को अस्वीकार कर प्रगति बाधित करने का आरोप, कहा- युद्ध विराम वार्ता को कमजोर कर रहा है हमास
यरूशलम। इजरायल ने बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार किए गए नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन हमास इसे अस्वीकार करके वार्ता को बाधित कर रहा है। यह जानकारी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को दी। नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर रूपरेखा को अस्वीकार करके प्रगति को बाधित करने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ का हवाला देते हुए बयान में कहा गया कि हमास की प्रतिक्रिया अस्वीकार्य है और स्थिति को पीछे ले जाती है। इजरायल हमारे बंधकों की वापसी और हमास की हार के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। हमास ने हालांकि कहा कि उसने अमेरिका समर्थित योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन लंबे समय तक युद्ध विराम की मांग सहित इसमें संशोधन की मांग भी की है। विटकॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हमास के जवाब को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया और समूह से आगे की वार्ता का मार्ग प्रशस्त करने के लिए रूपरेखा को अपनाने का आग्रह किया।  उन्होंने कहा कि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम आने वाले दिनों में 60-दिवसीय युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता शेष बंधकों में से आधे की रिहाई की सुविधा प्रदान करेगा, जिसमें मृत व्यक्ति भी शामिल हैं और स्थायी युद्ध विराम पर बातचीत का द्वार खोलेगा।

इजरायल का पक्ष लेने का आरोप
अमेरिका द्वारा समर्थित प्रस्ताव में लड़ाई में 60-दिवसीय विराम, गाजा में अभी भी बंद 58 बंधकों में से 28 की रिहाई, 1,200 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों का आदान-प्रदान और एन्क्लेव में मानवीय सहायता में वृद्धि शामिल है। उधर, हमास के वरिष्ठ अधिकारी बासम नैम ने इस दावे को खारिज कर दिया कि समूह ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।  उन्होंने विटकॉफÞ पर इज़रायल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। हमास 60-दिवसीय युद्ध विराम के दौरान तीन चरणों में बंधकों की रिहाई, गाजा में व्यापक सहायता पहुंच और गारंटी की मांग कर रहा है। यह समझौता स्थायी युद्ध विराम की ओर ले जाएगा। इजरायल ने इन शर्तों को खारिज कर दिया है और हमास के निरस्त्रीकरण, सत्ता से हटाने और सभी शेष बंधकों की बिना शर्त रिहाई पर जोर दिया है।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टेलीविजन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हमास की स्थिति के जवाब में सेना द्वारा उत्तरी गाजा में अभियान तेज करने की उम्मीद है। इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट््ज ने शुक्रवार को हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करे या नष्ट होने के लिए तैयार रहे।

गाजा में जगी युद्धविराम की उम्मीद : इजरायल के भीषण हमलों के बीच हमास का ज्यादा बंधक रिहा करने का प्रस्ताव
गाजा। फिलिस्तीनी गुट हमास ने इजरायल के साथ युद्धविराम के लिए नया प्रस्ताव रखा है। एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने बताया है कि हमास 60 दिनों के युद्धविराम समझौते के बदले में नौ बंधकों को रिहा करने पर सहमत हुआ है। इसके बदले में इजरायल को उसकी जेलों में कैद फिलिस्तीनियों को रिहा करना होगा। नए प्रस्तावित युद्धविराम समझौते में इजरायल को गाजा में हर दिन 400 ट्रक मानवीय मदद भेजने और मरीजों को क्षेत्र से निकालने की अनुमति भी देनी होगी। इससे पहले इजरायल ने कहा है कि युद्धविराम वार्ता के लिए हमास को शेष बंधकों के जिंदा होने का सबूत देना होगा।

बीबीसी के अनुसार, हमास और इजरायल में इस समझौते के लिए शनिवार को कतर में बातचीत हुई है। यह बातचीत इजरायल की ओर से गाजा में नए हमले शुरू करने के बाद हुई है। इजरायल ने बीते चार दिनों गाजा में भीषण हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में करीब 150 लोगों की जान अब तक जा चुकी है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

