seoul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
सोल। उत्तर कोरिया ने रविवार को परमाणु निरस्त्रीकरण को "हमेशा के लिए तय हो चुका" मामला बताया और कहा कि वह कभी भी अपने परमाणु हथियार नष्ट नहीं करेगा। उत्तर कोरिया का यह जवाब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच हुई हालिया बैठक के जवाब में आया है, जिसमें उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लक्ष्य को फिर से दोहराया गया था। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच गुरुवार को हुई द्विपक्षीय 'परमाणु परामर्श समूह' की बैठक में साझा लक्ष्य को फिर से दोहराए जाने के बाद उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक अज्ञात प्रवक्ता ने इसकी आलोचना की।

मीडिया द्वारा जारी एक बयान में प्रवक्ता ने कहा, "दूसरे युद्धरत पक्ष के परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करना बेतुका और कोरी कल्पना है।" प्रवक्ता ने कहा, "उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की बेकार की बयानबाज़ी और उसे परमाणु ख़तरे में डालने के लिए उनका सहयोग, परमाणु हथियार वाले देश के तौर पर हमारी पक्की स्थिति को कभी नहीं बदल सकता। 'परमाणु हथियारों को खत्म करने' (निरस्त्रीकरण) का मामला हमेशा के लिए तय हो चुका है।"

प्रवक्ता ने पिछले हफ़्ते अमेरिका और जापान के बीच हुई 'एक्सटेंडेड डेटरेंस डायलॉग' पर भी आपत्ति जतायी, जिसमें दोनों देशों ने उत्तर कोरिया को "पूरी तरह परमाणु-मुक्त" बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। प्रवक्ता ने कहा, "अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया चाहे कितनी भी बहस कर लें, वे परमाणु हथियार वाले देश के तौर पर उत्तर कोरिया की मौजूदा स्थिति को कभी नहीं बदल पाएंगे।"

सोल रंगा बैंगनी रंग में: चार साल बाद बीटीएस बैंड की धमाकेदार वापसी, वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश
सोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल आज किसी शहर जैसी नहीं, बल्कि संगीत के एक विशाल समंदर जैसी नजर आ रही है और यह मौका है जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय बैंड बीटीएस के सातों सितारे करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक साथ शनिवार शाम को मंच पर कदम रख रहे हैं।

सोल का ऐतिहासिक ग्वांगहामुन चौराहा उस 'बैंगनी' क्रांति (पर्पल रिवोल्यूशन) का गवाह बन रहा है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी धुन पर नचाया है। आज सुबह से ही सोल की सड़कें 'आर्मी' (बीटीएस के प्रशंसक) से पटी पड़ी हैं। अनुमान है कि आज रात होने वाले इस भव्य कॉन्सर्ट में 2,60,000 से अधिक प्रशंसक जुटने वाले हैं। सातों सदस्य—आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक, अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार एक साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है, जिसे महसूस करने और बीटीएस के बेहद मशहूर बैंगनी रंग में खुद को सरोबार करने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग सियोल पहुंचे हैं।
कॉन्सर्ट की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका बैकड्रॉप 14वीं शताब्दी का शाही महल का दरवाजा है। एक तरफ सदियों पुराना इतिहास और दूसरी तरफ आधुनिक के-पॉप की जादुई दुनिया यह नजारा किसी फिल्म जैसा प्रतीत हो रहा है। स्टेज की लाइटिंग और तकनीक ऐसी है मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों।

बीते शुक्रवार की दोपहर को ही बैंड का बहुप्रतीक्षित नया एल्बम 'अरिरंग' रिलीज हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इस एल्बम का नाम कोरिया के पारंपरिक लोक गीत पर आधारित है। आज रात के एक घंटे के सेट में बैंड इसी नए एल्बम के गीतों के साथ-साथ अपने पुराने चार्टबस्टर गानों पर भी परफॉर्म करेगा। संगीत विशेषज्ञों का मानना है कि 'अरिरंग' के माध्यम से बीटीएस ने अपनी जड़ों की ओर लौटने और वैश्विक संगीत परिदृश्य को एक नया मोड़ देने की कोशिश की है।

इतनी भारी भीड़ को संभालना सोल प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और सार्वजनिक परिवहन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के होटल और कैफे 'पर्पल' थीम में रंगे हुए हैं। यहां तक कि कई प्रशंसक तो कॉन्सर्ट शुरू होने से 24 घंटे पहले ही अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए स्क्वायर के पास जमा हो गए थे।

बीटीएस का यह 'कमबैक' संगीत जगत के लिए एक बड़ी घटना है। सैन्य सेवा और व्यक्तिगत प्रोजेक्ट्स के कारण लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहे इन कलाकारों ने साबित कर दिया है कि उनकी एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस इवेंट से दक्षिण कोरिया के पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आज सोल की हवाओं में केवल एक ही शोर है—'बोरहाए' यानी आई पर्पल यू (मैं तुम्हें बैंगनी रंग में रंग दूं) । ग्वांगहामुन चौराहे की लाइटें जब जलेंगी और जब सातों सितारे एक साथ 'अरिरंग' की धुन छेड़ेंगे, तो वह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री का बड़ा बयान, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की, ईरान हमलों की निंदा
सियोल। दक्षिण कोरिया ने शनिवार को हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में शामिल होने की इच्छा जताई है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दी। सियोल ने यूनाइटेड किंगडम और जापान सहित सात देशों के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें खाड़ी क्षेत्र में ईरान के हमलों की निंदा की गई है। इन हमलों के कारण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बाधित हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में तेल आपूर्ति को सामान्य करने के प्रयास करेगा।

