IAF - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का दावा, तेजस विमान में तकनीकी खराबी आई थी, दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वायु सेना के एक स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के इस महीने के शुरू में दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा है कि इस विमान को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था और उसे किसी भी तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

वायु सेना के लिए तेजस बनाने वाले उपक्रम एचएएल ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा तेजस विमानों की उडान रोके जाने की मीडिया में आई रिपोर्टों पर सोमवार को स्पष्टीकरण दिया। एच ए एल ने कहा कि एलसीए तेजस के किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा कि जिस घटना का मीडिया में हवाला दिया जा रहा है वह जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी समस्या थी। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा है कि तेजस का समकालीन लड़ाकू विमानों में विश्व में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा रिकॉर्ड है और वह इसे बनाये हुए है।

एचएएल ने कहा है कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस मुद्दे का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और एचएएल त्वरित समाधान के लिए वायु सेना के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ताजा घटना इस महीने के शुरू में वायु सेना के एक प्रमुख एयर बेस पर उस समय हुई जब यह विमान नियमित प्रशिक्षण उडान के बाद रनवे पर उतर रहा था। दुर्घटना में पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से बच निकलने में सफल रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तेजस की तीसरी बड़ी दुर्घटना है पहला तेजस जैसलमेर में एक फायरपावर में हिस्सा लेने के बाद लौटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में भी पायलट पैराशूट की मदद से बच निकला था। दूसरी बड़ी दुर्घटना पिछले वर्ष नवम्बर में दुबई एयर शो में उस समय हुई जब तेजस विमान अपनी करतबबाजी दिखा रहा था । इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच की जा रही है।

तेजस वायु सेना के लिए देश में ही बनाया गया पहला लड़ाकू विमान है। वायु सेना के लिए तेजस के उन्नत संस्करण तेजस मार्क -1 ए के 180 विमानों की खरीद के संबंध में एच ए एल के साथ एक अनुबंध किया गया है। इन विमानों की डिलीवरी की कई समय सीमा पहले ही जा चुकी हैं लेकिन अभी वायु सेना के लिए ये विमान मिलने शुरू नहीं हुए हैं।

पीएम मोदी ने किया असम में पूर्वोत्तर के पहले राजमार्ग आधारित आपातकालीन लैंडिंग रनवे का उद्घाटन, रक्षा अवसंरचना और संचालन तैयारियों की कड़ी में एक बड़ा कदम
गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरन में पूर्वोत्तर के पहले राजमार्ग आधारित आपातकालीन लैंडिंग रनवे (ईएलएफ) का उद्घाटन किया। यह भारत के रक्षा अवसंरचना और संचालन तैयारियों की कड़ी में एक बड़ा कदम है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सी-130जे हरक्यूलिस विमान से नये बने आपातकालीन रनवे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने पीएम मोदी को असमिया गमछा और जापी दी, जबकि एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उन्हें एक यादगार तोहफा दिया। इस समारोह में सुखोई 30 एमकेआई, राफेल लड़ाकू विमान और देश में बने उन्नत छोटे हेलीकॉप्टर (एएलएच) समेत आईएएफ के लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये। सुखोई 30 एमकेआई और राफेल दोनों ही राजमार्ग पर सफलतापूर्वक उतरे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जालियां बजाकर पायलटों की हौसला आफजाई की।

पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली मोरन केंद्र से आईएएफ की संचालन गतिविधियां बढऩे की उम्मीद है, खासकर रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाकों में। इस केंद्र का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां वह ब्रह्मपुत्र नदी पर बने एक नये पुल का उद्घाटन करेंगे, जो गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ता है। वह असम के पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) परिसर और शहर में एक नेशनल डेटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएममोदी गुवाहाटी के खानापारा में पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में भाजपा के बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करने की संभावना है।

IAF के एयर शो में भाग लेने वाले 5 लोगों की मौत, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने तोड़ी चुप्पी
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने विपक्ष के आरोप और मीडिया रिपोर्टों के बीच स्वीकार किया कि मरीना में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) एयर शो में भाग लेने वाले पांच लोगों की मौत हो गई है। साथ ही इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है और कहा कि इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम और ग्रेटर चेन्नई सिटी कॉरपोरेशन की मेयर आर.प्रिया कुछ देर पहले संवाददाताओं से कहा कि मौतें लू और निर्जलीकरण के कारण हुई हैं। मरीना में एयर शो देखने आए 102 लोग भीषण गर्मी के कारण प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि शाम के लिए पर्याप्त पेयजल सुविधाओं सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं थी। मंत्री ने पुष्टि की कि अत्यधिक गर्मी और निर्जलीकरण के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। कोई भगदड़ नहीं मची। भीषण गर्मी और निर्जलीकरण के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।

सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य सरकार तथ्य नहीं छिपा रही है और इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार करेगी।

उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार और सेना द्वारा एम्बुलेंस, चिकित्सा टीमों और पर्याप्त डॉक्टरों के साथ अस्पताल में पर्याप्त बिस्तरों सहित सभी सुविधाओं को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की उपस्थिति में दो समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं और एयर शो की व्यवस्था करने में सरकार की ओर से कोई लापरवाही नहीं की गई है। पांच लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है और कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

मिग-21 जमीन पर: वायुसेना ने उड़ान पर लगाई रोक
नई दिल्ली। वायुसेनाने मिग-21 लड़ाकू विमान के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। गत आठ मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में क्रैश हुए मिग-21 की जांच पूरी होने तक सभी विमानों को ग्राउंडेड रखने का फैसला किया है। इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। वायुसेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हादसे की वजहों का पता लगने तक मिग विमान उड़ान नहीं भरेंगे।

