motor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का...आधुनिक मोटर मार्केट में निगम ने शुरू की सफाई
कोटा। डीसीएम रोड स्थित संजय नगर आरओबी के पास बने आधुनिक मोटर मार्केट में आखिरकार नगर निगम ने शनिवार को सफाई शुरू करवा ही दी। जेसीबी डम्पर की सहायता से कचरा साफ किया जा रहा है।पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से डीसीएम रोड पर आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण कराया था। इस मार्केट में करीब 400 से अधिक दुकानें बनाई गई। साथ ही यहां चौड़ी सड़कें, रोशनी, जन सुविधा और प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग द्वार समेत अन्य सुविधाएं भी विकसित की। जिससे इसे आधुनिक मोटर मार्केट का नाम दिया गया। इस मार्केट में एरोड्राम चौराहे के पास पूर्व में संचालित मोटर मार्केट में काम करने वाले मिस्त्रियों व मैकेनिकों का पुनर्वास किया गया। एक निर्धारित राशि में मैकेनिकों को सुविधा जनक दुकानें मार्केट के रूप में उपलब्ध करवाई गई। जिससे एरोड्राम चौराहे के पास धानमंडी के सामने की सड़क को चौड़ा किया जा सका।

सफाई नहीं होने से लगे कचरे के ढेर
मोटर मार्केट बनने के बाद से वहां नियमित सफाई नहीं होने से वहां कचरे के ढेर जमा हो गए। प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मार्केट में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। साथ ही चारों तरफ की नालियां जाम हैं। जिससे वहां काम करने वाले दुकानदारों के साथ ही आने वाले लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियां फेलने का खतरा बना हुआ है।

नवज्योति में समाचार प्रकाशित होने के साथ ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में शनिवार को सफाई शुरू करवा दी गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि शनिवार को निगम की ओर से जेसीबी डम्पर आए। जिन्होंने कचरा उठाने के साथ ही नालियों को भी साफ किया। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी।

निगम को नहीं हुआ मार्केट हैंडओवर
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मोतीलाल चौधरी ने बताया कि आधुनिक मोटर मार्केट का निर्माण तो केडीए ने करवाया है। लेकिन अभी तक उसे निगम को हैंड ओवर नहीं किया है। जिससे वहां निगम के सफाई संसाधन नियमित नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि सम्पति केडीए की हो या अन्य विभाग की। उनकी सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम की है। समाचार पत्र में मामला प्रकाशित होने के बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्केट में जेसीबी डम्पर भेजकर सफाई शुरू करवा दी है। हालांकि वहां कचरा अधिक होने से पूरी सफाई होने में कुछ समय लगेगा।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
डीसीएम रोड स्थित आधुनिक मोटर मार्केट के गंदगी से अटे होने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 6 अगस्त को पेज 4 पर' गाडिय़ां ठीक करवाने आ रहे,सेहत खराब करवा कर जा रहे लोगÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि कहने को तो यह आधुनिक मोटर मार्केट है। लेकिन यहां इतनी अधिक गंदगी, कचरे के ढेर व नालियां जाम है। जिससे गाडिय़ां ठीक करवाने आने वाले लोग और वहां काम करने वाले मिस्त्री अपने साथ बीमारियां लेकर जा रहे हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और मार्केट में सफाई शुरू करवाई है।

असर खबर का - हरमाली का खेड़ा में पानी की समस्या से मिली निजात
सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के हरमाली का खेड़ा में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को नई सबमर्सिबल मोटर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए नवज्योति का आभार व्यक्त किया। नवज्योति ने ग्रामीणों की शिकायत पर 10 जनवरी के अंक में "मोटर खराब,पेयजल को तरस रही जनता" के शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

जिसपर समस्या को गंभीर मानते हुए तुरंत एक्शन लेकर क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने ग्राम विकास अधिकारी को फोन कर ग्रामीणों को नई मोटर उपलब्ध कराने के लिए कहा। शनिवार को नई मोटर मिलने पर ग्रामीणों ने दैनिक नवज्योति और पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर का आभार व्यक्त किया।

