colombo - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईएमएफ की टीम सोमवार से श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की करेगी समीक्षा: प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता, चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा संभव
वॉशिंगटन। वैश्विक ऋणदाता अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की पांचवीं और छठी समीक्षा पर चर्चा करने के लिए आईएमएफ की एक टीम अगले सोमवार से कोलंबो का दौरा करेगी। श्रीलंका के लिए आईएमएफ मिशन के प्रमुख इवान पापाजॉर्जियो ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "आईएमएफ के कर्मचारियों का एक दल 23 मार्च से नौ अप्रैल, 2026 तक श्रीलंका का दौरा करेगा ताकि आईएमएफ की विस्तारित निधि सुविधा द्वारा समर्थित श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम की संयुक्त पांचवीं और छठी समीक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की जा सके।"

रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में पापाजॉर्जियो के नेतृत्व में आईएमएफ की एक टीम ने छह दिवसीय मिशन के लिए श्रीलंका का दौरा किया और चक्रवात दितवाह के प्रभाव पर चर्चा की। चर्चाओं में प्राकृतिक आपदा के प्रति राजकोषीय प्रतिक्रिया एवं मौद्रिक नीति तथा वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता पर इसके प्रभावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आईएमएफ को अभी भी तीन अरब अमेरिकी डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा की पांचवीं समीक्षा पूरी करनी है। मूल रूप से यह पांचवीं समीक्षा पिछले साल दिसंबर में पूरी होने की संभावना थी। हालांकि, चक्रवात दितवाह आपदा के कारण पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की लागत में वृद्धि हुई है जिसके कार्ण आईएमएफ द्वारा अतिरिक्त मूल्यांकन किया जाना आवश्यक हो गया है। परिणामस्वरूप, श्रीलंका को अभी तक कार्यक्रम की छठी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। अगर पांचवीं और छठी समीक्षा संयुक्त रूप से पूरी हो जाती है तो द्वीप राष्ट्र को लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर प्राप्त होंगे।

टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
प्रयागराज। टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। विश्व कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वल्र्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक 7 बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है।

संगम नगरी प्रयागराज में भी भारत की विजय की कामना को लेकर विशेष महारूद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया। श्रृंगवेरपुर पीठाधीश्वर शांडिल्य जी महाराज ने वेदपाठी बटुकों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान किया और पोस्टर,तिरंगा हाथ में लेकर भारत की जीत की प्रार्थना की।क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से कामना की कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज करे और देश का गौरव बढ़ाए।

पीएम मोदी ने जताया श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके का आभार, पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कोलंबो के गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। यह जानकारी यहां एक सरकारी विज्ञप्ति में दी गयी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने यह भी स्मरण करवाया कि अप्रैल 2025 में उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि इन पवित्र अवशेषों को श्रीलंका लाया जाएगा, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका सदियों से चली आ रही साझा विरासत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से मजबूत होते गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों से बंधे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत से पवित्र देवनीमोरी अवशेष श्रीलंका में पहुंचना दोनों देशों के बीच अटूट आध्यात्मिक बंधन का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा और सीमाओं के पार एकता और समझ को बढ़ावा देगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी अपना आभार जताते हुए लिखा, कोलंबो के पवित्र गंगारामया मंदिर में पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार। अप्रैल 2025 में मेरी यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। हमारे राष्ट्र गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सछ्वाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।

कोलंबो से छिन सकती है मैचों की मेजबानी
नई दिल्ली। एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका में हो रहा है। हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जा रहे इस टूनार्मेंट के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) कोलंबो से फाइनल सहित वहां होने वाले सारे मैचों की मेजबानी वापस ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां होने वाले मैचों को दांबुला या कैंडी में मैचों को शिफ्ट किया जा सकता है। कोलंबो में सुपर-4 के अलावा फाइनल मैच होने हैं।