50 विमान रहेंगे ग्राउंडेड
अभी वायुसेना में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन हैं। हर स्क्वाड्रन में 16 से 18 एयरक्राफ्ट होते हैं। इस हिसाब से लगभग 50 मिग-21 हैं। मिग-21 को सोवियत संघ में बनाया गया था। इसे भारतीय वायुसेना में 1963 में शामिल किया गया था।

एक नजर में मिग-21
1964 में वायुसेना में शामिल किया गया।
2025 में रिटायर किया जाना है।
1985 में रूस ने निर्माण बंद किया
भारत में अपग्रेड वर्जन का इस्तेमाल
वायु सेना में मिग-21 की 3 स्क्वाड्रन
हर स्क्वाड्रन में 16 से 18 एयर क्राफ्ट

कब-कब हुए हादसे
5 जनवरी, 2021:
राजस्थान के सूरतगढ़ में मिग कै्रश हुआ था। इस हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था।
17 मार्च, 2021:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास मिग-21 बाइसन प्लेन कै्रश हुआ था। ग्रुप कैप्टन की मौत हो गई थी।
20 मई 2021:
पंजाब के मोगा में मिग-21 की दुर्घटना हुई। पायलट की मौत।
25 अगस्त 2021:
बाड़मेर में मिग-21 क्रेश। पायलट सुरक्षित।
25 दिसंबर 2021:
राजस्थान में ही मिग-21 बाइसन दुर्घटनाग्रस्त। पायलट की मौत।
28 जुलाई 2022:
राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 कै्रश। दो पायलटों की मौत।
8 मई 2023:
राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 विमान कै्रश। तीन महिलाओं की मौत।

वायु सेना, रक्षा सेवाओं व सेवानिवृत्त पेंशनर्स का होगा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बैंक की प्रमुख योजना पीएनबी रक्षक प्लस के तहत रक्षा कर्मियों को विशेष तौर पर तैयार किए गए उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ ) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस योजना में अन्य चीजों के साथ ही सैन्य बलों, केंद्रीय पुलिस सैन्य बलों, राज्य पुलिस बलों, मेट्रो पुलिस में सेवारतए सेवानिवृत्त व प्रशिक्षुओं के साथ ही सेवानिवृत्त पेंशनर रक्षा कर्मियों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा शामिल है।

समझौता ज्ञापन का आदान प्रदान पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल और भारतीय वायु सेना की ओर से चीफ आफ  एयर स्टाफ, एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी के बीच दिल्ली के भारतीय वायु सेना आडीटोरियम में एक समारोह में किया गया। चीफ  आफ  एयर स्टाफ, एयर चीफ  मार्शल विवेक राम चौधरी पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी ने पीएनबी के साथ जुड़ने पर कृतज्ञता ज्ञापित किया।

भारतीय लोगों को लेकर हिंडन हवाई अड्डे पर उतरे आईएएफ के तीन विमान
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन सी-17 परिवहन विमान यूक्रेन-रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय लोगों को लेकर हिंडन हवाई अड्डे पर उतरे। आईएएफ ने कहा कि इन उड़ानों से भारत ने 16.5 टन राहत सामग्री इन देशों तक पहुंचायी।

आईएएफ ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना ने अब तक 2056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी है, जबकि युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 26 टन राहत वहां पहुंचायी। ऑपरशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन से 11500 भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है।

पंजाब के मोगा में मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद
मोगा। पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसने पंजाब के लुधियाना जिले के आईएएफ हलवारा हवाईअड्डे से राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन मोगा के वाघापुराना उपमंडल अंतर्गत लंगेयाना गांव के निकट खेतों में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में खराबी आने का आभास होते ही पायलट चौधरी ने छलांग लगा दी। वह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खेतों में गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। गर्दन में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।

इससे पहले यह विमान सूरतगढ़ से हलवारा पहुंचा था। विमान के जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होते ही बड़ा धमाका हुआ और इसमें आग लग गई। विमान का अगला हिस्सा खेत में लगभग 5 फुट तक धंस गया तथा मलबा करीब आधे किलोमीटर के इलाके में जा गिरा। धमाके की आवाज सुन कर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही वायु सेना, सेना तथा जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा इलाके में काफी देर तक तलाश करने पर पायलट का शव बरामद किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायु सेना ने जांच (कोर्ट ऑफ इंक्वायरी) के आदेश दे दिए हैं। उल्लेख्रनीय है कि मिग-21 बाइसन विमान मिग-21 का ही उन्नत स्वरूप है, जो अभी भी वायुसेना में सेवाएं दे रहा है। हालांकि इसके पुराने स्वरूप मिग-21 के ज्यादातर विमान सेवाओं से बाहर किए जा चुके हैं।

इस हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए पायलट चौधरी किसान परिवार से तालुक्क है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत के पुसार गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार मेरठ के गंगानगर में रह रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर कहर टूट पड़ा है। अभिनव का विवाह 25 दिसंबर 2019 को मेरठ में सोनिका उज्जवल से हुआ था और उन्होंने दहेज लेने से इनकार कर एक रुपए में लगन संपन्न किया था। वह इस समय पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। सोनिका ने फ्रांस से पढ़ाई की है। अभिनव ने आरआइएमसी देहरादून में कक्षा 12 उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ। पुणे में तीन साल के बाद हैदराबाद के वायु सेना का प्रशिक्षण पूरा किया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पिता सतेंद्र चौधरी, मां सत्य चौधरी और छोटी बहन मुद्रिका चौधरी हैं।