मोटर खराब, पेयजल को तरस रही जनता
सांवतगढ़। क्षेत्र के हरमाली का खेड़ा गांव के मोहल्ले में पेयजल के लगी सबमर्सिबल मोटर पिछले 10 दिनों से खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को सर्दी के मौसम में भी को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में लगी खराब मोटर को लेकर हम मिस्त्री के पास गए जहां पर उन्होंने बताया कि इस सबमर्सिबल को ठीक नहीं किया जा सकता है। यह पूरी तरह से खराब हो चुकी है। इसके बाद हमने ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को इसके बारे में अवगत करवाया लेकिन उन्होंने नई मोटर दिलवाने को लेकर इनकार कर दिया। जबकि यह सबमर्सिबल मोटर पिछले 10 वर्षों में पहली बार खराब हुई है लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान नहीं देने से पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। दूर दराज इलाकों से लाना पड़ रहा पानीमोहल्ले में मोटर खराब हो जाने के कारण ग्रामीण अन्य जगह से पानी लाने को मजबूर है जिसकी दूरी ज्यादा है जिससे ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अभी हाल ही में गांव में एक जने की मौत हो जाने के कारण स्नान करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मोटर खराब हो जाने के कारण पिछले 10-12 दिनों से पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को अवगत करवाया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-प्रकाश बैरवा,हरमाली का खेडा।

हमारे मोहल्ले की मोटल पिछले 10 दिन से खराब है। वार्ड पंच को अवगत करवाया है लेकिन अभी तक भी नई मोटर उपलब्ध नहीं करवाई गई है जिससे पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
-सुरेन्द्र बैरवा,हरमाली का खेडा।

पिछले 10 वर्ष में पहली बार यह मोटर खराब हुई है तो भी ग्राम पंचायत मोटर उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। ग्राम पंचायत प्रबंधन बहानेबाजी करके एक दूसरे को समस्या बताने के लिए बोल रहे हैं।
-राजेश बैरवा,पूर्व वार्ड पंच,हरमाली का खेडा।

ग्रामीणों की पानी की समस्या को लेकर मैंने भी ग्राम पंचायत में अवगत करवाया था लेकिन उन्होंने उपलब्ध करने को लेकर यह कहकर मना कर दिया कि हमारे बस की बात नहीं है।
-दिपक बैरवा,वार्ड पंच,हरमाली का खेडा।

जनता भी समझे अपनी नैतिक जिम्मेदारी
जनता भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सरकारी संपत्ति का सही तरीके से उपयोग करें। जरूरत ना होने पर मोटर का स्विच आफ करें। हरमाली का खेड़ा के ग्रामीणों ने मुझे फोन कर सूचना दी है जल्द ही ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलवा दी जाएगी।
-अर्चना कंवर,पंचायत समिति सदस्य हिण्डोली।

इनका कहना है
आपसे ही मुझे आज जानकारी मिली है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-पियूष जैन,विकास अधिकारी हिण्डोली।

नई मोटर लगाने से पेयजल समस्या का हुआ समाधान
सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के ग्राम निमोद में पेयजल की मोटर खराब होने से पिछले 2 माह से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही थी । दैनिक नवज्योति ने इस मुद्दे को 2 दिसंबर के अंक में 'सर्दी में पेयजल को तरस रही जनता' के शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। जिस पर क्षेत्र की पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने विकास अधिकारी हिंडोली व ग्राम विकास अधिकारी सांवतगढ़ को ग्राम वासियों की समस्या से अवगत करवाया। प्रयास करके ग्रामीणों को नई मोटर उपलब्ध करवाई।
जिस पर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया और समस्या को हल करने में मदद की। खबर प्रकाशित होने के चार दिन बाद ही समस्या का समाप्त होने पर ग्रामीण फोरूलाल मीणा , राकेश बैरवा, बंसीलाल सैनी, कमलेश मीणा सहित ग्रामवासियों ने दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया।

सर्दी में भी पेयजल को तरस रही जनता
सांवतगढ़। हिंडोली उपखंड की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के निमोद गांव में पिछले 2 महीने से समेला महादेव वाले रोड पर बनी टंकी वाली मोटर खराब है। ऐसे में सर्दी में भी महिलाओं को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है और महिलाएं दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर है। पेयजल की बड़ी समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने टंकी के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर पिछले 2 महीने से ग्राम पंचायत को अवगत कराते आ रहे हैं लेकिन पंचायत प्रशासन द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। इनकी लापरवाही के कारण हम दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं जिससें खेत कुएं पर जाने के लिए देरी हो जाती है और काम समय पर नहीं हो पता है। हम सब तो खेती पर निर्भर हैं। अब आधे से ज्यादा समय तो पानी की व्यवस्था करने में ही लग जाता है तो फिर खेती का काम कब करें। यह सब समस्याएं हमने ग्राम पंचायत प्रशासन को भी बताई लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन ने आज दिन तक कोई भी समाधान नहीं किया है।