दरअसल, कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कैंडी में भी बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया था। अब भारत और नेपाल के मैच पर भी बारिश का साया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोलंबो में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। ऐसे में वहां मैच पूरे नहीं हो पाएंगे। इस कारण एसीसी बड़े फैसले पर विचार कर रहा है।

कोलंबो में होने हैं छह मैच
एशिया कप के 13 में से चार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। वहीं, नौ मैचों की मेजबानी श्रीलंका को मिली है। वहां बारिश ने पहले ही एक मैच को बर्बाद कर दिया है। अगर टूनार्मेंट में ज्यादातर मैच बारिश की भेंट चढ़ गए तो क्रिकेट फैंस को रोमांच देखने को नहीं मिलेगा और एसीसी को टूनार्मेंट में मुनाफा नहीं होगा। अब तक ग्रुप राउंड में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। ग्रुप राउंड में कोई मुकाबला कोलंबो में नहीं होना है। वहां फाइनल सहित छह मुकाबले होने हैं।

श्रीलंका में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति आवास तक लोगों का हिंसक प्रदर्शन, कोलंबो में कर्फ्यू
कोलंबो। श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट के बीच बढ़ती मंहगाई से परेशान लोग गुरुवार देर रात राजधानी कोलंबो में सड़कों पर उतर आये और सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उनका गुस्सा हिंसक प्रदर्शनों में बदल गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने  पुलिस बस और जीप के साथ-साथ दो मोटरसाइकिलों और एक ट्रक को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और अंतत: राजधानी कोलंबो में   कर्फ्यू  लगा दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और दूसरे वाहनों को किया आग के हवाले
पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और दूसरे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर  करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और तेज पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
श्रीलंका में पिछले कई सप्ताह से खाने-पीने के सामान की किल्लत तथा गैस और तेल की बढ़ती कीमतों से तो लोग परेशान थे ही, इसी बीच बिजली की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई, जिसने आग में घी का काम किया । इसके बाद लोग सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राजधानी में सड़कों पर उतर आये।  लोगों का यह गुस्सा कल रात ङ्क्षहसक प्रदर्शनों के रूप में सड़कों पर नजर आया।

पांच हजार लोग सड़कों पर
राजधानी में करीब पांच हजार लोग सड़कों पर उतरे। हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिये लोग राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। राष्ट्रपति भवन के पास एकत्र प्रदर्शनकारी '' गोटाबाया वापस जाओ'' के नारे लगा रहे थे और मांग कर रहे थे कि देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में नाकामयाब रही इस सरकार को सत्ता से बाहर हो जाना चाहिए  । हिंसक प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, इस प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए अद्र्धसैन्य पुलिस बल और विशेष कार्यबल को लगाया गया।

राष्ट्रपति आवास के बाहर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी
श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट और काफी लंबे समय तक बिजली उपलब्ध न रहने के चलते लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। गुरुवार देर रात को राजधानी में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निजी आवास के बाहर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हुए। आक्रोशित लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोडऩे पड़े और पानी की तेज बहाव का छिड़काव करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर 'गोटा घर वापस जाओ' सहित सरकार विरोधी कई नारे लगाए और सरकार से इस्तीफे की मांग की क्योंकि उनके द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को सही से नहीं संभाला जा सका है।

कर्ज चुकाने के लिए श्रीलंका के पास पर्याप्त मात्रा में डॉलर भी नहीं
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों से श्रीलंका में आर्थिक सकंट इतना गहरा गया है कि यहां खाद्य पदार्थों, ईंधन और रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। आसमान छूती महंगाई से लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है। श्रीलंका के पास विदेशी मुद्रा की कमी हो गई है, जिस कारण यह पुराने कर्जों को नहीं चुका पा रहा है। कर्ज चुकाने के लिए श्रीलंका के पास पर्याप्त मात्रा में डॉलर भी नहीं है। श्रीलंका में यह आर्थिक संकट इस साल की शुरुआत से गहराया है, जिससे यहां के लोग काफी प्रभावित हैं।