Punjab News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, सात पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर आयुक्तालय पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमापार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात आधुनिक पिस्तौल बरामद किये हैं। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि, शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जिसने व्हाट्सएप के जरिए गैर-कानूनी हथियारों के पिकअप पॉइंट तय किए थे।

इसके आगे गौरव यादव ने कहा कि, पंजाब पुलिस सीमापार से तस्करी नेटवर्क को रोकने और पंजाब के लोगों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पंजाब में आप का बड़ा एक्शन, मोगा मेयर बलजीत सिंह को किया सस्पेंड
पंजाब: पंजाब की आम आदमी पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए मोगा मेयर बलजीत सिंह चीनी को बाहर का रास्ता दिखाया है। पार्टी ने इस फैसलें पर जानकारी देते हुए कहा है कि, चीनी को नशा तस्करों से संबंधों के चलते सस्पेंड किया गया है और उनको पदस्थापित भी कर दिया गया है।

आप पार्टी का दावा है कि, बलजीत सिंह चीनी का नशा तस्करों के साथ संबंध था जिसके पुख्ता सबूत भी सामने आए हैं और इसके बाद ही पार्टी ने इस प्रकार का फैसला लिया है।

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और रोडवेज की टक्कर में 2 की मौत 15 घायल
पंजाब। पंजाब के टाहलीवाला बोदला गांव के पास बुधवार तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहां एक ट्रस और रोडवेज की बस की टक्कर में करीब 2 लोगो की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई। ट्रक में 5 और बस में लगभग 40 यात्री सवार ​थे। हादसे के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को इस हादसे की सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

15 लोग घायल

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज बुधवार तड़के एक ट्रक और रोडवेज की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। इसके आगे पुलिस ने बताया है कि, घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है जिसको आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। बाकि खतरे से बाहर है।

अमृतसर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बुधवार को एक सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री (आइईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि, दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में हैं, जिससे साजिश के पीछे मजबूत क्रॉस-बॉर्डर का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी मॉड्यूल और संगठित आपराधिक समूह को बेअसर करके एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब में थाने में जोरदार धमाका, दहशत का माहौल
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के इस्लामाबाद थाना में हुए जोरदार धमाके से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाने में विस्फोट की आवाज सुनी, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच जर्मनी स्थित गैंगस्टर जीवन फौजी ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है। इससे पहले चार दिसंबर को रात करीब 10 बजे अमृतसर के मजीठा थाने में धमाका हुआ था। हाल ही में अजनाला थाने के बाहर भी एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण, आईईडी बरामद हुआ था और अमृतसर पुलिस आयुक्तालय के गुरबक्श नगर पुलिस चौकी के अंदर भी धमाका हुआ था। भुल्लर भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

उन्होंने बताया कि हम लोग थाने के अंदर हैं। थाने के अंदर कोई विस्फोट नहीं हुआ, लेकिन हम जांच कर रहे हैं। आज सुबह एक धमाका जरुर सुना गया। वहीं, अब इस विस्फोट को लेकर एक गैंगस्टर जीवन फौजी की पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें उसने थाने में ग्रेनेड फेंकने की बात कही है और विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। उसने पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर पंजाब पुलिस को भी धमकी दी है और कहा है कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने किसी सिख की पगड़ी को छुआ, तो यह उसके परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। गैंगस्टर द्वारा जिम्मेदारी लेने को लेकर भुल्लर ने कहा कि हमने हाल ही में यूएपीए के तहत 10 लोगों को गिरफ्तार करके एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जो ऐसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

ऐसा लगता है कि हताशा में ये लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हम बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। सेना की एक टीम भी सुबह जांच के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन सेना के अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत कर वापस चले गये।

गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधे भगवंत मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दूसरी बार शादी की है। वह अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर गुरप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधे है। उन्होंने एक निजी समारोह में गुरप्रीत कौर से विवाह किया है। इस समारोह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग ही शामिल हुए।

कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। गुरप्रीत कौर 32 साल की है, जोकि भगवंत मान से 16 साल छोटी है। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा की है। वह अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी कर चुकी है।

पंजाब में 16 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में दीनानगर पुलिस ने भारी मात्रा में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दीनानगर थाने के एसएचओ कपिल कौशल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध रखने वाले चीमा ने अपने लोगों को बड़ी मात्रा में हेरोइन लाने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा है।

सूचना के अनुसार तस्कर दो गाड़ियों में जम्मू-कश्मीर से हेरोइन लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया और दो गाड़ियों में सवार 4 तस्करों को 16 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया।

7 दिनों की रिमांड पर लॉरेंस बिश्नोई
मानसा। पंजाब में मानसा की एक अदालत ने प्रमुख आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और कड़ी सुरक्षा में मानसा ले आने के बाद तड़के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया। रिमांड मिलने के बाद बिश्नोई को मोहाली ले जाया गया है, जहां गैंगस्टर  विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ का उद्देश्य हत्याकांड की साजिश एवं असल मकसद का पता लगाना है।

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता मुहैया करवाने, रेकी करने और पनाह देने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चरणदीप सिंह, संदीप सिंह, (सिरसा, हरियाणा), मनप्रीत सिंह, प्रभदीप सिद्धू, पवन बिश्नोई और नसीब शामिल हैं।