इनका कहना है...
मुझे कल ही ग्रामवासी बंसीलाल और फोरु लाल ने अवगत करवाया है तीन से चार दिन में मोहल्ले वासियों को नई मोटर दिलवा दी जाएगी। पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- अर्चना कंवर,पंचायत समिति सदस्य हिंडोली।

अगर ग्राम पंचायत पर सुनवाई नहीं हो रही है ग्रामवासी मुझे लिखित में दे सकते हैं,उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
- पियूष जैन, विकास अधिकारी हिंडोली।

ग्रामीणों की पीड़ा
जब पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी ग्राम पंचायत समय पर काम नहीं कर पा रही है तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 5 सालों में ग्राम पंचायत ने क्या ही काम किया होगा।
- राकेश बैरवा, निमोद।

पिछले 2 महीने से पानी की समस्या को लेकर परेशान है। कई बार सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत करवाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- शांती मीणा,निमोद

टंकी वाली मोटर खराब होने से पानी की व्यवस्था के लिए दूर जाकर पानी लाना पड़ता है जिस खेत कुएं पर जाने के लिए देरी हो जाती है। ग्राम पंचायत वाले सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
-  मीणा,निमोद।

ग्राम पंचायत को बार-बार अवगत करवाने पर भी ग्राम पंचायत प्रशासन वाले कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है।
- प्रशन मीणा,निमोद।

मोटर खराब होने से अब तक ग्राम पंचायत के चार से पांच बार चक्कर लगा चुका हूं लेकिन ग्राम पंचायत में कोई मिलता ही नही हैं जिससे समस्या बता सकूं। फोन भी नही उठाते है।
- लादू मीणा,निमोद।

सरपंच ने नही दिया जवाब
इस समस्या के बारे में जब सावंतगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच रामसिंह मीणा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया।

मोटर ठीक करते रस्सी टूटी, कुएं में गिरने से युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के क्षेत्र के कांस की आंतरी मजरे में शनिवार सुबह कुएं में लगी मोटर को ठीक करते रस्सी टूट गई और युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हीरालाल उम्र 25 वर्ष पुत्र रामदेव कहार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हीरालाल अपने पिता के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। फसल को पानी पिलाने के लिए कु एं पर मोटर को चलाने गया। मोटर खराब थी मोटर को रस्सी की सहायता से निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई और हीरालाल का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। परिजन और आसपास के लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीरालाल इकलौता पुत्र था। सूचना पर हिंडोली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गिरधर सिंह ने बताया कि पंचनामा तैयार कर लिया था। लेकिन हिंडोली अस्पताल में जांच की व्यवस्था नही होने के चलते शव को बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां आवश्यक जांच के बाद शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया।

उपसरपंच ने की आर्थिक सहायता की मांग
हिंडोली उपसरपंच ईश्वरलाल सैनी के साथ ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। उपसरपंच ने बताया कि मृतक युवक के एक 3 वर्ष का पुत्र है जिसका जीवन व्यापन अब मुश्किल हो गया है। सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

एमजी मोटर की बिक्री 14.59 प्रतिशत कम
मुंबई। कार विनिर्माता एमजी मोटर इंडिया ने बताया कि कंपनी ने मार्च में कुल 4,721 वाहन बेचे है, जो कि 14.59 प्रतिशत कम है। कंपनी ने वित्त वर्ष में 5,528 वाहन बेचे थे। कंपनी ने विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि कार विनिर्माता ने 4721 वाहन बेचे हैं, जिसका कारण नए कोविड-19 वेरिएंट से आपूर्ति श्रृंखला पर पड़े प्रभाव और वैश्विक स्तर पर सेमिकंडक्टर चिप की कमी है।

कंपनी ने कहा कि उसे एस्टर, हेक्टर, ग्लोस्टर और नयी इलेक्ट्रीक कार जेडएस इवी समेत अपनी गाड़ियों के लिए सकारात्मक रूप से ग्राहकों द्वारा पूछताछ और बुकिंग प्राप्त हो रही है। कंपनी के कहा कि दुनिया में मौजूदा आपूर्ति बाधाओं की अस्थिरता के अधीन, कंपनी स्थिति का आंकलन करते हुए उत्पादन को उसी के अनुरूप रखने का निरंतर प्रयास कर रही है।