कतर कर रहा है मध्यस्थता: कतर और अमेरिकी मध्यस्थों की मदद से दोहा में युद्धविराम वार्ता हो रही है। इसका पहला दौर शनिवार दोपहर को खत्म हुआ है। इसमें हमास की ओर से नया प्रस्ताव रखा गया। इजरायल ने अभी तक इस प्रस्तावित समझौते पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। इजरायल ने हालिया समय में गाजा से सेना नहीं हटाने और युद्ध जारी रखने के संकेत दिए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह गांजा में और अधिक जमीन पर कब्जा करने की योजना बना रहा है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल की हालिया बमबारी अभियान के तीसरे दिन कम से कम 146 लोग मारे गए हैं। यह इजरायल की ओर से मार्च के बाद के सबसे घातक हमलों में से एक है। इजरायल ने मार्च से गाजा आने वाली तरह की मदद और आपूर्ति रोक दी है। इससे गाजा में बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है। फिलिस्तीन के करीब 23 लाख लोगों के जीवन को लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

हमास ने आधे बंधकों को वापस करने के सौदे को किया खारिज : युद्ध की समाप्ति और गाजा से इजरायली सैन्य वापसी की मांग की, नेतन्याहू ने कहा- हमास के आगे झुकने से युद्ध की महान उपलब्धियाँ हो जाएंगी गायब
जेरूसलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने युद्ध की समाप्ति और गाजा से इजरायली सैन्य वापसी की मांग करके गाजा में आधे बंधकों को वापस करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। नेतन्याहू ने एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयान में कहा कि अगर हम अब हमास के हुक्म के आगे झुक जाते हैं, तो युद्ध की सभी महान उपलब्धियाँ गायब हो जाएँगी। बयान में इजरायली प्रधानमंत्री ने इस विचार को भी खारिज कर दिया कि इजरायल हमास को धोखा देकर सभी बंधकों को मुक्त कर सकता है और फिर युद्ध फिर से शुरू कर सकता है, उन्होंने तर्क दिया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस तरह के कदम को स्वीकार नहीं करेगा।

इससे पहले दिन में हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें गाजा में एक इजरायली बंधक को दिखाया गया था। चार मिनट के वीडियो में इजरायली बंधक एल्काना बोहबोट लैंडलाइन फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो अपने परिवार को उनकी रिहाई के लिए प्रयास जारी रखने के लिए कॉल कर रहे हैं। रिकॉर्डिंग के अंत में उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं मौत के लिए चिल्ला रहा हूं। कृपया, मेरे लिए यह करो।

अल-क़स्साम ब्रिगेड ने बंधकों के संदर्भ में संदेश के साथ वीडियो का समापन किया, ''वे केवल एक क्षमता के साथ ही वापस आएंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। इजरायली मीडिया ने बताया कि वीडियो के जारी होने से तेल अवीव, यरुशलम, बीरशेबा और हाइफ़ा में प्रदर्शन शुरू हो गए, जहाँ हजारों लोगों ने सरकार से बिना देरी के बंदियों की रिहाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस बीच गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान जारी है। इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि उसके बख्तरबंद बलों ने सप्ताहांत में दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा क्षेत्र में 40 से अधिक हमास आतंकवादियों को मार गिराया।

गाजा में नए युद्ध की तैयारी में इजरायल और हमास : बंधक वार्ता ठप, फिर मचने वाला है कोहराम
रमल्ला। इजरायल और हमास के बीच हुआ बंधक समझौता टूटने के कगार पर है। फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने में इजरायल की देरी से उपजे संकट ने संघर्ष विराम और बंधक वार्ता के दूसरे चरण पर संदेह को बढ़ा दिया है। इस कारण इजरायल और हमास दोनों नए सिरे से युद्ध की तैयारियां कर रहे हैं। 35 दिनों के संघर्ष विराम ने हमास को अपनी बेहद कमजोर हो चुकी सेना को फिर से संगठित करने, 14 महीने की लड़ाई के दौरान बिखरे हुए यूनिट को फिर से बनाने और 7 अक्टूबर, 2023 को किए गए हमले की तरह इजरायल पर फिर से नए हमले की तैयारी करने का बड़ा मौका दिया है।