पंजाब : गैंगस्टरों की गैंग के वो आका, जो जेल और विदेशों से दे रहे वारदतों को अंजाम
चंढ़ीगढ़। पंजाब में एक सिंगर के हत्याकांड ने देश की नजरे एक बार फिर पंजाब के गैंगस्टरों की ओर ला दी है। सिंगर की हत्या के मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिंगर की हत्या का कारण दो गैंग के बीच चल रही दुश्मनी ही है। यह गैंग लॉरेंस विश्नोई और लकी पटियाल है। पंजाब पुलिस का दावा है कि सिंगर की हत्या विकी मिड्डुखेरा की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पंजाब में गैंगों की सक्रियता में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब में 35 से अधिक गैंग काम कर रहे है। इनमें से 7-8 गैंग सक्रिय है। इन्हीं में से 3-4 गैंग ऐसी है, जो अधिकतर वारदतों को अंजाम दे रही है।

पुलिस के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक सक्रिय गैंग लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बरार की गैंग है। गोल्डी बरार गैंग का मुखिया स्वयं गोल्डी बरार है, जो इस समय कनाडा में है। वह कनाडा से ही गैंग को संचालित कर रहा है। इसके अलावा लॉरेंस विश्नोई गैंग का मुखिया लॉरेंस विश्नोई है, जो जेल मे बंद है। लॉरेंस जेल से योजना बनाता है और अपने शूटरों से वारदत को अंजाम दिलाता है। लॉरेंस गैंग की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बोलबाला है यहां इनकी सक्रियता अधिक है।

अर्श दल्ला
अर्श दल्ला गैंगस्टर है, जो पंजाब के मोगा का निवासी है। उसकी भी कनाडा से ही गैंग को संचालित करने की सूचना है। उसकी गैंग के साथ कई मॉड्यूल जुड़े है। इस गैंग के साथ जुड़कर पंजाब में कई गैंस्टर काम कर रहे है। इन गैंस्टरों का मुख्य काम फिल्मी, उद्योग जगत और सेलिब्रेटी लोगों से वसूली करना है। इनमें से अधिकतर गैंगवार एक गैंग का दूसरी गैंग के साथ दुश्मनी के कारण ही होता है। इसके अलावा यह गैंग हथियारों की तस्करी भी करते है।

लखबीर सिंह लांडा
लांडा की गैंग भी पंजाब की सक्रिय गैंगों में गिनी जाती है। इसका सरगना लखबीर सिंह लांडा है, जो पंजाब का बड़ा गैंगस्टर है। उसके बारे में सूचना है कि वह इस समय कनाडा में है। अधिकारियों की सूचना के अनुसार पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर मोहाली में हमला हुआ था। इसकी योजना लखबीर ने बनाकर ही हमला कराया था।

बमबीहा गैंग
बमबीहा गैंग का सरगना लकी है। पुलिस ने 2016 में एनकाउंटर में देविंदर बमबीहा को ढेर कर दिया था। इसके बाद यह गैंग बनी, जिसका नाम उसी के नाम पर बमबीहा गैंग रखा गया। पुलिस के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग और बमबीसा गैंग एक-दूसरे के दुश्मन है। कुछ समय पहले लकी की जानकारी मिली थी इसमें पता चला था कि वह अर्मीनिया में है।

पंजाब में दुबई से आए युवक की गोली मार कर हत्या
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जा रहे एक युवक की 4 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हरिंदर सिंह जो पिछले सप्ताह ही दुबई से आए थे। पत्नी व दो बच्चों के साथ स्वर्ण मंदिर जाने के लिए निकले। घानूपुर काले रोड पर चार हमलावर दो बाइक पर आये। हमलावरों ने हरिंदर सिंह से मोबाईल फोन आदि छीनने के बाद गोली मार दी।

पंजाब में अमन चैन की बहाली आम आदमी पार्टी के बस में नहीं : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है और वहां अमन चैन की बहाली आम आदमी पार्टी की सरकार के बस में नहीं है। गांधी, पंजाब के दिवंगत गायक और कांग्रेस नेता रहे सिद्धू मूसेवाला की शोकसभा में शामिल होने उनके पैतृक गांव पंजाब में मानसा जिले के मूसा गांव गये और उनकी मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मूसा गांवा में पीड़ति परिजनों से मुलाकात के बाद गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जिस दु:ख से गुजर रहे हैं, उसे बयां करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा कर्तव्य है और हम दिला कर रहेंगे। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना आम आदमी पार्टी की सरकार के बस की बात नहीं है।

पंजाब में युवक का सिर धड़ से अलग कर काटे पैर
मोगा। पंजाब में मोगा के बधनीकलां में बरनाला रोड बाजार में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। 6 हमलावर दो बाइक पर सवार होकर बाजार पहुंचे और उन्होंने देसराज का सिर धड़ से अलग कर दिया। हमलावरों ने उसके पैर भी काट दिए। बाजार में जब यह वारदात हुई, तो वहां काफी चहल-पहल थी, लेकिन किसी ने भी देसराज को बचाने का प्रयास नहीं किया। देसराज मजदूरी करता था और शाम लगभग साढ़े पांच बजे बरनाला रोड बाजार गया था। वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर बधनीकलां थाना है, लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया।

पुलिस ने शव को मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंचाया है। देसराज के साथियों का कहना है कि दो दिन पहले देसराज का आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।