मंत्रालय के अनुसार, इस जलडमरूमध्य में बाधा का सीधा असर दक्षिण कोरिया की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। इसके चलते सरकार ने ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोयला और परमाणु ऊर्जा की ओर रुख किया है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "संयुक्त बयान में भागीदारी यह दर्शाती है कि हम हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और जापान ने संयुक्त बयान जारी कर खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रभावी रूप से बंद होने की निंदा की है।इन देशों ने यह भी कहा कि वे "सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उचित प्रयासों" में योगदान देने के लिए तैयार हैं। बहरीन और कनाडा ने भी इस समूह में शामिल होने की इच्छा जताई है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया सहित कई देशों से जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रयासों में भाग लेने का आग्रह किया है। हालांकि फ्रांस जैसे कुछ देशों ने संकेत दिया है कि वे तनाव कम होने के बाद ही हस्तक्षेप करेंगे।

दक्षिण कोरिया ने फिलहाल इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजने को लेकर कोई ठोस प्रतिबद्धता नहीं जताई है। वहीं श्री ट्रंप ने सहयोग न करने पर नाटो सहयोगियों की आलोचना करते हुए उन्हें "कायर" तक कह दिया।

दक्षिण कोरिया का दावा, कहा-डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ोतरी योजना पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं
सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कुछ दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर टैरिफ को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की कोई कोई आधिकारिक सूचना वॉशिंगटन से प्राप्त नहीं हुई है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि आज एक अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित की जाएगी। व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्री किम जंग-क्वान, जो वर्तमान में कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जल्द ही अमेरिका की यात्रा करने और अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से इस मुद्दे पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि वह दक्षिण कोरिया की कुछ वस्तुओं पर टैरिफ 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करेंगे और उन्होंने दक्षिण कोरिया पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले अक्टूबर में ग्योंगजू में आयोजित दक्षिण कोरिया-अमेरिका शिखर सम्मेलन के बाद जारी एक संयुक्त तथ्य पत्र के अंतर्गत, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया द्वारा अमेरिका में 350 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के बदले में ऑटोमोबाइल सहित दक्षिण कोरियाई उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर सहमति व्यक्त की थी। बाद में दोनों पक्षों ने 14 नवंबर को एक संयुक्त ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसमें यह निर्धारित किया गया कि टैरिफ में कटौती उस महीने के पहले दिन से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी जिस महीने में समझौते को लागू करने के लिए संबंधित कानून दक्षिण कोरियाई संसद में प्रस्तुत किया गया।

दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने 26 नवंबर को अमेरिकी निवेश पर एक विशेष विधेयक नेशनल असेंबली में पेश किया और इसके परिणामस्वरूप अमेरिका ने चार दिसंबर को दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल पर टैरिफ को पूर्वव्यापी रूप से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया।

दक्षिण कोरिया में संसदीय समिति ने शुरू की जेजू एयरलाइन विमान हादसे की जांच, कई अहम दस्तावेज जब्त
सोल। दक्षिण कोरियाई संसदीय समिति ने पिछले वर्ष दिसंबर में हुए एक यात्री विमान हादसा मामले की सोमवार को जांच शुरू कर दी। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली की विशेष जांच समिति ने जेजू एयर के यात्री विमान हादसा  मामले में अपनी जांच शुरू करने के लिए अपनी पहली बैठक की। यह विमान पिछले 29 दिसंबर को राजधानी सोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर क्रैश हो गया था। जांच लगभग 40 दिनों में पूरी किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस हादसे में विमान में सवार चार क्रू मेंबर और 175 यात्रियों की मौत हो गयी थी, जबकि दो क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच समिति में 18 सांसद शामिल हैं, जिनमें सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के नौ सदस्य और मुख्य विपक्षी पीपल्स पावर पार्टी के सात सदस्य शामिल हैं। जांच की समय सीमा तय को जरूरत पडऩे पर बढ़ाया जा सकता है। समिति इस आपदा के वास्तविक कारणों की जांच करेगी और यह भी जांच करेगी कि क्या जांच प्रक्रिया के दौरान सरकारी एजेंसियों ने दुर्घटना को कम आंकने या छिपाने की कोशिश की थी।

एयर फोर्स के दो प्रशिक्षण जेट विमान हवा में टकराए, 3 की मौत, 1 गंभीर घायल
सोल। दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के दक्षिणपूर्व स्थित शहर सेचियोन में एयर फोर्स के दो प्रशिक्षण जेट विमानों के हवा में टकराकर नीचे गिरने से उसमें सवार तीन की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार दो केटी-1 प्रशिक्षण जेट की प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक दूसरे से टक्कर हो गई। जिस समय यह दुर्घटना हुई तब विमानों में चार लोग सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल के पास के घरों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन अधिकारियों ने कथित दो हेलीकॉप्टर, 14 वाहन और 35 कर्मी को घटना स्थल की ओर राहत अभियान के लिए रवाना किया। अधिकारी दुर्घटना के कारण की जांच करेंगे।