लौट आए हमास लड़ाके
संघर्ष विराम के दौरान हजारों हमास लड़ाके वापस लौटने वाले नागरिकों के साथ मिलकर अपने-अपने ठिकानों पर पहुंच चुके हैं। यह सब नेत्जारिम कॉरिडोर से इजरायल की वापसी के कारण हुआ है, जो समझौते का एक हिस्सा था। एक अनुमान के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में लगभग पांच लाख फिलिस्तीनी नागरिकों की गाजा के उत्तर में वापसी हुई है। ये लोग मलबे में तब्दील हो चुके अपने घरों को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, हमास के लड़ाके भी अपनी यूनिट को स्थापित कर फिर इजरायल के खिलाफ जंग की तैयारियों में जुटे हैं।

गाजा में हमास ने मजबूत की पकड़
हमास के आतंकवादी हजारों लोगों के साथ मिलकर नई लड़ाकू इकाइयों में फिर से शामिल हो गए हैं, जो लड़ाई के दौरान उत्तरी गाजा में बने रहे। हालांकि, इजरायली सुरक्षा अधिकारियों का आकलन है कि ये नई संरचनाएं युद्ध से पहले हमास की सैन्य क्षमताओं से कमजोर हैं। हमास के पुनर्गठन में संभवत: नए कमांडरों की नियुक्ति, अनदेखी सुरंगों का उपयोग करना, अतिरिक्त भूमिगत स्थानों का निर्माण, इजरायली सैनिकों को निशाना बनाने के लिए पहले से रखे गए विस्फोटकों को हटाना और नए विस्फोटक जाल बनाना शामिल है।

इजरायली सेना भी कर रही हालात की निगरानी
इजरायली सेना की निगरानी यूनिट ने गाजा में रॉकेट लॉन्चर और कैमरा इंस्टॉलेशन की पहचान की है। इससे हमास की सैन्य तैयारिकों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इन तैयारियों के बीच पिछले सप्ताह गाजा से कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। निगरानी ड्रोन भी लॉन्च किए गए। हालांकि, ड्रोन के माध्यम से उपकरणों की तस्करी करने के इजरायली अरबों के प्रयासों को रोक दिया गया।

हमास ने आम नागरिकों को बनाया ढाल
इजरायली सैन्य सूत्रों का कहना है कि हमास ने पिछले इजरायली जमीनी अभियानों से महत्वपूर्ण सबक सीखा है। उन्होंने कहा कि समूह ने पिछली लड़ाई के दौरान अपने पूरे 30,000-मजबूत बल को कभी भी तैनात नहीं किया, यह मानते हुए कि इसे हिजबुल्लाह या अन्य मोर्चों से समर्थन नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त, हमास ने अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत को फिर से बनाने के लिए नागरिक शासन का उपयोग किया है। युद्ध विराम अवधि के दौरान, आतंकवादी समूह ने स्कूलों और सामाजिक सेवाओं सहित नगर पालिकाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण फिर से प्राप्त कर लिया है।

भोजन, ईंधन और पानी पर जमाया कब्जा
हमास आतंकवादियों ने इजरायल के साथ समझौतों के तहत प्रतिदिन गाजा में प्रवेश करने वाले सैकड़ों टन भोजन, ईंधन और पानी को जब्त करने के लिए चौकियां स्थापित की हैं, और कार्यकतार्ओं के वेतन के वित्तपोषण के लिए टैक्स सिस्टम को फिर से शुरू किया है। आईडीएफ अधिकारियों ने कहा कि युद्ध विराम का हर दिन हमास को लड़ाकों को स्थानांतरित करने, आदेश जारी करने और पुनर्निर्माण में मदद करता है।